Pakistan Army - Swatantra Prabhat

भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर, विदेश मंत्रालय ने कहा- गोलीबारी रोकने पर बनी सहमति।
स्वतंत्र प्रभात।

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा कि पिछले 48 घंटे से अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और वह खुद पाकिस्तान और भारत के नेताओं के संपर्क में हैं। भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच एक अच्छी खबर आई है।

भारत और पाकिस्तान पूरी तरह से सीजफायर के लिए सहमत हो गए हैं। भारत के विदेश मंत्रालय ने भी इसकी पुष्टि कर दी है। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने जानकारी दी कि शाम 5 बजे से भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर लागू है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि पाकिस्तान के डीजीएमओ ने भारत के डीजीएमओ को दोपहर में फोन किया और गोलीबारी रोकने पर सहमति बनी।

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा, “भारत और पाकिस्तान ने आज गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति बनाई है। भारत ने सभी रूपों और अभिव्यक्तियों में आतंकवाद के खिलाफ लगातार दृढ़ और अडिग रुख बनाए रखा है। वह ऐसा करना जारी रखेगा।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी इसको लेकर पोस्ट किया है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान पूरी तरह से सीजफायर के लिए सहमत हो गए हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा, “अमेरिका की मध्यस्थता में एक लंबी रात की बातचीत के बाद मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं। दोनों देशों को बुद्धि और बुद्धिमत्ता का उपयोग करने के लिए बधाई। इस मामले पर आपके ध्यान के लिए धन्यवाद।”

अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो ने X पर लिखा, “पिछले 48 घंटों में उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शहबाज शरीफ, विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर, पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और असीम मलिक सहित वरिष्ठ भारतीय और पाकिस्तानी अधिकारियों से बातचीत की है। मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान की सरकारें तत्काल युद्ध विराम और व्यापक मुद्दों पर बातचीत शुरू करने पर सहमत हो गई हैं। हम शांति का मार्ग चुनने में प्रधानमंत्री मोदी और शरीफ की बुद्धिमत्ता और विवेक की सराहना करते हैं।”

टीवी के बड़े नामों बरखा दत्त से लेकर ‘आज तक’, ‘टाइम्स नाउ’, ‘रिपब्लिक भारत’, ‘न्यूज 18’ और ‘जी न्यूज’ ने पिछले 24 घंटों में न केवल भारतीय फौजों को पाकिस्तान के भीतर इस्लामाबाद तक दाखिल करवा दिया, बल्कि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री से हवा में घुटने भी टिकवा दिए. लगातार भररतीय मीडिया की सतही रिपोर्टिग युद्ध की खबरों के साथ ही सोशल मीडिया और आम चर्चाओं में छाई रही.

इया बीच पांच फर्जी खबरें जो भारतीय मीडिया ने उड़ाई :

1. पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर की गिरफ्तारी की झूठी खबर :

जी न्यूज, एबीपी और अन्य चैनलों ने दावा किया कि पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर को गिरफ्तार कर लिया गया है. दावा किया गया कि जनरल साहिर शमशाद मिर्ज़ा को नया सेनाध्यक्ष बनाया जा सकता है. टाइम्स नाउ ने ट्वीट कर कहा कि पाकिस्तान में तख्तापलट हो गया, लेकिन किसी भी स्वतंत्र स्रोत या सरकार ने इसकी पुष्टि नहीं की. यह पूरी तरह अफवाह थी.

2. कराची पोर्ट पर हमला और विनाश की फर्जी खबर :

कई चैनलों ने कहा कि भारतीय नौसेना ने कराची पोर्ट पर हमला कर उसे नष्ट कर दिया. एबीपी आनंदा ने एक पुराना अमेरिकी विमान दुर्घटना का वीडियो दिखाया और कहा कि यह आईएनएस विक्रांत की कार्रवाई का परिणाम है. इंडिया टुडे, एनटीवी, रिपब्लिक बांग्ला जैसे चैनलों ने इसे प्रमुखता से दिखाया. किसी भी आधिकारिक या स्वतंत्र स्रोत से इसकी पुष्टि नहीं हुई.

3. राजौरी में आत्मघाती हमला, जो हुआ ही नहीं :

आज तक की एंकर श्वेता सिंह जो पहले नोट में चिप लगवा चुकी और अंजना ओम कश्यप ने दावा किया कि राजौरी में भारतीय सेना पर फिदायीन हमला हुआ. यह दावा बिना किसी आधिकारिक स्रोत के किया गया. बाद में सेना ने एएनआई को बताया कि यह खबर पूरी तरह झूठी थी.

