स्वतंत्रता दिवस - Swatantra Prabhat

हर घर तिरंगा से हर हृदय तिरंगा तक
प्रो. (डॉ.) मनमोहन प्रकाश

हर भारतीय के लिए यह समझना आवश्यक है कि तिरंगा केवल तीन रंगों से बना एक राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि भारत की स्वतंत्रता, संप्रभुता, अखंडता, लोकतांत्रिक चेतना और राष्ट्रीय अस्मिता का जीवंत प्रतीक है। इसके प्रत्येक रंग और प्रत्येक प्रतीक के पीछे एक गहरा राष्ट्रीय दर्शन निहित है। इसमें स्वतंत्रता संग्राम के असंख्य ज्ञात-अज्ञात सेनानियों के बलिदान, संविधान निर्माताओं की लोकतांत्रिक आकांक्षाएं और एक न्यायपूर्ण, समतामूलक एवं समृद्ध भारत का स्वप्न प्रतिबिंबित होता है।

इसीलिए तिरंगे का सम्मान केवल उसे हाथ में थामने, घर पर फहराने, उसके सामने सिर झुकाने या राष्ट्रीय पर्वों पर सलामी देने तक सीमित नहीं होना चाहिए। ध्वज का वास्तविक सम्मान तब होगा, जब उसके प्रति श्रद्धा हमारे आचरण में दिखाई दे और उसमें निहित आदर्श हमारे विचार, व्यवहार तथा दैनिक जीवन का हिस्सा बनें। ‘हर घर तिरंगा’ तभी सार्थक होगा, जब उसके साथ ‘हर हृदय तिरंगा’ भी स्थापित हो।

भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के तीन रंग अपने भीतर व्यापक संदेश समेटे हुए हैं। शीर्ष पर स्थित केसरिया रंग साहस, त्याग और निःस्वार्थ सेवा की प्रेरणा देता है। यह स्मरण कराता है कि राष्ट्र निर्माण केवल अधिकारों की मांग से नहीं, बल्कि कर्तव्यों के निर्वहन, अनुशासन और आवश्यकता पड़ने पर व्यक्तिगत स्वार्थ के त्याग से होता है। स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास में असंख्य लोगों ने व्यक्तिगत सुख-सुविधाओं का त्याग कर राष्ट्र को सर्वोच्च प्राथमिकता दी थी। आज भी राष्ट्र निर्माण के लिए उसी भावना की आवश्यकता है।

ध्वज का श्वेत रंग सत्य, शांति और पारदर्शिता का संदेश देता है। लोकतांत्रिक समाज में सत्यनिष्ठा, सहिष्णुता, संवाद और शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व केवल आदर्श शब्द नहीं, बल्कि सामाजिक स्थिरता की आवश्यक शर्तें हैं। जब सार्वजनिक जीवन में सत्य और पारदर्शिता कमजोर होती है तथा असहमति को शत्रुता समझा जाने लगता है, तब लोकतांत्रिक मूल्यों को क्षति पहुंचती है। इसलिए श्वेत रंग हमें विचार और व्यवहार दोनों में संयम तथा सत्य का मार्ग अपनाने की प्रेरणा देता है।

हरा रंग जीवन, विकास, समृद्धि और प्रकृति के साथ संतुलन का प्रतीक माना जाता है। भारत जैसे कृषि प्रधान और जैव-विविधता से समृद्ध देश के लिए इसका संदेश विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। आर्थिक विकास आवश्यक है, लेकिन ऐसा विकास जो प्राकृतिक संसाधनों का अंधाधुंध दोहन करे, आने वाली पीढ़ियों के हितों की उपेक्षा करे, वह वास्तविक प्रगति नहीं हो सकता। इसलिए हरे रंग का संदेश हमें विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास की जिम्मेदारी का भी बोध कराता है।

तिरंगे के मध्य स्थित नीले रंग का अशोक चक्र इसकी दार्शनिक आत्मा को और गहरा करता है। अशोक चक्र भारतीय परंपरा में धर्म, न्याय और नैतिक व्यवस्था से जुड़े धर्मचक्र की स्मृति को अभिव्यक्त करता है। इसके 24 आरे निरंतर गति और कर्म की प्रेरणा देते हैं। इसका व्यापक संदेश है कि जीवन, समाज और राष्ट्र में ठहराव नहीं, बल्कि निरंतर प्रगति आवश्यक है। स्वतंत्रता का अर्थ निष्क्रियता नहीं, बल्कि जिम्मेदार कर्म है; अधिकारों के साथ कर्तव्य और स्वतंत्रता के साथ उत्तरदायित्व भी जुड़ा हुआ है।

