RTI Act 2005 India - Swatantra Prabhat

आरटीआई प्रकोष्ठ में महेंद्र दूबे व विजय मिश्रा प्रदेश सचिव मनोनीत,कांग्रेसजनों में उत्साह
नैनी,प्रयागराज। सोमवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सूचना का अधिकार (आरटीआई) प्रकोष्ठ में महेंद्र दूबे एवं विजय कुमार मिश्रा को प्रदेश सचिव पद पर मनोनीत किए जाने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर है। दोनों ही लंबे समय से पार्टी के प्रति समर्पित जमीनी कार्यकर्ता रहे हैं और नैनी क्षेत्र के मूल निवासी हैं।यह मनोनयन आरटीआई प्रकोष्ठ के प्रदेश चेयरमैन पुष्पेंद्र श्रीवास्तव द्वारा किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रदेश महासचिव एवं प्रयागराज मंडल प्रभारी विवेक पाण्डेय ने शीर्ष नेतृत्व, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय तथा चेयरमैन पुष्पेंद्र श्रीवास्तव के निर्णय का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।

विवेक पाण्डेय ने अपने वक्तव्य में कहा कि वर्ष 2005 में लागू सूचना का अधिकार (आरटीआई) कानून देश की जनता के लिए एक सशक्त माध्यम है। इसके जरिए आम नागरिक अपने अधिकारों से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकता है तथा सरकारी विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित कर सकता है। उन्होंने कहा कि आरटीआई एक ऐसा प्रभावी उपकरण है, जिसके माध्यम से तथ्यात्मक और सटीक जानकारी हासिल की जा सकती है।

इस मनोनयन पर पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं ने भी खुशी जाहिर करते हुए शुभकामनाएं दीं। बधाई देने वालों में पीसीसी सदस्य रजनीश विश्राम दास, आरटीआई कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राजेंद्र श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव जमाल अख्तर, सुनील कुमार सेन, सुनील यादव (पूर्व जिला चेयरमैन, यमुनापार), जिला उपाध्यक्ष रविराज सिंह, आशीष मिश्रा, नारायण दूबे सहित कई अन्य कांग्रेसजन शामिल रहे।