tulsipur balrampur - Swatantra Prabhat

बलरामपुर में एफएमडी टीकाकरण अभियान शुरू
बलरामपुर। राष्ट्रीय पशुधन नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद में बुधवार से एफएमडी (फुट एंड माउथ डिजीज) निःशुल्क टीकाकरण अभियान का शुभारंभ हो गया। तहसील तुलसीपुर में आयोजित कार्यक्रम में देवीपाटन मंदिर के महंत श्री मिथिलेश नाथ योगी, जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन एवं मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने टीकाकरण वाहनों को हरी झंडी दिखाकर अभियान की शुरुआत की।

22 जुलाई से 7 अगस्त तक चलने वाले इस विशेष अभियान के दौरान जनपद के करीब 1 लाख 97 हजार गोवंश एवं महिषवंशीय पशुओं का निःशुल्क टीकाकरण किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य पशुओं को फुट एंड माउथ डिजीज (एफएमडी) जैसी संक्रामक बीमारी से सुरक्षित रखना, पशुधन की उत्पादकता बढ़ाना तथा पशुपालकों की आय और आजीविका को सुदृढ़ करना है।

अभियान के शुभारंभ के बाद जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों और कार्ययोजना की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि यह अभियान पशुधन संरक्षण की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए इसे पूरी गंभीरता, पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से संचालित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि जनपद का कोई भी पात्र पशु टीकाकरण से वंचित न रहे।

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि अभियान के दौरान प्रत्येक टीकाकरण की जियो-टैग्ड फोटो लेकर उसे पशुधन ऐप पर तत्काल अपलोड किया जाएगा, जिससे ऑनलाइन मॉनिटरिंग और पारदर्शिता सुनिश्चित हो सकेगी। डीएम ने सभी टीकाकरण टीमों के लिए क्षेत्रवार लक्ष्य निर्धारित करने, समय से गांवों में पहुंचकर शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने तथा पशुपालकों को एफएमडी रोग से बचाव और समय पर टीकाकरण के महत्व के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने अभियान की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। कार्यक्रम में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी सहित पशुपालन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

गोंडा बलरामपुर रोड पर जनपद की सीमा पर बनेगा भव्य प्रवेश द्वार होगा सौंदर्यीकरण
बृजेश वर्मा की रिपोर्ट

स्वतन्त्र प्रभात

जिलाधिकारी के विशेष प्रयास से भव्य प्रवेश द्वार के निर्माण के लिए एनएच से मिली सैद्धांतिक एनओसी, चीनी मिल द्वारा सीएसआर फंड से कराया जाएगा भव्य प्रवेश द्वार का निर्माण

बलरामपुर।जिलाधिकारी अरविंद सिंह द्वारा गोंडा बलरामपुर रोड पर ग्राम बहादुरपुर में जनपद की सीमा पर प्रस्तावित भव्य प्रवेश द्वार स्थल का निरीक्षण किया गया। गोंडा बलरामपुर रोड पर जनपद की सीमा पर बनने वाला भव्य प्रवेश द्वार बौद्ध सर्किट के एंट्रेंस द्वार के रूप में कार्य करेगा।

जिलाधिकारी द्वारा भव्य प्रवेश द्वार के स्थल के निरीक्षण के दौरान दोनों ओर सुंदर लाइटनिंग किए जाने एवं विशेषताओं/स्थलों आदि को अंकित किए जाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी के विशेष प्रयास से एनएच से भव्य प्रवेश द्वार बनाए जाने की सैद्धांतिक सहमति प्राप्त हो गई है। चीनी मिल बलरामपुर द्वारा शीघ्र ही सीएसआर फंड से भव्य प्रवेश द्वार निर्माण की सहमति प्रदान की गई है उनके द्वारा निर्माण कार्य शीघ्र ही प्रारंभ कराया जाएगा।

भव्य प्रवेश द्वार बनने से जनपद में आने वाले लोगों को सुखद अनुभव होगा, प्रवेश द्वार पर लोगों के सत्कार के लिए स्लोगन लिखे जाएंगे वही सीमा के बाहर जाने वाले लोगों के लिए आभार व्यक्त किया जाएगा। जनपद में प्रवेश करने वाले एवं बाहर जाने वाले लोग जनपद की विशेषताओं एवं महत्व से परिचित होंगे।