unnao breaking news - Swatantra Prabhat

दबंगो का कहर, किसान और लड़कियों को सरे राह दौड़ा दौड़ाकर पीटा
नवाबगंज (उन्नाव)। दबंगों ने किसान को दौड़ाकर दौड़ाकर लाठी डंडों से पीटा और पीटते ही रहे। बेटियां हाथ जोड़कर दबंगों से पिता को छोड़ने की करती रही मिन्नतें, पर निर्दयी दबंगों का दिल नहीं पसीजा और बेहोश होने तक पीड़ित पर लाठी डंडों और लात घूंसो की होती रही बौछार। पीड़ित का आरोप थाने में फाड़ी गयी एप्लीकेशन। पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार। पुलिस अधीक्षक ने न्याय दिलाने का दिया आश्वासन।

आपको बता दें मंगलवार की शाम सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति को मारते हुए कुछ लोग हाथो में लाठी डंडे लिए साफ दिखाई पड़ रहे थे। वीडियो में पिता के ऊपर बिछी हुई दो लड़कियां दिखाई दे रही है जो लगातार दबंगों से गुहार लगाती दिखाई दे रही है कि हमारे पिता जी को छोड़ दो हम लोग चले जायेंगे यहां से, एक ओर से आवाज आ रही की गोली मार दो सालों को। किसी का भी दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हुआ जिसको देखकर हर व्यक्ति गुस्से से भर गया कि क्या योगी राज में ऐसी भी गुंडई हो सकती है। हालांकि स्वतंत्र प्रभात वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। कुछ देर बाद ही एक ऑडियो भी वायरल किया गया जिसमें पीड़ित किसान की बेटी एसपी पीआरओ से न्याय की गुहार लगा रही है साथ में पीड़िता ने यह भी बताया कि थाने में उनकी सुनवाई नहीं की गई बल्कि उनका एप्लीकेशन फाड़ दिया गया। इसके बाद बुधवार को पीड़ित परिवार एसपी दफ्तर पहुंचा और एसपी सिद्धार्थ शंकर मीणा से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई। जहां एसपी उन्नाव ने पीड़ित परिवार को न्याय का भरोसा दिलाया ।

पीड़िता का नाम रोशनी रावत है वह सोहरामऊ थाना क्षेत्र के लालपुर गांव की है आरोप है कि उसकी जमीन पर कब्जे की मंशा से कुछ दबंग लोगों ने उसके पिता पर हमला कर दिया जिससे उनके पिता का सर फूट गया जिन्हें अभी तक होश नहीं आया है उक्त जमीन का मामला न्यायालय में विचाराधीन है जिस पर क्रय विक्रय पर रोक है फिर भी दबंग लोग उसकी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। पीड़िता ने बात करते हुए कई बार कहा कि उसे डर लग रहा है उसके परिवार को बचा लो। रोशनी के पिता ने बताया की उसकी एक जमीन सड़क पर स्थित है जिसको उसके पिता ने सोहरामऊ के नहर पर कब्जा करने वाले पिंकू बाजपेई और गोकरन रावत से बिना उसकी सलाह के बेच दिया। इसकी जानकारी होने पर रोशनी के पिता ने आपत्ति डालकर मुकदमा कर दिया चूंकि आधी जमीन का मालिक रोशनी का पिता है इसलिए न्यायालय से स्टे हुआ और भूमि के क्रय विक्रय पर रोक लग गई। भूमि पर कब्जा रोशनी के पिता का ही था। अभी कुछ महीनो पहले उक्त भूमि को पिंकू बाजपेई और गोकरन ने मिलकर निबहरी के सूरज सिंह से बेच दिया। जिसपर मंगलवार को सूरज और पिंकू के कुछ लोग जबरन कब्जा करने भूमि पर पहुंचे और कब्जा करने लगे। कब्जे का विरोध पीड़ित परिवार को महंगा पड़ गया और वो मारे गए। वही पुलिस मामले में टालमटोल कर दो पक्षों में मामूली मारपीट बता रही है। खबर लिखने तक पुलिस ने दावा किया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जिम्मेदारों की लापरवाही से नहर विभाग की बेशकीमती जमीन पर एक बार फिर हुआ अवैध कब्जा
मो.अरमान विशेष संवाददाता उन्नाव

