AI Technology India - Swatantra Prabhat

प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही द्वारा केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सर्किट हाउस में आयोजित मीडिया संवाद कार्यक्रम
बस्ती। प्रदेश सरकार के कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान मंत्री/जनपद के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही द्वारा केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सर्किट हाउस में आयोजित मीडिया संवाद कार्यक्रम के अन्तर्गत कहा कि मा0 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश की प्रगति तथा विकास के हर क्षेत्र में किए गए ऐतिहासिक एवं सराहनीय कार्यों द्वारा आम जनमानस का जीवन स्तर ऊंचा उठाने हेतु सतत् प्रयास किया गया है।

उन्होने कहा कि सुशासन को समर्पित प्रधानमंत्री के द्वारा 140 करोड़ भारतीयों की निरन्तर सेवा के 12 वर्ष पूर्ण हो चुके है। इसी के उपलक्ष्य में विश्वास, विकास के जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों को संतृप्त किया जा रहा है। मा0 मंत्री ने प्रेस-वार्ता के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री के इस स्वर्णिम कार्यकाल में अबतक किए गये जनहित कार्यो से भारत की तस्वीर व तकदीर दोनो बदली है। उन्होने कहा कि वर्ष 2014 में यह सरकार बनी है तब से सरकार ने सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास के आधार पर जनहितकारी कार्य किया है, बिना किसी भेदभाव के योजनाओं का लाभ पात्रता के आधार पर दिया जा रहा है। सुशासन के लिए जनसुझावों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सरकार ने 10 करोड़ करीब परिवारों को उज्ज्वला गैस कनेक्शन देकर उनके जीवन में खुशहाली लाने का प्रयास किया है। मा0 मंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा गर्भवती महिलाओं व शिशुओं की सुरक्षा, नियमित टीकाकरण, सुरक्षित प्रसव एवं समुचित चिकित्सा हेतु तत्परतापूर्वक कार्य किया है। पी.एम. कुशुम, पी.एम. सूर्यघर, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, सड़को एवं सम्पर्क मार्गो का विस्तारीकरण, रेलवे, बिजली उत्पादन एवं आपूर्ति, एयरपोर्ट, रक्षा एवं अनुसंधान, एक्सप्रेस-वे, आधुनिक एवं वैज्ञानिक तकनीक एआई जैसे अभिनव प्रयोग कर आम जनमानस को सामाजिक, आर्थिक रूप से विकसित करने का सतत् कार्य किया गया है। देश में भ्रष्टाचार एवं आतंकवाद को समाप्त करने के लिए अभियान चलाकर कार्य किया गया है।

मा0 मंत्री ने कहा कि जनपद में किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास (ग्रामीण व शहरी), प्रधानमंत्री मातृ वंदन, प्रधानमंत्री जनधन, पी.एम. स्वनिधि,, प्रधानमंत्री जन आरोगय, जलजीवन मिशन ग्रामीण, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविकास मिशन, व्यक्तिगत व सामूहिक शौचलयों का निर्माण, वृद्धा, निराश्रित महिला व दिव्यांग पेंशन, कन्या सुमंगला योजनाओं सहित अन्य संचालित योजनाओं द्वारा पात्र लाभार्थियों को आच्छादित किया गया है।

उन्होने कहा कि विगत 12 वर्षों में देश को नई दिशा, नई ऊर्जा और नई पहचान मिली है। भारत आज दुनिया की तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्थाओं में से एक है तथा हम वैश्विक मंच पर मजबूत नेतृत्व के रूप में उभरे हैं। मा0 प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हमेशा गरीबों, मजदूरों, किसानों, महिलाओं, अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लोगों तथा सभी वर्गों के लिए कार्य किया गया है। आज हम खाद्यान्न, रक्षा, चिकित्सा, आयुध उपकरणों के निर्माण में पहले से अधिक आत्मनिर्भर हैं, आज देश में शांति एवं कानून व्यवस्था का राज स्थापित है, हम सभी निडर होकर पहले से अधिक सम्मान से राष्ट्र के निर्माण में प्रगति कर रहे है।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भाजपा विवेकानन्द मिश्रा, पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी, पूर्व विधायक दयाराम चौधरी, रवि सोनकर, चन्द्र प्रकाश शुक्ला, संजय प्रताप जायसवाल, अपना दल के विवेक चौधरी, गोपेश्वर त्रिपाठी, मीडिया प्रभारी अजय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती, एसडीएम सदर हिमांशु कुमार, डीएसटीओ मनोज कुमार श्रीवास्तव, डीपीओ राजेश कुमार, उप निदेशक कृषि, अशोक कुमार, उप निदेशक कृषि एवं रक्षा रामबचन राम तथा जिला कृषि अधिकारी डा. बी.आर. मौर्य सहित जनप्रतिनिधि एवं प्रेस प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

AI मॉडल—फायदे और दुरुपयोग के बीच संतुलन
आज के डिजिटल युग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तेजी से दुनिया को बदल रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार, सुरक्षा और मनोरंजन जैसे लगभग हर क्षेत्र में AI मॉडल का उपयोग बढ़ता जा रहा है। यह तकनीक जहां एक ओर मानव जीवन को आसान और प्रभावी बना रही है, वहीं दूसरी ओर इसके दुरुपयोग को लेकर भी गंभीर चिंताएं सामने आ रही हैं। सबसे पहले अगर इसके फायदों की बात करें, तो AI ने काम करने के तरीके को पूरी तरह बदल दिया है। हेल्थ सेक्टर में AI की मदद से बीमारियों का जल्दी और सटीक निदान संभव हो रहा है।

