Medical Emergency - Swatantra Prabhat

बीमार भाई के लिए दवा लेने निकले थे दो सगे भाई, सड़क हादसे ने दोनों की जिंदगी छीन ली
तिलहर। बीमार भाई के लिए दवा लेने निकले दो सगे भाइयों की शुक्रवार तड़के लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। अज्ञात वाहन की भीषण टक्कर में एक भाई ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एक ही परिवार के दो बेटों की मौत से गांव अमनपुर गौटिया में मातम पसर गया। परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। क्षेत्र के गांव अमनपुर गौटिया निवासी अजय शर्मा अपने छोटे भाई विजय शर्मा (35) के साथ शुक्रवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे बाइक से तिलहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दवा लेने जा रहे थे। परिजनों के अनुसार, रात में विजय की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। घर में दवा न होने पर दोनों भाई तत्काल अस्पताल के लिए निकले थे।

लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर इंडियन गैस एजेंसी के पास लकड़ी की टाल के सामने पहुंचते ही अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों भाई सड़क पर दूर जा गिरे। सूचना मिलते ही पीआरवी-112 और थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। वहां चिकित्सकों ने विजय शर्मा को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल अजय शर्मा को प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें बरेली के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया।

एक ही दिन में परिवार के दो बेटों की मौत से घर में कोहराम मच गया। विजय शर्मा अपने पीछे पत्नी रितु, पुत्र कार्तिक तथा पुत्रियां मानसी और नित्या को छोड़ गए हैं। पिता रामभरोसे, मां बिमला देवी, भाई संजय और नीरज तथा बहनें नीमा देवी और नीलम देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि विजय शर्मा पहले फैक्ट्री में काम करते थे, जबकि अजय शर्मा कपड़ों की सिलाई का काम कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। एक ही हादसे में दोनों भाइयों की मौत ने परिवार की आर्थिक और सामाजिक स्थिति पर गहरा आघात पहुंचाया है।

सीओ इशिका सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया अज्ञात वाहन की टक्कर से दुर्घटना होना सामने आया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश की जाएगी।

चिकित्सकों ने कहा - हीट स्ट्रोक के लिए बचाव ही सुरक्षा है, बेवजह धूप में निकलने से बचें
कानपुर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, कानपुर शाखा द्वारा आज “हीट स्ट्रोक (लू) से बचाव” के विषय पर एक महत्वपूर्ण पत्रकार वार्ता का आयोजन आईएमए भवन कानपुर में किया गया। इस अवसर पर शहर के वरिष्ठ एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों ने आमजन को बढ़ती गर्मी के खतरों और उससे बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया।

प्रेस वार्ता में चिकित्सकों ने बताया कि भीषण गर्मी में सतर्क रहें, हीट स्ट्रोक से बचाव ही जीवन रक्षक। विशेषज्ञों ने बताया कि हीट स्ट्रोक एक गंभीर चिकित्सीय आपात स्थिति है, जिसमें शरीर का तापमान 40°C या उससे अधिक हो जाता है और शरीर की ताप नियंत्रित करने की क्षमता प्रभावित हो जाती है। समय पर उपचार न मिलने पर यह जानलेवा साबित हो सकता है। तेज बुखार एवं शरीर का अत्यधिक गर्म होना, सिरदर्द, चक्कर आना, कमजोरी, उल्टी या मतली, पसीना कम आना या बंद हो जाना, त्वचा का लाल, सूखा और गर्म होना, भ्रम, बेहोशी या दौरे हीट स्ट्रोक के लक्षण हैं, विशेषज्ञों ने बताया कि बुजुर्ग एवं छोटे बच्चे इससे ज्यादा प्रभावित होते हैं।

बाहर काम करने वाले लोग (मजदूर, ट्रैफिक पुलिस आदि) हृदय, किडनी या अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रस्त मरीज डिहाइड्रेशन से पीड़ित व्यक्ति के लिए “लापरवाही जानलेवा हो सकती है” चिकित्सकों ने चेताया कि हीट स्ट्रोक को हल्के में लेना खतरनाक हो सकता है। समय पर पहचान और तत्काल उपचार अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी, ORS, नींबू पानी, छाछ आदि का सेवन करेंधूप में निकलते समय सिर को ढकें (टोपी/गमछा/छाता) लेकर चलें, हल्के, ढीले एवं सूती कपड़े पहनें, दोपहर 12 से 4 बजे के बीच अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें।

इस पत्रकार वार्ता को आईएमए कानपुर अध्यक्ष डॉ. अनुराग मेहरोत्रा, डॉ. शालिनी मोहन सचिव आईएमए कानपुर, डॉ. डी.पी. अग्रवाल, वरिष्ठ फिजिशियन, डॉ. ए. सी. अग्रवाल, वरिष्ठ फिजिशियन, डॉ. पुनीत दीक्षित बरिष्ठ न्यूरोलोगिस्ट, डॉ आलोक वर्मा, न्यूरोलॉजिस्ट, डॉ आशुतोष त्रिवेदी, फिजिशियन, डॉ राहुल कपूर, फिजिशियन, डॉ विशाल सिंह, वित्त सचिव, डॉ. दीपक श्रीवास्तव वैज्ञानिक सचिव तथा अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों ने संयुक्त रूप से संबोधित किया।