घरेलू हिंसा - Swatantra Prabhat

दहेज हत्या में फरार सास भी गिरफ्तार, तीनों आरोपी पहुंचे जेल
मोहनलालगंज, लखनऊ। मोहनलालगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत हुलास खेड़ा गांव में शादी के महज चार माह बाद विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में मोहनलालगंज पुलिस ने फरार चल रही सास को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इससे पहले पुलिस मृतका के पति और ससुर को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज चुकी थी। सास की गिरफ्तारी के साथ ही दहेज हत्या के इस चर्चित मामले के तीनों नामजद आरोपी सलाखों के पीछे पहुंच गए हैं।

पुलिस के मुताबिक बिजनौर थाना क्षेत्र के परवर पश्चिम निवासी मनोज ने 26 जुलाई को मोहनलालगंज कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि उनकी पुत्री सीमा की शादी 7 मार्च 2026 को हुलासखेड़ा निवासी अमित कुमार से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद पति अमित कुमार, ससुर रामचन्द्र रावत और सास कम दहेज मिलने की बात कहकर सीमा को लगातार प्रताड़ित करते थे और मायके से दो लाख रुपये लाने का दबाव बना रहे थे।

इसी बीच 25 जुलाई को सीमा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद मायके पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने दहेज हत्या समेत सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस ने 28 जुलाई को पति अमित कुमार और ससुर रामचन्द्र रावत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि सास फरार हो गई थी।

प्रभारी निरीक्षक रामबाबू सिंह के निर्देशन में गठित पुलिस टीम और मिशन शक्ति टीम लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। गुरुवार को पुलिस ने फरार सास को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार पूछताछ में महिला ने स्वीकार किया कि कम दहेज मिलने को लेकर परिवार में अक्सर विवाद होता था और अतिरिक्त रुपये लाने का दबाव बनाया जाता था। हालांकि उसने यह भी कहा कि उसे इस बात का अनुमान नहीं था कि सीमा आत्महत्या जैसा कदम उठा लेगी।

प्रभारी निरीक्षक रामबाबू सिंह ने कहा कि दहेज उत्पीड़न और महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। मामले में निष्पक्ष कार्रवाई करते हुए फरार अभियुक्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर सगे भाइयों में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के रहीमाबाद थाना क्षेत्र में पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर सगे भाइयों के बीच चल रहा विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। मामूली कहासुनी देखते ही देखते मारपीट तक पहुंच गई, जिसमें एक भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

जानकारी के अनुसार रहीमाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम रंडाखेड़ा मजरा सरसपन निवासी हरिनाम ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि पिता की मृत्यु के बाद परिवार की पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर चारों भाइयों के बीच काफी समय से बातचीत चल रही थी। परिवार के लोग आपसी सहमति से विवाद को खत्म करने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन इसी बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया।

पीड़ित हरिनाम के अनुसार, बीती 3 मई की शाम करीब 7 बजे उनके छोटे भाई सोनू ने संपत्ति के बंटवारे को लेकर अचानक विवाद शुरू कर दिया। पहले दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई और फिर माहौल तनावपूर्ण हो गया। हरिनाम का आरोप है कि जब उन्होंने अपने छोटे भाई को समझाने का प्रयास किया, तब वह गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी सोनू ने अपना आपा खो दिया और लाठी-डंडों के साथ-साथ धारदार हथियार से हमला कर दिया।

हमले में हरिनाम को सिर सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। बताया जा रहा है कि मारपीट के दौरान आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। शोर सुनकर परिवार के अन्य सदस्य और मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते लोग मौके पर नहीं पहुंचते तो घटना और भी गंभीर हो सकती थी।

पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के बाद आरोपी सोनू ने जान से मारने की धमकी भी दी और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद घायल हरिनाम ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

रहीमाबाद पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। दोनों पक्षों से पूछताछ की जाएगी और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं गांव में इस घटना के बाद लोगों के बीच चर्चा का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि पैतृक संपत्ति को लेकर होने वाले विवाद अक्सर रिश्तों में कड़वाहट पैदा कर देते हैं और कई बार ऐसे मामले हिंसक रूप भी ले लेते हैं।

दहेज हत्या मामले में वांछित महिला गिरफ्तार, ।
सरायइनायत/प्रयागराज। सरायइनायत थाना पुलिस ने दहेज हत्या के एक गंभीर मामले में वांछित अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है।

सरायइनायत की टीम ने मु0अ0सं0-100/2026 से संबंधित वांछित अभियुक्ता अफसरी बेगम (55) पत्नी हयात अली निवासी ग्राम सुदनीपुर खुर्द को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसे थाना क्षेत्र के हबुसा मोड़ के पास से पकड़ा और नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, अभियुक्ता पर आरोप है कि उसने अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर पीड़िता को दहेज की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित किया और अंततः उसकी हत्या कर दी। इस संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर सरायइनायत थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 85/80(2) तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

