चुनाव - Swatantra Prabhat

मैथिली ठाकुर ने रचा इतिहास
मैथिली ठाकुर ने रचा इतिहास: 21वीं सदी में जन्म लेने वाली भारत की सबसे कम उम्र की विधायक बनीं
— एक विशेष रिपोर्ट

अमित राघव (ब्यूरो चीफ,देहरादून)

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 कई राजनीतिक उतार-चढ़ाव, नए समीकरणों और जनादेश के अप्रत्याशित रुझानों के साथ समाप्त हुए। लेकिन इस चुनाव की सबसे बड़ी और सबसे चर्चित उपलब्धि रही 25 वर्षीय मैथिली ठाकुर की ऐतिहासिक जीत—एक ऐसी जीत जिसने न सिर्फ बिहार बल्कि पूरे देश के राजनीतिक इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया।

अलीनगर विधानसभा सीट से जीत हासिल कर मैथिली ठाकुर अब सिर्फ एक नए जनप्रतिनिधि का नाम नहीं, बल्कि भारतीय राजनीति की नई पीढ़ी का प्रतीक बन चुकी हैं। जन-जन की लोकप्रिय गायिका और सोशल मीडिया के ज़रिये सांस्कृतिक अभियान चलाने वाली मैथिली ने इस बार अपनी पहचान में “विधायक” का नाम भी जोड़कर इतिहास रच दिया।

21वीं सदी में जन्मी पहली भारतीय विधायक होने का उपलब्धि-सूत्र

मैथिली ठाकुर का जन्म 25 जुलाई 2000 को हुआ था। यह तथ्य उन्हें भारत की उन चुनिंदा युवा राजनीतिक हस्तियों में शामिल करता है, जिन्होंने 21वीं सदी में जन्म लेने के बाद विधायिका के सर्वोच्च लोकतांत्रिक मंचों पर स्थान पाया है।

राजनीति में युवा भागीदारी की लगातार बढ़ती मांग के बीच, 2000 के बाद जन्मी पीढ़ी का विधानसभा में कदम रखना अपने आप में एक ऐतिहासिक मोड़ है। इसी वजह से मैथिली ठाकुर का नाम अब उन मील के पत्थरों में शामिल हो गया है जिनका उल्लेख आने वाले वर्षों तक किया जाएगा।

बिहार की सबसे कम उम्र की विधायक

इस जीत के साथ उन्होंने एक और रिकॉर्ड बनाया — बिहार की सबसे कम उम्र की विधायक का। 25 वर्ष की उम्र में चुनाव जीतना आसान नहीं, खासकर जब राजनीतिक जमीन भी बिल्कुल नई हो। लेकिन उनकी लोकप्रियता, परिवार का सांस्कृतिक योगदान और उनकी विनम्र छवि ने जनता का विश्वास उनके पक्ष में मोड़ दिया।

अलीनगर की जनता का जनादेश — एक नई उम्मीद

तगड़ी राजनीतिक प्रतिस्पर्धा के बीच, मैथिली ठाकुर ने अलीनगर की जनता से ऐसा समर्थन पाया जिसे कई दिग्गज नेता भी वर्षों में हासिल नहीं कर पाते।
मतदाताओं ने बताया कि उन्हें मैथिली में न सिर्फ एक नेता, बल्कि एक नई शुरुआत देखने को मिलती है — एक ऐसी प्रतिनिधि जो गांव, संस्कृति और युवा आकांक्षाओं को एक साथ लेकर चलने की क्षमता रखती हैं।

लोकप्रियता से नेतृत्व तक का सफर

मैथिली ठाकुर पहले से ही देशभर में लोकगायन के लिए जानी जाती रही हैं। लाखों लोगों की पसंद बन चुकी मैथिली ने अपनी आवाज़ से जितनी अनुगूँज पैदा की, उतना ही प्रभाव उन्होंने लोगों के दिलों में विश्वास पैदा करके बनाया है।

उनकी राजनीतिक एंट्री कई लोगों के लिए आश्चर्यजनक थी, लेकिन जीत ने यह साबित कर दिया कि जनता ने उन्हें सिर्फ सुना नहीं, बल्कि अपनाया भी है।

