दिव्यांग चिन्हांकन अभियान उत्तर प्रदेश - Swatantra Prabhat

दिव्यांगजनों के लिए 16 अप्रैल से विशेष चिन्हांकन अभियान शुरू-जिलाधिकारी
प्रतापगढ़। जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने बताया है कि जनपद के दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण योजना के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के उपकरणों से लाभान्वित करने हेतु 16अप्रैल से विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत विकास खंड परिसरों में निर्धारित तिथियों पर प्रातः 11 बजे से अपराह्न 4 बजे तक चिन्हांकन शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों में पात्र दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल, बैसाखी, कान की मशीन, व्हीलचेयर, एमआर किट, ब्रेल किट, एडीएल किट, स्मार्टफोन, टैबलेट सहित अन्य सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे।

विभिन्न विकास खंडों में शिविरों का आयोजन अलग-अलग तिथियों पर किया जाएगा, जिसमें आसपुर देवसरा में 16 अप्रैल, पट्टी में 17 अप्रैल, बाबा बेलखरनाथधाम में 20 अप्रैल, मंगरौरा में 21 अप्रैल, गौरा में 22 अप्रैल, शिवगढ़ में 23 अप्रैल, मानधाता में 24 अप्रैल, सदर में 25 अप्रैल, सण्ड़वा चन्द्रिका में 27 अप्रैल, लक्ष्मणपुर में 28 अप्रैल, लालगंज में 29 अप्रैल, सांगीपुर में 30 अप्रैल, रामपुर संग्रामगढ़ में 04 मई, कालाकांकर में 05 मई, बाबागंज में 06 मई, कुण्डा में 07 मई तथा बिहार में 08 मई को शिविर आयोजित किए जाएंगे।ऐसे दिव्यांगजन जिनके प्रमाण पत्र एवं यूडीआईडी कार्ड नहीं बने हैं, उनके प्रमाण पत्र एवं यूडीआईडी कार्ड बनाने की कार्यवाही भी शिविरों में की जाएगी। जिलाधिकारी ने बताया कि शिविर में पंजीकरण हेतु दिव्यांगजन को आय प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, आधार कार्ड, दिव्यांगता प्रमाण पत्र/यूडीआईडी कार्ड की छायाप्रति तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना आवश्यक होगा।