शिक्षा के क्षेत्र में यह छात्रों को पर्सनलाइज्ड लर्निंग अनुभव दे रहा है, जिससे उनकी समझ बेहतर हो रही है। बिजनेस में AI डेटा एनालिसिस के जरिए कंपनियों को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है। इसके अलावा, ऑटोमेशन के कारण कई काम तेज, सस्ते और अधिक सटीक हो गए हैं।AI का एक बड़ा फायदा यह भी है कि यह इंसानों के जोखिम भरे कामों को कम कर सकता है। जैसे खतरनाक उद्योगों, अंतरिक्ष मिशन या आपदा प्रबंधन में AI का उपयोग मानव जीवन को सुरक्षित रखने में मदद करता है। साथ ही, चैटबॉट और वर्चुअल असिस्टेंट जैसे टूल्स ने लोगों के दैनिक जीवन को और भी सुविधाजनक बना दिया है।

लेकिन जहां फायदे हैं, वहीं AI के दुरुपयोग की संभावनाएं भी कम नहीं हैं। सबसे बड़ा खतरा फेक न्यूज और डीपफेक तकनीक से है, जिसके जरिए किसी की भी आवाज या वीडियो को नकली रूप में तैयार किया जा सकता है। इससे समाज में भ्रम, अफवाह और गलत जानकारी तेजी से फैल सकती है। इसके अलावा, साइबर क्राइम में भी AI का इस्तेमाल बढ़ रहा है। हैकिंग, फिशिंग और ऑनलाइन फ्रॉड जैसे मामलों में AI तकनीक का दुरुपयोग करके अपराधी और अधिक चालाक हो गए हैं। इससे आम लोगों की निजी जानकारी और सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है।

एक और चिंता का विषय रोजगार पर इसका प्रभाव है। ऑटोमेशन के कारण कई पारंपरिक नौकरियां खत्म हो सकती हैं, जिससे बेरोजगारी बढ़ने का खतरा है। हालांकि, इसके साथ नए अवसर भी पैदा होते हैं, लेकिन इसके लिए लोगों को नई स्किल्स सीखने की जरूरत होगी।AI का सही उपयोग तभी संभव है जब इसके लिए मजबूत नियम और नैतिक दिशा-निर्देश बनाए जाएं।

सरकार, कंपनियों और समाज को मिलकर यह सुनिश्चित करना होगा कि AI का उपयोग मानव कल्याण के लिए हो, न कि नुकसान के लिए। साथ ही, लोगों को भी जागरूक होना होगा ताकि वे तकनीक का सही और सुरक्षित तरीके से इस्तेमाल कर सकें। अंत में कहा जा सकता है कि AI एक शक्तिशाली उपकरण है, जो मानवता के लिए वरदान भी बन सकता है और अभिशाप भी। यह पूरी तरह इस बात पर निर्भर करता है कि हम इसका उपयोग कैसे करते हैं।

कार्तिकेय बाजपेई

महाविद्यालय में व्याख्यान एवं पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन
नैनी, प्रयागराज। हेमवती नंदन बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, में बुधवार को प्राचार्य प्रोफेसर ओम प्रकाश की अध्यक्षता में भाषा, संस्कृति एवं कला प्रकोष्ठ के अंतर्गत हिंदी विभाग एवं समाजशास्त्र विभाग द्वारा शिक्षा, समाज एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता विषय पर एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य वक्ता निदेशक,गोविंद बल्लभ पंत संस्थान, झूंसी, प्रयागराज, प्रोफेसर योगेंद्र प्रताप सिंह रहे।  वक्ता ने अपने वक्तव्य में शिक्षा और समाज पर कृत्रिम बुद्धिमत्ता के व्यापक प्रभाव पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग वर्तमान समय में आवश्यक है किंतु इसका बुद्धिमता पूर्ण उपयोग करें तभी यह हमारे लिए लाभदायक सिद्ध होगा।

प्राचीन समाज के रोचक उदाहरणों सहित मुख्य वक्ता ने छात्र- छात्राओं को विस्तार से समझाया। लोकभारती प्रकाशन द्वारा प्रकाशित पुस्तकों का  प्राध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं ने लाभ उठाया। कार्यक्रम का संचालन हिंदी विभाग की डॉ अर्चना राय व विषय प्रवर्तन तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ जयराम त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम में प्रोफेसर सुरेश जैन, प्रोफेसर नीतू सिंह, प्रोफेसर भास्कर शुक्ला, डॉ अवधेश कुमार आर्य, डॉ अर्चना सिंह, डॉ नीति सिंह, डॉ अमित मिश्रा डॉ संदीप सामंत सिंह, डॉ ऋषि प्रताप सिंह, डॉ नूर फातिमा, डॉ निरुपमा यादव,डॉ राजेश यादव, अजय मिश्रा समेत महाविद्यालय के समस्त  प्राध्यापक एवं  छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।