मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना - Swatantra Prabhat

जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ परिचायात्मक बैठक कर दिये महत्वपूर्ण निर्देश
प्रतापगढ़। नवागंतुक जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने विकास भवन सभागार में अधिकारियों के साथ परिचायात्मक बैठक कर महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिये। उन्होने बैठक में उपस्थित समस्त अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। बैठक में उन्होंने पारदर्शी, संवेदनशील और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन पर जोर देते हुए शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने और शिकायतों के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी निर्देशित किया कि बैठक में आईजीआरएस की शिकायतों का निस्तारण खानापूर्ति न किया जाय बल्कि लाभार्थियों का फीडबैक प्राप्त कर शिकायतों का निस्तारण किया जाये जिससे शिकायतकर्ता सन्तुष्ट हो सके। उन्होने निर्देशित किया कि कार्यालयों में जनप्रतिनिधियों का रजिस्टर एक अलग से बना लिया जाय जिसमें उनकी प्राप्त शिकायतों को अंकित कर शिकायत का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जा सके। उन्होने जनपद में ई-आफिस संचालन, जनगणना, सीएम डैशबोर्ड, जीरो टारलेन्स नीति के सम्बन्ध में विशेष दिशा निर्देश दिये।

बैठक में जिलाधिकारी ने गौशाला, आशा एवं एएनएम के भुगतान, सामूहिक विवाह, पेंशन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, शौचालय, ग्रामीण पुस्तकालय सहित आदि महत्वपूर्ण योजनाओं के सम्बन्ध में अधिकारियों से फीडबैक प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया गया कि ग्रामीण क्षेत्रों में जो पुस्तकालयों की स्थापना हुई है वहां पर सभी व्यवस्थायें यथा शौचालय, बिजली, पानी, नेट कनेक्टिविटी, यूपीएस आदि रहे जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को अच्छी शिक्षा प्राप्त हो सके। उन्होने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निडर होकर नियमानुसार कार्य करें, किसी के दबाव में न आये और गरीब एवं पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ अवश्य दे।

उन्होने मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ दिलाने पर जोर दिया। इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डा0 दिव्या मिश्रा, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) आदित्य प्रजापति, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय कुमार तिवारी सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

कोविड में मां-बाप का साया छिना, हौसला नहीं टूटा
कानपुर। विपरीत परिस्थितियां कई बार बच्चों के सपनों को थामने की कोशिश करती हैं, लेकिन बिठूर के रमेल नगर की गरिमा सिंह ने साबित कर दिया कि हौसला मजबूत हो तो मुश्किलें भी राह नहीं रोक पातीं। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना से आच्छादित गरिमा सिंह ने हाईस्कूल परीक्षा में 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर एक प्रेरक उदाहरण पेश किया है। स्कॉलर मिशन स्कूल की छात्रा गरिमा ने यह सफलता ऐसे समय में हासिल की है, जब वह बहुत कम उम्र में माता-पिता दोनों का साया खो चुकी हैं।

गरिमा के पिता अरविंद सिंह का निधन कोविड के दौरान हो गया था, जबकि उनकी माता संगीता सिंह का देहांत इससे पहले ब्लड कैंसर के कारण हो चुका था। जीवन की इतनी बड़ी त्रासदी के बाद भी गरिमा ने पढ़ाई नहीं छोड़ी। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना और पीएम केयर्स से मिली सहायता ने उसे सहारा दिया और इसी सहयोग के साथ उसने अपनी पढ़ाई लगातार जारी रखी।

मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड) के अंतर्गत पात्र बच्चों को चार हजार रुपये प्रतिमाह की आर्थिक सहायता का प्रावधान है। यह राशि वर्ष में दो किस्तों में दी जाती है, जिसके तहत प्रत्येक छह माह पर 24 हजार रुपये एकमुश्त प्रदान किए जाते हैं, जिससे बच्चों की शिक्षा और दैनिक आवश्यकताओं में सहयोग मिलता है। वहीं पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रेन योजना के अंतर्गत ऐसे बच्चों को 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर 10 लाख रुपये की राशि देने का प्रावधान है।

हाईस्कूल में 92 प्रतिशत अंक प्राप्त करने के बाद गरिमा सिंह ने आज कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह से मुलाकात की। जिलाधिकारी ने उसे इस उपलब्धि पर बधाई दी और उत्साहवर्धन के लिए उपहार भी दिए। इस दौरान उसकी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास की सराहना करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।