large transaction scam India - Swatantra Prabhat

सट्टे से खुला करोड़ों का साइबर फ्रॉड, दुबई कनेक्शन वाले ‘ब्रांच 24’ गैंग के 8 सदस्य गिरफ्तार
ब्यूरो प्रयागराज। कानपुर में ऑनलाइन सट्टेबाजी के नाम पर चल रहे एक हाईटेक साइबर फ्रॉड का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। बर्रा पुलिस ने ऐसे गैंग का पर्दाफाश किया है, जो IPL सट्टे के जरिए लोगों को जाल में फंसाकर करोड़ों रुपये की ठगी कर रहा था। इस गिरोह के तार सीधे दुबई से जुड़े मिले है। पुलिस ने इस मामले में आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पकड़े गए आरोपी शहर के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले हैं और इन्हें बर्रा के पीले पुल के पास से दबोचा गया। पूछताछ में जो खुलासे हुए, उसने पुलिस को भी चौंका दिया।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी प्रतिबंधित बेटिंग ऐप जैसे लोटस 365, रेडी बुक और अन्य प्लेटफॉर्म के क्लोन बनाकर लोगों को सट्टा खिलाते थे। शुरुआत में यूजर्स को छोटी रकम जिताकर उनका भरोसा जीता जाता था, लेकिन जैसे ही वे बड़ी रकम लगाते, उन्हें हरा दिया जाता था। इस तरह लोग धीरे-धीरे ठगी के जाल में फंसते चले जाते थे।

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि सट्टा जीतने वालों को जो पैसा दिया जाता था, वह असल में साइबर ठगी से लूटा गया होता था। आरोपी व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए बैंक खातों की डिटेल प्राप्त करते और उसी हिसाब से रकम ट्रांसफर करते थे। इसके बदले उन्हें हर महीने 25 से 50 हजार रुपये तक मिलते थे।

पुलिस के मुताबिक, इस गैंग का नाम “ब्रांच 24” है और इसके कई अन्य नेटवर्क भी सक्रिय हैं। आरोपियों के बैंक खातों की जांच में पिछले तीन महीनों के भीतर एक अरब रुपये से ज्यादा का ट्रांजेक्शन सामने आया है, जो इस नेटवर्क के बड़े पैमाने पर फैलाव की ओर इशारा करता है।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने 26 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, 54 एटीएम कार्ड, 30 सिम कार्ड, चेकबुक और पासबुक बरामद की हैं। साथ ही करीब 50 लाख रुपये की संदिग्ध रकम को फ्रीज कराने की प्रक्रिया जारी है।