Prayagraj heatwave news - Swatantra Prabhat

प्रयागराज में गर्मी का कहर: 26 अप्रैल तक पारा 46°C पार होने के आसार
प्रयागराज। मंगलवार सुबह शहर में गर्मी ने अपने तेवर और अधिक तीखे कर लिए हैं। लगातार आठवें दिन भी भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। मंगलवार की सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों का घर से निकलना मुश्किल कर दिया। सुबह 11 बजे ही तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे दिन चढ़ने के साथ हालात और गंभीर होते गए।

रात में भी नहीं मिल रही राहत

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि होने की संभावना है। अनुमान है कि 26 अप्रैल तक अधिकतम तापमान 45 से 46 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। सोमवार को अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि मंगलवार को न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। उच्च न्यूनतम तापमान के कारण रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है, जिससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है।

सड़कों पर पसरा सन्नाटा

भीषण गर्मी और लू के चलते शहर की सड़कों पर आम दिनों जैसी चहल-पहल नहीं दिख रही। जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोग भी सिर और चेहरे को कपड़े या गमछे से ढंककर चल रहे हैं। दोपहर होते-होते सड़कों पर सन्नाटा छा जाता है, जिससे शहर की रफ्तार धीमी पड़ गई है।

कम आर्द्रता ने बढ़ाई परेशानी

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार सुबह के समय आर्द्रता 29 प्रतिशत दर्ज की गई, जबकि सोमवार शाम को यह घटकर मात्र 16 प्रतिशत रह गई थी। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि कम आर्द्रता और तेज धूप मिलकर लू के प्रभाव को और खतरनाक बना रहे हैं। इस स्थिति में शरीर तेजी से डिहाइड्रेट होता है, जिससे चक्कर आना, थकान और हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है।

बच्चों और मजदूरों पर सबसे अधिक असर

गर्मी का सबसे ज्यादा असर स्कूल जाने वाले बच्चों और खुले में काम करने वाले मजदूरों पर पड़ रहा है। लोग सुबह और शाम के समय ही जरूरी काम निपटाने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे बाजारों में भी भीड़ कम देखी जा रही है।

अभी जारी रहेगा गर्मी का प्रकोप

मौसम विज्ञानियों के अनुसार अगले 5-6 दिनों तक इसी तरह की भीषण गर्मी और लू का असर बना रहेगा। तेज धूप, गर्म हवाएं और शुष्क मौसम मिलकर स्थिति को और गंभीर बना सकते हैं।

प्रशासन और विशेषज्ञों की सलाह

विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर न निकलने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, हल्के और सूती कपड़े पहनने तथा सिर को ढंककर रखने की सलाह दी है। साथ ही बुजुर्गों और बच्चों का विशेष ध्यान रखने को कहा गया है।