National pride India - Swatantra Prabhat

कारगिल शहीद लांस नायक विजय शुक्ल को दी गई श्रद्धांजलि
प्रतापगढ़। कारगिल विजय दिवस पर रविवार को आईटीआई परिसर में बने शहीद स्मारक पर पहुंच कर लोगों ने भारत माता की जय, अमर शहीद लांस नायक अमर रहे जैसे नारों के साथ शहीद लांस नायक विजय शुक्ल को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि मौजूद नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष के प्रतिनिधि विशाल सिंह ने शहीद लांस नायक विजय शुक्ल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि कारगिल युद्ध के दौरान अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और देशभक्ति का परिचय देते हुए मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। उनका बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने स्मारक स्थल पर बाउंड्री वाल शीघ्र बनवाने की घोषणा की।

इस मौके पर अच्युतानंद पाण्डेय ने शहीद विजय शुक्ल को नमन करते हुए बताया कि युवा क्रांति टीम द्वारा शहीद विजय शुक्ल की प्रतिमा बनवा लिया गया है,शीघ्र स्मारक स्थल पर लगवाया जायेगा। लांस नायक विजय शुक्ल को श्रद्धासुमन अर्पित कर समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य ने कहा कि विजय शुक्ल आज हमारे बीच नहीं हैं, किंतु भारत के इतिहास में अमर हैं। कार्यक्रम के आयोजक जूनियर बार एसोसिएशन पुरातन के पूर्व महामंत्री जयप्रकाश मिश्र जेपी ने सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए 1999 के कारगिल युद्ध में पाकिस्तानियों को धूल चटाने वाले लांस नायक विजय शुक्ल को नमन करते हुए कहा कि सैनिकों की वीरता से ही देश की सीमाएं सुरक्षित हैं।

सेना के जवान अपनी जान की बाजी लगाकर मातृभूमि की रक्षा करते हैं। इस मौके पर साहित्यकार प्रेम कुमार त्रिपाठी ने अपनी रचना के माध्यम से शहीद विजय शुक्ल को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।इस मौके पर प्रमुख रूप से विनय सिंह,अंजनी सिंह, अखिलेश मिश्र, आशीष मिश्र,परमानंद मिश्र,अरूण ओझा, राम प्रकाश, सुदीप सिंह, सभासद बसंत गुप्ता, सुनील मौर्य, शिवेश शुक्ल, विवेक यादव, विद्यासागर शुक्ल,विनोद,अनिल, प्रवीण चतुर्वेदी प्रदीप शुक्ल, अत्येन्द्र,प्रशांत सिंह बंटी,दीपक उपाध्याय, विजय कांत मिश्र, विवेक दत्त पाली, मुकेश ओझा, चंद्रेश पाण्डेय, आदित्य मिश्र, विजय गुप्ता, अनिल सिंह सहित आदि ने लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर सभी कारगिल वीरों को श्रद्धांजलि दी और उनके बलिदान को सदैव स्मरण रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर युवाओं से देशसेवा,अनुशासन और राष्ट्रहित के प्रति समर्पित रहने का आह्वान भी किया गया।

दिवंगत हवलदार प्रेमचंद्र पाण्डेय को गमजदा माहौल में दी गई अंतिम विदाई
लालगंज, प्रतापगढ़। पहलगाम में सीआरपीएफ में तैनात हवलदार रहे प्रेमचन्द्र पाण्डेय का शनिवार को गमजदा माहौल में अन्तिम संस्कार हुआ। शुक्रवार की रात करीब दो बजे सेना के वाहन से बलिदानी प्रेमचन्द्र का शव पैतृक गांव चमरूपुर शुक्लान पहुंचा। तिरंगे में बलिदानी का शव देख परिजन बिलख पड़े। बलिदानी को अंतिम विदाई देने के लिए प्रयागराज तथा लखनऊ के केन्द्रीय सुरक्षा बल के जवान भी पहुंचे। नेतृत्वकर्ता कमलेश कुमार सिंह व सर्वजीत सिंह ने पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित किया। वहीं पुलिस की टुकड़ी ने बलिदानी को सशस्त्र विदाई गॉड ऑफ ऑनर पेश किया।

दिवंगत प्रेमचंद्र के अंतिम दर्शन को लेकर गांव तथा आसपास से भी भारी भीड़ जुटी दिखी। पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए घर से श्रृंगवेरपुर घाट के लिए ले जाते समय ग्रामीणों ने भारत माता का जयघोष लगाया। बलिदानी के सम्मान में बाजार में चौराहे पर प्रतिष्ठान भी बंद दिखे। बड़े भाई महेश पाण्डेय ने प्रयागराज के श्रृंगवेरपुर घाट पर दिवंगत प्रेमचन्द्र पाण्डेय को मुखाग्नि दी। क्षेत्रीय विधायक जीतलाल पटेल ने भी जवान के असमय निधन पर संवेदना प्रकट की है।