child health program - Swatantra Prabhat

घर-घर पहुंच रहा पोषण अभियान, कुपोषित बच्चों के परिवारों को दिया जा रहा विशेष मार्गदर्शन
बस्ती। बस्ती जिले में प्रस्तावित "सुपोषण बस्ती अभियान" के अंतर्गत गुरुवार को बाल विकास परियोजना विक्रमजोत एवं गौर की टीमों ने गंभीर कुपोषित (SAM) बच्चों के घर-घर पहुंचकर उनके स्वास्थ्य, पोषण एवं स्वच्छता की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान परियोजना अधिकारियों, मुख्य सेविकाओं एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों ने बच्चों के अभिभावकों से संवाद स्थापित कर उन्हें सरकार द्वारा संचालित पोषण योजनाओं की जानकारी दी। बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) विक्रमजोत बलराम सिंह के नेतृत्व में परियोजना क्षेत्र के लगभग 22 अति कुपोषित बच्चों के घरों का भ्रमण किया गया। वहीं बाल विकास परियोजना गौर की टीम ने 16 कुपोषित बच्चों के परिवारों से संपर्क स्थापित किया। सीडीपीओ बलराम सिंह ने बताया कि मंडलायुक्त बस्ती, जिलाधिकारी बस्ती, मुख्य विकास अधिकारी तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी के निर्देशन में शीघ्र ही "सुपोषण बस्ती अभियान" प्रारंभ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विशेष वृद्धि निगरानी सप्ताह के दौरान जिले में लगभग 4500 से अधिक अति कुपोषित बच्चों की पहचान की गई है। अभियान का उद्देश्य इन बच्चों के परिवारों तक पहुंचकर उनमें विश्वास पैदा करना तथा उन्हें कुपोषण मुक्त बनाने के लिए आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराना है। भ्रमण के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र भदोही में मुख्य सेविका सरिता सिंह, कुमुद सिंह तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री कृष्णावती सिंह एवं सहायिका लक्ष्मी देवी के साथ टीम ने कुपोषित बालक समर के घर पहुंचकर उसके माता-पिता एवं परिजनों को संतुलित आहार, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी दी। परिवार को जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा तैयार डाइट चार्ट भी उपलब्ध कराया गया। सीडीपीओ ने बताया कि मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशानुसार ग्राम पंचायतों के माध्यम से अतिरिक्त पोषाहार उपलब्ध कराया जाएगा, जिसे आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से लाभार्थियों तक पहुंचाया जाएगा। इसकी नियमित मॉनिटरिंग भी सुनिश्चित की जाएगी। भ्रमण के दौरान अधिकारियों ने बच्चों को केला खिलाकर उनकी भोजन ग्रहण करने की क्षमता का आकलन किया तथा परिवारों को सहजन (मोरिंगा) की पत्तियों, मौसमी फल एवं हरी सब्जियों के नियमित सेवन के लिए प्रेरित किया। साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध छह प्रकार की आवश्यक दवाओं के नियमित सेवन पर भी बल दिया गया। टीम ने फूलडी, महरनिया, शंकरपुर सहित विभिन्न गांवों में कुपोषित बच्चों अनमोल, हर्षिता, रियांश, इकरा एवं अरबिक के परिवारों से मुलाकात कर स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संबंधी जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए। सीडीपीओ बलराम सिंह ने बताया कि अभियान के अंतर्गत घर-घर भ्रमण के बाद बच्चों की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य जांच कराई जाएगी तथा आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे उन्हें कुपोषण के दुष्चक्र से बाहर निकाला जा सके। उन्होंने कहा कि अभियान को सफल बनाने में अभिभावकों एवं ग्रामीणों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। इस अवसर पर बाल विकास परियोजना गौर की मुख्य सेविका गीता सिंह सहित विभागीय कर्मियों ने भी क्षेत्र के कुपोषित बच्चों के घर पहुंचकर परिवारों को पोषण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ सभी पात्र व्यक्तियों को मिलना चाहिए : सीएमओ
सिद्धार्थनगर / उसका बाजार कस्बा में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उसका बाजार पर गुरुवार को आशा समीक्षा बैठक हुई। बैठक में सीएमओ रजत चौरसिया ने आशा संगिनी द्वारा शत प्रतिशत संस्थागत प्रसव कराने पर जोर दिया उन्होंने कहा की सरकार द्वारा सुरक्षित प्रसव के लिए हर संभव सुविधाएं प्रदान की जा रही है। सभी आशा आम जन को जागरूक करके संस्थागत प्रसव कराने के लिए प्रेरित करे। आशा को  लक्ष्य के सापेक्ष संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरित किया गया।  सीएमओ ने सभी पात्र का आयुष्मान कार्ड और गोल्डन कार्ड बनवाने का भी संबंधित को निर्देश दिया है। उन्होंने कहा की सरकार द्वारा प्रदान की गई सभी स्वास्थ्य सेवाओं का का लाभ सभी पात्र व्यक्ति को मिलना चाहिए ।

उसके लिए सभी लोग सक्रिय भूमिका निभाएं। सीएमओ ने  10 से कम प्रसव कराने वाली आशा को चिन्हित करके कारण बताओ नोटिस देने का निर्देश दिया है तथा ब्लॉक क्षेत्र में सबसे अधिक प्रसव कराने वाली कुल 6 आशाओं को सम्मानित भी किया गया। अधीक्षक डा एस के पटेल ने  मातृ मृत्यु, शिशु मृत्यु,गोल्डन आयुष्मान कार्ड के बारे में विस्तार से जानकारी और इसके प्रति सभी को जागरूक करने को कहा है। इस अवसर पर डॉ राम गुलाम सिंह,  बीपीएम मनीष पाण्डेय, कृष्ण मोहन पाण्डेय, राजेश सिंह, रमेश भास्कर, अशोक आदि रहे।