होटल जांच - Swatantra Prabhat

खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, सात नमूने लिए
प्रतापगढ़। जनपद में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने विभिन्न रेस्टोरेंट, होटल एवं खाद्य प्रतिष्ठानों में सघन छापामार कार्रवाई की। सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-।। अभय कुमार सिंह के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान कुल सात खाद्य नमूने जांच के लिए संग्रहित किए गए। इसके साथ ही अस्वच्छ एवं कालातीत खाद्य सामग्री मिलने पर उसे मौके पर नष्ट कराया गया तथा संबंधित प्रतिष्ठानों को कमियां दूर करने के लिए नोटिस जारी किए गए।

खाद्य सचल दल ने नगर पालिका परिषद क्षेत्र में बेल्हा देवी मंदिर के निकट स्थित तमसातट रेस्टोरेंट में छापा मारकर पनीर का एक नमूना जांच के लिए लिया। मौके पर शीतल पेय बनाने में प्रयुक्त विभिन्न प्रकार के 25 बोतल फ्रूट सीरप (प्रत्येक 775 एमएल) कालातीत पाए गए। इनकी अनुमानित कीमत 14,975 रुपये थी, जिन्हें तत्काल नष्ट करा दिया गया। किचन में मिली कमियों को सुधारने के लिए प्रतिष्ठान को नोटिस दिया गया। चौक स्थित किशोरी मिष्ठान भंडार में सन्देह के आधार पर पनीर का एक नमूना लिया गया। यहां करीब 40 किलोग्राम दूध अस्वच्छ परिस्थितियों में भंडारित पाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 2,400 रुपये थी। दूध को मौके पर नष्ट कराया गया तथा कमियों को दूर करने के लिए नोटिस जारी किया गया।

चौक-जेल रोड स्थित केक्स एंड कुकीज कैफे की जांच के दौरान पैकेटबंद ब्रांडेड ड्राईफ्रूट का एक नमूना संग्रहित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। किचन में पाई गई कमियों को सुधारने के लिए नोटिस दिया गया। इसी क्रम में बाबागंज भगवाचुंगी स्थित स्पाइस वैली रेस्टोरेंट की जांच में पनीर के अवमानक होने की आशंका पर एक नमूना लिया गया। मौके पर करीब 10 किलोग्राम दाल मखानी अस्वच्छ परिस्थितियों में भंडारित मिली, जिसकी अनुमानित कीमत 3,000 रुपये थी। इसे मौके पर नष्ट कराया गया और प्रतिष्ठान को सुधार के लिए नोटिस दिया गया।

जिंजर रेस्टोरेंट बाबागंज भगवाचुंगी की जांच के दौरान अस्वच्छ परिस्थितियों में भंडारित पनीर का एक नमूना लिया गया। जांच दल ने प्रतिष्ठान की साफ-सफाई व्यवस्था पर असंतोष व्यक्त करते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए तथा नोटिस निर्गत किया। इसके अतिरिक्त नगर पालिका परिषद क्षेत्र में फेरी लगाकर दूध बेच रहे दो दुग्ध विक्रेताओं से मिश्रित दूध के दो नमूने भी जांच के लिए लिए गए। इस प्रकार खाद्य सचल दल द्वारा कुल सात नमूने संग्रहित कर खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला को जांच एवं विश्लेषण के लिए भेजे जा रहे हैं। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी रोशन सिंह, संतोष कुमार दूबे, डॉ. यादव संजय कुमार नन्हकू, शहाब उद्दीन सिद्दीकी एवं डॉ. शमशुन नेहा उपस्थित रहे।

बर्रा में होटल बना अवैध गतिविधियों का अड्डा?
कानपुर। बर्रा इलाके में स्थित एक होटल को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक यह होटल कथित तौर पर अवैध और आपत्तिजनक गतिविधियों का केंद्र बना हुआ है। मामले से जुड़े कुछ वीडियो भी सामने आने की बात कही जा रही है, जिनमें कई अनियमितताओं के संकेत मिलते हैं।सबसे गंभीर आरोप यह है कि होटल में स्कूल ड्रेस और एनसीसी यूनिफॉर्म में नाबालिगों को भी ठहराए जाने की बात सामने आई है। इस सूचना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और स्थानीय लोगों में भारी नाराज़गी देखी जा रही है।

बताया जा रहा है कि वीडियो में होटल के कमरों में डांसर बुलाकर कार्यक्रम कराने और हुक्का जैसी गतिविधियों के दृश्य भी सामने आए हैं, जिससे यह संकेत मिलता है कि होटल में नियमों को नजरअंदाज कर संचालन किया जा रहा है। यह होटल ठाकुर चौराहे पर एक प्रतिष्ठित स्कूल के ठीक सामने, रिहायशी इलाके में संचालित हो रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इसका संचालन मिश्रा और अवस्थी नाम के व्यक्तियों द्वारा किया जा रहा है।

इलाके के निवासियों का कहना है कि इस तरह की गतिविधियां न केवल सामाजिक माहौल को खराब कर रही हैं, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर रही हैं। लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल इस पूरे प्रकरण में पुलिस या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि प्रशासन इस मामले में कब और क्या कदम उठाता है।