मानसिक स्वास्थ्य - Swatantra Prabhat

योग दिवस: सिर्फ इवेंट बनकर न रह जाए
राजीव शुक्ल-संपादक

21 जून 2026 को 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस देशभर में मनाया गया। राजधानी दिल्ली के साथ साथ देश के हर शहर और कस्बों में हजारों जगहों पर कार्यक्रम हुए, प्रधानमंत्री मोदी कोलकाता में विशेष सत्र में शामिल हुए। तस्वीरें अच्छी आईं, बयानबाजी हुई, और अगले दिन सब सामान्य हो गया। अब सवाल ये है कि क्या योग दिवस सिर्फ एक दिन का इवेंट बनकर रह गया है या इसका जमीनी असर भी दिख रहा है? प्रतीकवाद: जो दिखता है- हर साल 21 जून को योग दिवस का मतलब हो जाता है: सरकारी अधिकारी मैट पर बैठे हुए फोटो, स्कूल-कॉलेज में अनिवार्य ड्रिल, सोशल मीडिया पर सेलेब्स के वीडियो

विदेशों में भारतीय दूतावासों के कार्यक्रम, ये सब जरूरी है। इसने योग को ग्लोबल ब्रांड बनाया। 2014 से पहले योग को "हिंदू प्रैक्टिस" कहकर खारिज किया जाता था। आज 190+ देश इसे मनाते हैं। यूएन ने 2014 में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया था। लेकिन प्रतीकवाद की सीमा यही है कि वो एक दिन में ही खत्म हो जाता है।

जमीनी हकीकत: आंकड़े क्या कहते हैं? सकारात्मक पक्ष- आयुष मंत्रालय के मुताबिक 2024 तक 1.2 लाख से ज्यादा योग इंस्ट्रक्टर ट्रेंड हो चुके हैं। अब योग को भी स्कूलों में शामिल किया जाने लगा है। सीबीएसई ने 6-12 क्लास में योग को पार्ट बनाया है।

मेडिकल टूरिज्म-,  ऋषिकेश, केरल, मैसूर में योग-आयुर्वेद के लिए विदेशी आ रहे हैं। ये 8000 करोड़ का इंडस्ट्री बन गया है। इसका एक कमजोर पक्ष यह है कि ग्रामीण भारत में इसकी पहुंच बहुत कम या ना के बराबर है। एनसीआरबी का हेल्थ सर्वे कहता है कि 70% ग्रामीण लोग रोज योग नहीं करते। उनके लिए योग "शहरियों का शौक" है। क्वालिटी का सवाल- 15 दिन के सर्टिफिकेट कोर्स से बने इंस्ट्रक्टर स्कूलों में पढ़ा रहे हैं। इससे गलत प्रैक्टिस का खतरा है। निरंतरता नहीं-  21 जून के बाद ज्यादातर लोग मैट समेट देते हैं। रोजाना योग करने वालों की संख्या 15% से ज्यादा नहीं बढ़ी। असर कहां दिखना चाहिए था?- योग को स्वास्थ्य नीति का हिस्सा बनना था, लेकिन हुआ नहीं। नॉन-कम्यूनिकेबल डिजीज पर रोक-  भारत में डायबिटीज, हाई BP, स्ट्रेस के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। ICMR कहता है कि 2030 तक 13.4 करोड़ लोग डायबिटिक होंगे। योग प्रिवेंटिव हेल्थ में काम करता है, लेकिन आयुष बजट कुल हेल्थ बजट का सिर्फ 2.3% है। मानसिक स्वास्थ्य-

