consumer rights India - Swatantra Prabhat

बिजली विभाग की नीतियों के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा चार सूत्रीय ज्ञापन
बस्ती। बस्ती जिलेमे उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल के आह्वान पर बुधवार को जिलाध्यक्ष राकेश सिंह के नेतृत्व में व्यापारियों ने बिजली विभाग की नीतियों के विरोध में प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम चार सूत्रीय ज्ञापन भेजते हुए बिजली उपभोक्ताओं और व्यापारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर शीघ्र निर्णय की मांग की।

प्रदर्शन की शुरुआत राजकीय इंटर कॉलेज परिसर से निकाले गए मोटरसाइकिल जुलूस से हुई। जुलूस गांधीनगर होते हुए झंडा तिराहा पहुंचा, जहां से व्यापारी पैदल मार्च करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे।

यहां जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। व्यापारियों का कहना था कि विद्युत विभाग की वर्तमान नीतियों के कारण प्रदेश के उपभोक्ताओं और व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से जनहित में हस्तक्षेप करते हुए राहत प्रदान करने की मांग की।

प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बस्ती मंडल अध्यक्ष डॉ. हरि मूर्ति सिंह 'मनोज' ने कहा कि संगठन लंबे समय से व्यापारियों और उपभोक्ताओं की समस्याओं को शासन के समक्ष उठाता रहा है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार ज्ञापन में उठाए गए बिंदुओं पर सकारात्मक निर्णय लेगी। साथ ही कहा कि यदि मांगों पर समयबद्ध कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल के नेतृत्व में प्रदेश के सभी 75 जिलों में संगठन लोकतांत्रिक तरीके से अपने आंदोलन की अगली रणनीति तय करेगा।

जिलाध्यक्ष राकेश सिंह, मंडल महामंत्री रत्नाकर श्रीवास्तव तथा संगठन महामंत्री किशन सिंह ने ज्ञापन के माध्यम से प्रदेश के 47 लाख उपभोक्ताओं  पर बढ़ाए गए विद्युत लोड को वापस लेने, बिजली मीटर की कीमत 700 रुपये से बढ़ाकर 5300 रुपये किए जाने के निर्णय को निरस्त करने, बिजली बिलों पर लगाए गए 10 प्रतिशत ईंधन अधिभार (फ्यूल सरचार्ज) को समाप्त करने तथा उपभोक्ताओं से ली जा रही सिक्योरिटी राशि की वसूली पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।

उनका कहना था कि इन मांगों पर शीघ्र निर्णय से प्रदेश के लाखों उपभोक्ताओं और व्यापारियों को राहत मिलेगी। प्रदर्शन में जिला महामंत्री आलोक दुबे, जिला संगठन मंत्री भारत राम 'बबलू' अग्रहरी, नगर अध्यक्ष राणा महेंद्र प्रताप, उद्योग मंच के जिलाध्यक्ष कमलेश चौधरी, युवा मंच के जिलाध्यक्ष कुलदीप श्रीवास्तव, महिला विंग की अध्यक्ष वंदना वर्मा, संजय गुप्ता, सूरज यादव, अश्विन कुमार, नितिन श्रीवास्तव, समीर राना, गोपाल सिंह, निरंजन उपाध्याय, अवधेश कुमार निषाद, शुभम कुमार, सुखसागर, अली हुसैन, रिजवान अहमद, धीरेन्द्र चौधरी, प्रदीप गुप्ता, राजकुमार चौधरी, सुनील मिश्रा, आकाश सोनी, रावेश प्रकाश श्रीवास्तव, जितेंद्र कुमार पांडे, उज्ज्वल श्रीवास्तव, विजय कुमार, उपमेय प्रताप सिंह, मोहम्मद नदीम, धर्मेंद्र कुमार यादव, अभिषेक कुमार गुप्ता सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी, व्यापारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

स्मार्ट मीटर प्रोजेक्ट पर यूपी सरकार ने लगाया ब्रेक
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में तेजी से चल रहे स्मार्ट मीटर प्रोजेक्ट पर फिलहाल सरकार ने रोक लगा दी है। प्रदेशभर में पुराने बिजली मीटर हटाकर स्मार्ट मीटर लगाने का अभियान चल रहा था, जिसके तहत करीब साढ़े तीन करोड़ उपभोक्ताओं को कवर किया जाना था। अब तक लगभग 78 लाख स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं, लेकिन हाल के दिनों में बढ़ती शिकायतों ने इस पूरे प्रोजेक्ट पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

दरअसल, प्रयागराज समेत कई जिलों से उपभोक्ताओं ने शिकायत की थी कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद उनके बिजली बिल में अचानक बढ़ोतरी हो गई है। इसके अलावा बिना पूर्व सूचना के बिजली कटने की घटनाएं भी सामने आईं, जिससे आम लोगों में असंतोष बढ़ता गया। कई जगहों पर उपभोक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन भी किए और पुराने मीटर वापस लगाने की मांग उठाई।

इन लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश सरकार ने स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर अस्थायी रोक लगाने का निर्णय लिया है। सरकार का मानना है कि जब तक उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता, तब तक इस योजना को आगे बढ़ाना उचित नहीं होगा।

सरकार ने पूरे मामले की जांच के लिए एक तकनीकी कमेटी का गठन किया है। यह कमेटी स्मार्ट मीटर की कार्यप्रणाली, बिलिंग सिस्टम और डेटा रिकॉर्डिंग की प्रक्रिया की गहराई से जांच करेगी। साथ ही यह भी देखा जाएगा कि कहीं तकनीकी खामी या सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी तो नहीं है, जिसके कारण बिल अधिक आ रहे हैं या बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है।

ऊर्जा विभाग के अधिकारियों के अनुसार, कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद ही यह तय किया जाएगा कि स्मार्ट मीटर प्रोजेक्ट को किस तरह आगे बढ़ाया जाए। यदि जांच में खामियां सामने आती हैं, तो उन्हें सुधारने के बाद ही दोबारा इंस्टॉलेशन शुरू किया जाएगा।

इस बीच, सरकार ने बिजली कंपनियों को निर्देश दिए हैं कि उपभोक्ताओं की शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया जाए और किसी भी उपभोक्ता को बिना सूचना बिजली न काटी जाए। साथ ही जिन इलाकों में ज्यादा शिकायतें हैं, वहां विशेष निगरानी रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।

स्मार्ट मीटर प्रोजेक्ट को बिजली व्यवस्था को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा था, लेकिन मौजूदा हालात में यह योजना जांच के दायरे में आ गई है। अब सबकी नजर तकनीकी कमेटी की रिपोर्ट पर टिकी हुई है, जो इस प्रोजेक्ट का भविष्य तय करेगी।