firozabad news - Swatantra Prabhat

भागलपुर-अहमदाबाद अमृत भारत एक्सप्रेस का टूण्डला में ठहराव क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी सौगात: श्रीकृष्ण गौतम
टूण्डला - भागलपुर और अहमदाबाद के बीच नई अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस का संचालन शुरू होने जा रहा है। नियमित गाड़ी संख्या 19423/19424 का संचालन 26 अगस्त 2026 से अहमदाबाद से प्रारंभ होगा। खास बात यह है कि इस ट्रेन का ठहराव टूण्डला जंक्शन पर भी निर्धारित किया गया है। इससे टूण्डला एवं आसपास के क्षेत्र के यात्रियों को अहमदाबाद, कोटा सहित राजस्थान, गुजरात और बिहार के प्रमुख शहरों तक आवागमन के लिए बेहतर रेल सुविधा उपलब्ध होगी।

रेलवे से संबंधित उपलब्ध जानकारी के अनुसार यह ट्रेन बिहार से चलकर उत्तर प्रदेश के प्रमुख स्टेशनों से होते हुए राजस्थान के कोटा सहित विभिन्न शहरों से गुजरकर गुजरात पहुंचेगी। ट्रेन के प्रमुख ठहरावों में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, सूबेदारगंज, गोविंदपुरी, टूण्डला, आगरा ईदगाह, बयाना, हिंडौन सिटी, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर, कोटा, रामगंज मंडी, भवानी मंडी, रतलाम, दाहोद, गोधरा, छायापुरी और आनंद शामिल हैं।

टूण्डला में ये रहेगा समय

अहमदाबाद से ट्रेन प्रत्येक बुधवार शाम 6:30 बजे रवाना होकर गुरुवार सुबह 10:40 बजे टूण्डला पहुंचेगी। वहीं वापसी में भागलपुर से प्रत्येक शुक्रवार शाम 4:45 बजे रवाना होकर ट्रेन शनिवार सुबह 11:25 बजे टूण्डला पहुंचेगी। टूण्डला जंक्शन पर ठहराव मिलने से फिरोजाबाद, टूण्डला, जलेसर, एत्मादपुर सहित आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को विशेष लाभ मिलने की उम्मीद है। व्यापार, शिक्षा, रोजगार और अन्य कार्यों के सिलसिले में राजस्थान एवं गुजरात आने-जाने वाले लोगों के लिए यह ट्रेन महत्वपूर्ण रेल सुविधा साबित होगी।

रेल यात्रियों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी

क्षेत्रीय रेल यात्री सुविधाओं को लेकर लगातार आवाज उठाने वाले श्रीकृष्ण गौतम, सदस्य क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति, उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज ने टूण्डला में अमृत भारत एक्सप्रेस के ठहराव को क्षेत्र के यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है। उन्होंने इस सुविधा के लिए रेल मंत्रालय एवं रेलवे प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि टूण्डला जंक्शन पर अमृत भारत एक्सप्रेस का ठहराव होने से क्षेत्र को देश के प्रमुख शहरों से बेहतर रेल संपर्क मिलेगा। इससे स्थानीय व्यापार, रोजगार और आवागमन की गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

श्रीकृष्ण गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के नेतृत्व में देश में आधुनिक एवं सुविधाजनक रेल सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी आधुनिक ट्रेनें सामान्य एवं मध्यम वर्ग के यात्रियों के लिए लंबी दूरी की यात्रा को अधिक सुविधाजनक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। टूण्डला जंक्शन पर नई ट्रेन के ठहराव की घोषणा से क्षेत्र के रेल यात्रियों में भी खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों का मानना है कि इस ट्रेन के संचालन से टूण्डला की रेल कनेक्टिविटी और मजबूत होगी तथा यात्रियों को लंबी दूरी के सफर के लिए एक और सुविधाजनक विकल्प मिल जाएगा।

हाइड्रा की टक्कर से रेलवे के रिटायर्ड पेंशनर की मौत
टूण्डला - थाना टूण्डला क्षेत्र में गुरुवार को हुए सड़क हादसे में रेलवे के 65 वर्षीय रिटायर्ड पेंशनर की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा नगला महादेव बंबा के पास हुआ, जहां साइकिल से जा रहे बुजुर्ग को पीछे से आ रहे हाइड्रा ने टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान 65 वर्षीय रामसनेही बघेल पुत्र परसादी लाल बघेल निवासी बिहारीपुर, थाना एत्मादपुर, जनपद आगरा के रूप में हुई है। बताया गया कि रामसनेही बघेल गुरुवार सुबह करीब 11:30 बजे साइकिल से नगला महादेव की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह नगला महादेव बंबा के पास पहुंचे, तभी पीछे से तेज गति से आ रहे हाइड्रा की चपेट में आ गए।

