assistant-commissioner-and-registrar-inspected-various-wheat-purchasing-centers-of - Swatantra Prabhat

जनपद के विभिन्न गेहूं क्रय केंद्रों का सहायक आयुक्त एवं निबंधक ने किया निरीक्षण, दिये समयबद्ध और पारदर्शी खरीद के निर्देश
सोनभद्र/उत्तर प्रदेश-

सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सोनभद्र देवेंद्र कुमार सिंह ने सोमवार को कोरियाँव और गयारतवल गेंहू क्रय केंद्रो का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कोरियाँव मे 416 कुंटल धान खरीद पाई गई और निरीक्षण के समय कोई तौल नहीं होना पाया गया। सहायक आयुक्त ने केन्द्र पर साफ सफाई की खराब स्थिति पर नाराजगी प्रकट करते हुए इसे सुधारने के केंद्र प्रभारी कौशल सिंह को निर्देश दिए। किसानो के बैठने के लिए कुर्सियाँ पाई गई परंतु सहयोगी जोखू की शिथिलता के कारण सब कुछ अस्त व्यस्त दिखा।वहीं गयारतवल बीपैक्स पर कुल खरीद 621.50 कुंटल पाई गई।मौके पर किसान राजकुमार के गेंहू की तौल हो रही थी।केन्द्र पर गंदगी तथा परिसर मे कई जगह गेंहू के ढेर बिखरे देखकर सहायक आयुक्त ने केन्द्र प्रभारी महेंद्र सिंह पटेल को चेतावनी दी।

इसी क्रम में सहायक आयुक्त द्वारा रामगढ़ बीपैक्स और सोढ़ा बीपैक्स मे खुले गेंहू क्रय केन्द्रो भी निरीक्षण किया गया ।उन्होने केन्द्र प्रभारी अमित कुमार गौतम और अमित सिंह को आगाह किया की गेंहू की समयबद्ध और पारदर्शी खरीद सुनिश्चित करें।क्रय नीति से विचलन की स्थिति मे संबंधित केन्द्र प्रभारी पर विधिक कार्यवाई सुनिश्चित की जाएगी।सहायक आयुक्त ने सभी केन्द्रो पर किसानो के लिए शीतल पेयजल की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।उन्होने कहा कि सभी केन्द्र पर मिट्टी के बड़े घड़ों मे साफ पानी रखना सुनिश्चित करें। उन्होने चेतावनी दी कि सभी केन्द्र प्रभारी यह सुनिश्चित करेंगे कि केंद्र पर किसानो को कोई समस्या न हो।

सहायक आयुक्त ने संबंधित अपर जिला सहकारी अधिकारी और सहायक विकास अधिकारी को निर्देशित किया की क्रय केन्द्रो का अनवरत निरीक्षण करके सारी व्यवस्थाये सुनिश्चित करायें। जिला प्रबंधक पीसीएफ भी नियमानुसार सारे इंतजाम मुकम्मल करायें।निरीक्षण के दौरान सहायक सांख्यिकीय अधिकारी आलोक कुमार शेखर ,सचिव महेंद्र कुमार सिंह , सौरभ सिंह,अमित कुमार गौतम,अमित कुमार सिंह , कौशल सिंह, जोखू इत्यादि कर्मचारी उपस्थित रहे।