परीक्षा - Swatantra Prabhat

खुशबू ने रचा इतिहास, नीट में सफलता से बढ़ाया क्षेत्र का मान
आलापुर, अम्बेडकरनगर।

कड़ी मेहनत, अटूट आत्मविश्वास और सेवा के संकल्प ने आखिरकार सतरही गांव की बेटी खुशबू गौतम को वह मुकाम दिला दिया, जिस पर आज पूरा आलापुर क्षेत्र गर्व महसूस कर रहा है। नीट (NEET) जैसी देश की सबसे कठिन मेडिकल प्रवेश परीक्षा में 720 में से 527 अंक हासिल कर खुशबू ने न केवल अपने परिवार का सपना साकार किया है, बल्कि पूरे क्षेत्र का मान-सम्मान भी बढ़ाया है।

आलापुर तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत सतरही निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख संगीता देवी एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य बलिराम गौतम की पुत्री खुशबू गौतम की इस ऐतिहासिक सफलता से पूरे इलाके में हर्ष और उत्साह का माहौल है। बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है और लोग इस उपलब्धि को क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बता रहे हैं।

खुशबू गौतम ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और परिवार के सहयोग को देते हुए कहा कि "सेवा से ही शक्ति मिलती है। मेरा लक्ष्य केवल डॉक्टर बनना नहीं, बल्कि पीड़ित मानवता की सेवा करना है। डॉक्टर बनकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना ही मेरा संकल्प है।" उन्होंने भावुक होकर कहा कि उनके बाबा स्वर्गीय धर्मराज का सपना था कि उनकी पोती डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करे।

आज नीट में सफलता प्राप्त कर उन्होंने उस सपने को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ा दिया है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य बलिराम गौतम ने कहा कि नीट जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता हासिल करना किसी भी छात्र और उसके परिवार के लिए अत्यंत गौरव का विषय है। यह उपलब्धि वर्षों की मेहनत, अनुशासन, समर्पण और परिवार के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि खुशबू की सफलता निश्चित रूप से क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए नई प्रेरणा बनेगी।

खुशबू एक ऐसे परिवार से ताल्लुक रखती हैं, जिसने समाज और जनसेवा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। उनकी माता संगीता देवी पूर्व ब्लॉक प्रमुख रही हैं, जबकि पिता बलिराम गौतम पूर्व जिला पंचायत सदस्य के रूप में जनप्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उनकी दादी मैना देवी वर्तमान में सतरही ग्राम पंचायत की ग्राम प्रधान हैं तथा परिवार लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहा है। खुशबू के चाचा भानू गौतम ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के रूप में क्षेत्र में सक्रिय हैं, जबकि उनके ताऊ विवेक कुमार सहारनपुर जनपद में उपनिबंधक के पद पर कार्यरत हैं। उनकी बुआ डॉ. प्रेमलता गौतम (बीएएमएस) चिकित्सा सेवा से जुड़ी हैं, जिन्होंने भी खुशबू को चिकित्सा क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।परिवार में शिक्षा का माहौल भी प्रेरणादायक है। बड़ी बहन मनीषा गौतम लखनऊ स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय से बीबीए एलएलबी की पढ़ाई कर रही हैं। छोटी बहन स्वाति गौतम इंटरमीडिएट की छात्रा हैं, जबकि भाई आदित्य कुमार कक्षा 11 में अध्ययनरत हैं। खुशबू गौतम की इस शानदार उपलब्धि पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, सामाजिक संगठनों, बुद्धिजीवियों तथा क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। लोगों का कहना है कि बेटियों की ऐसी सफलताएं केवल परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे समाज और जिले का गौरव बढ़ाती हैं। खुशबू की सफलता इस बात का प्रमाण है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो, मेहनत ईमानदार हो और सेवा का भाव मन में हो, तो कोई भी मंजिल दूर नहीं रहती। सतरही की इस बेटी ने यह साबित कर दिया है कि ग्रामीण परिवेश से निकलकर भी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त की जा सकती है। अब पूरे क्षेत्र की निगाहें खुशबू के उस अगले कदम पर हैं, जब वह सफेद कोट पहनकर मानवता की सेवा के अपने संकल्प को साकार करेंगी।

प्रयागराज में पेपर लीक मुद्दे पर छात्रों से संवाद के दौरान हंगामा, सांसद संजय सिंह और एडीएम सिटी में नोंकझोंक।
स्वतंत्र प्रभात रिपोर्ट सरस सिंह

