रेलवे सुरक्षा बल - Swatantra Prabhat

रेलवे संपत्ति बेचने वाला युवक व कबाड़ी गिरफ्तार, पेंड्रोल क्लिप बरामद
नैनी ,प्रयागराज।  रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट नैनी द्वारा आपराधिक सुरागरसी एवं गश्त के दौरान रेलवे संपत्ति की खरीद-फरोख्त करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई 09 मई 2026 को नैनी स्टेशन रोड से टीएसएस की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर की गई।

आरपीएफ टीम ने मौके से रेलवे संपत्ति बेचने वाले एक युवक तथा चोरी की रेलवे सामग्री खरीदने वाले कबाड़ी (रिसीवर) को पकड़ लिया। आरोपियों के पास से सफेद प्लास्टिक के झोले में रखी 12 नग पेंड्रोल क्लिप बरामद की गईं, जिनकी कुल अनुमानित कीमत लगभग 1000 रुपये बताई गई है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान विकास (26 वर्ष), निवासी थाना नैनी, जनपद प्रयागराज के रूप में हुई है। वहीं कबाड़ी/रिसीवर की पहचान रामजी जायसवाल (48 वर्ष), निवासी थाना तारुन बाजार, जनपद अयोध्या के रूप में की गई है।पूछताछ के दौरान आरोपी विकास ने रेलवे लाइन से केबिल काटकर क्षतिग्रस्त करने की पूर्व की घटनाओं में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उसके इकबालिया बयान एवं घटनास्थलों की निशानदेही के आधार पर पूर्व में दर्ज तीन मुकदमों से भी उसे संबद्ध किया गया। इनमें मु.अ.सं. 211/26, 214/26 तथा 246/26 शामिल हैं, जो धारा 174C एवं 147 रेलवे एक्ट के तहत दर्ज हैं।इस संबंध में रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट नैनी पर रिसीवर रामजी जायसवाल के विरुद्ध मु.अ.सं. 05/2026 धारा 3 आरपी (यूपी) एक्ट तथा आरोपी विकास के विरुद्ध धारा 3 आरपी (यूपी) एक्ट एवं 147 रेलवे एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

खुलासा करने वाली टीम

रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट प्रयागराज की टीम में शामिल रहे—उपनिरीक्षक सत्यास कुमार यादव सहायक उपनिरीक्षक सी.पी. मिश्रा सहायक उपनिरीक्षक मनीष कुमार राय कांस्टेबल मुलायम सिंह यादव कांस्टेबल अनुराग

आरपीएफ द्वारा मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

सूबेदारगंज स्टेशन पर महिला यात्री ने प्लेटफॉर्म पर जुड़वा बच्चों को दिया जन्म
ब्यूरो प्रयागराज- सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह मानवता और संवेदनशीलता की मिसाल देखने को मिली, जब एक महिला यात्री ने प्लेटफॉर्म पर ही जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। रेलवे सुरक्षा बल और महिला स्टाफ की सूझबूझ व तत्परता से सुरक्षित प्रसव कराया गया, जिससे जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

जानकारी के अनुसार, 03294 डाउन पटना स्पेशल ट्रेन से नई दिल्ली से प्रयागराज आ रही महिला यात्री ज्योति कुमारी (पत्नी रमेश कुमार, निवासी भदोही) को यात्रा के दौरान अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। ट्रेन जैसे ही रविवार सुबह करीब 10:40 बजे सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-6 पर पहुंची, महिला की हालत गंभीर हो गई।

मौके पर मौजूद यात्रियों ने तुरंत इसकी सूचना आरपीएफ को दी। सूचना मिलते ही सहायक उप निरीक्षक राजेश कुमार यादव ने तत्परता दिखाते हुए अपने उच्चाधिकारियों को अवगत कराया और तुरंत मदद की व्यवस्था शुरू की।

महिला कांस्टेबल और सफाई कर्मियों ने संभाला मोर्चा स्थिति की नाजुकता को देखते हुए महिला कांस्टेबल सुमन यादव और प्रियंका ने अन्य महिला सफाई कर्मियों के साथ मिलकर प्लेटफॉर्म को अस्थायी ‘डिलीवरी रूम’ में तब्दील कर दिया। पर्दा कर अन्य यात्रियों की सहायता से सुरक्षित वातावरण तैयार किया गया और वहीं महिला का सफल प्रसव कराया गया। ज्योति कुमारी ने जुड़वा बच्चों—एक पुत्र और एक पुत्री—को जन्म दिया।

मेडिकल टीम ने किया प्राथमिक उपचार

घटना की जानकारी मिलते ही सेंट्रल रेलवे अस्पताल प्रयागराज से नर्स शबीना व मेडिकल टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने मां और नवजातों का प्राथमिक उपचार किया और उनकी स्थिति को स्थिर किया।

डफरिन अस्पताल में कराया गया भर्ती

इसके बाद एंबुलेंस की मदद से महिला कांस्टेबल प्रियंका की निगरानी में जच्चा-बच्चों को बेहतर इलाज के लिए डफरिन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सभी की हालत सामान्य बताई जा रही है। इस सराहनीय कार्य के लिए रेलवे स्टाफ, आरपीएफ और महिला कर्मियों की चारों ओर प्रशंसा हो रही है। यात्रियों और स्थानीय लोगों ने कहा कि समय पर मिली सहायता ने एक बड़ी अनहोनी को टाल दिया और रेलवे कर्मचारियों ने मानवता का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया।

करंट लगने से आरपीएफ जवान की मौत
प्रयागराज। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित ललितपुर रेलवे कॉलोनी में करंट लगने से एक आरपीएफ जवान की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान श्रवण कुमार प्रजापति (40) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से प्रतापगढ़ जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र के प्रीतमपुर गांव के निवासी थे और वर्तमान में प्रयागराज की रेलवे कॉलोनी में रह रहे थे। वह रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) में जवान के पद पर तैनात थे।

परिजनों के मुताबिक, श्रवण कुमार अपने कमरे में मौजूद थे, तभी अचानक उन्हें करंट लग गया। घटना के बाद परिजनों और आसपास के लोगों ने आनन-फानन में उन्हें रेलवे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया। हालांकि उपचार के दौरान उनकी हालत बिगड़ती चली गई और अंततः उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइंस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक राम आसरे यादव ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है और मौत के सटीक कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। इस घटना से मृतक के परिवार में गहरा शोक व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने भी घटना पर दुख जताया है और प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।