Ramrekha River - Swatantra Prabhat

ज्ञापन सौंपकर भाजपा नेता चन्द्रमणि पाण्डेय सुदामा ने मंडलायुक्त बस्ती से समस्त समाधान की उठाई मांग
बस्ती। बस्ती जिले के हरैया विधानसभा क्षेत्र केभाजपा नेता एवं समाजसेवी चन्द्रमणि पाण्डेय "सुदामाजी" ने आज मंडलायुक्त बस्ती को संबोधित ज्ञापन अपर आयुक्त बस्ती को सौंपकर जनहित एवं पर्यावरण से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई की मांग की।

ज्ञापन में मनोरमा, रामरेखा एवं कुआनो नदियों की सफाई, अतिक्रमण हटाने, प्रदूषण रोकने, राष्ट्रीय राजमार्ग-27/28 के निर्माण में कथित अनियमितताओं की जांच तथा मानकविहीन टोल प्लाजा चौकड़ी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई।

श्री पाण्डेय ने कहा कि 05 फरवरी 2026 से लगातार जिलाधिकारी सहित संबंधित अधिकारियों को अनेक प्रार्थना पत्र दिए जाने के बावजूद स्थायी समाधान नहीं हो सका है।

आज भी नदियों में गंदे नालों का पानी गिर रहा है, अवैध अतिक्रमण बने हुए हैं तथा जल प्रवाह बाधित होने से पर्यावरण, जनस्वास्थ्य और धार्मिक आस्था प्रभावित हो रही है।

ज्ञापन में मांग की गई कि मनोरमा, रामरेखा एवं कुआनो नदी के संरक्षण एवं पुनर्जीवन के लिए समयबद्ध विशेष अभियान चलाया जाए, नदी की भूमि से सभी अवैध अतिक्रमण हटाए जाएं, बिना शोधन के गंदे पानी के प्रवाह पर रोक लगे, जल प्रवाह सुनिश्चित करने हेतु वैज्ञानिक कार्ययोजना लागू की जाए तथा कूड़ा फेंकने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करते हुए जनजागरूकता अभियान चलाया जाए।

इसके साथ ही श्री पाण्डेय ने राष्ट्रीय राजमार्ग-27/28 के निर्माण कार्य में कथित अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई, गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पुनः निर्माण तथा निर्माण कार्य में नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने की मांग भी की। उन्होंने बताया कि गुणवत्ता विहीन लेपन के संदर्भ में 30/10/2025 को ही प्रार्थना पत्र दिया था यदि उसी समय ध्यान दिया गया होता तो आज हाइवे में जगह जगह गड्ढे न होते।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि क्षेत्र में मानक विपरीत टोल प्लाजा संचालित किए जा रहे हैं, जिससे स्थानीय जनता को अनावश्यक आर्थिक बोझ उठाना पड़ रहा है। उन्होंने इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर जनहित में आवश्यक कार्रवाई की मांग की।चन्द्रमणि पाण्डेय "सुदामाजी" ने कहा कि उनका उद्देश्य किसी व्यक्ति या संस्था का विरोध नहीं, बल्कि जनहित, पर्यावरण संरक्षण, विकास कार्यों में गुणवत्ता और प्रशासनिक पारदर्शिता सुनिश्चित कराना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मंडलायुक्त बस्ती जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी करेंगे और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।

नदीयों के पुनरूद्धार के लिए व्यापक रूप लेता आंदोलन
बस्ती। जनपद की पौराणिक जीवनरेखाएं मानी जाने वाली नदियों  मनोरमा, कुआनो एवं रामरेखा — की बदहाल स्थिति, घाटों पर पसरी गंदगी और विषाक्त हो चुके जल के विरोध में चल रहा धरना एवं भूख-हड़ताल आज छठे दिन भी जारी रहा। दिन बीतने के साथ यह आंदोलन अब और उग्र होता जा रहा है और जनसमर्थन लगातार बढ़ रहा है।आज धरना स्थल पर वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमोद पाण्डेय एवं अभिषेक तिवारी पहुंचे। दोनों नेताओं ने आंदोलन को अपना समर्थन देते हुए इसे विशुद्ध रूप से जनहित की लड़ाई बताया और कहा कि नदियों का अस्तित्व बचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

भूख-हड़ताल पर बैठे भाजपा नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता चन्द्रमणि पाण्डेय ‘सुदामा’ ने प्रशासन की उदासीनता पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा, “हम संख्या में कम नहीं, बल्कि ज्यादा हैं, क्योंकि हमारे साथ जनहित का मजबूत इरादा खड़ा है। हर दिन सैकड़ों लोग इस आंदोलन से जुड़ रहे हैं और अपना समर्थन दे रहे हैं। नदियों की दुर्दशा अब किसी से छिपी नहीं है।”

सुदामा ने जिला प्रशासन को चेतावनी भरे स्वर में कहा कि यदि अब भी ठोस कार्ययोजना प्रस्तुत कर नदियों की सफाई एवं पुनर्जीवन की दिशा में गंभीर पहल नहीं की गई, तो कल भूख-हड़ताल के सातवें दिन वे प्रशासन की वादाखिलाफी और संवेदनहीनता के विरोध में माननीय प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को खून से पत्र लिखकर भेजने को बाध्य होंगे। उन्होंने कहा कि यह कदम किसी भावुकता में नहीं, बल्कि व्यवस्था की चुप्पी तोड़ने के लिए उठाया जाएगाधरना स्थल पर आज भी जनसमर्थन का सिलसिला अनवरत जारी रहा।

इस दौरान प्रमोद पाण्डेय, आशीष तिवारी के साथ देवशरण शुक्ल, दिग्विजय नाथ पाण्डेय, राजीव पाण्डेय, महेंद्र सिंह, राहुल शर्मा, रमेश चौधरी, शकील अहमद, जुवैद, दीनबंधु उपाध्याय, राजेश सिंह, देवेन्द्र पाण्डेय, अनिल तिवारी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं युवा उपस्थित रहे और आंदोलन को अपना समर्थन दिया। यह आंदोलन अब केवल नदियों की सफाई तक सीमित नहीं रह गया है। यह जनस्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और प्रशासनिक जवाबदेही की लड़ाई का रूप ले चुका है। आंदोलनकारियों का स्पष्ट कहना है कि यदि जिला प्रशासन शीघ्र प्रभावी कदम नहीं उठाता है, तो यह जनआंदोलन और अधिक व्यापक एवं तीव्र रूप धारण करेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।