आज भारत विश्व में तेजी से उभरती अर्थव्यवस्थाओं में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है। अंतरिक्ष विज्ञान, डिजिटल प्रौद्योगिकी, जैव-प्रौद्योगिकी, विनिर्माण, स्टार्टअप, रक्षा उत्पादन और नवाचार जैसे अनेक क्षेत्रों में भारत ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। चंद्रयान मिशनों से लेकर डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना तक और स्वदेशी तकनीकी क्षमता से लेकर वैश्विक स्तर पर बढ़ती उद्यमिता तक, भारत की क्षमता का विस्तार हुआ है। लेकिन किसी राष्ट्र की वास्तविक शक्ति केवल उसके सकल घरेलू उत्पाद, सैन्य सामर्थ्य या तकनीकी उपलब्धियों से निर्धारित नहीं होती। उसकी स्थायी शक्ति उसके नागरिकों के चरित्र, सामाजिक सद्भाव, संस्थाओं के प्रति सम्मान, कानून के पालन और सार्वजनिक जीवन की नैतिकता में निहित होती है।

यही ‘हर हृदय तिरंगा’ की अवधारणा का मूल है। इसका अर्थ है कि तिरंगा हमारे हाथ में दिखाई देने के साथ-साथ हमारे विचारों और कर्मों में भी दिखाई दे। राष्ट्रप्रेम केवल बड़े अवसरों पर देशभक्ति प्रदर्शित करने का नाम नहीं है। यह अपने दैनिक दायित्वों को ईमानदारी, निष्ठा और दक्षता से निभाने की सतत प्रक्रिया है। शिक्षक का ईमानदारी से पढ़ाना, विद्यार्थी का अनुशासन और परिश्रम अपनाना, चिकित्सक का पेशा-गत नैतिकता का पालन करना, व्यापारी का ईमानदार व्यवहार, कर्मचारी का अपने दायित्व के प्रति समर्पण, किसान का परिश्रम और वैज्ञानिक का नए ज्ञान के सृजन के प्रति समर्पण आदि सभी राष्ट्र निर्माण के रूप हैं।

राष्ट्रप्रेम सोशल मीडिया पर तिरंगे की तस्वीर लगाने, देशभक्ति के नारे लगाने या राष्ट्रीय पर्वों पर देशभक्ति के गीत गाने, मिठाई बांटने तक सीमित नहीं हो सकता। वास्तविक देशभक्ति हमारे छोटे-छोटे नागरिक व्यवहारों में प्रकट होती है। यातायात नियमों का पालन करना, सार्वजनिक संपत्ति की रक्षा करना, स्वच्छता बनाए रखना, जल और ऊर्जा का विवेकपूर्ण उपयोग करना, करों का ईमानदारी से भुगतान करना, महिलाओं और वंचित वर्गों का सम्मान करना तथा संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता के मूल्यों को व्यवहार में उतारना आदि सभी राष्ट्र के प्रति हमारी जिम्मेदारियों का हिस्सा हैं।

भारत की पहचान उसकी एकरूपता में नहीं, बल्कि विविधता में एकता की उसकी अद्वितीय क्षमता में है। अनेक भाषाएं, संस्कृतियां, परंपराएं, जीवन-पद्धतियां और विचारधाराएं भारत की सामाजिक संरचना को समृद्ध बनाती हैं। इसलिए तिरंगे को हृदय में स्थापित करने का अर्थ किसी धर्म, जाति, भाषा, क्षेत्र या राजनीतिक विचारधारा के प्रति घृणा पैदा करना नहीं है। इसके विपरीत, इसका अर्थ है कि मतभेदों के बावजूद हम ‘भारतीय’ होने की साझा पहचान को सर्वोच्च नागरिक बंधन के रूप में स्वीकार करें और प्रत्येक नागरिक की गरिमा का सम्मान करें।

राष्ट्र की रक्षा केवल सीमा पर तैनात सैनिक नहीं करते। सैनिक बाहरी सीमाओं की सुरक्षा करता है, तो नागरिक अपने आचरण से राष्ट्र की आंतरिक शक्ति, सामाजिक स्थिरता और वैश्विक प्रतिष्ठा को मजबूत करता है। सीमा पर सैनिक का साहस जितना महत्वपूर्ण है, उतना ही महत्वपूर्ण खेत में किसान का परिश्रम, प्रयोगशाला में वैज्ञानिक का शोध, कारखाने में श्रमिक का श्रम, कक्षा में शिक्षक का ज्ञान, उद्यमी का नवाचार और सार्वजनिक जीवन में नागरिक की ईमानदारी है। राष्ट्र निर्माण वास्तव में करोड़ों नागरिकों के सामूहिक कर्म का परिणाम है।

इसलिए जब हम इस वर्ष अपने घर पर तिरंगा फहराएं, तो कुछ क्षण रुककर स्वयं से भी प्रश्न करें—क्या तिरंगे के प्रति हमारा सम्मान केवल ध्वज तक सीमित है, या उसके आदर्श हमारे जीवन में भी दिखाई देते हैं? क्या हमारे भीतर केसरिया रंग का साहस और त्याग, श्वेत रंग की सत्यनिष्ठा और शांति, हरे रंग का विकास और प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता तथा अशोक चक्र की निरंतर कर्म-शीलता जीवित है? क्या हम अपने अधिकारों के साथ अपने कर्तव्यों को भी उतनी ही गंभीरता से निभाते हैं?यदि इन प्रश्नों का उत्तर सकारात्मक है, तभी ‘हर घर तिरंगा’ का अभियान अपने व्यापक राष्ट्रीय उद्देश्य को प्राप्त कर सकेगा और ‘हर हृदय तिरंगा’ की भावना को जन्म देगा।