उन्नाव। नहर विभाग के अफसरों की लापरवाही से बिछिया विकासखंड क्षेत्र की गजौली माइनर की पटरी पर पहले कब्जा हुआ और फिर मकान बन गए। अब मामला संज्ञान में आने पर इसकी जांच शुरू हुई है। मंगलवार को मुख्य अभियंता ने टीम के साथ निरीक्षण किया और प्रशासन की मदद से अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए।

तुर्कमान नगर व गजौली के बीच से माइनर निकली है। इसकी लंबाई करीब 3.2 किलोमीटर है। दोनों गांव शहर के नजदीक हैं और क्षेत्र में काफी संख्या में औद्योगिक इकाइयां स्थापित हो गई हैं। इसलिए यहां कृषि क्षेत्र कम हो गया है और उन्नाव खंड शारदा नहर विभाग ने गजौली माइनर में पानी छोड़ना बंद कर दिया। इसी का फायदा तुर्कमान नगर और गजौली गांव के लोगों ने उठाया। किसी ने माइनर पटरी पर घर बना लिए तो किसी ने अपने आशियाने के लिए दीवारें खड़ी कर दीं।

पटरी पर लगातार मकान बनते रहे लेकिन जिम्मेदारों ने आंखें बंद रखीं। पिछले साल जुलाई में अवैध कब्जे का खुलासा हुआ था। इसके बाद आनन-फानन 32 लोगों पर दही थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। इसके बाद मामला ठंडे बस्ते में चला गया था। सोमवार को नहर विभाग के मुख्य अभियंता एचएन सिंह टीम के साथ जांच करने पहुंचे। उन्होंने पैदल चलकर पटरी का जायजा लिया। धरातल पर मकान बने मिले तो जिम्मेदारों से नाराजगी जताई। निर्देश दिए कि जिला प्रशासन की मदद से पटरी का अतिक्रमण हटवाकर विभाग की जमीन को कब्जा मुक्त कराएं। इस दौरान अधीक्षण अभियंता सीके मंगलम, एक्सईएन शैलेश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

चार बार जारी हुए थे नोटिस

एसडीओ तृतीय सार्थक ने बताया कि माइनर की पटरी पर कब्जा करने वालों को पूर्व में एक नहीं बल्कि चार नोटिसें जारी किए गए। नोटिस के माध्यम से कब्जा हटाने के लिए कहा गया लेकिन कब्जाधारकों ने इस पर ध्यान नहीं दिया। इसके बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर दही थाने में 32 अवैध कब्जाधारकों के खिलाफ सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 की धारा दो, तीन के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। अब जल्द ही प्रशासन की मदद से अतिक्रमण हटवाया जाएगा।

इनके कब्जे की हुई पुष्टि

तुर्कमाननगर में सुशील यादव, मुन्ना सेख, ताज मोहम्मद, बीपी यादव, मुलायम सिंह, श्याम नरेश, दिनेश, पप्पू, संगीता सिंह, विनोद कुमार पांडेय, सुशील फौजी, जयचंद्र, भूपेंद्र, जितेंद्र उर्फ जीतू, राहुल, रत्नेश, दीपू यादव, राममनोहर, नवनीत कुमार, संतोष कुमारी, मनोरमा, कन्हैयालाल, वीरेंद्र, रामप्रसाद, जयप्रकाश, सत्यप्रकाश, प्रमोद कुमार, रामनरेश, रामनाथ, शिवनंदन आदि की ओर से कब्जा करने की पुष्टि हुई है। गजौली में राजेश शर्मा व सलीम ने कब्जा कर रखा है।

माइनर की जमीन पर बना है मातृ शिशु एवं परिवार कल्याण केंद्र

एसडीओ के मुताबिक, गजौली में एक मातृ शिशु एवं परिवार कल्याण केंद्र बना हुआ है। जांच में पता चला कि जिस जगह केंद्र बना हुआ है उसमें काफी भूमि माइनर की है। जिस कारण दर्ज कराई गई रिपोर्ट में मातृ शिशु एवं परिवार कल्याण केंद्र का भी नाम शामिल किया गया है।

सवारियों से भरी बस में ट्रक ने मारी टक्कर, आठ की हुई मौत
मो.अरमान विशेष संवाददाता

