Healthcare Services - Swatantra Prabhat

प्रयागराज को मिलेगा लखनऊ की तर्ज पर आधुनिक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल।
स्वतंत्र प्रभात

प्रयागराज।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने रविवार को प्रयागराज स्थित स्वरूप रानी नेहरू (एसआरएन) अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ट्रॉमा सेंटर, इमरजेंसी वार्ड, जनरल वार्ड सहित विभिन्न विभागों का भ्रमण किया और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी ली। उनके साथ मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य तथा स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान उपमुख्यमंत्री ने वार्डों में भर्ती मरीजों से सीधे बातचीत कर इलाज, दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सकों की मौजूदगी तथा अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और संवेदनशील स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मीडिया से बातचीत करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रयागराज की स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि प्रयागराज में लखनऊ की तर्ज पर एक आधुनिक एवं बड़े सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की स्थापना की जाएगी, जिससे गंभीर और जटिल बीमारियों के इलाज के लिए मरीजों को लखनऊ या अन्य महानगरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। इससे प्रयागराज सहित आसपास के जनपदों के लाखों लोगों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सेवाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेंगी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार बेहतर बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। अस्पतालों में आधुनिक चिकित्सा उपकरण, विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता, बेहतर व्यवस्थाएं और मरीजों की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

जिलाधिकारी ने मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल में मनाया कन्या जन्मोत्सव
गोण्डा। जनपद में बेटियों के सम्मान एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के प्रति सकारात्मक संदेश देने के उद्देश्य से जिला अस्पताल मेडिकल कॉलेज गोण्डा के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग के प्रसव विंग एवं वार्ड में एक भावपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  ग्राम बेसिया चैन निवासी श्रीमती पूनम देवी, पत्नी श्री दिनेश कुमार, के प्रसव के शुभ अवसर पर जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन स्वयं अस्पताल पहुंचीं और परिवारजनों के साथ मिलकर केक काटकर कन्या जन्मोत्सव मनाया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने नवजात कन्या के जन्म पर परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि बेटियां परिवार, समाज और राष्ट्र की अमूल्य धरोहर हैं। उन्होंने कहा कि बेटियों को समान अवसर, बेहतर शिक्षा और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने परिवारजनों से नवजात बच्ची के बेहतर पालन-पोषण एवं शिक्षा के लिए संकल्पित रहने का आह्वान किया।कार्यक्रम के दौरान परिवारजनों के आग्रह पर जिलाधिकारी ने नवजात कन्या का नाम 'अनुग्रहिता' रखा।

यह नाम सुनकर परिवारजनों ने प्रसन्नता व्यक्त की और जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने नवजात शिशु के लिए शुभकामना स्वरूप चांदी की कटोरी एवं चम्मच भेंट की। साथ ही बच्ची की माता श्रीमती पूनम देवी को सहायता राशि भी प्रदान की, जिससे परिवार के प्रति प्रशासन की संवेदनशीलता एवं सहयोग की भावना का परिचय मिला।

कन्या जन्मोत्सव के दौरान अस्पताल परिसर में उत्साह एवं हर्ष का वातावरण रहा। उपस्थित चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों तथा अधिकारियों ने भी परिवार को शुभकामनाएं दीं और नवजात के स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम ने 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' तथा कन्या सम्मान की भावना को और अधिक सशक्त बनाने का संदेश दिया।सभी ने नवजात कन्या के जन्म पर परिवार को बधाई देते हुए बेटियों के सम्मान और उनके सर्वांगीण विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

यह आयोजन समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने तथा कन्या जन्म को उत्सव के रूप में मनाने की प्रेरणा देने वाला रहा। इस अवसर पर प्राचार्य मेडिकल कॉलेज, सीएमएस जिला अस्पताल डॉ. अनिल तिवारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी गौरव मिश्र सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण, चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

