आत्मनिर्भर महिलाएं - Swatantra Prabhat

नव चयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को वितरित किए गए नियुक्ति पत्र
मनकापुर, गोंडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल एवं दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार महिलाओं को रोजगार, सम्मान और स्वावलंबन के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। इसी क्रम में सोमवार को बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, विकासखंड बभनजोत, जनपद गोंडा द्वारा नव चयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में गौरा विधायक प्रभात कुमार वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने नव चयनित आंगनबाड़ी सहायिका बहनों को नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

अपने संबोधन में विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने कहा कि आंगनबाड़ी सहायिकाएं प्रदेश के नौनिहालों के पोषण, स्वास्थ्य एवं सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उनका चयन केवल रोजगार उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मातृशक्ति को सशक्त बनाने, महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनाने तथा समाज के भविष्य को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में पारदर्शी चयन प्रक्रिया के माध्यम से युवाओं एवं महिलाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। महिला सशक्तिकरण और रोजगार के क्षेत्र में सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयास प्रदेश की विकास यात्रा को नई गति प्रदान कर रहे हैं।

विधायक ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर उन्हें समाज एवं राष्ट्र निर्माण में अधिक प्रभावी भूमिका निभाने के अवसर प्रदान करना है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के माध्यम से सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाने में भी महत्वपूर्ण सहयोग मिलता है।

इस अवसर पर विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने सभी नव चयनित आंगनबाड़ी सहायिका बहनों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा बच्चों और महिलाओं के हित में बेहतर कार्य करें।

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नीरज पटेल, सीडीपीओ बभनजोत दुर्गेश कुमार गुप्ता, मंडल अध्यक्ष अरुण प्रकाश शुक्ला, पूर्व मंडल अध्यक्ष शोहरत वर्मा, डब्लू सिंह, बब्लू वर्मा, विक्रम प्रसाद वर्मा सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नव चयनित आंगनबाड़ी सहायिका बहनें उपस्थित रहीं।

कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने खन्ना हल्के की 1,147 ‘सत्कार सखियों’ का किया सम्मान
खन्ना, लुधियाना- रक्षाबंधन के पवित्र त्योहार के अवसर पर पंजाब सरकार द्वारा ‘मुख्यमंत्री माताओं-बहनों-बेटियों सत्कार योजना’ के तहत सत्कार सखियों को राशि जारी किए जाने के मद्देनजर रामगढ़िया भवन, खन्ना में ‘सखियों का मान-सम्मान’ समारोह आयोजित किया गया। समारोह के दौरान कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने खन्ना हलके की 1,147 सत्कार सखियों का सम्मान करते हुए उनके सामाजिक योगदान, समर्पण और सेवा भावना की सराहना की।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में एकत्रित सत्कार सखियों ने कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद को राखियां बांधकर रक्षाबंधन का पवित्र त्योहार मनाया। इस मौके पर मंत्री सौंद ने कहा कि माताओं, बहनों और बेटियों की ओर से मिला प्यार और सम्मान बहुत बड़ी सौगात है। उन्होंने कहा कि इस प्यार का कर्ज सात जन्मों में भी नहीं चुकाया जा सकता।

कैबिनेट मंत्री सौंद ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार महिलाओं को आर्थिक सहायता के साथ-साथ सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता प्रदान करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी दिशा में ‘मुख्यमंत्री माताओं-बहनों-बेटियों सत्कार योजना’ शुरू की गई है। रक्षाबंधन के अवसर पर इस योजना के तहत सत्कार सखियों को राशि जारी की गई, जिससे पंजाब की 75 लाख से अधिक महिलाओं को लाभ मिला है।

उन्होंने कहा कि सत्कार सखियों ने सरकार की इस महत्वपूर्ण पहल को गांवों और शहरों में घर-घर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने महिलाओं को योजना संबंधी जानकारी देने, पात्र लाभार्थियों की पहचान करने और रजिस्ट्रेशन के लिए प्रेरित करने का सराहनीय कार्य किया है।

श्री सौंद ने कहा कि सत्कार सखियां केवल सरकारी योजना को लोगों तक पहुंचाने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि वे महिलाओं को उनके अधिकारों और सरकारी सुविधाओं के प्रति जागरूक करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि इन सखियों की मेहनत के कारण बड़ी संख्या में माताओं और बेटियों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

अंत में कैबिनेट मंत्री सौंद ने सभी सत्कार सखियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए उनके समर्पण और सेवा भावना के लिए विशेष रूप से धन्यवाद किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पंजाब सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा, आर्थिक मजबूती और सशक्तिकरण के लिए अपने प्रयास लगातार जारी रखेगी।

डॉ. प्रीति अदाणी का स्वाभिमान विज़न मध्य प्रदेश पहुंचा, 1,500 महिलाओं को मिलेगा सहयोग
डी एस त्रिपाठी की रिपोर्ट

