law and order Uttar Pradesh - Swatantra Prabhat

मोहर्रम त्यौहार के दृष्टिगत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों, धर्मगुरुओं, प्रबुद्ध नागरिकों के साथ की पीस कमेटी की बैठक
भदोही  :–    आगामी त्यौहार मुहर्रम के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के साथ पीस कमेटी की बैठक कर संबंधित अधिकारियों को त्यौहार के दौरान शांति/सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने तथा ताजियादारों से ताजिया निकालने हेतु अनुमति लेने व शासन द्वारा जारी गाइडलाईन का अनुपालन करने के निर्देश दिया।
जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने समस्त नगर पालिका/नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि अपने-अपने नगरों में साफ-सफाई, पानी, शौचालय आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कराये। कर्बला, ताजिया वाले स्थानों के रास्ते को एसडीएम, अधिशासी अभियंता विद्युत, एसएचओ, अधिशासी अधिकारी क्वाडिनेशन कर भ्रमण कर लें, ताकि कही कोई दिक्कत न होने पाये। उपस्थित ताजियादारों ने अपनी-अपनी समस्या रखी जिस पर जिलाधिकारी ने निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने कहा कि बैठक का मुख्य उददेश्य कानून एवं शांति व्यवस्था को कायम रखने के साथ-साथ आप लोगो कि यदि कोई समस्या है तो उनका समय रहते समाधान किया जाना है और कहा कि किसी भी प्रकार की कोई नई परंपरा की शुरुआत नहीं की जायेगी। उन्होने कहा कि त्योहारों को सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने की परंपरा हम सभी को बनाए रखनी है। त्योहारों का आनंद तभी है जब हम सब मिल बैठकर उस का आनंद लें। उन्होंने कहा कि जो लोग ताजिया निकालना चाह रहे हैं या पूर्व से निकालते आ रहे हैं वे सभी लोग ताजिया निकालने हेतु अपना आवेदन तहसील में जमा करा दें। आवेदन के साथ में जुलूस के दौरान आपके द्वारा तैनात किये गये स्वयं सेवकों की सूची मो0नं0 सहित उपलब्ध करा दें साथ ही आवेदन में यह भी सुनिश्चित करें कि ताजिया किन-किन मार्गों से होते हुए निकाला जायेगा जिससे कि प्रशासन और पुलिस बल को तैनात किया जा सके। बिना अनुमति के ताजिया/जुलूस किसी भी दशा में नहीं निकाला जायेगा। जो समय ताजिया निकालने हेतु निर्धारित किया गया है उसी के आधार पर ताजिया निकालना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अनुमति के दौरान ताजिये के आकार के संबंध में दी गई सूचना के उपरांत किसी भी प्रकार का फेर बदल न करें। जिलाधिकारी ने कहा कि सोशल मीडिया पर आने वाली भ्रमित खबरों पर ध्यान न दें और न ही किसी भ्रमित करने वाले ऑडियो/वीडियो को बिना किसी पुष्टि के किसी को भी हस्तांतरित न करें। इस तरीके की खबरों की सूचना तुरंत पुलिस और प्रशासन को दें जिससे समय रहते समस्या का समाधान किया जा सके।
पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने कहा कि जुलूस के साथ तथा जुलूस निकलने वाले मार्गों पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात रहेगा। ताजिया निकालने हेतु जो मार्ग निर्धारित किये गये हैं उन्हीं मार्गों का प्रयोग करें। बिना किसी सूचना के ताजिया निकालने वाले मार्ग में बदलाव न करें यदि ऐसा करते हैं तो यदि कोई घटना घटित होती है तो संबंधित स्वयं जिम्मेदार होगा और उसकी जिम्मेदारी तय करते हुए संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि कुछ अराजक तत्व जुलूस में शामिल होकर घटना को अंजाम देने का प्रयास कर सकते हैं। जिसके लिए आप स्वयं अपने स्तर से कुछ लोगों को देख-रेख हेतु तैनात कर दें कि कोई भी इस तरह का व्यक्ति जुलूस में शामिल न हो पाये और किसी अप्रिय घटना के घटित होने से बचा जा सके। शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों से सभी को अवगत कराते हुए कहा कि जुलूस में किसी भी प्रकार का शस्त्र लेकर चलना सख्त मना है। तलवार, चाकू, छुरी आदि का प्रदर्शन नहीं होगा। सभी लोगों को शासन की गाइडलाइन का पालन करना होगा। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी। साथ ही अराजक तत्वों या किसी प्रकार का उपद्रव करने वाले की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की। रूट को लेकर भी सख्त चेतावनी दी गई कि निर्धारित रूट पर ही जुलूस निकाला जाए।
अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल व अपर जिलाधिकारी वि0 रा0 शुभांगी शुक्ला ने कहा कि पूर्व में निर्धारित परंपरा के अनुसार निर्धारित मार्गों का पुलिस व शासन द्वारा निरीक्षण कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि जो ताजियादार हैं वह स्वयं ताजिया निकलने वाले मार्गों व कर्बला स्थल का अवलोकन एक बार स्वयं कर लें यदि कहीं पर कोई समस्या हो तो उससे अवगत करा दें।
बैठक के दौरान ताजिया/जुलूस निकालने वाले व्यक्तियों से ताजिया निकालने मार्गों, ताजिया के साइज, ताजिया निकलने का समय व दिनांक तथा अन्य कोई समस्या हो तो उसके संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