हादसे के बाद मौके पर राहगीरों एवं स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने तत्काल घटना की जानकारी थाना टूण्डला पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल फिरोजाबाद भेज दिया। पुलिस ने हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दी। जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

हाइड्रा और चालक पुलिस के कब्जे में थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पुलिस ने हादसे में शामिल हाइड्रा और उसके चालक को कब्जे में ले लिया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने मार्ग पर वाहनों की गति एवं यातायात व्यवस्था को लेकर भी चिंता जताई। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

गांव कोटकी में तीन दिन से खराब पड़ा 250 केवीए ट्रांसफार्मर,पानी की बूंद-बूंद को तरसे ग्रामीण
टूण्डला - विकासखंड टूण्डला क्षेत्र के गांव कोटकी में पिछले तीन दिनों से 250 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर खराब पड़ा है, जिससे पूरे गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। बिजली न होने से पेयजल संकट गहरा गया है और ग्रामीणों को बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है।बुधवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने खराब ट्रांसफार्मर के पास एकत्र होकर जोरदार प्रदर्शन किया और विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।ग्रामीणों का आरोप है कि पचोखरा विद्युत उपकेंद्र पर तैनात जेई असीम बाबू से कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक ट्रांसफार्मर बदलने या मरम्मत की कोई कार्रवाई नहीं की गई,ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि जेई असीम बाबू फोन तक नहीं उठाते, जबकि पूरे फीडर का कार्य निजी कर्मचारियों के भरोसे चल रहा है, जो मनमाने ढंग से काम कर रहे हैं

ग्रामीणों ने कहा कि प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने खराब ट्रांसफार्मर को 24 घंटे के भीतर बदलने के निर्देश दिए हैं, लेकिन कोटकी में तीन दिन बीत जाने के बाद भी आदेशों का पालन नहीं हुआ,ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो वे विद्युत विभाग के खिलाफ बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। प्रदर्शन कारी ग्रामीण, बलबीर सिंह, देवेंद्र सिंह, संतोष कुमार मनीष, राजेश कुमार, भूरी सिंह, अशोक कुमार, अंगद सिंह, रोहताश,बच्चू सिंह आदि दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।

किसान समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनीं किसानों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
फ़िरोजाबाद - जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य की उपस्थिति में विकास भवन सभागार में किसान समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद के दूर-दराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में किसान पहुंचे और अपनी समस्याएं एवं शिकायतें जिलाधिकारी के समक्ष रखीं। जिलाधिकारी ने प्रत्येक किसान की समस्या को गंभीरता एवं संवेदनशीलता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के कड़े निर्देश दिए।

किसान समाधान दिवस में कृषि, मत्स्य, पशुपालन एवं सिंचाई विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान किसानों को शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने फार्मर रजिस्ट्री, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना तथा अन्य कृषि एवं वित्तीय सहायता योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की।

बैठक में किसानों को रासायनिक उर्वरकों के स्थान पर जैविक खाद के उपयोग को बढ़ावा देने, श्री अन्न (मिलेट्स) की खेती अपनाने तथा खाद-बीज के वैज्ञानिक एवं संतुलित उपयोग के बारे में भी जागरूक किया गया। साथ ही पारंपरिक खेती के साथ पशुपालन, मत्स्य पालन एवं बागवानी जैसे क्षेत्रों को अपनाकर किसानों की आय बढ़ाने पर विशेष चर्चा की गई।

समाधान दिवस के दौरान ब्लॉक अरांव, तहसील सिरसागंज के ग्राम मुस्तफाबाद निवासी बुजुर्ग किसान साहब सिंह ने जिलाधिकारी को बताया कि उनकी खतौनी में नाम की तकनीकी त्रुटि होने के कारण किसान रजिस्ट्री नहीं हो पा रही है, जिससे उन्हें मक्का बेचने और खाद प्राप्त करने में कठिनाई हो रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल त्रुटि दूर कर समस्या का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।