हेल्थ मिनिस्टर ने पटियाला में रोबोटिक-असिस्टेड ऑर्थोपेडिक सर्जरी टेक्नोलॉजी लॉन्च की
पटियाला- पंजाब सरकार की तरफ से राज्य के लोगों को वर्ल्ड-क्लास हेल्थकेयर सर्विस देने की दिशा में एक और अहम कदम उठाते हुए, पंजाब के हेल्थ और फैमिली वेलफेयर मिनिस्टर डॉ. बलबीर सिंह ने आज पटियाला में ऑर्थोपेडिक इलाज के लिए स्टेट-ऑफ-द-आर्ट रोबोटिक-असिस्टेड सर्जरी टेक्नोलॉजी लॉन्च की। इस मौके पर सिविल सर्जन पटियाला डॉ. शैली जेटली भी खास तौर पर मौजूद थीं।

इस मौके पर बोलते हुए, डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार लोगों को मॉडर्न, क्वालिटी और सस्ती हेल्थकेयर सर्विस देने के लिए पूरी तरह से कमिटेड है। उन्होंने कहा कि हेल्थ सेक्टर में नई टेक्नोलॉजी अपनाना समय की ज़रूरत है और रोबोटिक-असिस्टेड सर्जरी इस दिशा में एक बड़ी कामयाबी है।

हेल्थ मिनिस्टर ने कहा कि रोबोटिक टेक्नोलॉजी की मदद से की जाने वाली ऑर्थोपेडिक सर्जरी पहले के मुकाबले ज़्यादा सटीकता, सुरक्षा और कामयाबी के साथ की जा सकती हैं। इस टेक्नोलॉजी से ऑपरेशन के बाद मरीज़ को दर्द भी कम होता है। साथ ही, मरीज़ जल्दी ठीक होता है, जिससे वह जल्दी नॉर्मल ज़िंदगी में लौट सकता है।

हेल्थ मिनिस्टर ने कहा कि लोगों में यह सोच है कि रोबोटिक सर्जरी बहुत महंगी होती है, लेकिन ऐसा ज़रूरी नहीं है। इस टेक्नोलॉजी का मकसद मरीज़ों को बेहतर इलाज और तेज़ी से रिकवरी देना है। उन्होंने भरोसा जताया कि इस सुविधा से पटियाला और आस-पास के इलाकों के लोगों को बहुत फ़ायदा होगा और उन्हें ऐसे इलाज के लिए दूसरे बड़े शहरों में नहीं जाना पड़ेगा।

डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि पटियाला हेल्थ सर्विसेज़ का एक अहम सेंटर बन रहा है और इस नई सुविधा से हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और आस-पास के दूसरे राज्यों के मरीज़ों को भी हाई-क्वालिटी इलाज का फ़ायदा मिलेगा। इससे न सिर्फ़ इलाके का हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मज़बूत होगा, बल्कि पंजाब मॉडर्न मेडिकल टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में भी अपनी अलग पहचान बनाएगा।इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ. शैली जेटली ने कहा कि रोबोटिक-असिस्टेड सर्जरी टेक्नोलॉजी हेल्थ सेक्टर में एक नया चैप्टर साबित होगी।

इलाज सरकारी, दवा बाजार से ! विक्रमजोत सीएचसी पर मरीजों के गंभीर आरोप
बस्ती। विक्रमजोत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉक्टरों पर मरीजों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। मरीजों का कहना है कि अस्पताल में सरकारी दवाएं उपलब्ध होने के बावजूद उन्हें नहीं दी जातीं और अधिकांश दवाएं बाहर की मेडिकल दुकानों से खरीदने के लिए लिख दी जाती हैं।

सरोज देवी, अनीता, कमला, राम करन और गोविंद प्रसाद सहित कई मरीजों ने बताया कि वे सरकारी अस्पताल में इस उम्मीद से इलाज कराने आते हैं कि उन्हें बेहतर चिकित्सकीय सुविधा और निःशुल्क दवाएं मिलेंगी। लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर अधिकांश दवाएं बाहर से खरीदने के लिए लिख देते हैं, जिससे गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों पर अतिरिक्त बोझ पड़ता है।

