सांस्कृतिक आयोजन - Swatantra Prabhat

राजधानी लखनऊ के गुलाचीन मंदिर पर हुआ भव्य सुन्दर कांड और भंडारे का आयोजन
अलीगंज, लखनऊ।

राजधानी लखनऊ में बड़े मंगल का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में शहर के प्रसिद्ध दक्षिणमुखी पंचमुखी गुलाचीन हनुमान मंदिर, अलीगंज में बड़े मंगल के अवसर पर भव्य धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर में आयोजित सुंदरकांड पाठ, विशेष पूजा-अर्चना और विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान संकटमोचन हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

बड़े मंगल के अवसर पर सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। फूलों की सुंदर सजावट, धार्मिक ध्वजों और विद्युत रोशनी से पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर दिखाई दिया। "जय श्रीराम" और "बजरंगबली की जय" के जयघोषों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना और सुंदरकांड पाठ से हुई। श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से सुंदरकांड का पाठ कर भगवान श्रीराम एवं हनुमान जी का स्मरण किया। इसके बाद हनुमान चालीसा एवं आरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। धार्मिक अनुष्ठानों के दौरान श्रद्धालुओं ने अपने परिवार की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और कल्याण की कामना की।

धार्मिक कार्यक्रमों के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद एवं भोजन की विशेष व्यवस्था की गई थी। दोपहर से शुरू हुआ प्रसाद वितरण देर शाम तक लगातार चलता रहा। मंदिर परिसर के साथ-साथ आसपास की सड़कों पर भी श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और युवाओं ने बड़ी संख्या में प्रसाद ग्रहण किया।

स्थानीय श्रद्धालुओं का कहना है कि गुलाचीन हनुमान मंदिर में बड़े मंगल के अवसर पर आयोजित होने वाला यह भंडारा कई दशकों से क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण धार्मिक परंपरा बना हुआ है। हर वर्ष बड़ी संख्या में लोग इस आयोजन में शामिल होते हैं और सेवा कार्यों में सहयोग प्रदान करते हैं। इस बार भी श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बड़े मंगल का दिन भगवान हनुमान की आराधना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। लखनऊ में बड़े मंगल का विशेष महत्व है और पूरे शहर में विभिन्न स्थानों पर भंडारे, धार्मिक अनुष्ठान और सेवा कार्य आयोजित किए जाते हैं। इस वर्ष आठ बड़े मंगल पड़ने के कारण श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और श्रद्धा देखने को मिल रही है। लंबे समय बाद श्रद्धालुओं को आठ बड़े मंगल के अवसर पर संकटमोचन हनुमान जी के दर्शन और पूजा का विशेष अवसर प्राप्त हुआ है।

आयोजन को सफल बनाने में तेज नारायण शुक्ल उर्फ चौवा, जितेंद्र राजपूत, विशाल शाह सहित अनेक सामाजिक एवं धार्मिक कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजकों ने बताया कि समाज में धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह आयोजन वर्षों से निरंतर किया जा रहा है। उन्होंने सभी सहयोगियों, स्वयंसेवकों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों की टीम श्रद्धालुओं की सुविधा और व्यवस्था बनाए रखने में लगातार जुटी रही। प्रसाद वितरण, पेयजल व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था तथा यातायात प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया गया। आयोजन में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा विभिन्न धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की।

पूरे दिन मंदिर परिसर में भक्ति और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने भगवान हनुमान जी के चरणों में नमन कर प्रदेश और देश की सुख-शांति, समृद्धि तथा जनकल्याण की कामना की। बड़े मंगल के इस भव्य आयोजन ने एक बार फिर लखनऊ की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया।

महुआ डाबर महोत्सव में गूंजा शहीदों का स्मरण, मशाल यात्रा से क्रांतिवीरों को दी श्रद्धांजलि
बस्ती। बस्ती जिले में भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम 1857 की अमर गाथा और गुमनाम शहीदों की स्मृति को समर्पित तीन दिवसीय “महुआ डाबर महोत्सव-2026” के दूसरे दिन ऐतिहासिक क्रांति स्थल पर भावपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। महुआ डाबर संग्रहालय द्वारा आयोजित इस महोत्सव में स्वतंत्रता संग्राम के गौरवशाली इतिहास को याद करते हुए कई प्रेरणादायी आयोजन हुए।