तिरंगा केवल हमारे घरों की छतों पर नहीं, हमारे चरित्र में भी दिखाई देना चाहिए। वह केवल हाथों में नहीं, हमारे विचारों में होना चाहिए; केवल राष्ट्रीय पर्वों पर नहीं, हमारे दैनिक आचरण में उपस्थित होना चाहिए। जब राष्ट्रध्वज के रंग हमारे व्यवहार के रंग बन जाएंगे और अशोक चक्र की गति हमारे कर्म की प्रेरणा बनेगी, तभी तिरंगे के प्रति हमारी श्रद्धा वास्तविक राष्ट्रभक्ति में परिवर्तित होगी।

‘हर घर तिरंगा’ राष्ट्रीय गौरव का उत्सव है, लेकिन ‘हर हृदय तिरंगा’ उस गौरव को जीवन में उतारने का संकल्प है। यही सच्ची देशभक्ति है, यही सच्ची राष्ट्रसेवा है और यही स्वतंत्र भारत के प्रति हमारी सबसे बड़ी नागरिक जिम्मेदारी है।

जिला कारागार लखनऊ में 79वें स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति का जज्बा, ध्वजारोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गूंजा माहौल
विनीत कुमार मिश्रा

(जिला संवाददाता)

लखनऊ।

शुक्रवार को 79वें स्वतंत्रता दिवस का पर्व जिला कारागार लखनऊ में बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ अधीक्षक  आर०के० जायसवाल द्वारा कारागार के मुख्य द्वार पर ध्वजारोहण किया गया। राष्ट्रगान की गूंज और तिरंगे की शान ने पूरे कारागार परिसर को देशभक्ति की भावना से सराबोर कर दिया। तत्पश्चात महानिदेशक कारागार की ओर से जिला कारागार के तीन कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रशंसा चिन्ह (रजत) प्रदान किया गया। सम्मान समारोह के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।

ध्वजारोहण और सम्मान समारोह के बाद कारागार के कॉमन हॉल में लगभग एक हजार बंदियों के बीच भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इस दौरान बंदियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत गीत, भजन और नृत्य प्रस्तुत कर सभी को भावविभोर कर दिया। बंदी जफर ने भजन “चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है” प्रस्तुत किया, वहीं बंदी सोनू अवस्थी ने “हर करम अपना करेंगे” गीत गाकर देश सेवा के संकल्प का संदेश दिया। बंदी रियाज व उनके साथियों ने देशभक्ति गीतों पर शानदार नृत्य प्रस्तुत कर वातावरण में देशप्रेम की अलख जगा दी।

महिला बंदियों और उनके साथ रह रहे बच्चों ने भी स्वतंत्रता दिवस के इस विशेष अवसर पर अपने गीतों से कार्यक्रम को और खास बना दिया। उनकी प्रस्तुतियों में “मेरा रंग दे बसंती चोला”, “ऐ मेरे प्यारे वतन” और “ऐ वतन मेरे वतन” जैसे गीतों ने वहां मौजूद सभी को भावुक कर दिया और माहौल पूरी तरह देशभक्ति से सराबोर हो उठा।

कार्यक्रम के समापन पर कारागार प्रशासन की ओर से सभी बंदियों को दो लड्डू वितरित किए गए, जिससे हर चेहरे पर खुशी और उल्लास झलक उठा। इस अवसर पर वरिष्ठ जेल अधीक्षक  आर०के० जायसवाल, अधीक्षक  मृत्युंजय कुमार पाण्डेय, जेलर  ऋत्विक प्रियदर्शी, सुनील दत्त मिश्र,  अभय कुमार शुक्ल सहित सभी डिप्टी जेलर और बंदीरक्षक मौजूद रहे। स्वतंत्रता दिवस के इस आयोजन ने यह संदेश दिया कि आजादी का जश्न केवल आजाद समाज तक सीमित नहीं, बल्कि जेल की चारदीवारी के भीतर भी देशभक्ति की भावना उतनी ही गहरी और सशक्त रूप से जीवित है।

गांधी मैदान ओबरा में सीआईएसएफ द्वारा 79वें स्वतंत्रता दिवस पर भव्य परेड का आयोजन
अजित सिंह / राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)

ओबरा / सोनभद्र -

79वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर सीआईएसएफ द्वारा भव्य परेड का आयोजन किया गया। इस परेड के मुख्य अतिथि राजेंद्र कुमार अग्रवाल ,मुख्य महाप्रबंधक तापीय विद्युत परियोजना ओबरा रहे l मुख्य अतिथि द्वारा राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण सतीश कुमार सिंह, कमांडेंट केऔसुबल इकाई ओबरा के उपस्थिति में किया गया।

ध्वज को फहरते ही परेड कमांडर निरीक्षक/अग्नि राकेश कुमार, परेड 2I/C उप निरीक्षक/कार्य जितेंद्र सिंह यादव, उप निरीक्षक/ कार्य पीयूष, उप निरीक्षक /अग्नि राजकुमार तथा संपूर्ण परेड द्वारा झंडे को राष्ट्रीय सम्मान द्वारा दिया गया तथा स्थानीय स्कूल के बच्चों तथा गांधी मैदान ओबरा में उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों एवं ओबरा नगरवासियों द्वारा पूर्ण गर्व के साथ राष्ट्रगान गाया गया l

