हत्या साजिश मामला - Swatantra Prabhat

ख़ुद को 'मुर्दा' साबित करने के लिए दूसरे को ज़िंदा जलाया
ब्यूरो प्रयागराज- हाथरस जीआरपी ने करीब एक महीने पहले हाथरस रोड रेलवे हाल्ट पर जली अवस्था में मिली गेरुआ वस्त्र धारी की हत्या मामले में एक बर्खास्त सिपाही को गिरफ्तार करते हुए बेहद हैरान करने वाला खुलासा किया है. आरोपी बर्खास्त सिपाही ने खुद को मरा दर्शाने के लिए इस घटना को अंजाम दिया था. हालांकि जिस व्यक्ति का शव मिला था अभी उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है.

दरअसल, बीते 12 मार्च को हाथरस रोड हाल्ट स्टेशन पर टीन शेड के नीचे भीख मांगने वाले एक अज्ञात व्यक्ति का शव जली हुई हालत में मिला था. उस मामले में जीआरपी थाना हाथरस सिटी में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी. अब थानाध्यक्ष सुयश सिंह जीआरपी हाथरस सिटी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने आरोपी रामवीर सिंह (55) पुत्र सीताराम निवासी वघौनी, थाना किशनी, जिला मैनपुरी को गिरफ्तार किया है, जो शातिर किस्म का अपराधी है. इसके विरूद्ध जनपद फिरोजाबाद, अलीगढ़, मुरादाबाद, हरदोई, मैनपुरी एवं बंदायूँ में अपहरण, हत्या, लूट, धोखाधड़ी सहित अन्य जघन्य अपराधों में मुकदमे दर्ज हैं.

जीआरपी हाथरस सिटी के के मुताबिक आरोपी पूर्व में उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी के पद पर भर्ती हुआ था. नौकरी के दौरान उसकी कई आपराधिक घटनाओं में संलिप्तता पाई गई थी, जिस पर फिरोजाबाद, अलीगढ़, मुरादाबाद, हरदोई, मैनपुरी एवं बंदायूँ में अपहरण, हत्या, लूट, धोखाधड़ी सहित अन्य जघन्य अपराधों में अभियोग पंजीकृत हैं. इन मुकदमों/आपराधिक घटनाओं में संलिप्तता के कारण उसे पुलिस विभाग से बर्खास्त कर दिया गया था.

जीआरपी ने बताया कि रामवीर सिंह ने किसी ऐसे व्यक्ति को जलाकर मारने की साजिश रची थी, जिसकी कोई पैरवी करने वाला न हो, शव जला हुआ होने से पहचान न हो सके और अपने पहचान पत्र और अन्य वस्तु शव के पास रखकर खुद को मृतक साबित करके मुकदमों/जेल जाने से बच सके. इन सभी बातों को सोचकर उसने इस वारदात को अंजाम दिया था.

इस घटना को अंजाम देते समय वह स्वयं भी जल गया था. जीआरपी ने मामले का खुलासा करते हुए हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल अभी मृतक की शिनाख्त बाकी है. उसकी पहचान के लिए जीआरपी लगातार कोशिश कर रही है.