traffic management kanpur - Swatantra Prabhat

मार्ग दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए डीसीपी ने की बैठक, दिये दिशानिर्देश
कानपुर। आज डीजी के प्रपत्र के अनुपालन में जनपद को "जीरो फैटालिटी डिस्ट्रिक्ट के रूप में विकसित करने तथा सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाने के उद्देश्य से पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार की अध्यक्षता में यातायात भवन में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान जनपद में घटित सड़क दुर्घटनाओं का विस्तृत विश्लेषण करते हुए उनके कारणों, परिस्थितियों एवं संवेदनशील स्थलों की गहन समीक्षा की गई। डीसीपी यातायात द्वारा दुर्घटना संभावित स्थलों (ब्लैक स्पॉट्स) पर विशेष ध्यान केंद्रित करते हुए वहां प्रभावी यातायात प्रवर्तन, नियमित निगरानी तथा आवश्यक सुधारात्मक उपाय सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना केवल प्रवर्तन का विषय नहीं है, बल्कि यह जनसुरक्षा से जुड़ा एक

महत्वपूर्ण दायित्व है। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारियों को समन्वित एवं उत्तरदायित्वपूर्ण कार्यशैली अपनानी होगी, जिससे दुर्घटनाओं के वास्तविक कारणों की पहचान कर उनके निवारण हेतु प्रभावी कदम उठाए जा सकें तथा भविष्य में

ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोका जा सके।

बैठक में सड़क सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करते हुए हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, ओवरस्पीडिंग, गलत दिशा में वाहन संचालन, नशे की अवस्था में वाहन चलाने तथा अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध प्रभावी प्रवर्तन अभियान संचालित किए जाने के निर्देश दिए गए। साथ ही आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने हेतु व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाने पर भी बल दिया गया।

डीसीपी यातायात ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जीरो फैटालिटी डिस्ट्रिक्ट  अभियान के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें तथा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए प्रत्येक स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें, जिससे जनपद में सुगम, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था स्थापित की जा सके ।

हाइवे सुरक्षा के लिए टास्क फोर्स का होगा गठन, हाइवे अतिक्रमण पर चलेगा अभियान
कानपुर। सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सड़क हादसों को कम करने के लिए ठोस कार्ययोजना पर चर्चा हुई। डीएम ने निर्देश दिए कि राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे हुए अवैध अतिक्रमण को चिन्हित कर अभियान चलाते हुए हटाया जाए और सड़क सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में जनपद स्तर पर जिला हाईवे सुरक्षा टास्क फोर्स के गठन की जानकारी दी गई। इस टास्क फोर्स के माध्यम से हाईवे किनारे अतिक्रमण चिन्हित कर हटाए जाएंगे और भूमि उपयोग नियंत्रण की नियमित समीक्षा होगी। डीएम ने कहा कि टास्क फोर्स की कार्यवाही की समीक्षा प्रत्येक माह में दो बार उनकी अध्यक्षता में की जाएगी।

डीएम ने ट्रक ले-बाय एवं वे-साइड सुविधाओं के विकास पर जोर देते हुए कहा कि इससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी और अनियोजित पार्किंग पर नियंत्रण होगा। सभी विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। बैठक में ‘राहवीर (गुड सेमेरिटन) योजना’ की जानकारी देते हुए बताया गया कि सड़क दुर्घटना के बाद पहले एक घंटे यानी गोल्डन ऑवर में घायल को चिन्हित अस्पताल में निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराया जाता है।

उपचार का पूरा खर्च शासन द्वारा वहन किया जाता है। जनपद में 137 अस्पतालों का सत्यापन किया जा रहा है, जहां यह सुविधा उपलब्ध होगी। घायल को अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति को किसी प्रकार की कानूनी प्रक्रिया में नहीं उलझाया जाएगा और वह अपनी पहचान गोपनीय भी रख सकता है।

