religious event India - Swatantra Prabhat

अक्षयवट में बागेश्वर धाम सरकार के दिव्य दर्शन
प्रयागराज। धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने पवित्र अक्षयवट में दिव्य दर्शन और पूजन-अर्चन किया इस दौरान धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने विधिवत पूजन-अर्चन कर देश और समाज के कल्याण की कामना की।

उन्होंने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए सनातन धर्म के महत्व, आस्था की शक्ति और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए थे।

कोटवा में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा
प्रयागराज। कोटवा क्षेत्र में भगवान परशुराम जी के पावन जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा का आयोजन बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र में आस्था, भक्ति और सांस्कृतिक उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला।

शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने जयघोष करते हुए पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। आकर्षक झांकियों और धार्मिक ध्वजों से सुसज्जित यह यात्रा कोटवा के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग सड़क किनारे एकत्रित रहे।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर निगम प्रयागराज के नामित पार्षद अरुण कुमार मिश्रा (पिंटू नेता) भी सम्मिलित हुए। उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ शोभायात्रा में भाग लेकर आयोजन की शोभा बढ़ाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम जी का जीवन धर्म, पराक्रम और न्याय का प्रतीक है, जिससे सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए।

उन्होंने भगवान परशुराम जी से समस्त जनमानस के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करते हैं। पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही और  शोभायात्रा शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।

गायत्री साधना से जुड़कर मानव कल्याण का संदेश दे रही कलश यात्रा - अशोक शर्मा
शुकुल बाजार अमेठी। क्षेत्र में भक्ति, संस्कार और जागरूकता का अद्भुत संगम देखने को मिला शांतिकुंज हरिद्वार से निकली ज्योति शक्ति कलश यात्रा यहां पहुंचकर जन-जन में आध्यात्मिक चेतना का संचार कर किया। गायत्री परिवार के तत्वावधान में आयोजित यह यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज में सद्गुणों के विकास और दुर्गुणों के उन्मूलन का प्रेरक अभियान बन चुकी है। मनुष्य में देवत्व का उदय और धरती पर स्वर्ग के अवतरण की प्रक्रिया को लेकर गांव गांव गायत्री उपासना साधना से जोड़ने का काम और वर्तमान में चल रहे विनाशकारी प्रकृति की नाराज़गी को रोकते हुए मानव मात्र के कल्याण को लेकर ज्योति शक्ति कलश यात्रा पूरे उत्तर प्रदेश में चल रही हैं।

सोमवार को जैसे ही कलश यात्रा शुकुल बाजार पहुंची, पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल छा गया। गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं और स्थानीय श्रद्धालुओं द्वारा स्वागत के लिए व्यापक तैयारियां की गई थीं। कलश के आगमन पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया और भव्य स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने पुष्प अर्पित कर, दीप प्रज्वलित कर और भक्ति भाव से नतमस्तक होकर कलश का अभिनंदन किया।

इस अवसर पर शांतिकुंज से कलश यात्रा लेकर आए हुए टोली नायक समर बहादुर,धर्मेश्वर किरार, सत्य नारायण पांडेय ने कहा कि यह ज्योति कलश मानव जीवन में आत्मशुद्धि, सदाचार और सेवा भाव का प्रतीक है। यह यात्रा हमें अपने भीतर की नकारात्मक प्रवृत्तियों को त्यागकर सत्य, प्रेम, करुणा और संयम जैसे सद्गुणों को अपनाने की प्रेरणा देती है। समाज में बढ़ती विकृतियों को दूर करने के लिए ऐसे आध्यात्मिक अभियानों की आज अत्यंत आवश्यकता है।कार्यक्रम में शुकुल बाजार ब्लॉक समन्वयक अशोक शर्मा, ब्लॉक मीडिया प्रभारी दीपक पाठक , गुड्डू तिवारी,  दुर्गेश सहित गायत्री परिवार एवं हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

सभी ने एक स्वर में समाज को नैतिक मूल्यों पर आधारित बनाने और आध्यात्मिक चेतना को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।ज्योति कलश यात्रा ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों और स्थानों का भ्रमण कर लोगों को आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत किया। यह यात्रा सत्थिन में राजकुमार कौशल के आवास से प्रारंभ होकर पूरे बख्तावर, आसाराम पांडे के यहां, जैनबगंज, अनंतराम, हरखूमऊ स्थित गायत्री मंदिर, जगपाल बाबा, इन्दरिया में राजेंद्र प्रताप सिंह के यहां पहुंची।

इसके अलावा पूरे रामदीन गांव में अवधेश मिश्रा, शुकुल बाजार में ध्रुव केश शर्मा व राजकुमार कौशल धर्मशाला, पांडेयगंज में मनोज तिवारी, भोजा तिवारी गांव, अंदीपुर के गायत्री मंदिर, हनुमान मंदिर में रमेश शुक्ला, पाली में सुनील साहू, तेंदुआ में रवि गिरी व जीत तिवारी में दिलीप तिवारी तथा पूरे रग्घू सुधीर शुक्ला के यहां श्रद्धापूर्वक कलश का स्वागत किया गया।अंत में दीप यज्ञ, भजन-कीर्तन और सत्संग का आयोजन किया गया, जिससे वातावरण भक्तिमय और ऊर्जावान बना रहा। श्रद्धालुओं को नैतिक जीवन, संयमित आचरण और सेवा भाव अपनाने का संदेश दिया गया। रात्रि प्रवास, भोजन-प्रसाद वितरण और सामूहिक साधना के साथ यह कार्यक्रम अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, और सुबह टोली को विदाई दी गई।