ब्यूरो प्रयागराज। बदरवास, मध्य प्रदेश (एमपी) में अब स्थायी आय की तलाश कर रही महिलाओं को कमाई और आत्मनिर्भर बनने की नई राह मिलेगी। इसी दिशा में, अदाणी समूह की सामाजिक सेवा और विकास इकाई, अदाणी फाउंडेशन ने शिवपुरी जिले के बदरवास में अदाणी विकास केंद्र शुरू किया है, जिससे महिलाओं के लिए घर के पास ही व्यवस्थित रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। अदाणी फाउंडेशन के स्वाभिमान कार्यक्रम का अखिल भारत में 10 लाख महिलाओं को सतत आजीविका से जोड़ने का लक्ष्य है। इसका फोकस महिलाओं को असंगठित और अनियमित काम से निकालकर बाजार से जुड़े स्थायी आय के अवसरों तक पहुँचाने पर है।

करीब 48,000 वर्ग फुट में फैला यह केंद्र अपनी पूरी क्षमता पर 600 आधुनिक सिलाई मशीनों के साथ काम करेगा और इसे ट्रेनिंग और प्रोडक्शन दोनों के लिए तैयार किया गया है। यहाँ महिलाओं को व्यावहारिक कौशल सिखाए जाएँगे और नियमित रोजगार के अवसर मिलेंगे। जैसे-जैसे यह केंद्र अपना विस्तार करेगा, लगभग 1,500 महिलाओं को स्थायी आय मिलने की उम्मीद है, जिससे वे अपने परिवारों को अधिक आत्मविश्वास के साथ सहयोग कर सकेंगी।

इस केंद्र का उद्घाटन संचार और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास (डोनर) के केंद्रीय मंत्री और गुना लोकसभा क्षेत्र से सांसद  ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया। इस कार्यक्रम में आसपास के गाँवों की 5,000 से ज्यादा महिलाओं ने हिस्सा लिया, जो स्थानीय भागीदारी और आजीविका के अवसरों की मजबूत माँग को दर्शाता है।

इस मौके पर श्री सिंधिया ने कहा, “बदरवास में जो हम देख रहे हैं, वह सपनों को साकार होते देखने की ताकत है। मैं अदाणी ग्रुप के चेयरमैन  गौतम अदाणी और अदाणी फाउंडेशन को बधाई देता हूँ कि उन्होंने ऐसा मंच बनाया है, जहाँ कौशल वैश्विक बाजारों तक पहुँच सकता है। मेरी प्यारी दीदियों की आखों में उनका संकल्प स्पष्ट दिखाई देता है। उनकी उम्मीदें और सपने अब सार्थक आजीविका के जरिए साकार हो रहे हैं। यह केंद्र सशक्तिकरण का एक सच्चा इंजन है और मुझे पूरा भरोसा है कि अगले पाँच वर्षों में बदरवास के उत्पाद देश ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में अपनी पहचान बनाएँगे।”

अदाणी फाउंडेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) डॉ. अभिषेक लख्ताकिया ने कहा, “हमारी चेयरपर्सन डॉ. प्रीति अदाणी के इस विश्वास से प्रेरित होकर कि महिलाओं का सशक्तिकरण सम्मानजनक आय से शुरू होता है, स्वाभिमान कार्यक्रम कौशल को स्थायी आय में बदलने पर काम करता है। महिलाओं को वास्तविक काम और बाजार से जोड़कर हम उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने और परिवार व समाज में मजबूत भूमिका निभाने के लिए सक्षम बना रहे हैं।”

बदरवास में इस पहल से परिवारों की आय बढ़ने, अनौपचारिक काम पर निर्भरता घटने और पलायन की जरूरत कम होने की उम्मीद है, साथ ही स्थानीय आर्थिक गतिविधियों में महिलाओं की भागीदारी भी मजबूत होगी। इन्फ्रास्ट्रक्चर, कौशल और बाजार तक पहुँच में निवेश करके अदाणी फाउंडेशन यह सुनिश्चित कर रहा है कि महिलाएँ नियमित आय कमा सकें और अपने तथा अपने परिवार के लिए सुरक्षित भविष्य बना सकें। अदाणी फाउंडेशन इस वर्ष 11 अगस्त को अपनी 30वीं वर्षगांठ मनाएगा, जो भारत के कोने-कोने में समावेशी विकास के प्रति तीन दशकों की लगातार प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

अदाणी फाउंडेशन के बारे में जानकारी सन् 1996 से अदाणी फाउंडेशन, अदाणी ग्रुप की सामाजिक कल्याण और विकास इकाई के रूप में, अखिल भारत में स्थायी परिणामों के लिए रणनीतिक सामाजिक निवेश करता आ रहा है और लगातार सक्रिय व प्रतिबद्ध रहा है। यह शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण, स्थायी आजीविका, जलवायु कार्रवाई और सामुदायिक विकास जैसे प्रमुख क्षेत्रों में बच्चों, महिलाओं, युवाओं और वंचित समुदायों के जीवन को सशक्त और समृद्ध बना रहा है। फाउंडेशन की रणनीतियाँ राष्ट्रीय प्राथमिकताओं और वैश्विक सतत विकास लक्ष्यों के साथ जुड़ी हुई हैं। वर्तमान में अदाणी फाउंडेशन 22 राज्यों के 7,247 गाँवों और शहरी वार्ड्स में काम कर रहा है और 1.33 करोड़ लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डाल रहा है।