जंगलराज से विकासराज तक : उत्तर प्रदेश की बदलती तस्वीर और नई आर्थिक शक्ति बनने का सफर
उत्तर प्रदेश लंबे समय तक देश के सबसे अधिक जनसंख्या वाले राज्य के रूप में जाना जाता रहा, लेकिन अब उसकी पहचान तेजी से बदल रही है। आज उत्तर प्रदेश केवल आबादी के आधार पर नहीं, बल्कि विकास, निवेश, उद्योग, आधारभूत संरचना और आर्थिक प्रगति के कारण देश की अग्रणी शक्ति के रूप में उभर रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य ने पिछले कुछ वर्षों में जिस गति से विकास कार्यों को आगे बढ़ाया है, उसने प्रदेश की छवि को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान प्रदान की है। कभी कानून-व्यवस्था और पिछड़ेपन की चर्चा के लिए सुर्खियों में रहने वाला उत्तर प्रदेश आज एक्सप्रेसवे, एयरपोर्ट, औद्योगिक कॉरिडोर और निवेश परियोजनाओं के लिए जाना जा रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्नाव में 570 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के दौरान प्रदेश के विकास मॉडल को रेखांकित करते हुए कहा कि अब उत्तर प्रदेश में योजनाएं केवल कागजों तक सीमित नहीं रहतीं, बल्कि धरातल पर उतरती हैं और जनता तक उनका लाभ पहुंचता है। उन्होंने कहा कि उन्नाव को स्टेट कैपिटल रीजन का हिस्सा बनाया गया है और लखनऊ से उन्नाव होते हुए कानपुर तक रैपिड रेल चलाने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। यह परियोजना न केवल परिवहन को गति देगी, बल्कि औद्योगिक और व्यावसायिक गतिविधियों को भी नई ऊर्जा प्रदान करेगी।

प्रदेश में विकसित हो रहे एक्सप्रेसवे नेटवर्क को उत्तर प्रदेश की प्रगति का सबसे बड़ा प्रतीक माना जा रहा है। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे, गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे और गंगा एक्सप्रेसवे जैसी परियोजनाएं प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों को जोड़ने का कार्य कर रही हैं। गंगा एक्सप्रेसवे के पूरा होने के बाद पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के बीच आवागमन पहले से कहीं अधिक आसान हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्नाव के लोग अब लखनऊ को बाईपास करते हुए सीधे दिल्ली और प्रयागराज तक पहुंच सकेंगे। इससे समय की बचत होगी और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