उन्नाव। सवारियों से भरी बस को सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। बस की एक साइड को चीरते हुए ट्रक निकल गया। जिसमें सात लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत बताई जा रही। यह हादसा उन्नाव सफीपुर मार्ग पर जमलुद्दीनपुर के पास रविवार दोपहर को हुआ। हादसे में सात यात्रियों की मौके पर ही मौत बताई जा रही है। जबकि 20 गंभीर रूप से घायल हैं। इनमें तीन की हालत बेहद नाजुक है।

मृतकों में पांच पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। मृतकों में सुशीला (45) पत्नी दीपक निवासी मंगल बाजार, इरतिजा खान(70) पुत्र रजा खान निवासी सय्यद बाड़ा थाना सफीपुर और सुकय्या बेगम (35) पत्नी नईम निवासी मछरिया थाना नौबस्ता कानपुर नगर, आसाराम पुत्र मथुरा (57) नि. सिकरावां हरदोई, लाल जी 47 नि.दारापुर एफ 84 सहित अन्य हैं। वहीं घायलों में दीपक पुत्र बाबूलाल(50) निवासी मंगल बाजार थाना सफीपुर, नरेंद्र पाल पुत्र बटेश्वर (35) नि. सिकरावा थाना हरदोई, अन्नू पुत्र बृजभान सिंह(28) नि.गजाखेड़ा पोस्ट लहबडखेड़ा थाना माखी, रामकृष्ण शुक्ला पुत्र जगदीशप्रसाद (65) नि.बांगरमऊ, नईम पुत्र मो.शफीक (47) नि.मछरिया कानपुर, सुकेश पुत्र रामशंकर यादव (27) नि. रउ करना थाना माखी सहित अन्य कई गंभीर घायल हैं जिनका इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

घायलों का हाल जानते जिलाधिकारी

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने सभी को प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। डॉक्टर के मुताबिक मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। हादसे के वक्त बस में कुल 27 लोग सवार थे। बस बांगरमऊ से उन्नाव की ओर जा रही थी। हादसा इतना भयानक था कि एक यात्री सड़क पर ही उछलकर गिर गया जिससे उसका सिर फट गया। यही नहीं दो यात्रियों के सिर कटकर अलग हो गए।

जिला अस्पताल की इमरजेंसी में खाली कराए गए बेड

जिला अस्पताल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला अस्पताल की इमरजेंसी में कुछ बेड खाली करा कर रिजर्व कर दिए जिससे घायलों को तत्काल बेहतर उपचार मिल सके। इमरजेंसी में डॉक्टर की टीम को भी अलर्ट कर दिया गया है। मृतकों के पोस्टमार्टम जल्द करवाएं जा सके इसके लिए मोर्चरी में ड्यूटी डॉक्टर को भी अलर्ट कर दिया गया है।

सीओ बोले ट्रक चालक समेत पकड़ा जा चुका है

सी ओ सफीपुर ऋषिकांत शुक्ला के मुताबिक बस यू पी 35 टी 5700 को ट्रक ने टक्कर मारी है। जिससे बस में सवार सात लोगों की मौत हुई है। जबकि 20 लोग घायल हैं। घटना की सूचना पर थाना सफीपुर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंच घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। हादसे के बाद ट्रक लेकर भागे चालक को पुलिस ने नाकाबंदी कर ट्रक नंबर यू पी 25 एफटी 0491 को पकड़ लिया है। उसे हिरासत में ले लिया गया है।

हादसे के बाद लगा भीषण जाम

हादसे के बाद हरदोई उन्नाव मार्ग पर दोनों ओर के वाहनों को राजगीरों ने रोक दिया और घायलों की मदद करने में जुट गए। जिससे सड़क पर बड़ा लंबा जाम लग गया। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजना शुरू किया। इस दौरान घंटों तक जाम में वाहन सवार फंसे रहे।

घायल बोले घर वालों को सूचना दे दो

हादसे के बाद घायल बस यात्रियों में चीख पुकार मच गई। जब राहगीर उनकी मदद कर रहे थे तो लोग चीखते चिल्लाते कहने लगे की घटना की जानकारी हमारे घर वालों को दे दो। इस दर्दनाक मंजर को देखकर हर कोई सहम गया। हादसा होने के बाद आसपास मौजूद लोगों ने डायल 112 और जिला कंट्रोल रूम (डीसीआर) को फोन करके जानकारी दी। शुरुआत में पुलिस को हादसे में 12 से अधिक लोगों के मरने की खबर मिली। सफीपुर कोतवाली प्रभारी की वीआईपी कार्यक्रम में ड्यूटी लगी थी सबसे पहले उन्हें वहां से हटाकर घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।