यह अलौकिक दृश्य देखते हुए परेड ग्राउंड में उपस्थित सभी लोग पूर्ण गर्व के साथ अपने राष्ट्रभक्तों को याद किये lमुख्य अतिथि ने तापीय विधुत परियोजना कर्मचारियों तथा नगर वासियों को किया संबोधित मुख्य महाप्रबंधक अग्रवाल ने ध्वजारोहण तथा राष्ट्रगान के उपरांत गांधी मैदान में उपस्थित तापीय विधुत परियोजना ओबरा के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा नगरवासियों को भारत सरकार की थीम नया भारत के बारे में उन्होंने बताया कि आज हमारा देश विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है एवं तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के लिए लगातार अग्रसर है l

इसके लिए हमारे ओबरा तापीय विद्युत परियोजना के कर्मचारीयों द्वारा लगातार कड़ी मेहनत करके यह चरितार्थ करते हुए दिखाया गया है कि उम्र सिर्फ अंक भर है, अगर कार्य करने का जज्बा हो तो हम किसी भी उम्र में कार्य कर सकते हैं जैसा की हमारे पांच पुरानी इकाइयां वर्तमान में पूर्ण उत्पादन क्षमता के साथ बिजली का उत्पादन कर रही हैं । साथ ही साथ -स तापीय विद्युत परियोजना ने 1320 मेगावाट बिजली उत्पादन कर रहा है जो हमारे कर्मचारियों के पूर्ण लगन एवं समर्पण का परिणाम स्वरुप है l

लगातार देश एवं प्रदेश के लिए बिजली उत्पादन में केंद्रीय सुरक्षा बल द्वारा संयंत्र तथा कर्मचारियों की सुरक्षा की पूर्ण गारंटी है कि सीआईएसएफ के रहते हुए किसी भी प्रकार की परियोजना को एवं उसके कर्मचारियों को कोई हानि नहीं पहुचा सकता है, जिससे सभी कर्मचारी निर्भीक , निरवाध्य रूप से ऊर्जा उत्पादन में अपना पूर्ण योगदान दे रहे हैं l संपूर्ण परेड उप कमांडेंट /अग्नि प्रसून कुमार सिन्हा तथा सहायक कमांडेंट/ कार्य आनंद कुमार नारा के देखरेख में संपन्न हुआ l

जगमोहन शिक्षण संस्थान किशुनपुरवा में धूम धाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस, विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
सतीश तिवारी ( संवाददाता)

कोन/ सोनभद्र -

शुक्रवार को 79वें स्वतन्त्रता दिवस पर विकास खण्ड कोन के ग्राम पंचायत किशनपुरवा में जगमोहन शिक्षण संस्थान मे प्रभात फेरी निकाला गया। तत्पश्चात विद्यालय समिति के अध्यक्ष त्रिलोकी प्रसाद जायसवाल, प्रमोद कुमार जायसवाल ,प्रधानाचार्य कंचन जायसवाल, युवा समाज सेवी रामपीयूष त्रिपाठी ने सार्वजनिक रूप से राष्ट्रगान के साथ ध्वजारोहण किया ।

ध्वजारोहण के बाद सभी लोगों ने छात्र-छात्राओं का स्वतंत्रता दिवस पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन करते हुए उनके योगदान पर जोर देते हुए छात्र छात्राओं को बताया इसी तरह अन्य वक्ताओं ने अपने वक्तव्य के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के दौरान।छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम बहुत ही शानदार तरीके से प्रस्तुत किया गया । जिससे उपस्थित दर्शक गण मन्त्र मुग्ध हो गये। पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन युवा समाज सेवी रामपीयूष त्रिपाठी ने किया।

अनपरा परियोजना में 79वां स्वाधीनता दिवस समारोह देश के विकास में अहम योगदान
अजित सिंह ( ब्यूरो रिपोर्ट)

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश-

अनपरा तापीय परियोजना में 79वां स्वाधीनता दिवस बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक (CGM) इंजीनियर जे.पी. कटियार ने सीआईएसएफ परेड ग्राउंड में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर समारोह का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने तिरंगे को सलामी दी और राष्ट्रगान के बाद स्कूली बच्चों व सुरक्षा कर्मियों की आकर्षक मार्चपास्ट का निरीक्षण किया।

ऊर्जा क्षेत्र में अनपरा की अग्रणी भूमिका अपने संबोधन में मुख्य महाप्रबंधक ने स्वतंत्रता दिवस को अमर वीर शहीदों को याद करने का दिन बताया, जिनके बलिदान से हमें यह आजादी मिली है। उन्होंने अनपरा परियोजना की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भले ही यहां की इकाइयां पुरानी हो चुकी हैं, फिर भी वे कम लागत और न्यूनतम खपत के साथ लगातार बिजली का उत्पादन कर रही हैं, जिससे नए-नए कीर्तिमान स्थापित हो रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि अनपरा परियोजना न केवल बिजली की जरूरतों को पूरा कर रही है, बल्कि देश के विकास में भी अहम भूमिका निभा रही है।