राजनीति में युवा ऊर्जा का प्रतीक

भारत जैसे युवाओं के देश में राजनीति में युवाओं की कमी लंबे समय से चर्चा का विषय रही है। मैथिली ठाकुर जैसी युवा नेता का विधानसभा में प्रवेश इस दिशा में एक प्रेरणादायक संकेत है।
यह न सिर्फ बिहार बल्कि पूरे देश के राजनीतिक ताने-बाने में युवाओं की भागीदारी को नई ऊर्जा देता है।

अगले पाँच साल — जनता की नज़रें उनके काम पर

इतिहास रचने के बाद अब जनता के मन में बड़ी उम्मीदें भी जुड़ चुकी हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि मैथिली अपने निर्वाचन क्षेत्र में शिक्षा, संस्कृति, युवाओं के अवसर, ग्रामीण विकास और महिला सशक्तिकरण जैसे मुद्दों पर किस तरह काम करती हैं।

निष्कर्ष

मैथिली ठाकुर की जीत सिर्फ एक चुनावी परिणाम नहीं है—
यह एक संदेश है कि नई पीढ़ी अब राजनीति के केंद्र में आ रही है;
यह एक संकेत है कि लोग बदलाव चाहते हैं;
और यह एक उदाहरण है कि सोशल मीडिया और जनसंपर्क की दुनिया से आगे बढ़कर कोई युवा देश के लोकतंत्र में ठोस भूमिका निभा सकता है।

21वीं सदी के भारत में जन्मी यह युवा विधायक अब इतिहास में अपना नाम दर्ज करा चुकी हैं। आने वाली यात्रा बताएगी कि यह रिकॉर्ड कितनी दूर तक असर छोड़ता है।

कुशीनगर : बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यूपी बार्डर पर पुलिस की बढ़ाई गई चौकसी
कुशीनगर। बिहार में 6 नवंबर से शुरू हो रहे विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कुशीनगर पुलिस अलर्ट पर है। बुधवार से प्रथम चरण का मतदान शुरू होने के कारण सीमावर्ती क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। कुशीनगर पुलिस बिहार राज्य से आने-जाने वाले सभी मार्गों पर बैरिकेड लगाकर वाहनों की सघन चेकिंग कर रही है। इसके अतिरिक्त, बिहार सीमा पर स्थित सभी पुलिस चौकियों और पिकेट्स पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है।

एसपी केशव कुमार ने बताया कि चुनाव के साथ-साथ शराब और पशु तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए भी यह अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस बिहार से आने-जाने वाले सभी मालवाहक वाहनों का सत्यापन कर रही है। सत्यापन के दौरान ड्राइवरों के नाम, नंबर और गाड़ियों के पंजीकरण संख्या को रजिस्टर में दर्ज किया जा रहा है। कुशीनगर की 90 किलोमीटर लंबी सीमा बिहार राज्य से लगती है, जिस पर 12 थाने और 36 पुलिस चौकियां व पिकेट्स स्थित हैं।

बिहार सीमा से सटे प्रमुख बाजारों और कस्बों में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। इन क्षेत्रों में डायल 112 सेवा को भी सक्रिय किया गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग 28 और राष्ट्रीय राजमार्ग 28B, जो कुशीनगर को सीधे बिहार से जोड़ते हैं, उन पर भी चौकसी कड़ी कर दी गई है।

ओबरा में 10 जुलाई को होगा बाबा भूतेश्वर दरबार में अध्यक्ष का चुनाव
अजित सिंह/ राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)

ओबरा/सोनभद्र-

बाबा भूतेश्वर दरबार महारुद्र सेवा समिति 25 वर्षों से संचालित है। समय-समय पर इसका चुनाव मनोनीत द्वारा होते रहे जिसे भी बाबा भूतेश्वर दरबार महा रूद्र सेवा समिति का अध्यक्ष पद दिया जाता है वह मंदिर में तमाम पर्व पर होने वाले कार्यक्रमों को अध्यक्ष अपनी टीम द्वारा पूर्ण कराता है कुछ वर्षों से संस्था के नियमों में परिवर्तन किया गया की जो भी अध्यक्ष के रूप में आएगा उसका कार्यकाल 2 साल का ही रहेगा उसके पश्चात उसे उस पद को त्याग कर संस्था के साथ जुड़कर कार्य करना पड़ेगा

