प्रयागराज news - Swatantra Prabhat

एसआरएन अस्पताल से फरार पॉक्सो आरोपी मानिकपुर में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
प्रयागराज। एसआरएन अस्पताल से फरार हुआ पॉक्सो एक्ट का आरोपी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। शनिवार को प्रतापगढ़ के मानिकपुर क्षेत्र में पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के पास से अवैध असलहा भी बरामद हुआ है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी 21 अप्रैल को प्रयागराज स्थित एसआरएन अस्पताल से पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया था। वह इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती था, जहां से उसने सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों की लापरवाही का फायदा उठाकर भागने में सफलता हासिल की थी। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रतापगढ़ के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया था। साथ ही फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की गई थीं।

शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी मानिकपुर क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ घूम रहा है। इस पर पुलिस ने घेराबंदी की, जिसके दौरान आरोपी ने भागने की कोशिश की और पुलिस पर फायरिंग भी की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे घायल अवस्था में पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले से ही पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही उससे पूछताछ कर उसके नेटवर्क और अन्य आपराधिक गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी से एक बड़ी सफलता मिली है और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा।

गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत निकली भव्य शोभा यात्रा
प्रयागराज। संतों एवं गौसेवकों के नेतृत्व में “गौ सम्मान आह्वान अभियान” के अंतर्गत एक भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभा यात्रा पत्थर गिरिजाघर से प्रारंभ होकर हनुमान निकेतन तक पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ संपन्न हुई। यात्रा में समाज के विभिन्न वर्गों—संत समाज, गौसेवकों, युवाओं, महिलाओं एवं आम नागरिकों—की उल्लेखनीय सहभागिता देखने को मिली।

शोभा यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में “गौ हत्या बंद हो” एवं “गौ माता राष्ट्र माता” जैसे जोशीले नारों की गूंज सुनाई दी, जिसने वातावरण को धार्मिक एवं भावनात्मक रूप से ऊर्जावान बना दिया। श्रद्धालु हाथों में बैनर और तख्तियां लिए हुए थे, जिन पर गौ संरक्षण से जुड़े संदेश लिखे हुए थे।

यात्रा के दौरान आयोजकों द्वारा आम नागरिकों को अभियान से जोड़ने का भी प्रयास किया गया। कई स्थानों पर लोगों ने आगे बढ़कर अपने हस्ताक्षर किए और गौ संरक्षण के समर्थन में अपनी भागीदारी दर्ज कराई। इस दौरान अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं ने लोगों को आगामी 27 अप्रैल को आयोजित कार्यक्रम की जानकारी भी दी।

आयोजकों के अनुसार, 27 अप्रैल को तहसील एवं जिला स्तर पर संबंधित SDM कार्यालयों में पहुंचकर देश के शीर्ष नेतृत्व—माननीय राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री—के नाम प्रार्थना पत्र सौंपा जाएगा, जिसमें गौ संरक्षण से जुड़ी प्रमुख मांगों को रखा जाएगा।

गौमाता की सेवा, संरक्षण एवं समुचित देखभाल सुनिश्चित की जाए, गौहत्या का पूर्णतः उन्मूलन किया जाए,गौमाता को राष्ट्रीय धरोहर अथवा राष्ट्रीय सम्मान का दर्जा प्रदान किया जाए, आयोजकों ने बताया कि यह अभियान केवल धार्मिक भावना तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य सामाजिक जागरूकता बढ़ाना और गौवंश के संरक्षण के प्रति सरकार एवं समाज का ध्यान आकर्षित करना है।

कार्यक्रम के समापन पर संतों ने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में 27 अप्रैल को आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर इस जनआंदोलन को मजबूत बनाने की अपील की।