उतर प्रदेश - Swatantra Prabhat

सोनभद्र चोपन के सिंदुरिया गांव में सर्पदंश से नेत्रहीन महिला की दु:खद मौत, झाड़-फूंक के चक्कर में गंवाई जान
अजित सिंह ( ब्यूरो रिपोर्ट)

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश-

सोनभद्र जिले के चोपन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सिंदुरिया में एक बेहद हृदय विदारक और चौंका देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक नेत्रहीन महिला की जहरीले सांप के काटने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना के बाद ग्रामीणों द्वारा अंधविश्वास के तहत झाड़-फूंक कराए जाने के कारण महिला को समय पर चिकित्सीय सहायता नहीं मिल पाई, जिससे उसकी जान चली गई।

मृतका की पहचान लालती देवी (45 वर्ष), पत्नी लालता भारती के रूप में हुई है। बताया जाता है कि लालती देवी दोनों आंखों से देख नहीं पाती थीं और उनके पति लालता भारती भी दोनों पैरों से विकलांग हैं। यह परिवार पहले से ही कई मुश्किलों का सामना कर रहा था।घटना आज दोपहर उस समय हुई जब लालती देवी ने अपने घर पर एक मुर्गे को फड़फड़ाते हुए सुना। अपनी सुनने की क्षमता पर भरोसा करते हुए, वह मुर्गे को बचाने के लिए उस स्थान पर गईं जहां से आवाज आ रही थी।

दुर्भाग्यवश, उसी जगह पर एक जहरीला सांप मौजूद था। मुर्गे को पकड़ने के प्रयास में, सांप ने लालती देवी के हाथ में काट लिया। घटना के बाद मुर्गा भी वहीं मृत पड़ा मिला।सांप के काटने के बाद, ग्रामीणों ने लालती देवी को अस्पताल ले जाने की बजाय, अंधविश्वास के तहत झाड़-फूंक करना शुरू कर दिया। इस बहुमूल्य समय में, जब उन्हें तत्काल मेडिकल सहायता की आवश्यकता थी, ग्रामीणों ने पारंपरिक उपचारों पर भरोसा किया। जब लालती देवी की हालत अत्यधिक बिगड़ने लगी, तब उन्हें अस्पताल ले जाने का निर्णय लिया गया, लेकिन दुर्भाग्यवश, अस्पताल ले जाते समय ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

मृत्यु होने के बाद, घटना की सूचना दोपहर 1 बजे थाना चोपन को दी गई। सूचना मिलते ही, थाना चोपन प्रभारी तत्काल सिंदुरिया गांव पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने इस संबंध में अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की जांच में जुटी है।यह घटना एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्रों में व्याप्त अंधविश्वास और उसके गंभीर परिणामों को उजागर करती है, जहां समय पर वैज्ञानिक उपचार न मिलने के कारण कई बार अमूल्य जीवन असमय काल का ग्रास बन जाते हैं।

पर्यटन विभाग ने शिव पार्वती अमर गुफा को संवारा, पर रास्ते बदहाल
अजीत सिंह (ब्यूरो रिपोर्ट)

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश-

जनपद के रमणीय दुबरा घाटी में स्थित डाला शिव पहाड़ी अमर गुफा मंदिर का पर्यटन विभाग द्वारा सौंदर्यीकरण कार्य पूर्ण होने के बाद मंदिर की सुंदरता और आकर्षण में निस्संदेह वृद्धि हुई है। इस प्राचीन धार्मिक स्थल की नक्काशी और रंगाई-पुताई से एक नया रूप सामने आया है, जो श्रद्धालुओं और पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। हालांकि, इस सराहनीय प्रयास के बावजूद मंदिर तक पहुंचने का एकमात्र मार्ग आज भी अपनी जर्जर अवस्था में है।

रास्ते पर बने गहरे और खतरनाक गड्ढे श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए एक बड़ी बाधा बना हुआ हैं, जिससे आवागमन अत्यंत कठिन और जोखिम भरा हो गया है।स्थानीय निवासियों और मंदिर में नियमित रूप से दर्शन करने वाले भक्तों ने इस गंभीर समस्या के प्रति अपनी गहरी निराशा और चिंता व्यक्त की है। दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं, विशेषकर बुजुर्गों, बच्चों और महिलाओं को इन जानलेवा गड्ढों से भरे रास्ते पर चलने में अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जिसके कारण यात्रा में अनावश्यक समय लगता है और ईंधन की भी अधिक खपत होती है।यह एक विडंबना ही है कि एक ओर मंदिर के सौंदर्य को निखारने के लिए लाखों रुपये खर्च किए गए, वहीं दूसरी ओर मंदिर तक पहुंचने की जो सबसे बुनियादी आवश्यकता है, यानी एक सुगम और सुरक्षित सड़क, उस पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया गया है। यह स्थिति पर्यटन विभाग और स्थानीय प्रशासन की प्राथमिकताओं पर गंभीर सवाल खड़े करती है और इस महत्वपूर्ण पहलू के प्रति उनकी उदासीनता को स्पष्ट रूप से दर्शाती है।

