तहसील समाधान दिवस - Swatantra Prabhat

तहसील समाधान दिवस में एडीएम प्रशासन सुनीं जनसमस्याएं
बरेली/नवाबगंज। तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में अपर जिला अधिकारी (प्रशासन) पूर्णिमा सिंह ने आमजन की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। हल्की बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में फरियादी अपनी शिकायतें लेकर तहसील पहुंचे और प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई।

समाधान दिवस में नवागत उपजिलाधिकारी सचिन यादव, खंड विकास अधिकारी महेश चंद्र शाक्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भी लोगों की समस्याएं सुनीं।  इस दौरान सबसे अधिक शिकायतें आवास योजना और राजस्व विभाग से संबंधित प्राप्त हुईं। इसके अलावा पुलिस, विकास एवं अन्य विभागों से जुड़ी शिकायतें भी दर्ज की गईं।

मौके पर कई शिकायतों का तत्काल निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष प्रकरणों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए शीघ्र एवं निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। एडीएमई पूर्णिमा सिंह ने अधिकारियों से कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक शिकायत का पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण किया जाए, ताकि आमजन को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

समाधान दिवस के दौरान एडीएमई पूर्णिमा सिंह, एसडीएम सचिन यादव, नायब तहसीलदार शोभित चौधरी, नायब तहसीलदार शुभम पांडेय, खंड विकास अधिकारी महेश चंद्र शाक्य, खंड विकास अधिकारी भदपुरा ईशा अग्निहोत्री, एसडीओ राजेंद्र सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं थाना प्रभारी मौजूद रहे।

डीएम एसपी की अध्यक्षता में तहसील अमेठी में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस
अमेठी। जनसामान्य की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से जनपद की चारों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी संजय चौहान की अध्यक्षता में तहसील अमेठी में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने शिकायतकर्ताओं की समस्या सुनकर मौके पर अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतें लंबित न रखी जाये, शिकायतों को गम्भीरता से लेकर उनका प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने कहा कि जन सामान्य की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना हमारी प्राथमिकता है,  मुख्यमंत्री द्वारा भी जन सामान्य की शिकायतों के निस्तारण को लेकर कड़े निर्देश दिए गए हैं।

किसी भी स्तर पर शिकायतों के निस्तारण में हीलाहवाली करने पर संबंधित अधिकारी, कर्मचारी के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान पुलिस विभाग के संबंधित शिकायतों को अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह ने सुना एवं संबंधित थानाध्यक्षों को निस्तारण के निर्देश दिए।  तहसील अमेठी में कुल 32 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें 01 का मौके पर निस्तारण कराया गया, तहसील तिलोई में 29 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें 03 का निस्तारण किया गया, तहसील मुसाफिरखाना में 19 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें 02 शिकायतों का निस्तारण किया गया

तथा तहसील गौरीगंज में 50 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें 02 शिकायतों का निस्तारण किया गया तथा शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीमें मौके पर भेजी गई। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने समस्त जनपदीय अधिकारियों को निर्देश दिए की सभी अधिकारी अपने-अपने कार्यालय में प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तक जन समस्याओं को सुने तथा उनका प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करना सुनिश्चित करें। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान उपजिलाधिकारी अमेठी आशीष कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी वीरभानु सिंह, तहसीलदार अमेठी सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

संपूर्ण समाधान दिवस में 59 शिकायतें, 9 का मौके पर निस्तारण
भदोही।

शासन की मंशानुरूप जनपद की सभी तहसीलों में शनिवार को “संपूर्ण समाधान दिवस” का आयोजन किया गया, जिसमें अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनकर त्वरित निस्तारण पर जोर दिया।

तहसील औराई में जिलाधिकारी शैलेष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में कुल 59 प्रकरण प्राप्त हुए, जिनमें से 9 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष प्रकरणों को 15 दिन के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने अंतरविभागीय समन्वय पर बल देते हुए प्रत्येक राजस्व एवं पुलिस टीम के लिए एक-एक अधिकारी को टीम लीडर नामित किया और निर्देश दिया कि शिकायतों का उसी दिन स्थलीय निरीक्षण कर समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अवैध कब्जों को हटाने, ग्राम समाज, तालाब व खलिहान की भूमि को चिन्हित कर सुरक्षित करने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश भी दिए।

समाधान दिवस के दौरान विद्युत विभाग के 7 तथा जल निगम के 4 प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। वहीं अन्य तहसीलों—ज्ञानपुर व भदोही—में भी उप जिलाधिकारियों की मौजूदगी में फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं।

कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा कैंप लगाकर आयुष्मान कार्ड, पेंशन, मिशन शक्ति सहित कई जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी व लाभ भी दिया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से कर फरियादियों की संतुष्टि सुनिश्चित की जाए, जिससे उन्हें उच्च स्तर पर शिकायत करने की आवश्यकता न पड़े।

एडीएम वित्त ने सुनी संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की शिकायत
स्वतंत्र प्रभात

मिल्कीपुर अयोध्या। मिल्कीपुर तहसील मुख्यालय पर एडीएम वित्त एवं राजस्व महेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में क्षेत्र से 211 फरियादियों ने अपनी शिकायतें पेश की। जिनमें से 5 मामलों का त्वरित निस्तारण समाधान दिवस में मौजूद अधिकारियों एवं उनके प्रतिनिधियों द्वारा कर दिया गया।

समाधान दिवस में कुमारगंज थाना क्षेत्र के मरूई गणेशपुर निवासी सत्यनारायण तिवारी ने शिकायत किया कि गांव के ही देवता प्रसाद व शिव श्याम द्वारा 11 हजार वोल्ट की पुरानी विद्युत लाइन के नीचे मकान बनवा लिया तथा उसी में कथित रूप से स्कूल संचालित किया जा रहा है, जिससे कभी भी दुर्घटना हो सकती है। तहसील दिवस प्रभारी द्वारा प्रकरण में उपखंड अधिकारी कुमारगंज को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया।

इनायत नगर कोटवा निवासी दिव्यांग राम लखन ने शिकायती प्रार्थना पत्र देते हुए कहा कि मैं चलने में असमर्थ हूं, मेरे रहने के लिए मकान नहीं है, खुले में रहना पड़ता है और बरसात के मौसम में शौच के लिए भी परेशानी होती है। एडीएम ने वीडियो मिल्कीपुर को जांच आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया। खंडासा थाना क्षेत्र के टण्डवा निवासिनी कन्धरा देवी पत्नी नंगू ने पैमाइश कराने हेतु शिकायती प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें आरोप लगाया कि इसके पूर्व में भी समाधान तहसील दिवसों में शिकायत की, लेकिन आज तक पैमाइश नहीं हो सकी। प्रकरण में एडीएम ने तहसीलदार को जांच के आदेश दिए। कलंदरपुर निवासी शिव दर्शन दुबे ने किसान सम्मान निधि न मिलने की शिकायत की। इस मौके पर एस डी एम मिल्कीपुर राजीव रत्न सिंह, तहसीलदार पवन कुमार गुप्ता, खंड विकास अधिकारी मिल्कीपुर कृष्ण कुमार सिंह, अमानीगंज चन्द्रप्रकाश उपाध्याय, एस डी ओ विघुत संतोष कुमार, पूर्ति निरीक्षक मिल्कीपुर ऋषि प्रकाश, दिलीप श्रीवास्तव वन विभाग, सहित अन्य कर्मचारी एवं तीनों थानों कुमारगंज खंडासा और इनायतनगर के पुलिस प्रतिनिधि मौजूद रहे।