NIMHANS के डेटा के मुताबिक भारत में 15% लोग मानसिक तनाव से जूझ रहे हैं। योग और प्राणायाम का असर डिप्रेशन-एंग्जाइटी में साबित है। लेकिन मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रमों में योग को मेनस्ट्रीम नहीं किया गया। स्कूलों में योग पीरियड है, लेकिन परीक्षा में नहीं पूछा जाता। बच्चे 45 मिनट करके भूल जाते हैं। अगर इसे फिजिकल एजुकेशन का ग्रेड हिस्सा बनाया जाए तो आदत बने। दूसरे देशों ने क्या किया?- अमेरिका में 20,000 से ज्यादा स्कूलों में "Yoga in Schools" प्रोग्राम चलता है। इंश्योरेंस कंपनियां योग करने वालों को प्रीमियम में छूट देती हैं। चीन में ताई-ची को नेशनल फिटनेस प्रोग्राम बनाया। हर पार्क में सुबह ग्रुप प्रैक्टिस होती है। भारत में हम इवेंट कर रहे हैं, लेकिन पब्लिक हेल्थ सिस्टम में योग को इंटीग्रेट नहीं किया। सवाल यह उठता है कि अब क्या करना चाहिए? प्रतीकवाद से हटकर पॉलिसी बनाओ। योग दिवस को सिर्फ इवेंट न रखो। हर जिला अस्पताल में योग थेरेपी सेंटर हो। आयुष्मान भारत में योग कवर हो। क्वालिटी कंट्रोल ऐसा हो जो भी योग सिखाए, उसकी ट्रेनिंग और सर्टिफिकेशन सख्त हो। गलत आसन से स्पाइन इंजरी के केस बढ़ रहे हैं। ग्रामीण फोकस-  हर पंचायत में एक योग मित्र हो। जैसे आशा वर्कर है, वैसे ही योग वर्कर। उन्हें स्टाइपेंड मिले। डेटा पर काम करो- योग से कितने लोगों का शुगर कंट्रोल हुआ, कितनों की दवा कम हुई - ये डेटा इकट्ठा करो। तभी पॉलिसी मेकर मानेंगे। योग दिवस का महत्व कम नहीं हुआ है। इसने भारत की सॉफ्ट पावर बढ़ाई है। लेकिन अगर अगले 10 साल भी हम सिर्फ 21 जून को मैट बिछाते रहे, तो योग "इंस्टाग्रामेबल एक्टिविटी" बनकर रह जाएगा। योग का असली मकसद था - "योगः कर्मसु कौशलम्"। काम में कुशलता। वो कुशलता तब आएगी जब योग स्कूल की क्लास से निकलकर अस्पताल की OPD, फैक्ट्री के ब्रेक रूम और गांव के चौपाल तक पहुंचे। तस्वीरें अच्छी लगती हैं, लेकिन बदलाव तब दिखता है जब किसी गांव के डायबिटिक मरीज की दवा आधी हो जाए क्योंकि उसने रोज 30 मिनट अनुलोम-विलोम किया।

दैहर विद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ भव्य आयोजन, नव निर्मित स्टेज का उद्घाटन
चौपारण हजारीबाग झारखंड:-

चौपारण में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत दैहर में उत्क्रमित उच्च विद्यालय दैहर परिसर में उत्साह एवं गरिमामय माहौल के बीच आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं सदस्य, शिक्षकगण, प्रबुद्ध नागरिक, समाजसेवी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर योग के महत्व को समझा और स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का संचालन शिक्षक उपेन्द्र वर्मा ने किया। योग दिवस के अवसर पर विद्यालय परिसर में नव निर्मित स्टेज एवं हैंडवॉश यूनिट का उद्घाटन पंचायत के मुखिया ब्रमदेव भुइयाँ द्वारा किया गया। उद्घाटन के बाद उपस्थित लोगों ने विद्यालय में विकसित की गई नई सुविधाओं की सराहना की।

इस दौरान योगाभ्यास कराया गया तथा योग के माध्यम से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुखिया प्रतिनिधि नागेंद्र कुमार ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। उन्होंने सभी लोगों से योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील करते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहता है तथा एक जिम्मेदार और स्वस्थ नागरिक बन सकता है। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। पूरे आयोजन में अनुशासन, उत्साह और राष्ट्रीय भावना का माहौल देखने को मिला।

उत्क्रमित मध्य विद्यालय हरिजन करमा में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया गया संदेश
चौपारण हजारीबाग झारखंड:-

चौपारण में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर करमा पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय हरिजन करमा परिसर में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योगाभ्यास किया तथा स्वस्थ और निरोग जीवन जीने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से करमा पंचायत की मुखिया देवंती देवी, विधायक प्रतिनिधि राजदेव यादव, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नरेश भुइयां तथा विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुरेंद्र दास उपस्थित रहे। योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में उपस्थित लोगों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। इस दौरान योग के महत्व और इसके शारीरिक एवं मानसिक लाभों की जानकारी भी दी गई।