कटियार ने सभी कर्मचारियों से अधिक से अधिक बिजली उत्पादन करने की अपनी जिम्मेदारी को ईमानदारी से निभाने का आह्वान किया। उन्होंने यह भी कहा कि परियोजना क्षेत्र के निवासियों को बिजली के अलावा मेडिकल सुविधा, पानी और अन्य मूलभूत सुविधाएं भी प्रदान कर रही है।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और शपथ ग्रहण,इस भव्य समारोह में स्थानीय स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिन्होंने उपस्थित लोगों में देशभक्ति की भावना को और भी मजबूत किया।कार्यक्रम के अंत में, मुख्य महाप्रबंधक ने सभी बिजली कर्मियों को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने और राष्ट्र की एकता और अखंडता को बनाए रखने की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर परियोजना के कई वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारीगण मौजूद थे, जिनमें महाप्रबंधक (अ एवं ब) इंजीनियर दूधनाथ, महाप्रबंधक (प्रशासन) इंजीनियर निखिल चतुर्वेदी, महाप्रबंधक (द) इंजीनियर प्रशांत त्रिपाठी, समादेष्टा नितिन तोमर, उप समादेष्टा आर.के. शर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी एन. बरनवाल और ज्योति पुंज वनिता मंडल की अध्यक्षा सुमन कटियार सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल थे।

ओबरा भाजपा मंडल ने धूमधाम से मनाया 79वां स्वतंत्रता दिवस
अजित सिंह / राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश-

15 अगस्त 2025 -  शुक्रवार को ओबरा मंडल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया। यह कार्यक्रम ओबरा के डिग्री कॉलेज रोड पर स्थित भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष शिव नाथ जायसवाल ने की।

कार्यक्रम की शुरुआत में मंडल अध्यक्ष शिव नाथ जायसवाल ने भारतीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के बाद उन्होंने मंच पर मौजूद सभी गणमान्य अतिथियों और कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। अपने संबोधन में जायसवाल ने भारत की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को याद किया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि हमें उन स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को कभी नहीं भूलना चाहिए, जिनकी वजह से आज हम आजाद भारत में सांस ले रहे हैं।

इसके बाद अन्य वक्ताओं ने भी स्वतंत्रता संग्राम में हमारे नायकों द्वारा किए गए त्याग और बलिदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने अपने भाषणों के माध्यम से कार्यकर्ताओं और उपस्थित जनता को देश के प्रति अपने कर्तव्यों का स्मरण कराया। कार्यक्रम का समापन मंडल अध्यक्ष शिव नाथ जायसवाल के संदेश के साथ हुआ, जिसमें उन्होंने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और ओबरा के निवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी से एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आग्रह किया।

इस अवसर पर कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे जिनमें वीरेंद्र मित्तल  ,रंजना सिंह, राम निवास तोमर, जे पी सिंह, रविंद्र गर्ग, राम यश पाण्डेय, रामा शंकर द्विवेदी, उमा शंकर जायसवाल, सुनीता पाण्डेय, पवन मिश्रा, शिशिर शर्मा, सुनील कुमार सिंह, नित्यानंद दूबे, अमित मित्तल, हेमलता, सरिता सिंह, पुष्पा दूबे, दशरथ शुक्ला, आशीष तिवारी, उमेश शुक्ला, जितेंद्र गोंड, दिनेश पाठक, अरविंद सोनी, राज कुमार यादव, संतोष जायसवाल, अविनाश जायसवाल, बुद्दीनारायण जायसवाल, विकास सिंह, रंग बहादुर पटेल, डॉ. सरोज, अविनाश पाण्डेय, विनोद तिवारी, महेश जायसवाल, भोला साहनी, ओम प्रकाश सिंह और राम पदारथ मौर्य शामिल थे।

सोनभद्र में पत्रकारों ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस
अजित सिंह / राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश -

15 अगस्त 2025 - शुक्रवार को 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ओबरा स्थित जिला पत्रकार कार्यालय में पत्रकारों ने पूरे उत्साह और देशभक्ति के साथ राष्ट्रीय पर्व मनाया। यह कार्यक्रम ओबरा के शारदा मंदिर से आगे चोपन रोड पर स्थित कमल पेट्रोल पंप के सामने आयोजित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार राम प्यारे सिंह, संतोष सिंह और अजीत सिंह के साथ भारतीय संविधान श्रमिक संगठन के उपाध्यक्ष रणजीत तिवारी ने ध्वजारोहण किया।

ध्वजारोहण के बाद सभी पत्रकारों और उपस्थित लोगों ने देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने की शपथ ली।पत्रकारों ने यह संकल्प लिया कि वे देशहित में काम करेंगे और पत्रकारिता के मूल्यों को बनाए रखेंगे। उन्होंने समाज के प्रति अपनी जवाबदेही दोहराते हुए कहा कि वे निष्पक्ष और निडर होकर सच्चाई को सामने लाते रहेंगे। इस कार्यक्रम के माध्यम से पत्रकारों ने न केवल स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया, बल्कि देश और समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को भी मजबूत किया।