हादसे का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख जताया है साथ ही घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को बेहतर उपचार के निर्देश दिए हैं।

हादसे के बाद जिलाधिकारी गौरांग राठी जिला अस्पताल पहुंचे घायलों का हाल जानकर डॉक्टरों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए।

उन्नाव की सड़कों पर आवारा गौवंशों का लगातार जारी आतंक, जिम्मेदार मौन
मो.अरमान विशेष संवाददाता

उन्नाव।

वर्षों से किसान के लिए आवारा गौवंश एक बड़ी समस्या बन चुकी है। क्या दिन क्या रात हर समय किसान आवारा जानवरों को लेकर परेशान है। सरकार भी इनको संरक्षित करने के लिए कड़े कदम उठा रही है। करोड़ों रुपए सरकार संबंधित विभाग को भेजकर आवारा जानवरों को संरक्षित कराने का कार्य करने के आदेश पे आदेश जारी करती है। पर जिम्मेदारों ने जनपदों में कई हजार जानवर गौशालाओं में संरक्षित किए जा चुके है ऐसा बताते नजर आते हैं।

जिसके कागज संबंधित विभाग के लोग दिखाकर खुद ही अपनी पीठ थपथपाते नजर आते हैं। लेकिन असलियत बिल्कुल इसके परे है। यदि आप शहर के अंदर किसी भी सड़क पर चले तो जरा संभलकर चले क्योंकि यहां सड़क पर आपके सामने कब आवारा जानवर आ जाय इसका कोई भरोसा नहीं है। हो सकता है उस दुर्घटना में आपकी जान भी चली जाए। इसलिए आप जब भी सड़क पर चले तो अपना बचाव खुद ही करें क्यों कि यहां जिम्मेदारों का कहना है कि मुख्य सचिव ने हमसे हमारी जिम्मेदारी छीनकर और लोगों में बांट दिया। अगर बात की जाए पूर्व की तो पूर्व में भी शहर के बुरे हाल रहे हैं।

आवारा जानवरों से किसानों को मुक्ति नही मिल पा रही है। कहने को जनपद में सैकड़ों गौशाला हैं लेकिन बात की जाए उनमें संरक्षित जानवरों की तो गांवों में बने अधिकतर गौशालाओं में जानवर है ही नही। जब भी कोई जिम्मेदार जांच करने जाता है तो उसी रात गांव के सभी आवारा जानवर पकड़वाकर गौशाला में बंद कर दिए जाते हैं। जांच कर कोरम पूरा होने के बाद पुनः जानवर छोड़ दिए जाते हैं। किसान ठिठुरती ठंड हो या मुंह जला देने वाली गर्मी सभी मौसम की मार झेलता हुआ आवारा जानवरों से अपने खेतों की रखवाली करने को मजबूर है। उसकी कोई सुनने वाला नहीं है। जिम्मेदार एयर कंडीशन लगे कार्यालयों में विराजमान है। और कागज पर कोरम पूरा कर अपनी पीठ खुद ही थपथपाते नजर आते हैं।

जानवर संरक्षित करने के नाम पर पूरे देश और प्रदेश में जिम्मेदार विभाग अपनी रैंकिंग गिनाता नजर आता है। शहर के कासिफ अली सराय में शीतला मंदिर गेट के सामने रात दिन आवारा जानवरों का डेरा रहता है, पाली खेड़ा मैदान में जानवरों का झुंड अक्सर दिखाई देगा, कासिम नगर तारिक शाह के मैदान में आवारा जानवरों का बड़ा हुजूम दिखेगा। कानपुर लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पडरी चौराहे पर भी जानवरों के झुंड से आपका सामना हो सकता है। दही चौकी तिराहे के इर्द गिर्द भी देखकर निकलना पड़ेगा, बड़ा चौराहा एसबीआई मुख्य शाखा, छोटा चौराहा, एबी नगर, गांधी नगर तिराहा, जिला अस्पताल, भूरी देवी मंदिर, कल्याणी देवी, भरत मिलाप मैदान आदि किसी भी मोहल्ले या सड़क मैदान में आप जायेंगे