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि राजदेव यादव ने कहा कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से मजबूत एवं आत्मिक रूप से संतुलित रहता है। उन्होंने सभी लोगों से अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाने की अपील की।

मुखिया देवंती देवी ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं बल्कि स्वस्थ जीवन जीने की एक संपूर्ण पद्धति है। वर्तमान समय में बढ़ती बीमारियों और तनावपूर्ण जीवनशैली के बीच योग लोगों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो रहा है। उन्होंने पंचायत के लोगों से नियमित योग करने का आग्रह किया।

प्रधानाध्यापक सुरेंद्र दास ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए योग अत्यंत आवश्यक है। योग से एकाग्रता बढ़ती है, मानसिक तनाव कम होता है तथा शारीरिक क्षमता का विकास होता है। विद्यालय में समय-समय पर योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने नियमित योग करने तथा अपने परिवार एवं समाज को भी योग के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। पूरे कार्यक्रम का वातावरण उत्साह, ऊर्जा और स्वास्थ्य जागरूकता से परिपूर्ण रहा।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर मंडरो प्रखंड परिसर में योग शिविर आयोजित
मंडरो, साहेबगंज, झारखंड:-

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को मंडरो प्रखंड-सह-अंचल परिसर में योग शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम उपायुक्त, साहेबगंज के निर्देशानुसार आयोजित किया गया, जिसमें प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के पदाधिकारियों, कर्मियों तथा स्थानीय गणमान्य लोगों ने भाग लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उपायुक्त, साहेबगंज के आदेश के आलोक में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के सफल आयोजन को लेकर सुबह 6 बजे से 8 बजे तक योग शिविर आयोजित किया गया। शिविर में उपस्थित लोगों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कर योग के महत्व को समझा तथा नियमित योग करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में बीपीओ अभिषेक आनंद, आवास कोऑर्डिनेटर ओम कुमार झा, कंप्यूटर ऑपरेटर आशित कुमार,सुमन कुमार , नजीर, ग्रामीण पुलिस सुधीर कुमार एवं समाजसेवी जय कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

बीपीओ अभिषेक आनंद ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने लोगों से अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाने की अपील की।

कार्यक्रम का समापन स्वस्थ जीवन और निरोगी समाज के संदेश के साथ हुआ।

वीएमएमसी एवं सफदरजंग अस्पताल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 उत्साहपूर्वक मनाया गया
स्वतंत्र सिंह भुल्लर

नई दिल्ली, 21 जून। वीएमएमसी एवं सफदरजंग अस्पताल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 "स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग" थीम के तहत बड़े उत्साह और व्यापक जनभागीदारी के साथ मनाया गया। अस्पताल परिसर में आयोजित सामूहिक योग सत्र में 1,000 से अधिक लोगों ने भाग लिया, जिनमें संकाय सदस्य, रेजिडेंट डॉक्टर, नर्सिंग अधिकारी, विद्यार्थी, प्रशासनिक कर्मचारी तथा अन्य स्टाफ सदस्य शामिल रहे। यह संस्थान द्वारा आयोजित सबसे बड़े स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रमों में से एक रहा।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि वीएमएमसी एवं सफदरजंग अस्पताल की निदेशक डॉ. कविता शर्मा थीं। इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चारू बांबा, वरिष्ठ मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. आर.पी. अरोड़ा, केंद्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान परिषद सीसीआरवाईएन की वरिष्ठ सलाहकार डॉ. सुजाता सहित वरिष्ठ संकाय सदस्य, विभागाध्यक्ष, स्वास्थ्यकर्मी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।अपने संबोधन में डॉ. कविता शर्मा ने योग को शारीरिक फिटनेस, मानसिक स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए एक समग्र जीवनशैली बताया। उन्होंने कहा कि योग न केवल रोगों की रोकथाम में सहायक है, बल्कि यह प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है, तनाव कम करता है और जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाता है। उन्होंने सभी स्वास्थ्यकर्मियों और नागरिकों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

