विविवाहित की सन्दिग्ध मौत#ग़ोला क्षेत्र की घटना#जांच में जुटी पुलिस - Swatantra Prabhat

गोरखपुर ग़ोला क्षेत्र में रहस्यमयी हालात में 28 वर्षीय विवाहिता की मौत,,एक साल की मासूम हुई बेसहारा
रिपोर्टर /ब्रिजनाथ तिवारी (ग़ोला तहसील)

गोरखपुर के गोला थाना क्षेत्र के ग्राम विमटी में शुक्रवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया। 28 वर्षीय विवाहित युवती अंकिता यादव ने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पीछे छूट गई है मात्र एक साल की मासूम बेटी, जो अब अपनी मां की गोद के बिना अनाथ-सी हो गई है।

सुसराल में अकेलापन और फंदे की चादर

अंकिता गौशाला मोहल्ला निवासी रविंद्र यादव की पुत्री थीं। वर्ष 2023 में उनका विवाह गोला थाना क्षेत्र के ही विमटी गांव के अरविंद के साथ हुआ था। पति अरविंद गुजरात में नौकरी करते हैं, इसलिए अंकिता अपने बूढ़े सास-ससुर के साथ सुसराल में रह रही थीं।

शुक्रवार की शाम जब परिवार के लोग अन्य कामों में व्यस्त थे, अंकिता चुपचाप अपने कमरे में चली गईं। कुछ देर बाद जब सास को संदेह हुआ तो दरवाजा खुलवाया गया। कमरे के अंदर नजर आया अंकिता का लटकता हुआ शव। देखते ही सास की चीखें गूंज उठीं। गांव वालों ने तुरंत मायके में सूचना भिजवाई।

मासूम बेटी अब मां के बिना

अंकिता के पास मात्र एक वर्ष की प्यारी सी बेटी थी, जो खेल-खेल में अपनी मां को पुकारती रहती थी। अब वह छोटी सी बच्ची किसकी गोद में सिर रखकर रोएगी, यह सोचकर गांव वाले भी आंसू नहीं रोक पा रहे हैं। पड़ोसी बताते हैं कि अंकिता पिछले कुछ समय से चुप रहने लगी थीं। दूर गुजरात में पति का होना और बूढ़े सास-ससुर के साथ अकेलापन शायद उनके लिए भारी पड़ गया।

पुलिस की कार्रवाई, कारण अभी अंधेरे में

घटना की सूचना मिलते ही 112 पुलिस मौके पर पहुंच गई। बाद में गोला थाना प्रभारी राकेश रोशन भी पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। जिस कमरे में अंकिता ने फंदा लगाया था, उसे फॉरेंसिक टीम की जांच के लिए सील कर दिया गया है।

अभी तक आत्महत्या का सही कारण सामने नहीं आया है। परिवार वाले किसी बात पर संतोष नहीं जता रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

समाज के लिए एक चेतावनी

यह घटना एक बार फिर उन युवतियों की पीड़ा को उजागर करती है जो पति के दूर रहने के कारण भावनात्मक अकेलेपन, पारिवारिक दबाव और मानसिक तनाव से गुजर रही हैं। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसी महिलाओं को पर्याप्त सहारा और समझ नहीं मिल पाती। एक छोटी सी बच्ची की मासूम मुस्कान को हमेशा के लिए छीन लेने वाली इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है।