तो आपको पहले आवारा जानवरों से निपटना होगा। अभी कुछ दिन पूर्व सफीपुर से एक खबर की चर्चा थी कि एक व्यक्ति को आवारा सांड ने पटक दिया जिससे उसकी जान चली गई। ऐसे ही कई दुर्घटनाएं हो चुकी है लेकिन जिम्मेदार इससे भी सबक नही लेते और मौन है। जनता के नौकर जनता के ही काम नहीं आ रहे।

आकाश यादव ने 92.83% नंबर लाकर जनपद का नाम किया रोशन
उन्नाव। आकाश यादव पुत्र राम शेखर यादव निवासी अचलगंज उन्नाव ने जनपद का नाम रोशन किया है। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज हाई स्कूल परीक्षा में 92.83% नंबर लाकर अपने पिता और स्कूल का नाम रोशन किया है।

बी ए एल एल बी कर रही आकाश की बड़ी बहन शुभी यादव ने अपने छोटे भाई के अच्छे प्रदर्शन पर खुश होकर लोगों में मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया है। आकाश का सपना आईएएस बनकर देश और जनता की सेवा करना है।

दो दिन बाद आयेगी बारात घर जलकर हुवा स्वाहा
बीघापुर(उन्नाव) ।

बारा सगवर थाना क्षेत्र के गांव चिलौली के मजरे जंगली खेड़ा में अज्ञात कारणों से लगी आग के चलते संतोष, जयप्रकाश व राम प्रकाश के यहां आग लग गई ।आग से तीनों घरों के गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया।

संतोष की लड़की प्रीति का 23 अप्रैल को विवाह  होना है सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड दो गाड़ियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया।एसडीएम बीघापुर क्षितिज द्विवेदी ने बताया कि मौके पर लेखपाल को भेजा गया है रिपोर्ट आने के बाद पीड़ितों को सहायता राशि प्रदान की जाएगी। बीघापुर क्षेत्र के गंगा कटरी के गांव निबई में अज्ञात कारणों से लगी आग के चलते गेहूं की चार बीघा फसल जलकर राख हो गई।

निबई गांव में दोपहर गेहूं के खेत में अज्ञात कारणों से आग लग गई तेज हवा के चलते फसल धू धू कर जलने लगी स्थानीय लोगों ने पंपिंग सेट चला कर आज पर काबू पाने का प्रयास किया वही फायर ब्रिगेड को सूचना दी। जिला मुख्यालय से समय से गाड़ी पहुंच जाने से किसानों ने राहत की सांस ली ।

आग की चपेट में आने से राजू व रामबाबू की एक बीघा ,गंगा गुलाम की दो बीघा, उमाशंकर के 16 बोझ,महावीर के 10 बोझ जलकर राख हो गए ।सूचना पर पहुंचे लेखपाल राजकिशोर ने नुकसान का मूल्यांकन किया। लेखपाल ने बताया कि रिपोर्ट तहसील मुख्यालय भेज दी जाएगी ।एसडीएम सदर प्रज्ञा पांडे ने बताया कि लेखपाल की रिपोर्ट आने के बाद किसानों को सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

विद्यालय बना ब्यूटी पार्लर, विरोध शिक्षिका को पड़ा महंगा
यही कारण है आज सरकारी विद्यालयों में सारी व्यवस्था होने के बावजूद लोग प्राइवेट विद्यालय में अपने बच्चों को पढ़ाने पर होते हैं मजबूर

मो.अरमान विशेष संवाददाता

उन्नाव। आज सरकार स्कूलों को लेकर बड़े बड़े दावे करती नजर आती है। मुफ्त शिक्षा, मुफ्त ड्रेस, और मिड डे मील पर सरकार जनता का काफी पैसा खर्च रही है। इतनी सुविधाएं होने के बावजूद आज लोग अपने बच्चों को सरकारी विद्यालयों में पढाना नही चाहते। इसका कारण है वहां पोस्टेड शिक्षकों की लापरवाही। शिक्षक बच्चो को पढ़ाने में तनिक भी रुचि नहीं रखते। कहीं शिक्षक अखबार पढ़कर, कहीं मैगजीन पढ़कर, तो कहीं शिक्षिकाओं के साथ गप्प मारकर समय व्यतीत करते हैं।