मरीजों का कहना है कि सरकार द्वारा अस्पतालों में मुफ्त दवा उपलब्ध कराने के दावे किए जाते हैं, लेकिन धरातल पर इसका लाभ आम लोगों को नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि अस्पताल में दवाएं उपलब्ध हैं तो मरीजों को उनका लाभ मिलना चाहिए। लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से सीएचसी विक्रमजोत की व्यवस्था की निष्पक्ष जांच कराकर मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।

वीएचएसएनडी सत्र का डीएम ने किया निरीक्षण, कुपोषण और टीकाकरण की प्रगति परखी
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

बलरामपुर, जनपद में स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा सेवाओं को मजबूत बनाने की दिशा में जिला प्रशासन की पहल लगातार जारी है। इसी क्रम में जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने विकास खंड बलरामपुर के ग्राम पंचायत कलवारी में प्रोजेक्ट संवर्धन के अंतर्गत आयोजित वीएचएसएनडी (विलेज हेल्थ सैनिटेशन एंड न्यूट्रिशन डे) सत्र का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गर्भवती महिलाओं के एएनसी रजिस्ट्रेशन, बच्चों एवं माताओं के टीकाकरण, ड्यू लिस्ट, पोषण संबंधी गतिविधियों तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित कार्यक्रमों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी पात्र लाभार्थियों तक स्वास्थ्य सेवाओं की शत-प्रतिशत पहुंच सुनिश्चित की जाए।

जिलाधिकारी ने कुपोषित एवं अतिकुपोषित बच्चों के चिन्हांकन और उनके पोषण सुधार के लिए चलाए जा रहे प्रयासों का भी जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को आयरन की खुराक पिलाकर एनीमिया नियंत्रण और पोषण जागरूकता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि कुपोषण मुक्त जनपद बनाने के लिए सभी विभागों को समन्वित रूप से कार्य करना होगा।

नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने ग्राम कलवारी में नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन किया। आधुनिक एवं बालमैत्री सुविधाओं से युक्त इस केंद्र में बच्चों की सीखने की क्षमता को बढ़ाने के लिए आकर्षक शैक्षिक पेंटिंग कराई गई हैं। केंद्र में सुरक्षित एवं स्वच्छ वातावरण के साथ बालमैत्री शौचालय की भी व्यवस्था की गई है।

उन्होंने कहा कि प्रारंभिक बाल शिक्षा और पोषण बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है। ऐसे आधुनिक आंगनबाड़ी केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा एवं पोषण के नए मॉडल के रूप में विकसित होंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में 19 नए आंगनबाड़ी केंद्र निर्माणाधीन हैं या पूर्णता की ओर हैं, जिनसे ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

कंपोजिट विद्यालय में डाइनिंग हाल का उद्घाटन

ग्राम पंचायत कलवारी में ग्राम पंचायत की पहल पर निर्मित कंपोजिट विद्यालय के डाइनिंग हाल का भी जिलाधिकारी ने उद्घाटन किया। डाइनिंग हाल बनने से अब छात्र-छात्राओं को मध्यान्ह भोजन स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण में उपलब्ध कराया जा सकेगा।

जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान एवं पंचायत सचिव के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि जनसहभागिता से गांवों और विद्यालयों का समग्र विकास संभव है।

बच्चों से किया संवाद

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय के बच्चों से संवाद कर उनकी पढ़ाई, रुचियों और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को नियमित अध्ययन और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को स्टडी टेबल एवं शिक्षण सामग्री वितरित कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश रस्तोगी, खंड शिक्षा अधिकारी अशोक पाठक सहित स्वास्थ्य, शिक्षा एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