उत्तर प्रदेश में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए डिफेंस कॉरिडोर जैसी महत्वाकांक्षी परियोजनाओं पर तेजी से काम किया जा रहा है। उन्नाव में डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग कॉरिडोर के लिए लगभग 700 एकड़ भूमि तथा औद्योगिक क्लस्टर के लिए 200 एकड़ भूमि तैयार की गई है। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और युवाओं को अपने ही जिले में रोजगार मिलने की संभावना बढ़ेगी। सरकार का मानना है कि उद्योगों के विस्तार से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और उत्तर प्रदेश देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा।

कानून-व्यवस्था के क्षेत्र में भी उत्तर प्रदेश ने उल्लेखनीय बदलाव देखा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार यह कहते रहे हैं कि निवेश और विकास के लिए सुरक्षित वातावरण आवश्यक है। यही कारण है कि प्रदेश में अपराध और माफिया गतिविधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की गई। इसका परिणाम यह हुआ कि देश और विदेश के निवेशकों का विश्वास प्रदेश में बढ़ा है। निवेशकों की बढ़ती रुचि के कारण उत्तर प्रदेश में हजारों करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जो भविष्य में बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन का आधार बनेंगे।

प्रदेश सरकार ग्रामीण विकास और किसानों के उत्थान को भी समान महत्व दे रही है। कानपुर में आयोजित प्राकृतिक कृषि प्रोत्साहन कार्यशाला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्राकृतिक खेती को समय की आवश्यकता बताया। उन्होंने किसानों से रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करने और प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान किया। सरकार का मानना है कि प्राकृतिक खेती से उत्पादन लागत कम होगी, भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ेगी और किसानों की आय में वृद्धि होगी। कृषि वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को जीवामृत, बीजामृत तथा गो-आधारित प्राकृतिक खेती की जानकारी देकर उन्हें आधुनिक और टिकाऊ कृषि पद्धतियों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

किसानों के साथ-साथ गरीब और वंचित वर्गों के लिए भी अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, मुफ्त राशन वितरण और सामाजिक सुरक्षा पेंशन जैसी योजनाओं ने लाखों परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। मुख्यमंत्री का कहना है कि अब योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव और सिफारिश के सीधे पात्र लोगों तक पहुंच रहा है। इससे शासन के प्रति जनता का विश्वास मजबूत हुआ है।

आधारभूत संरचना के विकास में भी उत्तर प्रदेश ने नई उपलब्धियां हासिल की हैं। प्रदेश में नए एयरपोर्ट विकसित किए जा रहे हैं और कई हवाई अड्डों का विस्तार किया जा रहा है। अयोध्या, कुशीनगर और जेवर जैसे एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान कर रहे हैं। सड़क, रेल और हवाई परिवहन के क्षेत्र में हो रहे निवेश से प्रदेश की आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिली है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि उत्तर प्रदेश की सड़कों की गुणवत्ता अब दुनिया की सर्वश्रेष्ठ सड़कों की बराबरी कर रही है।

धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन भी उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण के बाद देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। काशी विश्वनाथ धाम, मथुरा-वृंदावन और प्रयागराज जैसे धार्मिक स्थलों के विकास ने पर्यटन उद्योग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। इससे स्थानीय व्यापार, होटल उद्योग और रोजगार के अवसरों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि उत्तर प्रदेश का विकास मॉडल अब अन्य राज्यों के लिए भी चर्चा का विषय बन गया है। वरिष्ठ अधिवक्ता संजय महाधिवक्ता ने कहा कि पिछली सरकारों के समय जहां नई योजनाओं की गति सीमित थी, वहीं वर्तमान सरकार ने विकास कार्यों को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाया है। उनके अनुसार उत्तर प्रदेश आज जिस तेजी से आर्थिक प्रगति कर रहा है, उसने विपक्ष को भी राज्य की बदलती ताकत का एहसास करा दिया है। अरबों रुपये की लागत वाली परियोजनाएं प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जा रही हैं।