जिसके सुधार पर सरकार का ध्यान केंद्रित नही हो पाता। और सरकारी शिक्षक मोटी रकम सरकार से लेकर मौज करते नजर आते हैं। मामला बीघापुर क्षेत्र का बताया जाता है थाना बीघापुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत दादा मऊ के अंतर्गत आने वाले विद्यालय को वहां की प्रधानाध्यापक ने ब्यूटी पार्लर बना रक्खा है जहां वो आए दिन अपने सहयोगियों के साथ अपने चेहरे के सुधार पर ध्यान केंद्रित करती हैं। क्योंकि तनख्वाह तो आसानी से मिल ही जाती है यदि बेसिक शिक्षा अधिकारी का जरा भी ध्यान स्कूलों के सुचारू रूप से संचालन और बच्चों की उच्च शिक्षा पर होता तो शायद आज सरकारी विद्यालयों का हाल इतना बुरा न होता। सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है

हालांकि स्वतंत्र प्रभात वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता जिसमे एक शिक्षिका अमन के हाथ में दांतों से काटने का निशान और हाथ में कई जगह चोट के निशान दिखाकर बताया गया कि बृहस्पतिवार को प्रधानाध्यापक संगीता सिंह द्वारा सुबह 10:20 पर अपने चेहरे पर एक सहयोगी द्वारा फेशियल कराया जा रहा था। जिसका विरोध सहयोगी शिक्षिका अमन ने किया। जिससे क्रोधित होकर प्रधानाध्यापक ने कहा मैं जो चाहूंगी वह करूंगी यह मेरा विद्यालय है मैं यहां की प्रधानाध्यापक हूं। और सहयोगी शिक्षिका अमन के साथ मारपीट शुरू कर दी। दांतों से शरीर के विभिन्न हिस्सों में काटकर घायल कर दिया। तथा पास में पड़े पत्थर को उठाकर जान से मारने का प्रयास किया। जिससे उसके शरीर पर काफी चोटें आई है।

शिक्षिका अमन का आरोप है कि उसका मोबाइल भी पटककर तोड़ दिया और धमकी दी कि मेरा पति पवन सिंह वी आर सी कार्यालय बीघापुर में बैठता है। मैं तुम्हें इस विद्यालय में घुसने तक नहीं दूंगी। चीख पुकार एवं बचाव की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। वहां मौजूद लोगों ने शिक्षिका अमन को थाना बीघापुर तक पहुंचाया। थानाध्यक्ष बीघापुर ने बताया कि प्रार्थनापत्र मिला है मुकदमा धारा 323,506,427 के तहत दर्ज कर लिया गया है।

सेटिंग गेटिंग से दिन रात होता अवैध खनन
अशोक तिवारी असोहा संवाददाता

असोहा (उन्नाव)। योगी सरकार में खनन माफियाओ के बल्ले बल्ले है। खास कर उन्नाव जनपद में। उस में भी सबसे ज्यादा खनन माफिया असोहा क्षेत्र में आबाद है। असोहा थाना क्षेत्र में कांथा नर्सिंगपुर से लेकर असोहा थाना की नाक के नीचे चन्दनखेड़ा सेमरी हरनाम खेड़ा तक खनन माफियाओ ने धरती का सीना छलनी कर डाला। और समाचार लिखे जाने तक यह काम बहुत तेजी से चल रहा है।

लेकिन इसमें खास बात यह है कि काफी शिकायतों के बाद भी जिला प्रशासन से लेकर तहसील पुरवा के असरकारों, स्थानीय पुलिस की इनपर इनायत है। हैरत की बात तो यह है कि यह खनन माफिया भोले-भाले किसानो की जमीन औने पौने रेट पर लेकर खनन विभाग से दो फुट मिट्टी खोदने का परमिट लेकर आठ आठ फुट मिट्टी खोदकर खनन नियमों की धज्जियां उड़ाते हैं। और तहसील के जुम्मेदार इसे नजन्दाज कर अपनी सेटिंग करते हैं। इससे भी हैरत की बात तो यह है l

कि,यह खनन माफिया ग्राम समाज की जमीनों को भी नहीं छोड़ रहे हैं और इसपर भी खनन बेरोक टोक हो रहा है। बस फर्क इतना भर है कि ग्राम पंचायत की जमीन पर खनन रात नौ बजे से सुबह तक होता है। इस समय सबसे ज्यादा खनन असोहा थाना क्षेत्र के गांव नर्सिंगपुर तथा कांथा महिपत खेड़ा में हो रहा है और थाना सोहरामऊ के जोगा सराय और उसके आस पास रात रात अवैध खनन धड़ल्ले से हो रहा है। जिसमे थाना माखी के कुछ दबंग लोगों का नाम चर्चा में है जो दिन रात अशाखेड़ा के नवप्रतिष्ठित पराग प्रतिष्ठान में बैठे पाए जा सकते हैं।

