digital literacy training girls - Swatantra Prabhat

"बेटी शिक्षा अभियान अब डिजिटल हुई उड़ान" के तहत तरुण चेतना ने कराया प्रशिक्षण
प्रतापगढ़। बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने और बच्चों को डिजिटल युग के लिए तैयार करने के उद्देश्य से तरुण चेतना द्वारा वात्सल्य लखनऊ एवं फावा नेटवर्क के संयुक्त तत्वावधान में “बेटी शिक्षा अभियान अब डिजिटल हुई उड़ान” के अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया,  जिसमें 30 किशोरियों को डिजिटल साथी का प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण का मुख्य फोकस ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं को डिजिटल साक्षरता, ऑनलाइन सुरक्षा और ई-लर्निंग प्लेटफॉर्म से जोड़ना था।प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए तरुण चेतना निदेशक नसीम अंसारी ने कहा कि आज का युग डिजिटल युग है।अगर हमारी बेटियां तकनीक से जुड़ेंगी तो न सिर्फ अपनी पढ़ाई आगे बढ़ा पाएंगी बल्कि रोजगार के नए अवसर भी पैदा कर पाएंगी। यह डिजिटल उड़ान तभी संभव है जब उनमें डर खत्म हो और आत्मविश्वास बढ़े।

इस अवसर पर अभियान समन्वयक हुश्ननारा बानो ने बताया कि संस्था फावा नेटवर्क और वात्सल्य लखनऊ के साथ मिलकर जिले के 25 गाँवों में यह अभियान चला रही है। इसका लक्ष्य 500 ड्रॉप-आउट किशोरियों को फिर से शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना और उन्हें डिजिटल रूप से सक्षम बनाना है।इस अभियान मे जीजीआईसी पट्टी का भरपूर सहयोग रहा।प्रशिक्षण में ऑनलाइन सुरक्षा से जुड़े मुद्दों जैसे साइबर बुलिंग, पासवर्ड सुरक्षा और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में राजकीय बालिका इंटर कालेज पट्टी की प्रवक्ता कंचन मिश्रा व पूजा गुप्ता ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, स्मार्टफोन/टैबलेट वितरण योजना सहित राष्ट्रीय छात्रवृति योजना की जानकारी दी गई।कार्यक्रम के अंत में 30 किशोरियों को डिजिटल साथी के रूप में पहचान पत्र व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन कलावती पटेल व धन्यवाद ज्ञापन संस्था के कोऑर्डिनेटर बृजलाल ने दिया।