वास्तव में उत्तर प्रदेश का यह परिवर्तन केवल आंकड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सड़कों, उद्योगों, निवेश, रोजगार, कृषि, पर्यटन और जनकल्याण योजनाओं के रूप में धरातल पर दिखाई देता है। राज्य सरकार का दावा है कि विकास की यह यात्रा आने वाले वर्षों में और अधिक गति पकड़ेगी। यदि वर्तमान योजनाएं निर्धारित समय पर पूरी होती हैं और निवेश परियोजनाएं सफलतापूर्वक जमीन पर उतरती हैं, तो उत्तर प्रदेश न केवल भारत की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में आगे बढ़ेगा, बल्कि देश के विकास इंजन के रूप में भी अपनी मजबूत पहचान स्थापित करेगा। यही कारण है कि आज उत्तर प्रदेश की चर्चा केवल राजनीति के संदर्भ में नहीं, बल्कि विकास, सुशासन और आर्थिक प्रगति के मॉडल के रूप में भी की जा रही है।

*कांतिलाल मांडोत*

कांतिलाल मांडोत

हेड कांस्टेबल का शव रेलवे ट्रैक पर मिला, इलाके में हड़कंप
ब्यूरो प्रयागराज- हंडिया थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब हेड कांस्टेबल अमरनाथ यादव का शव संदिग्ध परिस्थितियों में रेलवे ट्रैक पर पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंच गए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमरनाथ यादव मूल रूप से गाजीपुर जनपद के निवासी थे। वह पहले हंडिया थाने में तैनात रह चुके थे और वर्तमान में झूंसी थाना क्षेत्र में पीआरवी 112 पर ड्यूटी कर रहे थे। हालांकि उनका सरकारी आवास हंडिया थाना परिसर में ही था, जहां वह अपनी पत्नी और लगभग दो वर्षीय बेटी के साथ रहते थे।

बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने सुबह रेलवे ट्रैक पर एक शव पड़ा देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पहचान कराई, जिससे मृतक की शिनाख्त हेड कांस्टेबल अमरनाथ यादव के रूप में हुई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस आत्महत्या, दुर्घटना या किसी साजिश—तीनों ही पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। फिलहाल पुलिस सभी साक्ष्यों को जुटाने में लगी है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है।

भाजपा के पूर्व मंत्री के बेटे मां-बेटी को छेड़ा, रास्ता रोक पूछा क्या रेट है?
ब्यूरो प्रयागराज- उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में 17 अप्रैल 2026 की रात करीब 11 बजे एक हैरान कर देने वाली घटना हुई। एक युवती अपनी मां के साथ रेलवे रोड पर टहलने के लिए निकली थी। इसी दौरान दो युवक स्कूटी पर सवार होकर वहां पहुंचे। दोनों नशे की हालत में थे। उन्होंने मां-बेटी के पास स्कूटी रोककर अश्लील कमेंट्स किए और छेड़छाड़ शुरू कर दी। जब लड़की ने विरोध किया तो दोनों युवक गाली-गलौज करने लगे और अभद्र व्यवहार करने लगे। पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए दोनों युवकों का वीडियो बना लिया, जिससे उनकी पहचान आसानी से हो गई। इस घटना ने इलाके में काफी हड़कंप मचा दिया।

आरोपियों की पहचान पचेड़ा रोड निवासी आर्यमान रघुवंशी और शिवपुरी निवासी शौर्य गुप्ता के रूप में हुई। आर्यमान रघुवंशी भाजपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री सुधीर बालियान का बेटा है। दोनों युवक नशे में धुत थे और स्कूटी पर घूम रहे थे। पीड़ित परिवार का कहना है कि युवकों ने अश्लील बातें कीं, गालियां दीं और विरोध करने पर बदतमीजी भी की। वीडियो में दोनों की हालत साफ नजर आ रही थी। घटना के बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे पुलिस पर दबाव बढ़ गया।

घटना की शिकायत मिलते ही नई मंडी कोतवाली पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया। पीड़िता की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और वीडियो के आधार पर दोनों को जल्दी ही पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनकी स्कूटी भी जब्त कर ली गई। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया, लेकिन कोर्ट से उन्हें जमानत मिल गई। वहीं घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आरोपी आर्यमान रघुवंशी कल्याण सिंह सरकार में सहकारिता विभाग के कैबिनेट मंत्री रहे सुधीर बालियान का बेटा है।