इसके अतिरिक्त अन्य किसानों ने भी कृषि, सिंचाई, खाद, बिजली एवं अन्य विभागों से जुड़ी समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखीं। जिलाधिकारी ने सभी शिकायतों का त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी भी किसान को कृषि या अन्य विभागों से संबंधित कोई समस्या हो तो वह किसान समाधान दिवस में सीधे आकर अपनी बात रखें। प्रशासन का प्रयास है कि जनपद के किसी भी अन्नदाता को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

जिलाधिकारी ने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों की शिकायतों को लंबित न रखा जाए तथा प्रत्येक प्रकरण का मौके पर सत्यापन कर पारदर्शी ढंग से समाधान सुनिश्चित किया जाए।

इस अवसर पर उपनिदेशक कृषि सत्येंद्र सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी सोमेश गुप्ता, जिला कृषि अधिकारी सुमित कुमार चौहान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रेस क्लब संरक्षक राजू उपाध्याय का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया, पत्रकारों ने दी शुभकामनाएं
टूण्डला - नगर के स्टेशन रोड स्थित होटल जेएस में बुधवार को टूण्डला प्रेस क्लब व प्रेस क्लब टूण्डला के संरक्षक एवं वरिष्ठ पत्रकार राजू उपाध्याय का जन्मदिवस हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर प्रेस क्लब के पदाधिकारियों एवं पत्रकारों ने केक काटकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं तथा उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों ने कहा कि राजू उपाध्याय लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहकर समाज एवं जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

उनके मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में टूण्डला प्रेस क्लब ने पत्रकार हितों के संरक्षण तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े अनेक कार्यों को सफलतापूर्वक संपन्न किया है। वक्ताओं ने उनके पत्रकारिता जीवन, संगठन के प्रति समर्पण और सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए उन्हें पत्रकार समाज का प्रेरणास्रोत बताया। जन्मदिवस समारोह के दौरान होटल परिसर में आत्मीय माहौल देखने को मिला। उपस्थित पत्रकारों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया तथा केक काटकर खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर सभी ने एकजुट होकर प्रेस क्लब की मजबूती और पत्रकारों के हितों के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प भी लिया।

समारोह में प्रेस क्लब संरक्षक पुनीत रावत, हेमंत उपाध्याय, अध्यक्ष राधेश्याम चौहान,वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोमेंद्र पोनियां, सीपी रावत, हितेंद्र यादव,सचिव अरुण रावत, कोषाध्यक्ष राष्ट्रदीप जैन,सह सचिव विवेक शर्मा,संजय शर्मा,संतोष शर्मा,उपेंद्र यादव,योगेंद्र सिंह,महेश ठेनुआ,अनिल शर्मा,देवेंद्र प्रताप सिंह, रामपाल सिंह,अंकित श्रोतीया,जाविद अली,सुनील गर्ग,अनुज रावत, गुलाब सिंह सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।

फिरोजाबाद में निर्माण बड़ा हादसा: दो मंजिला मकान की छत गिरी, 4 वर्षीय बच्ची की मौत, 12 से अधिक घायल
फिरोजाबाद।

जनपद के ककरउ गांव में शुक्रवार दोपहर निर्माणाधीन दो मंजिला मकान की छत गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में 4 वर्षीय बच्ची सोना की मलबे में दबकर मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर करीब साढ़े तीन बजे दूसरी मंजिल पर लेंटर डाला जा रहा था। इसी दौरान अचानक सपोर्ट कमजोर पड़ गया और पूरी छत भरभराकर नीचे गिर गई। तेज आवाज के साथ ढांचा गिरने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। नीचे मौजूद लोग मलबे में दब गए, जिन्हें स्थानीय लोगों ने तुरंत निकालने का प्रयास किया।

सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंच गए। मलबा हटाने के लिए दो जेसीबी मशीनें लगाई गईं और एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

एसपी सिटी रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि सेकंड फ्लोर पर लेंटर डाला जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ। परिजनों के अनुसार, उनके छह लोग घायल हुए थे, जिनमें एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि अन्य खतरे से बाहर हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल मलबे में किसी के फंसे होने की संभावना नहीं है।

पुलिस और प्रशासन मामले की जांच कर रहे हैं कि कहीं निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों की अनदेखी तो नहीं की गई। ठेकेदार के अनुसार मौके पर मौजूद मजदूर सुरक्षित हैं। प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं और आगे की कार्रवाई जारी है।

जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास, कार्यालय फिरोजाबाद में ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया
फ़िरोज़ाबाद - 15 अगस्त को लगभग प्रातः 08.00 बजे स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास, कार्यालय, फिरोजाबाद के अधिकारी कैप्टन (आई.एन.) आशीष कुमार मित्तल (से.नि.) तथा कार्यालय कर्मचारियों एवं कार्यालय में उपस्थित पूर्व सैनिकों/पूर्व सैनिक आश्रितों द्वारा सेक्टर-01/489, सुहाग नगर फिरोजाबाद स्थित कार्यालय जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास, फिरोजाबाद में सर्वप्रथम ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। साथ ही राष्ट्रीयगान के उपरान्त सैक्टर 01 सुहाग नगर स्थित मूक बधिर विद्यालय में उपस्थित सभी छात्र/छात्राओं को स्वतन्त्रता दिवस के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी एवं उन्हें आम जनमानस की तरह अपना जीवन जीने हेतु प्रोत्साहित कर उनका मनोवल बढ़ाया गया एवं कुछ समय उनके साथ व्यतीत कर उन्हें स्वल्पाहार वितरित किया गया।

तदोपरान्त दबरई स्थित पुलिस लाइन प्रांगण में जिलाधिकारी के सौजन्य से आयोजित कार्यक्रम में जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित कर जनपद की वीर नारियों/शहीद के परिवारीजनों / पदक विजेता/पूर्व में हुये युद्धों में बलिदान देने वाले पूर्व सैनिकों की परिवारीजनों एवं जनपद की पहली महिला सैनिक अधिकारी एवं अन्य लाभार्थियों को उक्त कार्यकम में धर्मवीर प्रजापति, मा० राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) होमगार्डस विभाग एंव नागरिक सुरक्षा, उ०प्र० द्वारा शॉल एवं मोमेन्टों भेंट कर सम्मानित किया गया एवं देश की स्वतन्त्रता की खातिर बलिदान देने वाले वीरों एवं वीर सपूतों को नमन कर याद किया गया।

देश की एकता एवं अखण्डता बनाये रखने हेतु विचार व्यक्त किये गये। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के छात्र/छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यकम के साथ साथ सभी को देशभक्ति की भावना से ओत प्रोत कर दिया। उक्त आयोजन के दौरान मुख्य अतिथि धर्मवीर प्रजापति, मा० राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) होमगार्डस विभाग एंव नागरिक सुरक्षा, उ०प्र०, रमेश रंजन जिलाधिकारी फिरोजाबाद, शौरभ दीक्षित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, शत्रोहन वैश्य, मुख्य विकास अधिकारी,  विशूराजा, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) फिरोजाबाद तथा कैप्टन (आई.एन.) आशीष कुमार मित्तल (अ०प्रा०), जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी, फिरोजाबाद एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण तथा कार्यालय स्टाफ एवं पदक विजेता तथा पूर्व सैनिक/ पूर्व सैनिक आश्रित आदि उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी की अध्यक्षता और मुख्य विकास अधिकारी की उपस्थिति में निपुण भारत मिशन एवं बेसिक शिक्षा के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में संपन्न हुई
फिरोजाबाद- जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता और मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य की उपस्थिति में निपुण भारत मिशन एवं बेसिक शिक्षा के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में संपन्न हुई, सर्वप्रथम जिलाधिकारी ने पेयरिंग स्कूलों की जानकारी खंड शिक्षा अधिकारियों से ली, सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन-जिन स्कूलों का पेयरिंग आपके ब्लॉकों में हुआ है, वहां के बच्चों की उपस्थिति को स्कूलों में शत प्रतिशत कराये, अगर इसमें कोई भी खंड शिक्षा अधिकारी लापरवाही करता हुआ पाया गया।

तो उस पर कठोर कार्रवाई की जाएगी, साथ ही जो स्कूल खाली हुए हैं, वहां पर बाउंड्री बाल अवश्य कराई जाए, साथ ही इन स्कूलों का उपयोग आंगनबाड़ी केंद्र के रूप में, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के प्रोत्साहन हेतु, बच्चों के पढ़ने हेतु पुस्तकालय के निर्माण हेतु किया जाए, ताकि यह खाली स्कूल अराजकता का अड्डा न बन पाए, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि जनपद में कुल 180 स्कूलों की पेयरिंग की गई, स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत 2025-26 में कुल 128893 बच्चों का नामांकन हो चुका है।