जिलाधिकारी ने क्रैश प्रोन स्थलों की समीक्षा में पाया कि सेव लाइफ फाउंडेशन द्वारा जनपद में 264 दुर्घटना संभावित स्थान चिन्हित किए गए हैं। इनमें राष्ट्रीय राजमार्ग, लोक निर्माण विभाग, नगर निगम और सिंचाई विभाग के क्षेत्र शामिल हैं। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग ने अवगत कराया कि राष्ट्रीय राजमार्ग के 167 स्थलों पर सुधार कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं। पीडब्ल्यूडी के 83 स्थलों में से 26 पर कार्य पूरा हो चुका है, जबकि शेष 57 स्थलों के लिए 91.36 लाख रुपये का आगणन स्वीकृति हेतु प्रेषित किया गया है।

राष्ट्रीय मार्ग खंड के पांच में से चार स्थलों पर कार्य पूर्ण है और एक पर कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा। नगर निगम के 10 चिन्हित स्थलों पर आवश्यक अनुमोदन प्राप्त हो चुका है और शीघ्र ही सुधार कार्य शुरू किए जाएंगे। डीएम ने निर्देश दिया कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ शेष क्रैश प्रोन स्थलों पर कार्य शीघ्र पूर्ण करें, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाई जा सके।

वाहन चौराहे से सौ मीटर की दूरी पर सवारी बैठाएंगे व उतारेंगे - डीसीपी यातायात रविन्द्र कुमार
कानपुर। आज  पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार द्वारा सुगम यातायात योजना “Reducing Traffic Congestion (RTC) Scheme” के प्रभावी क्रियान्वयन के क्रम में चौबेपुर क्रासिंग , मंधना चौराहा , आई०आई०टी० तिराहा , कल्याणपुर क्रासिंग,बिठूर तिराहा, इंद्रा नगर तिराहा, गुरुदेव चौराहा एवं गीता नगर क्रासिंग का स्थलीय निरीक्षण किया गया। चौबेपुर क्रासिंग , मंधना चौराहा, आईआईटी तिराहा , कल्याणपुर क्रासिंग एवं बिठूर तिराहा पर यातायात को सुगम एवं व्यवस्थित बनाए रखने हेतु रस्सी द्वारा स्पष्ट चिन्हांकन करने हेतु निर्देशित किया गया, ताकि वाहनों की आवाजाही निर्धारित लेन में सुनिश्चित हो सके।

दुकानों का भी रस्सी द्वारा चिन्हांकन दुकानदारों से संवाद स्थापित करके किया जाये । दुकानदारों को अपने प्रतिष्ठानों के सामने अतिक्रमण न करने, सड़क पर अनावश्यक सामान न रखने तथा ग्राहकों के वाहनों को व्यवस्थित रूप से पार्क कराने हेतु जागरूक किया गया । दुकानदारों से अपील की गई कि वे यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें, जिससे चौराहा/तिराहा पर जाम की स्थिति उत्पन्न न हो । प्रमुख तिराहे/ चौराहे से e- रिक्शा, e-ऑटो, टेम्पो आदि को कम से कम 100 मीटर कि दुरी पर सवारी बैठाने एवं उतारने हेतु निर्देशित किया गया.

चौबेपुर क्रासिंग , मंधना चौराहा , आई०आई०टी० तिराहा , कल्याणपुर क्रासिंग एवं बिठूर तिराहा पर रूट मार्शल की तैनाती की गयी है । चौराहा/तिराहा पर चिन्हित चोक पॉइंट्स (Choke Points) की पहचान कर उनके कारकों को दूर किया जाएगा जिससे यात्रियों के ट्रैवल टाइम को घटाया जा सके। इस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य  चौराहा/तिराहा पर अनावश्यक जाम की स्थिति को समाप्त करना, यातायात प्रवाह को निर्बाध बनाए रखना तथा यात्रियों के समय की बचत करना है । महोदय ने संबंधित अधिकारियों एवं यातायात कर्मियों को निर्देशित किया कि चिन्हित रूट व्यवस्था हर समय सुव्यस्थित एवं अवरोध मुक्त बनी रहे।