Heatwave Trouble - Swatantra Prabhat

तीन दिनों से फुंका ट्रांसफार्मर, भीषण गर्मी में अंधेरे में डूबा जमुरावा गांव, विभाग बना मूकदर्शक
महराजगंज/रायबरेली। ओसाह पावर हाउस के अंतर्गत आने वाले जमुरावा गांव में लगा 25 केवीए विद्युत ट्रांसफार्मर पिछले तीन दिनों से फुंका पड़ा है, जिससे गांव के आधे से अधिक हिस्से की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। भीषण गर्मी और उमस के बीच ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन विद्युत विभाग के जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठा सके हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में लगा 25 केवीए ट्रांसफार्मर लंबे समय से ओवरलोड चल रहा था। कई बार विभागीय अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई, लेकिन समस्या के समाधान की बजाय शिकायतों को नजरअंदाज किया जाता रहा। नतीजा यह हुआ कि ट्रांसफार्मर आखिरकार फुंक गया और पूरे क्षेत्र की बिजली गुल हो गई।

बिजली न होने से पेयजल संकट भी गहरा गया है। घरों में लगे पंखे, कूलर और अन्य विद्युत उपकरण शोपीस बनकर रह गए हैं। रात में अंधेरे और गर्मी के कारण बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों की परेशानी और बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार शिकायतों के बावजूद विभाग के कर्मचारी केवल आश्वासन दे रहे हैं, जबकि जमीनी स्तर पर कोई कार्रवाई दिखाई नहीं दे रही है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द से जल्द नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया तो वे विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। लोगों का कहना है कि एक तरफ सरकार बेहतर बिजली व्यवस्था के दावे करती है, वहीं दूसरी तरफ गांवों में फुंके ट्रांसफार्मर कई दिनों तक नहीं बदले जा रहे हैं।

अब सवाल यह है कि तीन दिनों से अंधेरे में डूबे जमुरावा गांव की सुध आखिर कब लेगा विद्युत विभाग? और क्या जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही पर कोई कार्रवाई होगी या ग्रामीणों को इसी तरह गर्मी और अंधेरे की दोहरी मार झेलनी पड़ेगी?

तो वहीं विद्युत विभाग की जेई योगेश कुमार यादव से दूरभाष पर बात की गई तो उन्होंने बताया कि बहुत जल्द ही ट्रांसफार्मर लगवा कर विद्युत व्यवस्था बहाल की जाएगी

कानपुर के कई इलाकों में बिजली संकट
कानपुर। 25 अप्रैल 2026 की रात शहर के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोग भीषण गर्मी में परेशान रहे। स्थानीय निवासियों के अनुसार दिन में भी बार-बार बिजली कटौती हो रही है, जिससे हालात और खराब हो गए हैं।लोगों का कहना है कि बिजली न होने के कारण घरों में रहना मुश्किल हो गया है। पंखे और कूलर बंद होने से बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को खास तौर पर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

बिजली विभाग के कस्टमर केयर नंबर पर संपर्क करने की कोशिश करने पर नंबर लगातार व्यस्त बताया गया, जबकि कई लोगों का आरोप है कि संबंधित अधिकारी फोन तक नहीं उठा रहे हैं। इससे उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि बिजली विभाग तत्काल समस्या का समाधान करे और सप्लाई को सुचारू बनाए। साथ ही, शिकायतों के निस्तारण के लिए हेल्पलाइन और अधिकारियों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।