कानून व्यवस्था सिद्धार्थनगर - Swatantra Prabhat

शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म : आरोपी गिरफ्तार
सिद्धार्थनगर । जिले के शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र में एक नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर शादी का झांसा देकर नाबालिग का लंबे समय से शोषण करने का आरोप है। पीड़िता की तहरीर पर शोहरतगढ़ थाने में गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

इसके बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी और लगातार दबिश दे रही थी। रविवार को पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर चेतिया क्रॉसिंग के पास घेराबंदी की गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी अनुज कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अनुज कुमार पुत्र स्व. भगवान दीन, ग्राम रणधीर खेड़ा, थाना फतेहपुर चौरासी, जनपद उन्नाव का निवासी है। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने भागने का प्रयास भी किया, लेकिन पुलिस की सतर्कता से वह सफल नहीं हो सका।

जांच में सामने आया है कि आरोपी ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर अपने जाल में फंसाया और उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।

घटना का खुलासा होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ने के लिए एक विशेष टीम गठित की थी।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक राजकुमार यादव, हेड कांस्टेबल अविनाश सिंह और कांस्टेबल पवन कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई कर आरोपी को पकड़ा।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है और पीड़िता को न्याय दिलाने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है।