Wildlife Search Operation India - Swatantra Prabhat

भांभर रेंज में वन विभाग का सर्च ऑपरेशन तेज, ड्रोन से निगरानी; 24 घंटे गश्त जारी
बलरामपुर। जनपद के पचपेड़वा ब्लॉक अंतर्गत भांभर रेंज के रेहरा ग्राम में हाल ही में हुई मानव-वन्य जीव संघर्ष की दुखद घटना के बाद वन विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। विभाग द्वारा वन क्षेत्र से सटे गांवों में युद्ध स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाते हुए 24 घंटे गश्त और वन्य जीवों की लगातार ट्रैकिंग की जा रही है।वन विभाग की टीम ने 11 और 12 अप्रैल को सुबह 6 बजे से 9 बजे तक रेहरा, बेलभरिया, परसरामपुर और पिपरा सडवा गांवों के आसपास करीब 4 से 6 किलोमीटर तक पैदल ट्रैकिंग की, हालांकि इस दौरान किसी भी वन्य जीव के पगमार्ग की पुष्टि नहीं हो सकी।

भांभर रेंज के वन दरोगा और वन रक्षकों की टीम लगातार क्षेत्र में सक्रिय है और आसपास के गांवों—रेहरा, छोटका-बड़का भुकुरवा, परसरामपुर और गिद्धहवा—में गश्त करते हुए लोगों से वन्य जीवों की गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त स्टाफ भी तैनात किया गया है।

वन विभाग द्वारा गांवों में बैनर, पोस्टर, ई-रिक्शा और लाउडस्पीकर के माध्यम से "क्या करें, क्या न करें" की एडवाइजरी जारी कर लोगों को सतर्क किया जा रहा है। संवेदनशील गांवों, विशेषकर रेहरा और परसरामपुर में ड्रोन के जरिए निगरानी रखी जा रही है। इसके अलावा, शाम के समय वन क्षेत्र के पास पटाखे फोड़ने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि जंगली जानवर आबादी की ओर न बढ़ें।

घटना स्थल और आसपास के क्षेत्रों में कैमरा ट्रैप भी लगाए गए हैं, जिससे वन्य जीवों की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। साथ ही ग्राम प्रधानों के सहयोग से चौपाल और जागरूकता गोष्ठियों का आयोजन कर ग्रामीणों को महुआ बीनने, पशु चराने या लकड़ी लेने के लिए जंगल में न जाने की सख्त हिदायत दी जा रही है।

डीएफओ ने आमजन से अपील की है कि वे किसी भी स्थिति में वन क्षेत्र में प्रवेश न करें और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल वन विभाग या स्थानीय पुलिस को सूचना दें। वन विभाग ने विभिन्न रेंज अधिकारियों के मोबाइल नंबर भी जारी किए हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत संपर्क किया जा सके। वन विभाग की इस सतर्कता और सघन निगरानी अभियान से क्षेत्र में लोगों के बीच सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है, वहीं प्रशासन स्थिति पर पूरी नजर बनाए हुए है।