ओबरा, सोनभद्र में भारतीय संविदा श्रमिक संगठन ने मनाया स्वतंत्रता दिवस
अजित सिंह/ राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)

ओबरा/सोनभद्र-

पूरे देश में 79 वें स्वतंत्रता दिवस के उत्साह के बीच ओबरा में भारतीय संविदा श्रमिक संगठन के कार्यालय में भी ध्वजारोहण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शुक्रवार 15 अगस्त को सुबह 9:00 बजे संपन्न हुआ, जिसमें कई गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। संगठन के अध्यक्ष मणिशंकर पाठक ने ध्वजारोहण किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष श्याम जी मिश्रा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संगठन के अन्य पदाधिकारियों, सदस्यों और विशिष्ट अतिथियों ने भी भाग लिया।इनमें उपाध्यक्ष रणजीत तिवारी, महामंत्री कृष्ण कुमार, कोषाध्यक्ष नवलेश बर्मा, संयुक्त मंत्री उमेश पटेल, सदस्य वीरेंद्र यादव, गुड़िया, सीता और गीता शामिल थे। इसके अलावा विशिष्ट अतिथि के रूप में अजीत सिंह (पत्रकार), आलोक पांडे (समाजसेवी), और भाजयुमो ओबरा मंडल अध्यक्ष अरविंद सोनी भी मौजूद थे। समाजसेवी अनिल राय, जय शुक्ला ने भी इस गरिमामय कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित लोगों ने देश की आज़ादी के लिए बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की और देश की प्रगति में योगदान देने का संकल्प लिया। अध्यक्ष मणि शंकर पाठक ने अपने संबोधन में श्रमिकों के अधिकारों और उनके कल्याण के प्रति संगठन की प्रतिबद्धता पर ज़ोर दिया। यह कार्यक्रम राष्ट्रभक्ति और एकता के संदेश के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

ओबरा तापीय विद्युत परियोजना में 79वाँ स्वतंत्रता दिवस भव्य रूप से मनाया गया
अजित सिंह / राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)

ओबरा /सोनभद्र-

यू0पी0 राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड के अंतर्गत संचालित ओबरा तापीय विद्युत परियोजना में 79वाँ स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रप्रेम, उल्लास एवं गरिमा के वातावरण में भव्य रूप से मनाया गया। भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

प्रातः 08ः00 बजे ध्वजारोहण के साथ समारोह का शुभारम्भ हुआ। ओबरा परियोजना के मुख्य महाप्रबन्धक इं0 आर0के0 अग्रवाल ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के उपरांत उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात हमारा देश चहुमुखी विकास कर निरन्तर प्रगति की तरफ अग्रसर है। देश की प्रगति एवं विकास के लिए पर्याप्त तथा निरन्तर विद्युत आपूर्ति का होना आवश्यक है। मुख्य महाप्रबंधक ने आगे कहा कि आज भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और तेजी से तीसरे स्थान की ओर बढ़ रहा है।

यह बदलाव सिर्फ आंकड़ों का खेल नहीं, बल्कि देशवासियों के सपनों, मेहनत और संकल्प का परिणाम है। आज का भारत सिर्फ पीछे चलने वाला नहीं, बल्कि दुनिया को दिशा देने वाला बन चुका है। इस साल के स्वतंत्रता दिवस पर केंद्र सरकार ने इसका आधिकारिक थीम घोषित किया है “नया भारत”। यह थीम भारत के विकास के उस दूरदर्शी दृष्टिकोण को दर्शाता है, जिसमें वर्ष 2047 तक एक विकसित, समृद्ध, सुरक्षित और आत्मनिर्भर राष्ट्र का निर्माण हमारा लक्ष्य है जिसे सरकार ‘विकसित भारत’ मिशन कहती है।

उन्होंने भाषण में एक दिलचस्प दृष्टांत देते हुए कहा कभी लोग कहते हैं कि बिजली तो बस एक बटन दबाने से आ जाती है, लेकिन असल में उस बटन के पीछे ओबरा जैसी परियोजनाओं में हजारों हाथ दिन-रात मेहनत कर रहे होते हैं। सोचिए, अगर बिजली न हो जाए तो टीवी बंद,Wi-Fi गायब और बच्चे किताबें खोल लें-यह तो क्रांति हो जाएगी! इसलिए बिजली का महत्व समझना और उसका सही उपयोग करना जरूरी है। ओबरा सिर्फ बिजली नहीं देता, बल्कि उम्मीदें रोशन करता है। जैसे एक पॉवर प्लांट सिर्फ एनर्जी का स्रोत नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण छोड़ने का संकल्प भी है।

मुख्य महाप्रबन्धक ने बताया कि ओबरा ‘ब’ परियोजना की 200मे0वा0 क्षमता की पाॅंचों इकाईयाॅ काफी पुरानी हो चुकी है फिर भी ये इकाइयाँ आज भी मजबूत और स्थिर प्रदर्शन कर रही हैं, जिससे यह साबित होता है कि हमारी टीम का समर्पण और मेहनत किसी भी चुनौती का सामना कर सकती है, इन पुरानी इकाइयों ने वर्षों से देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जो अनवरत् जारी है।