बताते चलें कि जोगाबराय और सहरावां में कानपुर के एक मसहूर होटल ब्यवशाई के बन रहे प्रतिष्ठान में खनन कर मिट्टी डाली जा रही है। और खनन का ठेका उन्नाव जनपद के कुछ ऐसे लोग करवा रहे हैं जिनका खनन कराने में रिकॉर्ड ही खराब है। यही नहीं इन खनन कराने वालों की सेटिंग तहसीलों से लेकर जनपदीय अधिकारियों तक है। क्षेत्र के कुछ संभ्रांत लोगों ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री दरबार में करने की बात कही है।

ईमानदारी का इनाम खुशियों के रूप में मिलता है
उन्नाव।

कहते हैं ईमानदारी एक अच्छी नीति है जिसका इनाम भी मिलता है। बचपन में किताबों में भी पढ़ा गया है की ईमानदारी एक अच्छी नीति है। ईमानदारी से जीने वाले को भले ही कुछ तकलीफ उठानी पड़े परंतु उसका फल सदैव मीठा ही होता है। ऐसे ही जनपद में एक अच्छे इंस्पेक्टर गिने जाने वाले जिनकी ईमानदारी और सूझ बूझ की चर्चा जनपद में है।

हां ये बात अलग है कि कुछ लोगों को ईमानदार लोग पसंद नहीं आते परंतु आम जनता गरीब और शोषित लोगों को न्याय दिलाने का सदैव प्रयास करने वाले पुलिस इंस्पेक्टर में अखिलेश चंद्र पांडेय का नाम आता है। कुछ कारणों से ज्यादा दिन थाने के चार्ज पर नही रहे लेकिन जहां भी रहे लोगों के दिलों में अपनी अलग जगह बनाई है। इसी का फल मिला है आज उनका बेटा लेफ्टिनेंट के पद पर चुना गया है। जो उनके और उनके परिवार के लिए गर्व की बात है।

आपको बता दें जिले में विशेष जांच शाखा में तैनात इंस्पेक्टर अखिलेश पांडे के बेटे अमय पांडे का चयन एनडीए में लेफ्टिनेंट के पद पर हुआ है। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में चयनित अमय पांडेय का रुझान बचपन से ही डिफेंस की नौकरी करने का था। पहले ही प्रयास में अमय पांडेय ने सफलता हासिल कर ली। मंगलवार को फाइनल परिणाम में उनका चयन लेफ्टिनेंट के पद पर हुआ है। अमय इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के अलावा सेवानिवृत्त शिक्षक दादा सुभाष पांडेय और दादी यशोदा पांडेय को दे रहे हैं। इंस्पेक्टर अखिलेश पांडेय ने बताया कि वह मूलतः जौनपुर जिला के असैथा पट्टी बलजोर पोस्ट गेरवा के रहने वाले हैं। मौजूदा समय में लखनऊ के इंदिरा

नगर में पत्नी सृष्टि पांडेय, बेटी श्रेया व बेटे अमय के साथ रह रहे हैं। बताया कि बेटे को पुणे में तीन साल प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद उसे तैनाती मिलेगी। अमय ने बताया कि वह भी देश सेवा करना चाहते थे। मंगलवार को परिणाम आने के बाद से वह बेहद खुश हैं।

सोहरामऊ पुलिस ने वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
नवाबगंज (उन्नाव)।

पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी हसनगंज के पर्यवेक्षण मे अपराध व अपराधियों पर चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना सोहरामऊ पुलिस द्वारा वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। 03.04.2024 वारंटी मुसम्मी अशोक पुत्र स्वर्गीय नंदलाल निवासी ग्राम सरौती पोस्ट सोहरामऊ,  जनपद उन्नाव को संबंधित वाद संख्या धारा- 313/23अ०सं०- 235/20 धारा- 138B EC ACT, थाना APT न्यायालय श्रीमान विशेष न्यायाधीश ई०सी० एक्ट कक्ष सं०- 4 को समय करीब करीब 7 :30 बजे ग्राम सरौती से नियमानुसार पुलिस हिरासत में लेकर मा०मानवाधिकार व उच्च न्यायालय विधिक आदेशों का पालन करते हुए थाना सोहरामऊ पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।  व०उ०नि० कृष्ण कुमार हे० का० हृदयनारायण,  हे० का० अंकुश पवार की संंयुक्त  टीम ने ०1 नफर वारंटी अभियुक्त गण गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्यवाही की गई।

