हैलट अस्पताल गार्ड मारपीट मामला - Swatantra Prabhat

हैलट अस्पताल में गार्ड की दबंगई, तीमारदार को थप्पड़ मारकर मोबाइल छीना; वीडियो वायरल
कानपुर। कानपुर के हैलट अस्पताल में सुरक्षा गार्डों की दबंगई का मामला सामने आया है। सोमवार देर रात बाइक खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में गार्डों ने एक मरीज के तीमारदार को थप्पड़ मार दिया और उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार, कल्याणपुर निवासी अभय द्विवेदी अपनी बीमार मां को देखने अस्पताल पहुंचे थे। इसी दौरान गार्डों से बाइक खड़ी करने को लेकर उनकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि एक गार्ड ने अभय को थप्पड़ जड़ दिया, जिसके बाद अन्य गार्डों ने भी लात-घूंसे से मारपीट की और उनका मोबाइल फोन छीन लिया।

घटना के दौरान मौके पर मौजूद अधिवक्ता विनीत मिश्रा और देवेंद्र सिंह ने विरोध किया, लेकिन आरोप है कि गार्डों ने उनसे भी बदसलूकी की। अभय ने तुरंत 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने पर भी अस्पताल का गेट नहीं खोला गया। बाद में संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई।

अधिवक्ता विनीत मिश्रा ने आरोप लगाया कि अस्पताल में गार्डों की मनमानी इतनी बढ़ गई है कि मरीजों के परिजनों के साथ भी मारपीट की जा रही है। उन्होंने दोषी गार्डों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की बात कही है। वहीं, पूरे मामले पर हैलट अस्पताल और जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने चुप्पी साध रखी है। अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन किसी ने भी स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं दी। घटना के बाद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था और गार्डों के व्यवहार पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।