ओबरा ‘सी’ परियोजना का शुभारम्भ 22 दिसम्बर 2016 को हुआ, कोविड-19 जैसी चुनौतियों को पार करते हुए कार्य पूर्ण कर पहली इकाई दिनांक 09 फरवरी 2024 से निरन्तर उत्पादनरत् है, वहीं दूसरी इकाई भी जुलाई 2025 से वाणिज्यिक लोड पर उत्पादनरत् हो गयी है। ओबरा ‘सी’ परियोजना से प्रदेश को 1320मे0वा0 की विद्युत आपूर्ति की जा रही है।

प्रदेश में बिजली की बढ़ती मांग को देखते हुए, ओबरा ‘डी’ परियोजना की 800मे0वा0 की दो इकाइयों की स्थापना की दिशा में भी काम आगे बढ़ रहा है। इस परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण और आवश्यक तैयारियों में सभी का सहयोग अपेक्षित है, ताकि उत्तर प्रदेश आत्मनिर्भर ऊर्जा उत्पादन में और आगे बढ़ सके।

समारोह में मुख्य अभियन्ता (ब) इं0 एस0एन0 मिश्र, मुख्य अभियन्ता (स) इं0 एस0के0 सिंघल, मुख्य अभियन्ता (जानपद), इं0 दिवाकर स्वरूप, सी0आई0एस0एफ0 कमाण्डेट एस0के0 सिंह तथा अधीक्षण अभियन्तागण इं0 ए0के0 राय, इं0 मनीष यादव, इं0 ए0के0 पाण्डेय, इं0 मणिशकर राय इं0 अब्दुल निशांत, इं0 डी0 के0 सिंह, इं0 सुधांशु यादव, सी0एम0ओ0 डा0 पी0के0 सिंह, अधिशसी अभियन्तागण इं0 दिलीप सिंह, इं0 छत्रपाल सिंह, इं0 राजा राम गुप्ता तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी अखिलेश कुमार, शेषनाथ, अरूण सिंह, धनंजय शुक्ला, अरूण सिंह आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम में उद्बोधन का कार्य अनिल सिंह तथा संपूर्ण कार्यक्रम के संचालन का कार्य अनुराग मिश्र के निर्देशन में सम्पन्न हुआ।

आदर्श पब्लिक स्कूल कचनरवा में 79 वां स्वतंत्रता दिवस धूम धाम से मनाया गया, देश भक्ति के गानों से गूंज उठा विद्यालय परिसर
सतीश तिवारी ( संवाददाता)

कोन / सोनभद्र -

शुक्रवार को 79 वें स्वतंत्रता दिवस पर विकास खण्ड कोन के ग्राम पंचायत कचनरवा में आदर्श पब्लिक स्कूल में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस अवसर पर विद्यालय के संरक्षक भूत पूर्व पुलिस क्षेत्राधिकारी सच्चिदानन्द तिवारी के कर कमलों द्वारा ध्वजारोहण किया गया तत्पश्चात राष्ट्रगान हुआ।

ध्वजारोहण के बाद छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए विद्यालय के संरक्षक सच्चिदानन्द तिवारी ने कहा कि आज का दिन हम सबके लिए गौरव का दिन है, क्योंकि इस दिन हमें आजादी मिली थी । आज हमें उन भारतीय सपूतों और रणबांकुरों को याद करने की जरूरत है जिन्होंने देश की आजादी में अपने प्राण न्योछावर कर दिए। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाल कर देश भक्ति के गानों के साथ भारत माता के जय कारे लगाये गये।

छात्र छात्राओं द्वारा देशभक्ति से जुड़े विविध गीत और संगीत प्रस्तुत कर देशभक्तों को याद किया और वहीं कार्यक्रम के दौरान छात्र छात्राओं द्वारा विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया।इस दौरान अध्यापक अध्यापिकाओं ने भी देश की आजादी में अपनी कुर्बानी देने वाले क्रांतिकारियों को याद करते हुए उन्हें नमन किया।

अंत में विद्यालय के अध्यक्ष गिरिवर तिवारी द्वारा मेधावी छात्र छात्राओं को पुरुस्कार वितरण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक / अध्यापिका और अभिभावक आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रधानाचार्य धनंजय तिवारी ने किया।

स्वतंत्रता दिवस और पत्रकार अजीत सिंह के जन्मदिन के अवसर पर सम्मान समारोह
राजेश तिवारी ( क्राइम ब्यूरो)

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश-

ओबरा में शुक्रवार को 79वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर सोनभद्र में एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में न केवल देश की आज़ादी का जश्न मनाया गया, बल्कि सोनभद्र के निष्पक्ष पत्रकार अजीत सिंह का जन्मदिन भी बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। इस दोहरे अवसर पर विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने एक साथ आकर आपसी सद्भाव और सम्मान का एक मजबूत संदेश दिया।