इसी क्रम में 25 जून को संस्था के प्रबंधक द्वारा तत्काल प्रभाव से लिखित रूप में समाचार पत्रों के माध्यम से समिति को भंग कर दिया गया क्योंकि वैसे भी समिति के अध्यक्ष का कार्यकाल खत्म होते ही समिति अपने आप भंग हो जाती है ऐसी स्थिति में प्रबंधक रामआश्रय बिंद द्वारा अगले को कार्यभार सौंपने से पहले प्रबंधक की देखरेख में रहता है यह नियम में लागू है ।

बताते चलें की आगामी 10 जुलाई को होने वाले चुनाव को लेकर पांच प्रत्याशियों का नाम संस्था के प्रबंधक के पास आया है । जिसमें मनीष कुमार पाण्डेय अध्यक्ष पद के प्रत्याशी, मनोज कुमार सोनी अध्यक्ष पद के प्रत्याशी, धर्मेंद्र कुमार यादव अध्यक्ष पद के प्रत्याशी, रणजीत तिवारी अध्यक्ष पद के प्रत्याशी, अजीत कुमार सिंह अध्यक्ष पद के प्रत्याशी इस तरह पांच प्रत्याशियों का नाम आज दिनांक 9 जुलाई को घोषित किया जाता है ।

वे अपने-अपने समर्थन के साथ 10 जुलाई को उपस्थित रहेंगे । वर्तमान में अध्यक्ष पद पर रह चुके विकास कुमार तिवारी भी पुनः दोबारा इस चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के रूप में है ।10 जुलाई को बाबा भूतेश्वर दरबार के प्रांगण में गुरु पूर्णिमा बड़े ही भव्यता के साथ मनाया जाएगा जिसमें भव्य भंडारे का आयोजन है उसमें आप सम्मिलित होकर पुण्य के भागीदार बने ।

बाबा भूतेश्वर दरबार के समस्त कार्यकर्ता समस्त सती सेवक की उपस्थिति अनिवार्य है क्योंकि 10 जुलाई को 2 से 4 पक्ष विपक्ष के दोनों तरफ से चुनकर चुनाव अधिकारी के रूप में रखा जाएगा, जिसकी देखरेख में यह चुनाव संपन्न होगा, गुप्त वोट देने की व्यवस्था की जाएगी ।जो भी इस गुप्त ओट से चुनकर आएगा उसे ही समिति का अध्यक्ष घोषित किया जाएगा और सभी कार्यकर्ता सभी सती सेवक हर तरह का मनमुटाव को छोड़कर उस अध्यक्ष का सम्मान करेंगे ।

ताकि एक दूसरे में एक जूटता लोगों की बरकरार रहे किसी को किसी तरह का मन मोटाव ना हो एकजुट होकर मंदिर के विकास के बारे में सोचें जिससे लोग इसका मजाक ना उड़ा पाए।बाबा भूतेश्वर दरबार महा रूद्र सेवा समिति आप सभी का हार्दिक अभिनंदन करती है । उक्त आशय की जानकारी प्रबंधक / सचिव रामआश्रय बिंद ने दी।

संविधान व लोकतंत्र को बचाने के लिए लड़ा जा रहा लोक सभा चुनावः अवधेश प्रसाद
विशेष संवाददाता

अयोध्या। लोक सभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी की ओर से प्रत्याशी बनाए जाने के बाद पहली बार मीडिया से मुखातिब होते हुए पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद ने कहा यह चुनाव बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के संविधान व लोकतंत्र को बचाने के लिए लड़ा जा रहा है।लोक सभा 54 अयोध्या की महत्वपूर्ण सीट की चर्चा अयोध्या, उत्तर प्रदेश व देश ही नहीँ पूरे विश्व मे है। ऐसी प्रमुख सामान्य सीट से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुझे टिकट देकर जो महत्वपूर्ण दायित्व दिया है इसके लिए मै उनका आभार व्यक्त करता हूं।