प्रयागराज। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह के प्रयागराज दौरे के दौरान सर्किट हाउस सभागार में उस समय हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब पेपर लीक और प्रतियोगी छात्रों की समस्याओं को लेकर आयोजित संवाद कार्यक्रम को प्रशासन ने बिना अनुमति आयोजित होने का हवाला देते हुए रोकने का प्रयास किया। इस दौरान सांसद संजय सिंह और एडीएम सिटी के बीच तीखी नोंकझोंक भी देखने को मिली।

जानकारी के अनुसार, राज्यसभा सांसद संजय सिंह  प्रयागराज पहुंचे थे। यहां उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों, भर्ती प्रक्रियाओं में हो रही देरी तथा छात्रों की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रतियोगी छात्रों से संवाद कार्यक्रम आयोजित किया था। यह कार्यक्रम सर्किट हाउस सभागार में प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति के बैनर तले रखा गया था।

कार्यक्रम शुरू होने से पहले मौके पर पहुंचे एडीएम सिटी सत्यम मिश्रा तथा डीसीपी सिटी मनीष कुमार शांडिल्य ने आयोजकों से कार्यक्रम की अनुमति संबंधी जानकारी मांगी। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना था कि सर्किट हाउस परिसर में इस प्रकार के सार्वजनिक संवाद कार्यक्रम के लिए पूर्व अनुमति आवश्यक है। इसी बात को लेकर अधिकारियों और सांसद संजय सिंह के बीच बहस शुरू हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ समय तक दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक होती रही। सांसद संजय सिंह ने प्रशासन पर छात्रों की आवाज दबाने का आरोप लगाया, जबकि अधिकारियों ने नियमों और प्रशासनिक प्रक्रियाओं का पालन कराने की बात कही। इस घटनाक्रम के दौरान सभागार में मौजूद छात्रों और समर्थकों में भी हलचल का माहौल बना रहा।

हालांकि विवाद के बावजूद कार्यक्रम आयोजित हुआ और सांसद संजय सिंह ने प्रतियोगी छात्रों से विस्तार से बातचीत की। छात्रों ने भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता, पेपर लीक की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई, लंबित भर्तियों को जल्द पूरा करने तथा युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। सांसद ने छात्रों की समस्याओं को संसद और सरकार के समक्ष उठाने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह तथा हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता के के राय भी मौजूद रहे। उन्होंने भी छात्रों की मांगों का समर्थन करते हुए निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया की आवश्यकता पर बल दिया।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में प्रतियोगी छात्र उपस्थित रहे। छात्रों ने कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने सरकार से दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई और भर्ती प्रक्रियाओं में सुधार की मांग की।

जिलाधिकारी की देखरेख में 26 केंद्रों पर आयोजित प्रतियोगी परीक्षा सम्पन्न, परीक्षा केंद्रों का डीएम ने किया औचक निरीक्षण
अंबेडकरनगर।

कनिष्ठ सहायक, कनिष्ठ लिपिक एवं सहायक स्टार–|||  की मुख्य परीक्षा को सकुशल संपन्न कराए जाने की दृष्टिगत जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने परीक्षा केंद्र जनता इंटर कॉलेज महरुआ गोला, परीक्षा केंद्र रामदेव जनता इंटर कॉलेज कटेहरी सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण। संबंधित अधिकारियों एवं परीक्षा में लगाए गए कार्मिकों को मा० आयोग के निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करते हुए परीक्षा की समस्त गतिविधियों को सकुशल संपन्न कराए जाने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्रों पर बनाए गए सीसीटीवी कंट्रोल रूम से परीक्षा कक्षों में संचालित हो रही परीक्षा का अवलोकन किया, उन्होंने परीक्षा कक्षों का भी भ्रमण किया तथा कक्ष निरीक्षकों से माननीय आयोग के निर्देशानुसार नकल विहीन एवं सकुशल परीक्षा संपन्न करने के निर्देश दिए।

परीक्षा केंद्रों के भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी ने परीक्षा को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु तैनात किए गए सभी मजिस्ट्रेटरों एवं पुलिस अधिकारियों को नियमित सतर्क रहकर परीक्षा की समस्त गतिविधियों को संचालन हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा सकुशल संचालित पाई गई।

जनपद के कुल 26 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित कनिष्ठ सहायक, कनिष्ठ लिपिक एवं सहायक स्टार–|||  की मुख्य परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। परीक्षा में कुल 11856 परीक्षार्थियों के सापेक्ष परीक्षार्थी 6473 उपस्थिति तथा 5191अनुपस्थित रहे।