उत्तर प्रदेश मेडिकल कारपोरेशन के वेंटिलेटर के टेंडर में बड़ा खेल -1
लखनऊ- उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कारपोरेशन वैसे तो शुरू से ही जीजा साले की जोड़ी के निशाने पर है लूट करने के लिए परन्तु इसके साथ साथ भ्र्ष्ट अधिकारीयों, कर्मचारियों और आउटसोर्स कर्मचारियों के लूट के संगठित गिरोह का भी अनुपम उदहारण है, नए अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित घोष पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी है उत्तर प्रदेश मेडिकल कारपोरेशन की भ्र्ष्ट छवि सुधरने की, क्योकि उनके पूर्ववर्ती अमित मोहन प्रसाद और कंचन वर्मा ने भी जीजा साले से मिलकर मेडिकल कारपोरेशन के मुंह पर कालिख पोतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है l

लूट के निशाने पर मेडिकल सप्लाई कारपोरेशन में वेंटिलेटर का टेंडर

जीजा साले द्वारा इसी वेंटीलेटर के टेंडर को लूटने की योजना बनाई जा रही है इसी क्रम में जीजा साले  की जोड़ी द्वारा कोशिश की जा रही है कि कारपोरेशन के महाप्रबंधक उपकरण के पद पर सिद्धार्थ बहादुर सिंह उर्फ़  सिद्धार्थ सिंह की तैनाती की कराई जा सके, जिससे की इस वेंटीलेटर के टेंडर में पूरा खेल किया जा सके और अच्छे जीवन रक्षक उपकरण की जगह घटिया चीनी उत्पाद प्रदेश के अस्पतालों में स्थापित किया जा सके और जनता को घटिया चीनी उपकरण के जरिये मौत के मुंह में धकेल कर जम कर लूट की जा सके,

जीजा साले की जोड़ी का चीनी उत्पाद से प्रेम

हाल ही में अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित घोष के नाराजगी और वेंटीलेटर की खरीद प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश के बाद वेंटीलेटर के टेंडर में हलचल मची है ताज़ा प्रकरण में लूट के निशाने पर वेंटीलेटर का टेंडर है, जेम पोर्टल के टेंडर सख्या  GEM/2025/B/5823357 EQUIPMENT ICU VENTILATOR QTY 221 के द्वारा प्रदेश के अस्पतालों के लिए वेंटीलेटर की खरीद की जानी है, उक्त टेंडर में 11 कंपनियों ने प्रतिभाग किया है जिसमे से एक कंपनी जीजा साले की HEIDELCO MEDICORE PVT LTD है, वैसे तो अधिकांश टेंडरों में HEIDELCO MEDICORE PVT LTD कंपनी अपने आप को उपकरण निर्माता बताती रही या फिर अपने आपको POCT SERVICES का अधिकृत वितरक, परन्तु इस टेंडर में कुछ नया ही खेल खेला जा रहा है, HEIDELCO MEDICORE PVT LTD ने अपने आपको SYSMED MEDICAL TECHNOLOGIES PVT LTD, CHANDIGARH  का अधिकृत वितरक दिखाया है और वेंटीलेटर का मॉडल TOPNOTCH TV 15 है,

भारतीय कंपनी की आड़ और चीनी वेंटीलेटर

घटिया चीनी उपकरण को उत्तर प्रदेश के अस्पतालों में खपाने की कवायद कुछ इस प्रकार से की जा रही है, जेम पोर्टल के टेंडर सख्या  GEM/2025/B/5823357 EQUIPMENT ICU VENTILATOR QTY 221  में कंपनी SYSMED MEDICAL TECHNOLOGIES PVT LTD, CHANDIGARH द्वारा खुद को वेंटीलेटर का निर्माता बताया है, परन्तु असली निर्माता कंपनी SHENZHEN MINDRAY BIO MEDICAL ELECTRONICS COMPANY LIMITED  है, और SYSMED MEDICAL TECHNOLOGIES PVT LTD, CHANDIGARH घटिया चीनी वेंटीलेटर को फ़र्ज़ी लेबल लगाकर भारतीय उपकरण दिखाकर जीजा साले द्वारा,  HEIDELCO MEDICORE PVT LTD,LUCKNOW  कंपनी के माध्यम से उत्तर प्रदेश की अस्पतालों में सप्लाई करके बड़ी लूट की तैयारी है और उत्तर प्रदेश की जनता को घटिया चीनी जीवन रक्षक उपकरण के द्वारा मौत के मुहं में धकेलने की तैयारी है, लेकिन इनको नहीं पता है की वेंटीलेटर की खरीद पर उच्च न्यायालय की पैनी नज़र है,