हर हर महादेव सेवा समिति के अध्यक्ष भानु प्रताप ने इस ज्वलंत मुद्दे पर अपनी गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने सोनभद्र के जिलाधिकारी और जिले के जनप्रतिनिधियों से बार-बार विनम्र अनुरोध किया है कि वे इस गंभीर समस्या का तत्काल संज्ञान लें और उन्होंने पुरजोर मांग किया है कि मंदिर तक जाने वाले एकमात्र मार्ग की तत्काल मरम्मत और उच्च गुणवत्ता वाले निर्माण कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए, ताकि श्रद्धालुओं और पर्यटकों का आवागमन सुरक्षित, सुगम और आरामदायक हो सके।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि धार्मिक स्थलों तक पहुंचने के लिए अच्छी बुनियादी ढांचे का होना न केवल श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक है, बल्कि यह क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने में भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हर हर महादेव सेवा समिति और स्थानीय समुदाय को उम्मीद है कि इस जनहितकारी और अत्यावश्यक मुद्दे पर प्रशासन जल्द ही सकारात्मक कार्रवाई करेगा और डाला शिव पहाड़ी अमर गुफा दुबरा घाटी मंदिर तक पहुंचने का जर्जर रास्ता शीघ्र ही दुरुस्त किया जाएगा, ताकि सौंदर्यीकरण का वास्तविक लाभ सभी को मिल सके।

बेटी की सीख ने बदला परिवार, ओबरा में यातायात नियमों पर जागरूकता अभियान
अजीत सिंह ( ब्यूरो रिपोर्ट)

ओबरा /सोनभद्र-

प्लीज, पापा हेलमेट लगा लीजिए। यह मासूमियत भरी आग्रह भरी बात एक सयानी बेटी ने अपने पिता से तब कही जब वह घर से बाहर बाइक निकालने जा रहे थे। बेटी के इस स्नेहपूर्ण आग्रह को पिता ने तुरंत स्वीकार किया और हेलमेट अपने हाथों में ले लिया। साथ में खड़ा बड़ा भाई, जो पिता के साथ जाने वाला था,

उसने भी अपना हेलमेट उठाकर पहन लिया।घर के अंदर से यह दृश्य देख रही मां भी मुस्कुरा उठीं। पिता भी अपनी बेटी की इस चिंता को अनदेखा नहीं कर सके, क्योंकि वह जानते थे कि हेलमेट या सीट बेल्ट केवल यातायात के नियम ही नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा के लिए भी अनिवार्य हैं।

बेटी के इस व्यवहार का ऐसा प्रभाव पड़ा कि अब उस घर में पिता और भाई ही नहीं, बल्कि मां और बहन भी जब कभी घर से बाहर निकलते हैं तो हेलमेट का प्रयोग अवश्य करते हैं।

इसी बीच, साथ में खड़े बेटे ने भी अपनी बात रखी कि जब भी वे कार से बाहर निकलें तो सीट बेल्ट जरूर लगाएं। परिवार में आए इस सकारात्मक बदलाव की जड़ में बेटी की एक छोटी सी, लेकिन महत्वपूर्ण सीख छिपी है।इसी तरह की यातायात जागरूकता का एक सराहनीय प्रयास सोमवार को सोनभद्र पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में नेता जी सुभाष चंद्र बोस चौक पर देखने को मिला। प्रवक्ता आचार्य प्रमोद चौबे की निगरानी में शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों को सब इंस्पेक्टर तीरथ लाल ने यातायात नियमों की महत्वपूर्ण जानकारी दी।