पारिवारिक कलह से रिश्तों का रोज़ होता पतन
भारत जनसंख्या की दृष्टि से विश्व का सबसे बड़ा देश है, लेकिन देश में बढ़ते अपराध—विशेषकर घरेलू और पारिवारिक हिंसा के जघन्य मामलों—में निरंतर वृद्धि होना एक सभ्य समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। आज के आधुनिक दौर में जब भी हम समाचार पत्रों या न्यूज़ चैनलों से रूबरू होते हैं, तो राजनीति से इतर आपराधिक घटनाओं और पारिवारिक कलह से जुड़ी खबरों का प्रतिशत लगातार बढ़ता दिखाई देता है।

मीडिया द्वारा इन घटनाओं को प्रमुखता से दिखाना अब मजबूरी बन गई है, क्योंकि देश के लगभग हर धर्म, वर्ग और समाज में पारिवारिक हिंसा का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, जो कई बार जघन्य अपराधों का रूप ले लेता है। भारत विश्व को शांति, प्रेम और भाईचारे का संदेश देने वाला देश माना जाता है, लेकिन विडंबना यह है कि हमारे अपने ही परिवारों में रिश्तों के बीच दूरियाँ इतनी बढ़ती जा रही हैं कि साथ बैठकर भोजन करना भी कठिन होता जा रहा है। सिर्फ भाई-भाई के रिश्ते ही नहीं, बल्कि पति-पत्नी के संबंधों में भी जिस गति से अलगाव बढ़ रहा है और उसके भयावह परिणाम सामने आ रहे हैं, वह पूरे समाज के लिए गहन चिंतन का विषय है। यह स्थिति हर धर्म, हर वर्ग और हर व्यक्ति को आत्ममंथन के लिए प्रेरित करती है।

आधुनिकता की दौड़ में हमने नई पीढ़ी को महंगी शिक्षा और भौतिक सुख-सुविधाएँ तो भरपूर दी हैं, लेकिन उन्हें सहनशीलता, धैर्य, अपनत्व, विनम्रता और परिवार को साथ लेकर चलने के संस्कार देने में हम कहीं पीछे रह गए हैं। परिणामस्वरूप, नवपीढ़ी में धैर्य और सहनशीलता का अभाव बढ़ रहा है, जो पारिवारिक कलह को जन्म देकर कई बार गंभीर अपराधों में बदल जाता है। आज कोई भी समाज या व्यक्ति यह दावा नहीं कर सकता कि वह पारिवारिक कलह से पूरी तरह मुक्त है।

जो घटनाएँ आज हम समाचारों में देख-सुन रहे हैं, वे कल किसी भी परिवार की वास्तविकता बन सकती हैं। कहीं पैसों के विवाद, कहीं अवैध संबंधों की आशंका, कहीं कर्ज का दबाव, तो कहीं नशे की लत या पारिवारिक हस्तक्षेप—इन सभी कारणों से महानगरों से लेकर गाँवों तक रिश्तों का पतन तेजी से बढ़ रहा है। स्थिति इतनी भयावह हो चुकी है कि कई बार कम उम्र और कम समझ वाले लोग भी संदेह या आवेग में आकर अपने ही जीवनसाथी की हत्या जैसे जघन्य अपराध कर बैठते हैं। वहीं, कर्ज और पारिवारिक तनाव से परेशान होकर अपने ही मासूम बच्चों की हत्या कर आत्महत्या करने की घटनाएँ भी समाज को झकझोर देती हैं।

यह भी एक कटु सत्य है कि पारिवारिक कलह अब केवल आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग तक सीमित नहीं रही। जहाँ गरीब परिवारों में इसे आर्थिक तंगी का परिणाम माना जाता है, वहीं संपन्न और भौतिक रूप से समृद्ध घरों से उठती कलह की आवाजें रिश्तों के आंतरिक विघटन की ओर संकेत करती हैं। हर दिन अवैध संबंधों की शंका और अविश्वास के चलते प्रेम, विश्वास और अपनत्व जैसे रिश्तों का गला घोंटने की घटनाएँ सामने आ रही हैं। ऐसे में समाज के हर वर्ग को पारिवारिक मूल्यों के संरक्षण और रिश्तों की गरिमा बनाए रखने के लिए गंभीरता से विचार करना होगा। यदि हम परिवार की खुशहाली, सौहार्द और विश्वास को बनाए रखना चाहते हैं, तो मजबूत और संतुलित दाम्पत्य जीवन पर सामूहिक मंथन समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन गया है।

अरविंद रावल