नौ बार विधायक , चार बार केबिनेट मंत्री व दो बार राज्य मंत्री  रहा

पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद ने कहा कि उत्तर प्रदेश में मैं नौ बार विधायक बना।चार बार केबिनेट मंत्री व दो बार राज्य मंत्री बना।उन्होंने कहा आज करोड़ों युवा बेरोजगार घूम रहे है। वे आउटसोर्सिंग या संविदा पर नौकरियां करने पर मजबूर हो रहे हैं। सेना जिसका गौरवशाली इतिहास है। आज डबल इंजन की सरकार ने सेना मे भर्ती को अग्निवीर की जो व्यवस्था बनाई है।यह देश की सुरक्षा व सेना के साथ मजाक है। हमारे नेता स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव ने सेना के सम्मान को बढ़ावा दिया था।वर्तमान सरकार मे सेना का न तो कोई सम्मान है और न ही भविष्य की कोई गारंटी है।

प्रदेश मे सभी 80 सीटों पर इंडिया गठबंधन जीत दर्ज कराएगा

आज जनता मे बदलाव की जो बयार चल रही है यह चुनाव आते आते आंधी मे बदल जाएगी। प्रदेश मे सभी 80 सीटों पर इंडिया गठबंधन जीत दर्ज कराएगा।उन्होंने कहा भाजपा के पास चुनाव लड़ने के लिए कोई हथियार नहीं है। झूठ व फरेब के बल पर चुनाव जीतना चाह रहे हैं।उन्होंने कहा कि आज मिल्कीपुर क्षेत्र के यहां आधा दर्जन ग्राम प्रधान मौजूद है जिन्हें भाजपा ने यह प्रचारित किया था कि वे सपा छोडकर भाजपा मे शामिल हो गए हैं। किन्तु सभी प्रधानों ने हमारा साथ देने की बात कही है। प्रेसवार्ता मे भाजपा जिलाध्यक्ष पारस नाथ यादव सहित सपा के कई अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अयोध्या आचार संहिता लगते ही बैनर-होर्डिंग हटाने में जुटा प्रशासन
अयोध्या। लोकसभा चुनाव 2024 की अधिसूचना जारी होते ही प्रशासन सक्रिय हो गया है। आचार संहिता के अनुपालन के लिए हर पहलू पर बारीकी से नजर रखी जा रही है। इसी के तहत मिल्कीपुर के तीनों थाना क्षेत्रों एवं नगर पंचायत कुमारगंज में राजनीतिक दलों की ओर से लगाए गए होर्डिंग व बैनर को प्रशासन द्वारा उतरवाया जा रहा है । साथ ही लोगों को आचार संहिता के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

चुनाव आयोग के निर्देश पर सार्वजनिक स्थानों से हटाए जा रहे पोस्टर बैनर

एसडीएम राजीव रत्न सिंह, क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में मिल्कीपुर सर्किल के सभी प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष क्षेत्र के  प्रमुख बाजारों सार्वजनिक स्थान सरकारी भवनों समेत अन्य स्थानों से राजनीतिक दलों के होर्डिंग-बैनरों को उतरवाया जा रहा है। लोगों को चेताया भी कि किसी भी दशा में चुनावी प्रचार सामग्री बैनर, पोस्टर आदि न लगाएं।
जिलाधिकारी के निर्देश पर सभी प्रशासनिक अधिकारी जुटें

संपत्तियों से 24 घंटे के अंदर समस्त प्रचार सामग्री पोस्टर, बैनर, पंपलेट हटाए जाएंगे। सरकारी कार्यालयों, सभागारों, अधिकारियों के कक्षों में लगी सभी जीवित राजनैतिक महानुभावों की फोटो भी हटेगी। केवल राष्ट्रपति, राज्यपाल की फोटो लगी रह सकती है।लोक संपत्तियों टेक्सी स्टैंड, सड़क, सार्वजनिक चौराहों, बिजली के खम्बे, इत्यादि से 72 घंटे के अंदर समस्त प्रचार सामग्री पोस्टर, बैनर, पंपलेट हटाए जाएंगे।