टाउन एरिया मे 8578 बच्चों का, जसराना में 10753 बच्चों का, फिरोजाबाद में 17201 बच्चों का, अराँव में 9336 बच्चों का, एका में 12168 बच्चों का, टूंडला में 18710 बच्चों का, मदनपुर में 12406 बच्चों का, नारखी में 15533 बच्चों का, जबकि खैरगढ़ में 11498 बच्चों का, नामांकन हुआ है, साथ ही जिलाधिकारी को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने अवगत कराया की 1740 बच्चे ऐसे हैं जो कहीं भी स्कूल नहीं जा रहे हैं।

जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसे स्कूलों की सूची उपलब्ध कराये, जहां पर बच्चों की उपस्थिति सबसे अच्छी है, और उन स्कूलों की भी सूची उपलब्ध कराये, जहां बच्चों की उपस्थिति सबसे कम है, जिलाधिकारी को बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि स्कूलों में पुस्तकों का वितरण शत-प्रतिशत हो चुका है, जिलाधिकारी ने कहा की किताब पहुंचाना ही प्राथमिकता नहीं होनी चाहिए अपितु विद्यार्थी किताबों का सही ढंग से प्रयोग करें, इस बात पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है, कि पढ़ाई को रोचक बनाए।

जिससे बच्चे पढ़ाई से भागे नहीं, अपितु रुचि के साथ अध्यनरत रहे, साथ ही जिलाधिकारी ने कहा कि डीबीटी का लाभ पाने के लिए हर बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र अवश्य बना हो, इसके लिए सचिव ग्राम पंचायत भवन पर एक कैंप लगाए, जहां पर बच्चों के अभिभावकों को सूचित कर अनिवार्य रूप से बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र बनाना सुनिश्चित करें, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि अभी भी 11515 छात्र आधारकार्ड विहीन है, कायाकल्प के संबंध में जिलाधिकारी को अवगत कराया की कायाकल्प से अभी तक जनपद में कुल 98.51% विद्यालय संतृप्त हो चुके हैं।

जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि अगस्त तक संपूर्ण विद्यालय कायाकल्प से संतृप्त हो जाएं, जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि उन स्कूलों की सूची उपलब्ध कराये, जिनके ऊपर से हाई टेंशन तार गुजर रहे हैं, साथ ही जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि कोई भी बच्चा टाट पट्टी पर बैठकर मिड डे मील का भोजन नहीं करेगा, अपितु सभी बच्चों के खाने हेतु कुर्सी मैच की व्यवस्था की जाए, जिससे उनके अंदर आत्मविश्वास का संचार हो। बैठक के दौरान परियोजना निदेशक सुभाष चंद्र त्रिपाठी, जिला पिछला वर्ग कल्याण अधिकारी के 0एम0 सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष पांडे सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

181लीटर गंगाजल भरकर कलश कांवड़ लाएंगे भोले के भक्त
विवेक शर्मा टूण्डला ब्यूरो

टूण्डला-

सावन का महीना आरंभ होते ही भगवान शिव के भक्तों में उमंग और जोश भर जाता है,इस सावन के महीने में शिव भक्त गंगा घाट से कांवड़ में गंगा जल लाकर शिवालयों में शिवलिंग पर अर्पण करते हैं, जिससे प्रसन्न होकर भगवान भोलेनाथ प्रसन्न होकर अपने भक्तों की मनोकामना पूर्ण करते है।

सावन में शिव भक्तों द्वारा श्रद्धा भाव से कांवड लाने की इस यात्रा अंतर्गत टूण्डला क्षेत्र के गांव कोटकी के युवा भोले भक्त सोनू पौनिया, शिवम् पौनिया, नवीन पौनिया, सूरज, विकास, संतोष, चमन, सनी पौनिया, करन, आकाश 181 लीटर गंगाजल भरकर सोरों कछला घाट से कलश कांवड़ लाकर टूण्डला के गांव कोटकी शिव मंदिर पर अर्पित करेंगे। युवा शिव भक्त 16 जुलाई बुधवार को सोरों कछला घाट प्रस्थान करेंगे और वहां से कलशों में 181लीटर गंगा जल भरकर पैदल चल 21 जुलाई सोमवार को कोटकी शिव मंदिर स्थित शिवलिंग पर गंगाजल अर्पित करेंगे।