योग सत्र के दौरान प्रतिभागियों ने डॉ. सुजाता और उनकी टीम के मार्गदर्शन में कॉमन योगा प्रोटोकॉल (सीवाईपी) का अभ्यास किया। सत्र में विभिन्न योगासन, प्राणायाम, ध्यान और विश्राम तकनीकों का अभ्यास कराया गया। विशेषज्ञों ने योग के वैज्ञानिक लाभों और जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों की रोकथाम में इसकी भूमिका के बारे में भी जानकारी दी।कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने कोलकाता से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण भी देखा और सुना। प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में स्वास्थ्य, सामंजस्य, आत्मबल और सतत जीवनशैली को बढ़ावा देने में योग की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।योग सत्र के बाद अस्पताल परिसर में वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया। निदेशक डॉ. कविता शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चारू बांबा और वरिष्ठ सीएमओ डॉ. आर.पी. अरोड़ा ने पौधारोपण कर अभियान की शुरुआत की। इस दौरान परिसर में कई पौधे लगाए गए, जो पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता का प्रतीक हैं।

कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. आर.पी. अरोड़ा रहे, जिनके नेतृत्व और प्रयासों से आयोजन का सफल संचालन सुनिश्चित हुआ। आयोजन टीम ने विभिन्न विभागों की सहभागिता सुनिश्चित करने और कार्यक्रम को सुचारु रूप से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

यह आयोजन वीएमएमसी एवं सफदरजंग अस्पताल की निवारक स्वास्थ्य सेवाओं, जनकल्याण, पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। साथ ही, इसने आधुनिक स्वास्थ्य प्रणाली में पारंपरिक स्वास्थ्य पद्धतियों के महत्व को भी रेखांकित किया।कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाने, परिवार और समाज में स्वस्थ आदतों को बढ़ावा देने तथा एक स्वस्थ, खुशहाल और टिकाऊ समाज के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया। 1,000 से अधिक प्रतिभागियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने समग्र स्वास्थ्य और कल्याण के लिए योग की बढ़ती स्वीकार्यता को दर्शाया।

सोच का बोझ नहीं, दिशा का चिंतन: ओवरथिंकिंग के दौर में युवा मन की सच्चाई
आज की युवा पीढ़ी एक ऐसे दौर में जी रही है जहाँ अवसर भी अनगिनत हैं और दबाव भी उतने ही गहरे। पढ़ाई, करियर, रिश्ते और आर्थिक स्थिरता की चिंता एक साथ दिमाग पर दस्तक देती है। इसी के बीच एक नया मानसिक पैटर्न तेजी से उभरा है ,ओवरथिंकिंग। हर दिन औसतन 89 मिनट अतिरिक्त सोच में बिताना और हर रात लगभग 28 मिनट की नींद सिर्फ विचारों में खो देना, यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं बल्कि एक मानसिक स्थिति का संकेत है। यह वह स्थिति है जहाँ सोच समाधान नहीं देती, बल्कि उलझनों का जाल बन जाती है। ऐसे में जरूरत सोचने की नहीं, बल्कि सही दिशा में चिंतन की है।

ओवरथिंकिंग की सबसे बड़ी विडंबना यह है कि यह हमें सक्रिय दिखाती है, जबकि वास्तव में यह हमें निष्क्रिय बना देती है। हम लगातार “क्यों हुआ”, “कैसे हुआ”, “अब क्या होगा” जैसे सवालों के चक्र में घूमते रहते हैं। यह चक्र धीरे-धीरे हमारे आत्मविश्वास को कमजोर करता है और निर्णय लेने की क्षमता को कुंद कर देता है। युवा वर्ग खासतौर पर इस जाल में फंसा हुआ है क्योंकि उनके सामने भविष्य को लेकर अनिश्चितता ज्यादा है। वे अपने जीवन के सबसे महत्वपूर्ण फैसलों के दौर में हैं, जहाँ हर विकल्प एक संभावना भी है और एक डर भी।

