Fire Station Demand - Swatantra Prabhat

बांसी में फायर स्टेशन और औद्योगिक क्षेत्र की मांग तेज
सिद्धार्थनगर । बांसी नगर की व्यापारिक और औद्योगिक संभावनाओं को मजबूत करने की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने मंगलवार को अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने नगर में फायर स्टेशन की स्थापना के साथ ही बांसी को नवीन औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित किए जाने की मांग उठाई।

व्यापारियों ने कहा कि बांसी घनी आबादी वाला प्रमुख व्यावसायिक केंद्र है। आगजनी जैसी आपात स्थिति में दूर स्थित दमकल केंद्र से वाहनों के पहुंचने में लगने वाला समय भारी पड़ सकता है। हाल में सामने आई आग की घटनाओं को देखते हुए संगठन ने नगर में शीघ्र भूमि चिह्नित कर आधुनिक संसाधनों से लैस फायर स्टेशन स्थापित करने की मांग की।

प्रतिनिधिमंडल ने बांसी को नवीन औद्योगिक क्षेत्र घोषित करने की मांग भी प्रमुखता से रखी। पदाधिकारियों के अनुसार रेलवे विस्तार, स्वीकृत माल गोदाम और शामली एक्सप्रेस से जुड़ी परिवहन सुविधाओं के कारण क्षेत्र में उद्योगों के विकास की पर्याप्त संभावनाएं हैं। औद्योगिक सर्वेक्षण के लिए जिले में पहुंची टीम से बांसी और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण कर औद्योगिक क्षेत्र के लिए प्रस्ताव तैयार करने का आग्रह किया गया।

संगठन का कहना है कि बांसी में औद्योगिक क्षेत्र विकसित होने से स्थानीय स्तर पर नए उद्योग स्थापित होंगे, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और व्यापारिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी। इस  दौरान जिलाध्यक्ष अजय कसौधन, महामंत्री भीमचंद कसौधन, बांसी अध्यक्ष मंगल चौरसिया, सरदार स्वर्ण सिंह, नरेश चंदवानी और आकाश मिश्रा सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।

श्रीभूमि जिले के दुल्लभछड़ा में भीषण आग, मवेशियों को बचाने में सदानंद सिन्हा गंभीर रूप से झुलसे
श्रीभूमि : श्रीभूमि जिले के रामकृष्णनगर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत दुल्लभछड़ा के पास स्थित आदर्श कृष्णनगर गांव में एक भीषण अग्निकांड की घटना सामने आई है। सी.वी.पी. स्कूल के पूर्व दिशा में स्थित पूर्व पत्रकार जगदानंद सिन्हा के गौशाला में बीती रात करीब 2 बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने गौशाला के विभिन्न हिस्सों को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगते ही जगदानंद सिन्हा के बड़े भाई सदानंद सिन्हा मवेशियों को बचाने के लिए आगे बढ़े। इस दौरान वे गंभीर

रूप से झुलस गए। बताया जा रहा है कि उनके शरीर का अधिकांश हिस्सा आग में जल गया है।

परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत नजदीकी दुल्लभछड़ा अस्पताल ले जाया गया। लेकिन वहां पर्याप्त उपचार सुविधा न होने के कारण उनकी हालत बिगड़ने लगी, जिसके बाद उन्हें सिलचर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया। संचार संबंधी समस्याओं के चलते बाद में उन्हें आनन-फानन में माकुंदा अस्पताल स्थानांतरित किया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

इधर, आग की खबर फैलते ही रात करीब 2:30 बजे स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया, जिसमें वे काफी हद तक सफल भी रहे। बाद में रात 2:45 बजे राताबाड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। रामकृष्णनगर फायर सर्विस विद्यानगर के रास्ते रात 3:15 बजे घटनास्थल पर पहुंचकर आग को पूरी तरह नियंत्रित किया गया।

प्रारंभिक तौर पर आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है और घटना की जांच जारी है। उल्लेखनीय है कि हाल के दिनों में क्षेत्र में कई अग्निकांड की घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है। इसी को लेकर स्थानीय निवासियों ने दुल्लभछड़ा में शीघ्र फायर ब्रिगेड स्टेशन स्थापित करने की मांग करते हुए प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया है।