मानवाधिकार परिषद के संरक्षक वने दीपक चौधरी
विवेक शर्मा टूण्डला ब्यूरो

टूण्डला फिरोजाबाद- मानवाधिकार परिषद् की मीटिंग रविवार को बैनीवाल गार्डन में राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव करतार सिंह पौनिया की अध्यक्षता में हुई। जिसमें जिला फिरोजाबाद के समस्त पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित हुए। जिसमें जिला फिरोजाबाद की कार्यकारिणी भंग की गई और सभी पदाधिकारी और सदस्यों की सहमति से जिला फिरोजाबाद का संरक्षक दीपक चौधरी को बनाया गया और जिला अध्यक्ष अनिल चौधरी और युवा जिलाध्यक्ष शहजाद खान , मीडिया प्रभारी गौरव यादव को भी अवगत कराया l मीटिंग में उपस्थित पदाधिकारी व सैकड़ों लोग उपस्थित रहे l

आइकॉन अवॉर्ड 2025 से सम्मानित किए गए बछगांव निवासी श्रीकृष्ण गौतम
विवेक शर्मा टूण्डला ब्यूरो

टूण्डला-

सामाजिक कार्यकर्ता एवं जोनल रेलवे सलाहकार समिति उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के सदस्य ग्राम बछगांव  निवासी श्रीकृष्ण गौतम को भारतीय साहित्य संस्कृत अकादमी द्वारा राष्ट्रीय डिजिटल मीडिया पत्रकार फाउंडेशन के सहयोग से महामना  मालवीय स्मृति भवन  नई दिल्ली में आयोजित समारोह में राष्ट्रीय आइकॉन अवार्ड 2025 स्मृति चिन्ह एवं मेडल पहनाकर  सम्मानित किया गया।

श्रीकृष्ण गौतम को यह पुरस्कार संयुक्त रूप से पधारे अभिषेक वर्मा मुख्य  राष्ट्रीय समन्वयक शिवसेना शिंदे, एनडीए गठबंधन एवं चुनाव, एडवोकेट संजीव सिंघल अतिरिक्त महाधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट  एवं हरिशंकर सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष महामना मालवीय मिशन द्वारा श्रीकृष्ण गौतम को उनके द्वारा सामाजिक ,शिक्षा एवं विकास  के क्षेत्र में किए गए देशव्यापी कार्यों को देखते हुए प्रदान किया। श्रीकृष्ण गौतम ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा कि विभिन्न क्षेत्रों के देश एवं विदेश से पधारे महानुभावों के साथ मुझे सम्मानित किए जाने से आगे समाजिक कार्यों को तेजी से करने की प्रेरणा मिली है।

गौसेवकों ने निराश्रित गोवंशों के लिए जगह जगह धरवाई पानी के पात्र
विवेक शर्मा ब्यूरो टूण्डला

टूण्डला-

रविवार को अंतर्राष्ट्रीय गौ माता सेवा महासंघ द्वारा नगर के कई स्थानों पर निराश्रित गौवंशो हेतु नगर में लगभग दो दर्जन स्थानों पर पानी के पात्र रखबाए गए और उनमें जल भी भरवारा गया।इसी क्रम में यज्ञशाला मंदिर पर भी पानी का पात्र रखवाया गया।

इस दौरान अंतरराष्ट्रीय गौ माता सेवा महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन लोकेंद्र सिंह पौनिया ने बताया की गौ माता राष्ट्र माता है नगर में दूध निकाल कर निराश्रित ना छोडे  पशुपालक बहुत ही निंदा का कार्य कर रहे हैं ऐसे पशुपालकों के विरुद्ध अंतर्राष्ट्रीय गौ माता सेवा महासंघ अति शीघ्र थाने में प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा दर्ज कराएगी।

उन्होंने सभी लोगों से आग्रह किया कि गौ माता के हित में कार्य करें।प्रदेश महामंत्री संगठन रामतीर्थ सिंह चक ने कहा कि सभी सनातन धर्म के लोगों को गौ हित में कार्य करें गौ माता में तैतीस कोटि देवी देवताओं का वास होता है सनातन धर्म में गौ माता का बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है घर में बनने वाले भोजन की पहली रोटी गौ माता के लिए अवश्य निकाले तथा अपने-अपने मोहल्ले में पानी के पात्र अवश्य रखें जिससे निराश्रित गौ माता एवं अन्य पशु भी जल पी सके इस भयंकर गर्मी में मानव ही
क्या सभी जानवर भी व्याकुल है इस दौरान अंकित श्रोतीय,संकी राणा,सूरज सिसोदिया,अमित सिसोदिया शिवम सिसोदिया, राजीव मल्होत्रा,जितेंद्र पंजवानी, मुकेश उपाध्याय,उदय प्रताप सिंह,आनन्द यादव,मुकेश उपाध्याय आदि लोग मौजूद रहे।