कार्यक्रम के दौरान भारत सरकार द्वारा निर्मित आधे घंटे की ऐतिहासिक एवं मार्मिक ऑडियो डॉक्यूमेंट्री ‘महुआ डाबर: निशां अभी बाक़ी हैं’ का श्रवण कराया गया। डॉक्यूमेंट्री सुनकर उपस्थित लोग भावुक हो उठे। इसमें ‘गैर-चिरागी’ महुआ डाबर के आम लोगों के अनुभवों के साथ महुआ डाबर का उत्खनन करने वाले लखनऊ विश्वविद्यालय के पुरातत्व विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. अनिल कुमार, महुआ डाबर संग्रहालय के निदेशक डॉ. शाह आलम राना तथा उत्तर प्रदेश पर्यटन की पूर्व विशेष सचिव ईशा प्रिया के विचार शामिल हैं।

‘महुआ डाबर: निशां अभी बाक़ी हैं’ की स्क्रिप्ट एवं प्रस्तुति नवोदिता मिश्रा ने की है। वाचन स्वर रितु राजपूत तथा नाट्यांश स्वर मनोज मयंकर का है। गीत के रचयिता कर्नल तिलकराज और गायक डॉ. ग़ज़ल श्रीनिवास हैं। आकाशवाणी संवाददाता दीपांकर मिश्र, प्रस्तुति सहयोगी शिवाली एवं संयोजन राम अवतार बैरवा का रहा।

कार्यक्रम के समापन पर महुआ डाबर के क्रांतिवीरों को मशालों के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सैकड़ों युवाओं ने हाथों में जलती मशाल लेकर क्रांति स्थल की परिक्रमा की और शहीदों के प्रति सम्मान व्यक्त किया।

इस अवसर पर क्रांतिकारी वंशज डॉ. शाह आलम राना ने कहा कि वर्ष 1857 में अंग्रेजों ने महुआ डाबर को ‘गैर-चिरागी’ घोषित कर यहां दीपक और चिराग जलाने पर प्रतिबंध लगा दिया था। आज मशाल जलाकर यह संदेश दिया गया है कि शहीदों की स्मृति का चिराग 169 वर्ष बाद भी बुझा नहीं है। उन्होंने कहा कि मशाल क्रांति की वह ज्वाला है जो कभी बुझनी नहीं चाहिए। युवाओं को मशाल सौंपकर यह संकल्प दिलाया गया कि वे महुआ डाबर के गौरवशाली इतिहास को देश-दुनिया तक पहुंचाएंगे।

आयोजकों ने बताया कि 10 जून को ‘शौर्य दिवस’ के अवसर पर सुबह शहीद स्थल पर सशस्त्र पुलिस गारद द्वारा सलामी दी जाएगी। इसके बाद ‘विरासत संरक्षण संकल्प सभा’ का आयोजन होगा।

इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, इतिहास प्रेमियों, युवाओं एवं समाजसेवियों का विशेष सहयोग रहा।

इस अवसर पर अतुल सिंह, नासिर खान, केपी राठौर, मोहम्मद कैफ, ऋतिक कुमार, सुनील पंडित, श्रवण कुमार, फ़कीर मोहम्मद, विनोद कुमार यादव, मुमताज़ खान, अनूप कुमार एडवोकेट, रमजान खान, धर्मेन्द्र, प्रणब मुखर्जी, आदिल खान, रामकेश गौतम, प्रभाकर चौधरी, नागेंद्र प्रताप

आदि लोग मौजूद रहे.

संस्कृति और लोककला को सहेजने की पहल, 10 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय एवं “पंख एक पहल फाउंडेशन, उत्तर प्रदेश” की ओर से आयोजित 10 दिवसीय सांस्कृतिक कार्यशाला का आयोजन सिंधी गर्ल्स इंटर कॉलेज में किया गया। कार्यशाला की अंतिम प्रस्तुति 19 मई को कॉलेज परिसर में की गई ,जिसमें प्रतिभागियों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर सभी को प्रभावित किया