समारोह में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों के योगदान की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान वरिष्ठ समाजसेवक अरविंद सिंह एवं भारतीय मजदूर संविदा श्रमिक संगठन के अध्यक्ष मणि शंकर पाठक, महामंत्री कृष्ण कुमार, भाजयुमो सोनभद्र ओबरा मंडल अध्यक्ष अरविंद सोनी, करणी सेना सोनभद्र के जिला अध्यक्ष राहुल प्रताप सिंह और पत्रकार संतोष साहनी सहित कई अन्य प्रमुख लोग उपस्थित थे। इनके अलावा, विश्व हिंदू भारत के जिला अध्यक्ष श्याम जी मिश्रा, नायक भाई, क्रांतिकारी युवा नेता अभिषेक अग्रहरि, पत्रकार चंद्रजीत सिंह, बाबा भूतेश्वर दरबार के प्रबंधक राम आश्रय बिंद, सुनील बिंद, और वरिष्ठ समाजसेवी आलोक पांडे ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

इस भावपूर्ण समारोह में वक्ताओं ने समाज में इन सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं के महत्वपूर्ण योगदान की खुलकर प्रशंसा की। विशेष रूप से अरविंद चाचा जी को अभिभावक स्वरूप मानते हुए उनके प्रति सादर प्रणाम व्यक्त किया गया। वहीं, मणि शंकर पाठक जी को बड़े भाई का दर्जा देते हुए उनके मजबूत नेतृत्व की सराहना की गई। इसी तरह, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष अरविंद सोनी और करणी सेना के राहुल प्रताप सिंह के प्रयासों की भी सराहना की गई, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में सराहनीय काम किया है।

इस मौके पर मजदूर संगठन उपाध्यक्ष रणजीत तिवारी, समाजसेवी आलोक पांडे और पत्रकार संतोष साहनी के सहयोग के लिए भी आभार प्रकट किया गया। युवा और क्रांतिकारी नेता अभिषेक अग्रहरि का जिक्र करते हुए, उनके जोश, समर्पण और नेतृत्व की भावना की सराहना की गई। सभी वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि ये सभी व्यक्ति समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रहकर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

इस अवसर पर सभी ने एक-दूसरे के प्रति सम्मान और सहयोग की भावना बनाए रखने की कामना की, ताकि भविष्य में भी एकजुट होकर सामाजिक और राष्ट्रीय लक्ष्यों को प्राप्त किया जा सके। यह कार्यक्रम न केवल स्वतंत्रता दिवस के महत्व को दर्शाता है, बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों के बीच सौहार्द और सम्मान की भावना को भी मजबूत करता है।

कोन में कांग्रेसियों ने धूम धाम से मनाया 79 वां स्वतंत्रता दिवस, लगे भारत माता के जयकारे
अजित सिंह /राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

विकास खण्ड कोन के न्याय पंचायत रामगढ़ में  कांग्रेसियों ने 79वाँ स्वतंत्रता दिवस धूम धाम से मनाया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता मदन लाल गुप्ता ने किया। वहीं वरिष्ठ कांग्रेस ब्लॉक उपाध्यक्ष भीम शेन गुप्ता ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। कांग्रेसियों ने राष्ट्रगान के द्वारा वातावरण को देश भक्ति के रंगों में डूबो दिया।

इसी क्रम में ब्लॉक अध्यक्ष श्री गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय इतिहास में स्वतंत्रता संग्राम में लाला लाजपत राय, सरदार भगत सिंह , चंद्र शेखर आजाद, सुभाष चंद्र बोस, महात्मा गाँधी, खुदी राम् बोस, पं.जवाहर लाल नेहरू,जैसे महान सेनानियों का विशेष योगदान रहा और उन्होंने  देश की स्वतंत्रता के लिए प्राण तक न्योछावर कर दिये।

आगे जोर देते हुए कहा कि सर कटा देंगे पर अपने तिरंगे को कभी झुकने नहीं दें।इसी क्रम में जिला सचिव राजेश त्रिपाठी व कचनरवा मंडल अध्यक्ष मनोज त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और त्याग का परिणाम है कि आज हम लोग स्वतंत्र हैं और अमन चमन की नींद सो रहे हैं आगे उन्होंने वीर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया और उन्होंने उपस्थित लोगों को संकल्प दिलाते हुए कहा कि अपनी देश की आन बान शान की तिरंगा को कभी झुकने नहीं दूंगा और लोगों को आह्वान किया कि लोग अपने देश के कर्तब्य के प्रति सजग रहें।

कार्यक्रम समापन पर उपस्थित लोगों को मिष्ठान वितरित कर लगाए भारत माता के जयकारे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला सचिव रामेश्वर कन्नौजिया, जिला सचिव ब्लॉक प्रभारी राजेश त्रिपाठी ,ब्लॉक उपाध्यक्ष अचुतानंद त्रिपाठी, सतीश भाटिया संगीता चौधरी, रामपरीख यादव, रामगढ़ मंडल अध्यक्ष कन्हाई राम कन्नौजिया, कचनरवा मंडल अध्यक्ष मनोज त्रिपाठी, कोन मंडल अध्यक्ष गोपी विश्वकर्मा ,प्रहलाद कन्नौजिया, कृष्णा कन्नौजिया, तेजू राम चेरो ,अजय शंकर गुप्त वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता , गणमान्य लोग सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।