झाड़ियों में जीवित नवजात बच्ची मिलने से मचा हड़कंप
मो.अरमान विशेष संवाददाता

उन्नाव। झाड़ियों में नवजात बच्ची मिली है। जनपद के सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के दरौली के निकट शारदा नगर पुल के नीचे झाड़ियों में बुधवार को एक नवजात बच्ची मिली। वहां से गुजरने वाले लोगों ने उसके रोने की आवाज सुनी, जिस पर लोग मौके पर पहुंचे और उसे उठाया।

पुलिस ने बच्ची को इलाज के लिए पास के ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भेजा। यहां से बेहतर उपचार के लिए बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुधवार को दरौली गांव के निकट शारदा नगर पुल के नीचे एक नवजात बच्ची के रोने की आवाज सुनकर वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने पुल के नीचे पहुंचकर देखा तो झाड़ियां में एक नवजात बच्ची पड़ी रो रही है।

जिसे देख ग्रामीणों ने बच्ची को उठाया और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद ग्रामीण बच्ची को इलाज के लिए पास के ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां मौजूद डॉक्टरों ने उसका प्रथम उपचार किया। डॉक्टर के मुताबिक बच्ची पूरी तरह से स्वस्थ है। वहीं झाड़ियों में बच्ची को देख ग्रामीण तरह-तरह के कयास लगा रहे थे। कोतवाली पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा भी जांच पड़ताल की जा रही है। जिस किसी ने भी नवजात बच्ची को झाड़ियां में फेंका है

उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। सी ओ सफीपुर ऋषिकांत शुक्ला ने बताया की सभी तथ्यों पर अलग-अलग जांच की जा रही है तथा बच्ची को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उचित कार्यवाही की जाएगी।

अलविदा जुमा की नमाज हुई अदा
बांगरमऊ (उन्नाव)।

माहे रमजान के आखिरी जुमा जुमअतुल विदा के मौके पर नगर एवं क्षेत्र की मस्जिदें नमाजियों से खचाखच भर गई । इस मौके पर जहां नौजवान और बच्चों के चेहरे पर ईद की आमद की खुशी झलक रही थी। वही बुजुर्गों के चेहरों पर माहे रमजान की जुदाई का मलाल साफ झलक रहा था । नगर के मोहल्ला हबीब नगर की मस्जिद में जुमा के खुतबे के दौरान मौलाना फैसल बिलाल जामई ने कहा कि माहे रमज़ान अच्छी बातों की ट्रेनिंग का महीना है। यह माह बुराइयों से रोकता है और भलाई की तरफ ले जाता है ।

उन्होंने कहा कि इस माह में इंसानियत और भाईचारे की ट्रेनिंग दी जाती है। किसी का हक मारना , किसी को तकलीफ पहुचाना, किसी का दिल दुखाना सबसे बड़ा गुनाह है। उन्होंने कहा कि समाजसेवा से बढ़कर कोई पुण्य का कार्य नही। मौलाना ने बताया कि अल्लाह की इबादत में कोताही हो जाती है तो तौबा करने से अल्लाह माफ कर देता है। लेकिन इंसान को तकलीफ पहुचाने पर इंसान से ही माफी मांगनी पड़ेगी ।

उन्होंने कहा कि आजकल बहन - बेटियों का हक मारा जा रहा है । बहन बेटियों की हकत्ल्फ़ी करने वाले को अल्लाह माफ नही करेगा । इसलिए बहन-बेटियों - रिश्तेदारों एवं पडोसियों के हक को अदा करें । तभी माहे रमजान मुबारक माह साबित होगा । इसी क्रम में कस्बा गंज मुरादाबाद, ग्राम फतेहपुर खालसा, फतेहपुर हमजा, नेवल, रघुराम पुर, मदार नगर, दरियापुर, मऊ, सुरसेनी, आसत, भठियापुर व अतरधनी आदि गांवो में भी अलविदा की नमाज अदा की गई। इस दौरान उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी व कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ नगर तथा क्षेत्र में भ्रमण करते रहे।