डिजिटल युग ने इस समस्या को और जटिल बना दिया है। सोशल मीडिया पर दूसरों की उपलब्धियों को देखकर तुलना की प्रवृत्ति बढ़ती है। हर किसी की सफलता एक दबाव बन जाती है। यह तुलना धीरे-धीरे आत्म-संदेह में बदल जाती है और व्यक्ति अपने ही फैसलों पर भरोसा खोने लगता है। परिणामस्वरूप, व्यक्ति सोचता तो बहुत है, लेकिन आगे बढ़ने के लिए कदम नहीं उठा पाता। यह स्थिति एक मानसिक थकान पैदा करती है, जो बाहर से दिखाई नहीं देती लेकिन अंदर से व्यक्ति को खोखला कर देती है।

ओवरथिंकिंग का असर सिर्फ मानसिक नहीं, शारीरिक भी होता है। नींद की कमी इसका सबसे स्पष्ट संकेत है। जब दिमाग लगातार सक्रिय रहता है, तो शरीर को आराम नहीं मिल पाता। यह स्थिति लंबे समय में तनाव, चिंता और अवसाद जैसी समस्याओं को जन्म देती है। कई अध्ययनों में यह सामने आया है कि लगातार ओवरथिंकिंग करने वालों में डिप्रेशन का खतरा दो से तीन गुना तक बढ़ जाता है। यह एक चेतावनी है कि अगर समय रहते इसे नहीं समझा गया, तो इसके परिणाम गंभीर हो सकते हैं।

विभिन्न आयु वर्गों में ओवरथिंकिंग के कारण अलग-अलग हो सकते हैं, लेकिन उसका मूल स्वरूप एक जैसा ही रहता है। 18 से 35 वर्ष के युवा करियर, रिश्तों और भविष्य की अनिश्चितता को लेकर सबसे ज्यादा सोचते हैं। यह वह उम्र है जहाँ व्यक्ति अपनी पहचान बनाने की कोशिश करता है और हर निर्णय उसके भविष्य को प्रभावित करता है। वहीं 45 से 55 वर्ष के लोग आर्थिक स्थिरता और जिम्मेदारियों के दबाव में उलझे रहते हैं। 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों में स्वास्थ्य और जीवन के फैसलों को लेकर चिंता अधिक होती है। यह स्पष्ट करता है कि ओवरथिंकिंग किसी एक वर्ग की समस्या नहीं, बल्कि पूरे समाज में फैली एक मानसिक प्रवृत्ति है।

लेकिन सवाल यह है कि क्या हर सोच गलत है? बिल्कुल नहीं। सोच और चिंतन में एक बारीक अंतर है। सोच वह है जो बिना दिशा के चलती रहती है, जबकि चिंतन वह है जो किसी निष्कर्ष तक पहुंचने की कोशिश करता है। ओवरथिंकिंग में हम एक ही बात को बार-बार दोहराते हैं, जबकि चिंतन में हम समाधान की ओर बढ़ते हैं। यही अंतर समझना जरूरी है। जब हम अपने विचारों को नियंत्रित करना सीखते हैं, तब हम ओवरथिंकिंग से बाहर निकल सकते हैं।

इसके लिए सबसे पहले यह स्वीकार करना जरूरी है कि हर चीज हमारे नियंत्रण में नहीं होती। जीवन में अनिश्चितता एक स्वाभाविक तत्व है। इसे स्वीकार करने से मन का बोझ हल्का होता है। इसके साथ ही, अपने विचारों को लिखने की आदत भी मददगार हो सकती है। जब हम अपने विचारों को कागज पर उतारते हैं, तो वे स्पष्ट हो जाते हैं और हमें यह समझने में मदद मिलती है कि कौन से विचार जरूरी हैं और कौन से सिर्फ भ्रम पैदा कर रहे हैं।

योग और ध्यान इस दिशा में प्रभावी साधन हो सकते हैं। जब हम वर्तमान क्षण में जीना सीखते हैं, तो अतीत की गलतियों और भविष्य की चिंताओं का प्रभाव कम हो जाता है। ध्यान हमें अपने मन को देखने और समझने की क्षमता देता है। यह हमें सिखाता है कि हर विचार पर प्रतिक्रिया देना जरूरी नहीं है। कुछ विचारों को बस आने और जाने देना ही बेहतर होता है।

