sand mining case India - Swatantra Prabhat

अवैध बालू खनन रोकने पहुंचे लेखपाल से मारपीट, मोबाइल तोड़ा, 6 के खिलाफ मुकदमा दर्ज.
गोण्डा। गोण्डा के थाना खोड़ारे क्षेत्र में अवैध बालू खनन रोकने गए एक लेखपाल के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, लेखपाल बिजेन्द्र कुमार सक्सेना ग्राम केशवनगर ग्रन्ट पश्चिमी में अपनी ड्यूटी पर थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि कोटिया पुरवा के पूर्व दिशा में कुछ लोग जेसीबी मशीन से अवैध रूप से बालू मिट्टी का खनन कर रहे हैं और उसे ट्रैक्टर-ट्रालियों में भर रहे हैं।

सूचना पर मौके पर पहुंचे लेखपाल ने देखा कि आरोपी किशन कुमार पुत्र उग्रसेन उर्फ मलखू, निवासी घारीघाट, अपनी जेसीबी मशीन (नंबर UP43BT2625) से बालू मिट्टी की खुदाई करवा रहा था। जब लेखपाल ने खनन की अनुमति (परमीशन) मांगी, तो आरोपी और उसके साथी विनोद पुत्र उग्रसेन सहित अन्य अज्ञात लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।

बताया गया कि आरोपियों ने लेखपाल का मोबाइल छीनकर जमीन पर पटक दिया, जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गया। लेखपाल ने किसी तरह एक फोटो भी खींची, जिसमें जेसीबी और एक ड्राइवर दिखाई दे रहा है।आरोप है कि जाते समय आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी और जेसीबी व ट्रैक्टर-ट्रालियों के साथ मौके से फरार हो गए।पीड़ित लेखपाल ने थाना खोड़ारे में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष कृष्ण गोपाल राय ने बताया कि लेखपाल की तहरीर पर संबंधित धाराओं में दो नामजद व चार अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है आगे की कार्रवाई की जा रही है।