Road construction demand - Swatantra Prabhat

कच्ची सड़क के डामरीकरण की मांग, आज धरना देगा किसान संगठन
नगराम, लखनऊ। कुबहरा सामुदायिक मिलन केंद्र तक जाने वाले कच्चे मार्ग के डामरीकरण की मांग को लेकर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन बुधवार को धरना-प्रदर्शन करेगा। धरने को सफल बनाने के लिए संगठन के पदाधिकारियों ने मंगलवार को गांव-गांव पहुंचकर जनसंपर्क अभियान चलाया और ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में धरना स्थल पर पहुंचने की अपील की।

प्रचार वाहन के जरिए संगठन के पदाधिकारी माइक से ग्रामीणों को आंदोलन की जानकारी देते हुए समेसी चौराहा, रामबक्स खेड़ा, भवानी खेड़ा, रसूलपुर, कलंदर खेड़ा, मोहली, अकंताखेड़ा, कमलापुर, विचिलखा, धोबैया, सीफतनगर और कुसभिटा समेत कई गांवों में पहुंचे। प्रचार वाहन के पहुंचते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। पदाधिकारियों ने बताया कि कुबहरा सामुदायिक मिलन केंद्र तक जाने वाला मार्ग लंबे समय से कच्चा है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है।

ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के दौरान मार्ग की हालत और खराब हो जाती है। इससे किसानों, विद्यार्थियों और राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने सड़क का डामरीकरण शुरू होने तक आंदोलन में संगठन के साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।

संगठन के प्रदेश महासचिव दिनेश यादव ने कहा कि सड़क की समस्या को लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों को एकजुट किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से बुधवार को कुबहरा सामुदायिक मिलन केंद्र पर होने वाले धरना-प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।

जनसंपर्क अभियान में मंडल महामंत्री हरिपाल सिंह, जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार, जिला उपाध्यक्ष रामकुमार यादव व रामपाल राजपूत, गांव अध्यक्ष केशव लोधी, दुर्गेश कुमार, रामकुमार, प्रधान पति प्रभादीन, शिवदेवी सहित संगठन के पदाधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे।

बनपुरवा-पूरे महीपत मार्ग 10 साल से जर्जर
शुकुल बाजार क्षेत्र में बनपुरवा मोड़ से पूरे महीपत मीरमऊ को जोड़ने वाला मार्ग पिछले 10 वर्षों से जर्जर हालत में है। सड़क पर उखड़ी गिट्टियां और बड़े-बड़े गड्ढे हैं, जिससे ग्रामीणों और विद्यार्थियों का आवागमन बाधित हो रहा है।

इस मार्ग के खराब होने के कारण स्थानीय लोगों और स्कूली छात्रों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए नजदीकी 2 किलोमीटर के रास्ते के बजाय 6 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। विद्यार्थियों को विद्यालय पहुंचने के लिए घर से एक घंटा पहले निकलना पड़ता है।

ग्रामीणों ने बताया कि साइकिल और मोटरसाइकिल चलाने वालों के लिए उखड़ी गिट्टियों के कारण दुर्घटना का खतरा बना रहता है। कई राहगीर गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। जर्जर मार्ग के कारण आपात स्थिति में एंबुलेंस जैसी सुविधाएं भी समय पर नहीं पहुंच पाती हैं।

मीरमऊ और पूरे महीपत के निवासियों ने तीन साल पहले अमेठी की सांसद स्मृति ईरानी, क्षेत्रीय विधायक सुरेश पासी और संबंधित एसडीएम मुसाफिरखाना को सड़क मरम्मत के लिए प्रार्थना पत्र सौंपा था। एक साल पहले भी इस समस्या को दैनिक समाचार पत्रों में प्रकाशित किया गया था।

यह मार्ग विकासखंड शुकुल बाजार से कामाख्या माता मंदिर जाने वाले मुख्य मार्ग से जुड़ा एक लिंक रोड है, जो बनपुरवा मोड़ से पूरे महीपत मीरमऊ को जोड़ता है। यह सड़क पूरे महीपत में सरकारी राशन की दुकान, प्राथमिक विद्यालय पूरे महीपत, पश्चिम बखरा, पूरब बखरा और अन्य गांवों के लोगों के साथ-साथ साप्ताहिक बाजार पाली, बनपुरवा और शुकुल बाजार जाने वाले लोगों के लिए भी आवागमन का मुख्य साधन है।