इसके अलावा, छोटे-छोटे कदम उठाने की आदत भी ओवरथिंकिंग को कम कर सकती है। जब हम किसी बड़े लक्ष्य को छोटे हिस्सों में बांटते हैं, तो वह कम डरावना लगता है। इससे निर्णय लेना आसान होता है और हम कार्रवाई की ओर बढ़ते हैं। याद रखना चाहिए कि पूर्णता से ज्यादा जरूरी प्रगति है। हर बार सही निर्णय लेना जरूरी नहीं है, लेकिन हर बार कुछ न कुछ सीखना जरूरी है।

समाज और परिवार की भूमिका भी इस संदर्भ में महत्वपूर्ण है। अगर युवा अपने विचारों और चिंताओं को खुलकर साझा कर सकें, तो उनका बोझ कम हो सकता है। संवाद एक ऐसा माध्यम है जो मन के भीतर जमा हुए विचारों को बाहर लाने में मदद करता है। इसके साथ ही, जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञ की सलाह लेना भी एक समझदारी भरा कदम है। मानसिक स्वास्थ्य को नजरअंदाज करना अब संभव नहीं है।

अंततः, यह समझना जरूरी है कि जीवन एक प्रक्रिया है, कोई अंतिम परीक्षा नहीं। हर दिन हमें कुछ नया सिखाता है और हर अनुभव हमें मजबूत बनाता है। ओवरथिंकिंग हमें इस प्रक्रिया से दूर कर देती है, जबकि चिंतन हमें इसके करीब लाता है। इसलिए जरूरी है कि हम अपने विचारों के साथ संतुलन बनाना सीखें।

आज की युवा पीढ़ी के सामने चुनौतियाँ जरूर हैं, लेकिन उनके पास संभावनाएँ भी उतनी ही हैं। अगर वे ओवरथिंकिंग के जाल से बाहर निकलकर चिंतन की दिशा में कदम बढ़ाएं, तो वे न सिर्फ अपने जीवन को बेहतर बना सकते हैं, बल्कि समाज के लिए भी एक सकारात्मक उदाहरण बन सकते हैं। सोच का बोझ छोड़कर जब हम चिंतन की राह चुनते हैं, तब ही हम वास्तव में आगे बढ़ पाते हैं।

*कांतिलाल मांडोत*

कार्यस्थल सुरक्षा और स्वास्थ्य: एक वैश्विक मानवीय प्रतिबद्धता
महेन्द्र तिवारी

विश्व कार्यस्थल सुरक्षा और स्वास्थ्य दिवस प्रत्येक वर्ष 28 अप्रैल को मनाया जाता है और यह दिन दुनिया भर में काम करने वाले करोड़ों लोगों के जीवन से सीधे जुड़ा हुआ है। यह केवल एक औपचारिक अवसर नहीं है, बल्कि यह मानव जीवन की सुरक्षा, गरिमा और अधिकारों की रक्षा का एक गंभीर स्मरण भी है। इस दिन का उद्देश्य कार्यस्थलों पर होने वाली दुर्घटनाओं, बीमारियों और जोखिमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा सरकारों, संस्थाओं और समाज को यह याद दिलाना है कि आर्थिक विकास का वास्तविक आधार सुरक्षित और स्वस्थ श्रमिक ही होते हैं।

विश्व स्तर पर श्रमिकों की स्थिति पर नजर डालें तो यह स्पष्ट होता है कि आज भी बड़ी संख्या में लोग असुरक्षित परिस्थितियों में काम करने के लिए मजबूर हैं। अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन के अनुमान के अनुसार हर वर्ष लगभग 2.78 मिलियन लोग कार्यस्थल से जुड़ी दुर्घटनाओं और बीमारियों के कारण अपनी जान गंवा देते हैं। इसके अलावा करीब 374 मिलियन गैर घातक दुर्घटनाएँ होती हैं, जिनसे लोगों को गंभीर चोटें और लंबे समय तक स्वास्थ्य संबंधी समस्याएँ होती हैं। ये आँकड़े यह दर्शाते हैं कि कार्यस्थल की सुरक्षा केवल एक विकल्प नहीं बल्कि एक अनिवार्यता है।

