प्रयागराज मुख्य समाचार - Swatantra Prabhat

SRN हॉस्पिटल के पीजी सेंटर में लगी आग
प्रयागराज। शहर के प्रमुख सरकारी अस्पतालों में शामिल SRN हॉस्पिटल के पीजी सेंटर में सोमवार को अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। अस्पताल परिसर में धुआं उठता देख वहां मौजूद मरीजों, तीमारदारों और अस्पताल कर्मियों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। राहत की बात यह रही कि समय रहते आग बुझा ली गई, जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और जान-माल का नुकसान टल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर के समय पीजी सेंटर की एक यूनिट से अचानक धुआं उठने लगा, जिसके बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। आग तेजी से फैल सकती थी, लेकिन फायर ब्रिगेड की टीम ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित कर लिया। आग लगने के दौरान अस्पताल के भीतर मौजूद मरीजों और कर्मचारियों को एहतियातन सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। अस्पताल प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं और फायर सेफ्टी उपकरणों की समीक्षा शुरू कर दी गई है।

इस घटना ने एक बार फिर सरकारी संस्थानों में फायर सेफ्टी इंतजामों की पोल खोल दी है। अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर आग लगना गंभीर चिंता का विषय है, क्योंकि यहां बड़ी संख्या में मरीज, तीमारदार और चिकित्सा कर्मी मौजूद रहते हैं। यदि समय रहते आग पर काबू न पाया जाता तो स्थिति भयावह हो सकती थी।

सिविल लाइंस के पत्रिका चौराहे पर भीषण आग
प्रयागराज। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र अंतर्गत पत्रिका चौराहे पर देर रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की इस घटना में एक ही भवन में संचालित दो रेस्टोरेंट और एक अंग्रेजी मॉडल शॉप पूरी तरह जलकर खाक हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, पत्रिका चौराहे पर स्थित एक बहुमंजिला बिल्डिंग में रात करीब 2:30 बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर तथा फर्स्ट फ्लोर को अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि बेसमेंट और फर्स्ट फ्लोर पर रेस्टोरेंट संचालित थे, जबकि ग्राउंड फ्लोर पर अंग्रेजी मॉडल शॉप की दुकान थी।

आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। आग की भयावहता को देखते हुए चार दमकल गाड़ियों को लगाया गया। दमकल कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद करीब चार घंटे में आग पर काबू पाया जा सका।

इस भीषण आगजनी में लाखों रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि घटना के समय प्रतिष्ठान बंद होने के कारण किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमें पूरे मामले की जांच में जुटी हैं।