Assam University Silchar - Swatantra Prabhat

असम विश्वविद्यालय में ड्रोन प्रौद्योगिकी पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू
श्रीभूमि : छात्रों में ड्रोन प्रौद्योगिकी से जुड़े तकनीकी कौशल विकसित करने तथा नवाचार और उद्यमशील सोच को बढ़ावा देने के उद्देश्य से असम विश्वविद्यालय, शिलचर में ड्रोन प्रौद्योगिकी एवं इसके अनुप्रयोगों पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन 25 अगस्त को कृषि अभियांत्रिकी विभाग में किया गया। शिविर 29 अगस्त तक चलेगा। शिविर का आयोजन एनआईटी, शिलचर ने असम विश्वविद्यालय के कृषि अभियांत्रिकी विभाग, 3डी प्रिंटिंग प्रयोगशाला और उद्यमिता विकास केंद्र के सहयोग से किया है।

कार्यक्रम को जेट एयरोस्पेस एविएशन रिसर्च सेंटर का सहयोग प्राप्त है, जबकि तकनीकी सहायता आईआईटी दिल्ली के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत स्थापित प्रौद्योगिकी नवाचार केंद्र आईएचएफसी द्वारा प्रदान की जा रही है। स्वागत भाषण में कृषि अभियांत्रिकी विभाग की प्रभारी विभागाध्यक्ष डॉ. अजिता तिवारी ने तेजी से विकसित हो रही मानवरहित हवाई वाहन (यूएवी) प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में तकनीकी क्षमता मजबूत करने और नवाचार को बढ़ावा देने में ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों की महत्ता पर प्रकाश डाला।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को यूएवी और ड्रोन के डिजाइन एवं संचालन, संबंधित नियम-कानून तथा कृषि, निगरानी, मानचित्रण और आपदा प्रबंधन सहित विभिन्न क्षेत्रों में इसके अनुप्रयोगों की जानकारी दी जा रही है। प्रतिभागियों को ड्रोन के संयोजन, अंशांकन और उड़ान संचालन का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में विशेष रूप से कृषि अभियांत्रिकी विभाग के स्नातक एवं स्नातकोत्तर छात्रों के तकनीकी कौशल को विकसित करने तथा ड्रोन प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नए और अभिनव विचारों को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया जा रहा है।

इस अवसर पर प्रोफेसर देबमाल्य घोष ने युवाओं में उद्यमशील मानसिकता विकसित करने में ऐसे कार्यक्रमों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कौशल विकास युवाओं की रचनात्मकता और ज्ञान को व्यावहारिक एवं नवोन्मेषी उद्यमों में बदलने का महत्वपूर्ण माध्यम है। एनआईटी, शिलचर के डॉ. रंजन हाजरा और डॉ. बादल ने भी प्रशिक्षण शिविर को क्षमता निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। उन्होंने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण पूरा करने के बाद उपलब्ध संभावित प्रशिक्षुता के अवसरों की जानकारी दी। सहयोगी संस्थानों के विशेषज्ञों द्वारा ड्रोन की संरचना, नियंत्रण प्रणाली, विभिन्न उपकरणों के एकीकरण तथा कृषि, निगरानी, मानचित्रण और आपदा प्रबंधन में इसके अनुप्रयोगों पर तकनीकी सत्र आयोजित किए जा रहे हैं।

असम विश्वविद्यालय सिलचर में “आइंस्टीन का सामान्य सापेक्षता सिद्धांत और उससे आगे” विषय पर 5 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ
श्रीभूमि : असम विश्वविद्यालय, सिलचर (AUS) के भौतिकी विभाग द्वारा पुणे स्थित इंटर-यूनिवर्सिटी सेंटर फॉर एस्ट्रोनॉमी एंड एस्ट्रोफिजिक्स (IUCAA) तथा IUCAA सेंटर फॉर एस्ट्रोनॉमी रिसर्च एंड डेवलपमेंट (ICARD) के सहयोग से आज “आइंस्टीन का सामान्य सापेक्षता सिद्धांत और उससे आगे” विषय पर पाँच दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला का औपचारिक शुभारंभ किया गया। यह कार्यशाला गत 20 से 24 अप्रैल 2026 तक भौतिकी विभाग के मेघनाद साहा कॉन्फ्रेंस रूम में आयोजित की जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य पाठ्यपुस्तकीय ज्ञान और उन्नत शोध-स्तरीय समझ के बीच की खाई को कम करना है, जिससे छात्रों एवं शोधार्थियों को आधुनिक भौतिकी की गहन अवधारणाओं की बेहतर समझ मिल सके।

उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता भौतिकी विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. अशोक कुमार सेन ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व प्राध्यापक एवं प्रसिद्ध वैज्ञानिक प्रो. पैट्रिक दासगुप्ता उपस्थित रहे। मंच पर विभागाध्यक्ष प्रो. हिमाद्रि शेखर दास, कार्यशाला समन्वयक एवं स्कूल ऑफ फिजिकल साइंसेज के डीन प्रो. अत्रि देशमुख्य, तथा IUCAA समन्वयक डॉ. अप्रतिम गांगुली सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त आईएसआई कोलकाता की डॉ. भास्वती मंडल एवं आईआईटी गुवाहाटी के डॉ. सयान चक्रवर्ती सहित अन्य विशेषज्ञ भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत प्रतीकात्मक पौधारोपण के साथ की गई। इसके पश्चात उद्घाटन व्याख्यान में प्रो. अत्रि देशमुख्य ने कार्यशाला के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह आयोजन विशेष रूप से उन विद्यार्थियों और शोधार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी है, जिन्हें सामान्य सापेक्षता जैसे जटिल विषयों पर व्यवस्थित प्रशिक्षण कम मिलता है।

डॉ. अप्रतिम गांगुली ने IUCAA की शैक्षणिक भूमिका और ऐसे आयोजनों को प्रोत्साहित करने के प्रयासों पर विस्तार से चर्चा की। वहीं प्रो. हिमाद्रि शेखर दास ने विभाग की शैक्षणिक उपलब्धियों और निरंतर आयोजित होने वाली अकादमिक गतिविधियों का उल्लेख किया। मुख्य अतिथि प्रो. पैट्रिक दासगुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस युग में भी गणितीय समस्याओं को स्वयं हल करने की प्रक्रिया शोधकर्ताओं के बौद्धिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है।

प्रतिभागियों की भागीदारी

इस कार्यशाला में कुल 61 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया है, जिनमें पीएचडी शोधार्थी, एम.एससी. छात्र तथा स्नातक स्तर के विद्यार्थी शामिल हैं। प्रतिभागी असम एवं त्रिपुरा के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों से आए हैं। उद्घाटन सत्र का संचालन सुश्री संचाली नाथ मजूमदार द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।