निजी भवनों पर भी बगैर अनुमति के नहीं लग सकेंगे पोस्टर बैनर

अपने निजी भवन पर बैनर, झंडा, कटआउट इत्यादि प्रतिबंधित नहीं है, बशर्ते भवन स्वामी ने ये काम अपनी इच्छा से किया हो।प्रत्याशी भवन स्वामी की लिखित अनुमति के बाद ही निजी भवन पर अपनी प्रचार सामग्री लगा सकता है, जिसकी रिटर्निंग अफसर को जानकारी देनी होगी। नहीं तो जुर्माना लगेगा। ऐसे काम, जिनका टेंडर निकलने के बाद वर्कऑर्डर हो चुका है लेकिन मौके पर भौतिक रूप से काम शुरू न हुआ हो, वह इस दौरान शुरू नहीं किए जा सकते।ऐसे काम जो मौके पर भौतिक रूप से शुरू हो चुके हैं, वह जारी रहेंगे।

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में हजारीबाग विधायक को भाजपा ने दी बड़ी जिम्मेवारी
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में हजारीबाग विधायक को भाजपा ने दी बड़ी जिम्मेवारी

महासमुंद जिले के कुल चार विधानसभा में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में करेंगे कार्य

हज़ारीबाग/झारखण्ड - कृष्णा कुमार

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव -2023 को लेकर हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल को एक बड़ी जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व द्वारा दिया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एवं राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष के मार्गदर्शन में आगामी छत्तीसगढ़ चुनाव में एक पूरे जिले के कुल 4 विधानसभा सीट की जिम्मेवारी विधायक मनीष जायसवाल जी को दी गई है। विधायक मनीष जायसवाल को छत्तीसगढ़ राज्य के महासमुंद जिले के कुल चार विधानसभा क्षेत्र का चुनाव में संगठनात्मक जिम्मेवारी दी गई है। उन्हें इसकी जानकारी भाजपा के राष्ट्रिय महामंत्री तरुण चुग द्वारा दिया गया है ।

ज्ञात हो की इससे ही पूर्व उन्हें बिहार विधानसभा चुनाव और कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भी  पार्टी की ओर से विश्वास जताते हुए जिम्मेवारी दी गई थी जिसमें उनका प्रदर्शन भी उत्कृष्ट रहा था ।

वारासिवनी एसडीएम ने ली बीएलओ की समीक्षा बैठक
स्वतंत्र प्रभात, हेमेन्द्र क्षीरसागर।

जिला ब्यूरो। मध्यप्रदेश।

बालाघाट।

आगामी विधानसभा निर्वाचन वर्ष 2023 को दृष्टिगत रखते हुये एसडीएम एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी-112 वारासिवनी कामिनी ठाकुर की अध्यक्षता में 04 एवं 05 जुलाई को बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) की बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य एवं मतदान केन्द्रों की स्थिति की समीक्षा की गई। बैठक में 17 बीएलओ के अनुपस्थित रहने पर उन्हेंक कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है कि क्योंस न उनके विरूद्ध अनुशासनात्मडक कार्यवाही की जाये।

04 जुलाई को खैरलांजी क्षेत्र के 70 बीएलओ को दोपहर 03 बजे से तहसील कार्यालय वारासिवनी के नवीन सभा कक्ष में उपस्थित होने निर्देशित किया गया था, जिसमें 67 बीएलओ द्वारा अपनी उपस्थिति दी गई एवं 3 बीएलओ अनुपस्थित रहें हैं। इसी प्रकार 05 जुलाई को वारासिवनी के ग्रामीण बीएलओ की समीक्षा बैठक दोपहर 12.00 बजे से रखी गई थी। इस बैठक में 144 बीएलओ में से 14 बीएलओ अनुपस्थित पाये गये हैं।

बैठक में अनुपस्थित रहे इन सभी 17 बीएलओ को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है। संबंधित बीएलओ द्वारा कारण बताओ नोटिस का समय सीमा में संतोषजनक जवाब नहीं प्रस्तुत करने पर उनके विरूद्ध कार्यवाही का प्रस्तााव कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी बालाघाट की ओर प्रे‍षित किया जावेगा। इस समीक्षा बैठक में तहसीलदार श्री सहदेव सिंह मार्को वारासिवनी, इंद्रसेन तुमराली उपस्थित रहे।