विकासशील देशों में स्थिति और भी चुनौतीपूर्ण है। भारत जैसे देशों में बड़ी संख्या में लोग असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं, जहाँ न तो उचित सुरक्षा उपकरण उपलब्ध होते हैं और न ही स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएँ। खेतों में काम करने वाले मजदूर, निर्माण स्थलों पर काम करने वाले श्रमिक, छोटे कारखानों के कर्मचारी और घरेलू कामगार अक्सर जोखिम भरे वातावरण में काम करते हैं। कई बार उन्हें यह भी पता नहीं होता कि वे किन खतरों के बीच काम कर रहे हैं। यह अज्ञानता और संसाधनों की कमी मिलकर दुर्घटनाओं की संभावना को और बढ़ा देती है।

कार्यस्थल पर सुरक्षा का अर्थ केवल शारीरिक सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें मानसिक और सामाजिक स्वास्थ्य भी शामिल है। आधुनिक समय में काम का दबाव, लंबे समय तक काम करना, अस्थिर रोजगार और आर्थिक असुरक्षा जैसे कारक मानसिक तनाव को बढ़ा रहे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार अवसाद और चिंता जैसी समस्याओं के कारण हर वर्ष लगभग 12 बिलियन कार्य दिवसों का नुकसान होता है। इससे यह स्पष्ट होता है कि मानसिक स्वास्थ्य भी कार्यस्थल की सुरक्षा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

तकनीकी प्रगति ने जहाँ एक ओर काम को आसान बनाया है, वहीं दूसरी ओर नए प्रकार के जोखिम भी उत्पन्न किए हैं। मशीनों का अधिक उपयोग, रसायनों का संपर्क, और डिजिटल उपकरणों पर निर्भरता ने नए स्वास्थ्य खतरे पैदा किए हैं। उदाहरण के लिए लंबे समय तक स्क्रीन के सामने बैठने से आँखों और रीढ़ की हड्डी से जुड़ी समस्याएँ बढ़ रही हैं। इसी प्रकार औद्योगिक क्षेत्रों में रसायनों के संपर्क से गंभीर बीमारियाँ हो सकती हैं। इसलिए सुरक्षा उपायों को समय के साथ अद्यतन करना आवश्यक है।

विश्व कार्यस्थल सुरक्षा और स्वास्थ्य दिवस का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य रोकथाम की संस्कृति को बढ़ावा देना है। इसका मतलब यह है कि दुर्घटना होने के बाद प्रतिक्रिया देने के बजाय पहले से ही ऐसे उपाय किए जाएँ जिससे दुर्घटना की संभावना कम हो जाए। इसके लिए जोखिम का आकलन, सुरक्षा प्रशिक्षण, उचित उपकरणों का उपयोग और नियमित निरीक्षण जैसे कदम आवश्यक हैं। यदि किसी कार्यस्थल पर सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाती है, तो न केवल श्रमिक सुरक्षित रहते हैं बल्कि उत्पादकता भी बढ़ती है और आर्थिक नुकसान कम होता है।

सरकारों की भूमिका इस दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। मजबूत कानून, प्रभावी निगरानी और सख्त कार्यान्वयन के बिना कार्यस्थल सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की जा सकती। भारत में भी श्रम कानूनों के माध्यम से सुरक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े कई प्रावधान किए गए हैं, लेकिन इनका सही क्रियान्वयन अभी भी एक चुनौती बना हुआ है। कई छोटे उद्योगों में नियमों का पालन नहीं किया जाता और निरीक्षण की प्रक्रिया भी पर्याप्त नहीं है। इस स्थिति को सुधारने के लिए सरकार, उद्योग और समाज के बीच सहयोग आवश्यक है।

नियोक्ताओं की जिम्मेदारी भी कम नहीं है। उन्हें यह समझना होगा कि श्रमिक केवल उत्पादन का साधन नहीं बल्कि संगठन की सबसे मूल्यवान पूंजी हैं। सुरक्षित कार्यस्थल प्रदान करना न केवल कानूनी दायित्व है बल्कि नैतिक जिम्मेदारी भी है। उचित प्रशिक्षण, सुरक्षा उपकरण, स्वच्छ वातावरण और स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता से श्रमिकों का विश्वास बढ़ता है और उनका प्रदर्शन भी बेहतर होता है।

