house-caught-fire-under-suspicious- - Swatantra Prabhat

संदिग्ध परिस्थिति में घर में लगी आग, लाखों का सामान जलकर हुआ खाक
कोन / सोनभद्र -

स्थानीय थाना क्षेत्र के महिउद्दीनपुर गांव में गुरुवार रात करीब 8 बजे संदिग्ध परिस्थिति में घर आग लग गयी। बताया जा रहा है कि बिजली के तार में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। जिससे गरीब परिवार का लाखों रुपये का सामान जलकर पूरी तरह खाक हो गया, जिससे पूरे गांव में हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार रमेश प्रसाद गुप्ता (60 वर्ष), पुत्र जग्गू साह के घर में अचानक आग भड़क उठी। घटना के समय घर पर कोई सदस्य मौजूद नहीं था, जिससे आग तेजी से फैलती चली गई। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। जब तक आसपास के ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई और वे मौके पर पहुंचे, तब तक काफी देर हो चुकी थी और घर का अधिकांश सामान जल चुका था।

पीड़ित रमेश प्रसाद गुप्ता ने बताया कि सूचना मिलने पर जब वे मौके पर पहुंचे तो घर का सारा सामान आग की भेंट चढ़ चुका था। उन्होंने बताया कि घर में रखे जरूरी कागजात, शैक्षिक प्रमाणपत्र (रिजल्ट) और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज पूरी तरह नष्ट हो गए, जिससे परिवार को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।

आग की चपेट में आकर पंखा, सिलाई मशीन, मिक्सर, आयरन, टीवी सहित सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलकर खाक हो गए। इसके अलावा घर में रखा राशन, दैनिक उपयोग के कपड़े, बिस्तर, रजाई-गद्दे और अन्य घरेलू सामान भी पूरी तरह नष्ट हो गया। परिजनों के अनुसार, घर में एक लड़की की शादी के लिए पहले से कपड़े और जरूरी सामान भी रखा गया था, जो इस आग में जलकर राख हो गया। इससे परिवार की आर्थिक स्थिति और भी दयनीय हो गई है।

घटना के बाद ग्रामीणों ने मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर किसी तरह काबू पाया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। इस घटना से पीड़ित परिवार पूरी तरह टूट गया है और अब उनके सामने रोजमर्रा की जरूरतों का संकट खड़ा हो गया है।

जिसके क्रम में स्थानीय लेखपाल अरविंद यादव ने फोन पर बताया कि घटना की जानकारी प्राप्त हो चुकी है, रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से शीघ्र आर्थिक सहायता की मांग की है, ताकि वे अपने जीवन को दोबारा पटरी पर ला सकें।