चीन प्रेम और साइंस हाउस मेडिकल्स भोपाल का हश्र

अभी हाल में ही अपने चीन प्रेम के कारन और चीनी घटिया जीवन रक्षक उत्पाद को मध्य प्रदेश के अस्पतालों में सप्लाई करने के कारन कुख्यात जीजा साले की जोड़ी के सहयोगी SCIENCE HOUSE MEDICALS PVT LTD BHOPAL के निदेशक जीतेन्द्र तिवारी, सुनैना तिवारी, राजेश गुप्ता और शैलेन्द्र तिवारी अपने कर्मचारियों के साथ जेल में है और अब   लगता है की फर्जीवाड़ा करने के कारन और जीजा साले की जोड़ी से संबंधों के कारन SYSMED MEDICAL TECHNOLOGIES PVT LTD, CHANDIGARH कंपनी के निदेशक हेमंत सिंगला, वीणा जॉली, अंकुर मंगला, नवदीप सिंगला भी अपने कर्मचारियों के साथ जेल जाने की तैयारी कर रहे हैं, आश्चर्यजनक यह हैं की मात्र तीन वर्ष पुरानी कंपनी वेंटीलेटर और एनेस्थीसिया जैसे बड़ी मशीनों की निर्माता बन गयी हैं I जीजा साले की जोड़ी को फायदा पहुंचने के लिए उज्जवल कुमार द्वारा वेंटीलेटर के स्पेसिफिकेशन्स में भी बड़ा बदलाव किया गया हैं

उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कारपोरेशन का पक्ष

इस वेंटीलेटर के टेंडर के प्रकरण में संवाददाता द्वारा जब उत्तर प्रदेश मेडिकल कारपोरेशन का पक्ष जानने का प्रयास किया गया तो मेडिकल कारपोरेशन द्वारा टेंडर में नामित बायर देवव्रत कुमार आर्य द्वारा स्वतंत्र प्रभात के संवाददाता को बताया गया  की मेडिकल कारपोरेशन चीनी उपकरण नहीं खरीदता है और यदि वेंटीलेटर के टेंडर में कोई उपकरण या कंपनी चीनी पाया जाता है तो उस निविदा को निरस्त किया जायेगा

बृजेश पाठक की जिम्मेदारी योगी की जीरो टॉलरेंस नीति

वेंटीलेटर के टेंडर में हो रहा है इस खेल को रोकने की पूरी पूरी जिम्मेदारी बृजेश पाठक की है क्योंकि सूबे में योगी आदित्यनाथ की सरकार है और जिनकी भ्रष्टाचार के विरूद्ध जीरो टॉलरेंस पॉलिसी की नीति है, अतः इस नीति का पूरी तरीके से पालन कराना बृजेश पाठक की जिम्मेदारी है विभागीय मंत्री होने के नाते, चुनावी वर्ष है इसलिए सरकार को हर कदम अपना फूंक फूंक कर  रखना होगा ताकि जनता में उचित संदेश जाए इमानदारी का, इस चुनावी वर्ष में कोई भी व्यक्ति शातिर दलालों के साथ अपने संबंधों का खुलासा नहीं चाहेगा

अगले अंक में वेंटीलेटर टेंडर में लूट और जीजा साले के चीन प्रेम पर खुलासा .......