श्रमिकों की जागरूकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। कई बार दुर्घटनाएँ इसलिए होती हैं क्योंकि श्रमिक सुरक्षा नियमों का पालन नहीं करते या उन्हें उनकी जानकारी नहीं होती। यदि श्रमिक अपने अधिकारों और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक हों, तो वे खुद को बेहतर तरीके से सुरक्षित रख सकते हैं। इसके लिए शिक्षा और प्रशिक्षण कार्यक्रमों का विस्तार आवश्यक है।

कोविड 19 महामारी ने कार्यस्थल सुरक्षा के महत्व को और अधिक स्पष्ट कर दिया। इस दौरान स्वास्थ्यकर्मियों, सफाई कर्मचारियों और आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों ने अत्यधिक जोखिम के बीच काम किया। इससे यह सीख मिली कि आपातकालीन परिस्थितियों में सुरक्षा उपायों को और मजबूत करने की आवश्यकता होती है। साथ ही यह भी स्पष्ट हुआ कि स्वास्थ्य और अर्थव्यवस्था एक दूसरे से गहराई से जुड़े हुए हैं।

जलवायु परिवर्तन भी कार्यस्थल सुरक्षा के लिए एक नई चुनौती बनकर उभर रहा है। बढ़ते तापमान, अत्यधिक गर्मी और प्राकृतिक आपदाओं के कारण श्रमिकों के लिए काम करना कठिन होता जा रहा है। विशेष रूप से खुले में काम करने वाले लोगों जैसे किसान और निर्माण श्रमिकों के लिए यह एक गंभीर समस्या है। अत्यधिक गर्मी के कारण हीट स्ट्रेस, निर्जलीकरण और अन्य स्वास्थ्य समस्याएँ बढ़ रही हैं। इसलिए जलवायु के प्रभावों को ध्यान में रखते हुए नई नीतियाँ बनाना आवश्यक है।

इस दिवस का एक और महत्वपूर्ण पहलू यह है कि यह हमें मानवीय मूल्यों की याद दिलाता है।

आर्थिक विकास, उत्पादन और लाभ तभी सार्थक हैं जब वे मानव जीवन की सुरक्षा और सम्मान के साथ जुड़े हों। यदि किसी भी विकास की कीमत मानव जीवन हो, तो वह विकास अधूरा है। इसलिए यह दिन हमें यह सोचने के लिए प्रेरित करता है कि हम किस प्रकार एक ऐसे समाज का निर्माण कर सकते हैं जहाँ हर व्यक्ति सुरक्षित और सम्मानजनक परिस्थितियों में काम कर सके।

भविष्य की दिशा में देखते हुए यह आवश्यक है कि हम तकनीक, नीति और जागरूकता को एक साथ लेकर चलें। कृत्रिम बुद्धिमत्ता और स्वचालन जैसे क्षेत्र कार्यस्थल को अधिक सुरक्षित बना सकते हैं, लेकिन इसके साथ ही नए प्रकार के कौशल और प्रशिक्षण की आवश्यकता भी होगी। यदि हम इन परिवर्तनों को सही तरीके से अपनाते हैं, तो हम एक ऐसे कार्य वातावरण का निर्माण कर सकते हैं जो सुरक्षित, स्वस्थ और समावेशी हो।

अंततः विश्व कार्यस्थल सुरक्षा और स्वास्थ्य दिवस केवल एक तिथि नहीं बल्कि एक संकल्प है। यह संकल्प है कि हर श्रमिक का जीवन मूल्यवान है, हर कार्यस्थल सुरक्षित होना चाहिए और हर व्यक्ति को स्वस्थ वातावरण में काम करने का अधिकार है। जब तक दुनिया का हर श्रमिक सुरक्षित नहीं होता, तब तक यह प्रयास जारी रहना चाहिए। यही इस दिन का वास्तविक संदेश है और यही मानवता की सच्ची प्रगति का आधार भी है।