सब इंस्पेक्टर तीरथ लाल ने विद्यार्थियों को ट्रैफिक सिग्नल के रंगों का महत्व समझाया। उन्होंने बताया कि लाल बत्ती पर रुकना है, पीली बत्ती चलने के लिए तैयार रहने का संकेत देती है और हरी बत्ती पर चलना है। इतना ही नहीं, विद्यार्थियों को नेता जी चौक पर खड़ा कर यातायात नियमों का व्यवहारिक ज्ञान भी दिया गया।विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति और अधिक जागरूक करने के लिए सब इंस्पेक्टर ने नेता जी चौक पर लगे कैमरों की ओर इशारा करते हुए बताया कि इन कैमरों की मदद से नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाती है, जिसमें जुर्माना या दोनों शामिल हो सकते हैं।

उन्होंने छात्रों को गति की निर्धारित सीमा का पालन करने और बाइक पर दो से अधिक व्यक्तियों को न बैठाने की सख्त हिदायत दी।इस यातायात जागरूकता और संचालन कार्यक्रम में शिक्षक मुन्ना लाल जायसवाल, हेड कांस्टेबल अशोक कनौजिया, संतोष कुमार, चौरसिया, सुरेंद्र यादव सहित कई विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को फल वितरित किए गए, जिससे उनमें उत्साह और जागरूकता का संदेश और भी गहरा हुआ। यह प्रयास निश्चित रूप से युवा पीढ़ी को यातायात नियमों के महत्व को समझने और उनका पालन करने के लिए प्रेरित करेगा।

अदालत का फैसला दोषी राकेश को 10 वर्ष की कठोर कैद
राजेश तिवारी ( क्राइम ब्यूरो)

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश-

अपर सत्र न्यायाधीश एफटीसी/सीएडब्लू , सोनभद्र अर्चना रानी की अदालत ने सोमवार को 10 वर्ष पूर्व शादी का झांसा देकर युवती के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर दोषी राकेश कुमार को 10 वर्ष की कठोर कैद व 50 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर छह माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित होगी। वहीं कोर्ट ने अर्थदंड की आधी धनराशि 25 हजार रुपये पीड़िता को देने का आदेश दिया है।

अभियोजन पक्ष के मुताबिक मिर्जापुर जिला अंतर्गत मड़िहान थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित युवती ने 13 जून 2017 को घोरावल थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया था कि उसके साथ शादी का झांसा देकर राकेश कुमार पुत्र शिव प्रसाद निवासी शिल्पी, थाना घोरावल, जिला सोनभद्र करीब 3 साल से शारीरिक सम्बंध बनाता रहा ।

बाद में बीमारी का बहाना बनाकर अपने गांव आ गया। पता चला है कि वह दूसरे जगह शादी कर रहा है और आज ही बरात जाने वाली है। आवश्यक कार्रवाई करने की कृपा करें। इस तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने विवेचना किया। पर्याप्त सबूत मिलने पर विवेचक ने चार्जशीट दाखिल किया था।

मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान और पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी को राकेश कुमार को 10 वर्ष की कठोर कैद व 50 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर छह माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित होगी। वहीं कोर्ट ने अर्थदंड की आधी धनराशि 25 हजार रुपये पीड़िता को देने का आदेश दिया है। अभियोजन पक्ष की ओर से सरकारी वकील सत्यप्रकाश त्रिपाठी ने बहस की।

भाजपा जिला कार्यालय पर अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला सम्मेलन का किया गया आयोजन
शाहजहांपुर, अरविंद त्रिपाठी।

शाहजहाँपुर,भाजपा जिला कार्यालय पर अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला सम्मेलन का किया गया आयोजन। आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा की अध्यक्षता में अल्पसंख्यक जिला सम्मेलन का आयोजन किया गया।

आयोजन के दौरान अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा ने उपस्थित भाजपा अल्पसंख्यक आयोग के जिला कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा अल्पसंख्यकों के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं जिनका सीधा लाभ अंतिम पायदान पर खड़े गांव गरीब किसान को मिल रहा है।

जिला सम्मेलन में उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और कहा कि केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है इस दौरान भाजपा सांसद अरुण सागर ने भी अपने विचार व्यक्त किए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही है हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार विकास के पथ पर चलकर लोगों का जीवन स्तर सुधारने का हर संभव प्रयास कर रही है।

जिला सम्मेलन में केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचा कर उनके संबंध में जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया गया।जिला सम्मेलन में अल्पसंख्यक मोर्चा ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह जिला अध्यक्ष केसी मिश्रा महानगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह यादव सहित जनपद के कोने-कोने से पहुंचे अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी एवं भारतीय जनता पार्टी से जुड़े कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।