Hindi news Pratapgarh - Swatantra Prabhat

दिवंगत हवलदार प्रेमचंद्र पाण्डेय को गमजदा माहौल में दी गई अंतिम विदाई
लालगंज, प्रतापगढ़। पहलगाम में सीआरपीएफ में तैनात हवलदार रहे प्रेमचन्द्र पाण्डेय का शनिवार को गमजदा माहौल में अन्तिम संस्कार हुआ। शुक्रवार की रात करीब दो बजे सेना के वाहन से बलिदानी प्रेमचन्द्र का शव पैतृक गांव चमरूपुर शुक्लान पहुंचा। तिरंगे में बलिदानी का शव देख परिजन बिलख पड़े। बलिदानी को अंतिम विदाई देने के लिए प्रयागराज तथा लखनऊ के केन्द्रीय सुरक्षा बल के जवान भी पहुंचे। नेतृत्वकर्ता कमलेश कुमार सिंह व सर्वजीत सिंह ने पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित किया। वहीं पुलिस की टुकड़ी ने बलिदानी को सशस्त्र विदाई गॉड ऑफ ऑनर पेश किया।

दिवंगत प्रेमचंद्र के अंतिम दर्शन को लेकर गांव तथा आसपास से भी भारी भीड़ जुटी दिखी। पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए घर से श्रृंगवेरपुर घाट के लिए ले जाते समय ग्रामीणों ने भारत माता का जयघोष लगाया। बलिदानी के सम्मान में बाजार में चौराहे पर प्रतिष्ठान भी बंद दिखे। बड़े भाई महेश पाण्डेय ने प्रयागराज के श्रृंगवेरपुर घाट पर दिवंगत प्रेमचन्द्र पाण्डेय को मुखाग्नि दी। क्षेत्रीय विधायक जीतलाल पटेल ने भी जवान के असमय निधन पर संवेदना प्रकट की है।

डीएम एवं एसपी ने होमगार्ड्स एनरोलमेंट परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण
प्रतापगढ़। जनपद प्रतापगढ़ में शनिवार से होमगार्ड्स एनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा की शुरुआत हो गई। जिले के 14 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित इस परीक्षा को पारदर्शी, नकलविहीन, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सक्रिय नजर आया। इसी क्रम में जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी एवं पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने कई परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

अधिकारियों ने डीएवी इंटर कॉलेज, लोकमान्य तिलक इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज तथा केपी हिंदू इंटरमीडिएट कॉलेज के परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर परीक्षा संचालन की स्थिति को बारीकी से परखा। निरीक्षण के दौरान राजकीय इंटर कॉलेज प्रतापगढ़ में कुछ खामियां पाई गईं, जिस पर जिलाधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापक कुलश्रेष्ठ को फटकार लगाई और निर्देश दिए कि कमियों को तत्काल दूर किया जाए।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली, सुरक्षा बलों की तैनाती और कंट्रोल रूम की सक्रियता की भी गहन जांच की। उन्होंने निर्देशित किया कि परीक्षा के दौरान सभी कैमरे निरंतर चालू रहें, जिससे हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा सके और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की संभावना समाप्त हो।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए प्रत्येक केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। साथ ही पर्याप्त संख्या में पुलिस बल भी लगाया गया है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।