सिविल सेवा परीक्षा के वैकल्पिक विषय राजनीति शास्त्र और अंतर्राष्ट्रीय संबंध (पीएसआईआर) के लिए नए बैच की शुरुआत चाणक्य आईएएस एकेडमी में 7 अगस्त से
सिविल सेवा परीक्षा के वैकल्पिक विषय राजनीति शास्त्र और अंतर्राष्ट्रीय संबंध (पीएसआईआर) के लिए नए बैच की शुरुआत चाणक्य आईएएस एकेडमी में 7 अगस्त से

5 और 6 अगस्त दो दिनों का दी जाएगी नि: शुल्क डेमो क्लास

स्वतंत्र प्रभात : हज़ारीबाग  : कृष्णा कुमार

आइएएस, आईपीएस, आईएफएस व अन्य संघ सेवाओं के लिए आयोजित की जाने वाली सिविल सेवा परीक्षा में वैकल्पिक विषय की भूमिका महत्वपूर्ण है। इसलिए सही वैकल्पिक विषय का चयन और उसकी तैयारी बेहद जरूरी है। बीते वर्षों के टॉपर अभ्यर्थियों के अंकों का विश्लेषण करने से जानकारी मिलती है कि चार सामान्य अध्ययन प्रश्नपत्रों में उनके अंक ज्यादातर सामान ही होते हैं जबकि निबंध, वैकल्पिक विषय और इंटरव्यू के अंक ही किसी के चयन और योग्यता सूचि में रैंक तय करने में निर्णायक भूमिका निभाती है। उक्त बातें चाणक्य आईएएस एकेडमी के वाइस प्रेसिडेंट व मोटिवेशनल स्पीकर विनय मिश्रा ने कौशल्या प्लाजा स्थित चाणक्य आईएएस एकेडमी के हजारीबाग शाखा में विशेष बातचीत के दौरान कही। उन्होंने बताया कि आगामी 7 अगस्त से वैकल्पिक विषय राजनीति शास्त्र और अंतर्राष्ट्रीय संबंध (पीएसआईआर) के नए बैच की शुरुआत की जा रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि 5 और 6 अगस्त को नि: शुल्क डेमो क्लास लिए जाएंगे, जिसमें अभ्यर्थी शामिल हो कर इससे जुड़ी विस्तृत जानकारी विशेषज्ञ शिक्षक से प्राप्त कर सकते हैं।
वहीं देश की राजधानी दिल्ली से वैकल्पिक विषय राजनीति शास्त्र और अंतर्राष्ट्रीय संबंध (पीएसआईआर) की कक्षाएं लेने चाणक्य आईएएस एकेडमी के हजारीबाग शाखा पहुंची शिक्षिका शिल्पी सुमन ने बताया कि कुल 1750 अंकों में 500 अंक वैकल्पिक विषय के होते हैं, इसी से वैकल्पिक विषय के महत्व को समझा जा सकता है। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी को अपने कॉलेज के दौरान पढ़े गए विषय और रूचि के आधार पर ही वैकल्पिक विषय का चयन करना चाहिए। हालांकि ज्यादातर अभ्यर्थियों की पसंद राजनीति शास्त्र और अंतर्राष्ट्रीय संबंध (पीएसआईआर) होती है और यह रूचिकर भी है। उन्होंने कहा कि वैकल्पिक विषय की तैयारी के लिए ऐसे अभ्यर्थी जो बड़े बड़े शहरों की ओर रूख करते हैं, अब उन्हें उस स्तर की तैयारी हजारीबाग के चाणक्य आईएएस एकेडमी में ही प्राप्त हो जाएगी। उन्होंने कहा कि चाणक्य आईएएस एकेडमी की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहां तैयारी करने वाले सभी अभ्यर्थियों से वन टू वन शिक्षक मिलते हैं और उनकी तैयारी को लेकर जो पाठ्यक्रम से संबंधित परेशानियां रहती है, उसका समाधान करते हैं। चाणक्य आईएएस एकेडमी की जनरल मैनेजर रीमा मिश्रा ने कहा कि सिविल सेवा के क्षेत्र में झारखंड के अभ्यर्थियों का अव्वल स्थान पर नाम दर्ज हो, इसके लिए चाणक्य आईएएस एकेडमी के झारखंड स्थित रांची, धनबाद और हजारीबाग शाखा में दिल्ली जैसे बड़े शहरों में मिलने वाली तमाम सुविधाएं अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध कराई गई है। साथ ही दिल्ली के विषय विशेषज्ञों के माध्यम से सारी कक्षाएं संस्थान में संचालित कराई जाती है। वैकल्पिक विषय राजनीति शास्त्र और अंतर्राष्ट्रीय संबंध (पीएसआईआर) की तैयारी के इच्छुक अभ्यर्थी संस्थान के कौशल्या प्लाजा स्थित हजारीबाग शाखा में आकर अधिक जानकारी हासिल कर सकते हैं।