कार्यशाला में लगभग 50 प्रतिभागियों ने वरिष्ठ नृत्यांगना एवं गुरु निधि श्रीवास्तव तथा वरिष्ठ गायिका नीरजा श्रीवास्तव के निर्देशन में लोकगीत एवं लोकनृत्य की विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण प्राप्त किया। इसमें देवी गीत “जगदंबा भवानी आई मोरे अंगना”, झूला नृत्य “हिंडोला झूलन आई सखिया”, कजरी “अरे रामा रिमझिम पड़त फुहार” और मेहंदी गीत “रुचि रुचि पिसे मेंहदिया” जैसी प्रस्तुतियों का अभ्यास कराया गया। प्रतिभागियों ने भावपूर्ण गायन और नृत्य के माध्यम से इन लोक विधाओं को मंच पर जीवंत किया।

नृत्य में सह-निर्देशन अनामिका यादव, दीपा श्रीवास्तव एवं अभय सिंह ने किया, जबकि गायन में रेनू श्रीवास्तव और शिवानी मौर्य ने सहयोग प्रदान किया। वहीं ढोलक पर अंश भारती, हारमोनियम पर प्रेम तथा साइड रिदम पर अशोक कुमार ने संगत देकर प्रस्तुतियों को आकर्षक बनाया।

कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षकों एवं प्रतिभागियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। संस्था की ओर से नवांकुर कलाकारों को विलुप्त होती लोक कलाओं को सीखने, समझने और उन्हें संरक्षित करने के महत्व से अवगत कराया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं प्रधानाचार्य अनीता मैडम ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष अविनाश सैनी, उपाध्यक्ष भरत मेहता, दीपक सोनकर, अर्श श्रीवास्तव, अरविंद, पुनीत चित्रांशी सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

चौक क्षेत्र को वंदे मातरम् चौक घोषित करने की मांग ।
स्वतंत्र प्रभात।

नैनी, प्रयागराज।

विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति के निर्देश पर महासंघ के पूर्व महानगर अध्यक्ष अतुल खन्ना के

नेतृत्व में महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी को कैंप कार्यालय कीडगंज में जानसेन गंज चौक क्षेत्र को वंदे मातरम् चौक के नाम से घोषित किए जाने को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। और आगे कहा कि वंदे मातरम चौक का नाम घोषित होने के उपरांत महान क्रांतिकारियों के नाम से राष्ट्रीय ध्वज फहराते हुए वंदे मातरम का गायन राष्ट्रभक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएग।

गणेश केसरवानी ने आश्वासन दिया जल्द ही नगर निगम इस पर फैसला लेगी।ज्ञापन देने वालों में क्रांतिकारी अतुल देहदानी,क्रांतिकारी अतुल देहदानी,राजेश केशरवानी,राम प्रसाद यादव,बृजेंद्र त्रिपाठी,मुन्ना जी,श्याम सूरत पाण्डेय,दिव्य दर्शन जोशी,कृष्णदेव आर्य केशवानी,मुन्ना लाल केशवानी,अमित गुप्ता सांगली,योगेश केशरवानी,धर्म प्रकाश केशरवानी ,आकाश चंद्र मौर्य, नेहा गिरी पांडे आदि रहे।

स्व0 उमा शंकर जी की पंचमी पुण्यतिथि पर 28 अप्रैल को होगा भव्य धार्मिक, सामाजिक एवं भक्ति कार्यक्रम।
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में उमा ग्रुप ऑफ कंपनी के चेयरमैन रोशन सिंह "चंदन" द्वारा अपने स्वर्गीय पिता की पंचमी पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को अप्रैल को इंदिरा नगर स्थित उमा पैलेस-2 में भव्य धार्मिक, सामाजिक एवं भक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

इस अवसर पर सुबह गौशाला में हजारों गायों को फल व चारा खिलाया जाएगा, साथ ही बंदरों एवं अन्य पशुओं को भी भोजन कराया जाएगा।

कार्यक्रम के अंतर्गत शाम को विभिन्न प्रदेशों से आए कलाकारों द्वारा भव्य भक्ति संध्या प्रस्तुत की जाएगी। साथ ही श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का भी आयोजन रखा गया है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग प्रसाद ग्रहण करेंगे।

रोशन सिंह "चंदन" ने बताया कि इस आयोजन में समाज के गणमान्य लोग, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी, पत्रकार बंधु एवं क्षेत्रीय नागरिक बड़ी संख्या में शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।

प्रेस कांफ्रेस के दौरान आचार्य मनोज पाण्डेय, पूर्व मैनेजर कोआपरेटिव बैंक कृपाशंकर मिश्रा स्वामीनाथ यादव, मनीष उमारावँ, अवनीश सिंह उपस्थित रहे।