4. पाकिस्तानी शहरों के विनाश और प्रधानमंत्री के छिपने की झूठी रिपोर्ट

: न्यूज लाइव (असम) और अन्य क्षेत्रीय चैनलों ने दावा किया कि भारत ने पाकिस्तान के 12 शहर नष्ट कर दिए और पीएम शाहबाज़ शरीफ़ बंकर में छिपे हुए हैं. जी न्यूज और टाइम्स नाउ नवभारत ने कहा कि इस्लामाबाद पर भारत ने कब्ज़ा कर लिया और सेना ने आत्मसमर्पण कर दिया. NDTV ने भी कुछ समय के लिए दावा किया कि पाकिस्तानी टैंक राजस्थान की ओर बढ़ रहे हैं, लेकिन बाद में पोस्ट हटा ली गई.

5. पाकिस्तानी लड़ाकू विमान गिराए गए और एक पायलट पकड़ा गया :

यह खबर भी पूरी तरह झूठी निकली. कई चैनलों ने कहा कि भारत ने दो JF-17 और एक F-16 विमान गिरा दिए. डेक्कन क्रोनिकल ने एक एआई से बना हुआ फर्जी वीडियो ट्वीट किया जिसमें एक पाक जनरल यह स्वीकार करता है. इंडिया टुडे और रिपब्लिक ने भी दावा किया कि एक पाकिस्तानी पायलट को जम्मू-कश्मीर के अखनूर में पकड़ा गया है. 13 घंटे बाद भी कोई सरकारी पुष्टि नहीं हुई. पाकिस्तान सरकार के सूचना मंत्री ने इन सभी दावों को "पूरी तरह झूठ और मनगढ़ंत" बताया.

जाफर एक्सप्रेस हाईजैकिंग के बाद, एक के बाद एक आतंकी हमलो से हिली सरकार, पाकिस्तान में गृहयुद्ध के हालात
जाफर एक्सप्रेस हाईजैकिंग- पाकिस्तान में हिंसा अपने चरम पर पहुंच चुकी है। जाफर एक्सप्रेस हाईजैकिंग के बाद तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) और बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने एक के बाद एक 56 हमले कर पाकिस्तानी सेना को हिला दिया है। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वाह के कई इलाकों में आतंकी संगठनों का नियंत्रण बढ़ने लगा है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या पाकिस्तान गृहयुद्ध की ओर बढ़ रहा है?

48 घंटे में 57 हमले
TTP और BLA ने बीते 48 घंटों में 57 हमले किए, जिनमें आत्मघाती बम धमाके, IED विस्फोट, फायरिंग और स्नाइपर अटैक शामिल हैं। पाकिस्तानी सरकार ने 16 लोगों की मौत और 46 के घायल होने की पुष्टि की है, हालांकि, असली आंकड़े इससे कहीं ज्यादा हो सकते हैं।

पाकिस्तानी सेना के काफिले पर हमला
बलूचिस्तान के नोशकी में शनिवार को पाकिस्तानी सेना के काफिले पर हमला हुआ, जिसमें BLA ने 90 सैनिकों के मारे जाने का दावा किया। इससे पहले, बीते मंगलवार को बलूच विद्रोहियों ने जाफर एक्सप्रेस को हाईजैक कर लिया था, जिसे छुड़ाने के लिए पाकिस्तानी सेना को 40 घंटे का ऑपरेशन चलाना पड़ा। इन घटनाओं ने पाकिस्तान में सुरक्षा हालात की पोल खोल दी है।

अफगान सीमा से बढ़ी मुश्किलें
पाकिस्तान न सिर्फ आतंरिक हिंसा से जूझ रहा है, बल्कि अफगान सीमा पर भी तनाव चरम पर है। हथियारों और ड्रग्स की तस्करी ने हालात को और बिगाड़ दिया है। आर्थिक संकट और राजनीतिक अस्थिरता से जूझ रही पाकिस्तान सरकार अब अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है।

गृहयुद्ध की ओर बढ़ता पाकिस्तान
पाकिस्तान के तीन प्रांतों के 23 जिलों में हिंसा फैल चुकी है। बलूचिस्तान में आतंकी हमले कोई नई बात नहीं हैं, लेकिन अब खैबर पख्तूनख्वाह और पंजाब के इलाकों में भी हमले बढ़ रहे हैं। पाक सेना ने आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की घोषणा की है, लेकिन यह कदम देश को गृहयुद्ध की ओर धकेल सकता है।

आखिर क्या है इमरान खान और आसिम मुनीर की जेल में हुई सीक्रेट मीटिंग का राज़
दुनियाभर में अपनी बिगड़ती छवि को सुधारने के लिए पाकिस्तान के सेना प्रमुख ने फैसला किया है कि वो इमरान खान की जुबान पर लगाम लगाने के लिए ताकत का नहीं बल्कि कूटनीति का सहारा लेंगे। इसी के तहत उन्होंने इमरान खान को दोस्ती का ऑफर दिया है। पाकिस्तानी मीडिया की माने तो सेना प्रमुख आसिम मुनीर पुरानी दुश्मनी भुलाकर इमरान खान से हाथ मिलाना चाहते हैं। खबरों की माने तो आसिम मुनीर गुपचुप तरीके से रावलपिंडी की अदियाला जेल गए थे।

उन्होंने इमरान खान से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद पाकिस्तानी सेना की तरफ से बयान आया कि इमरान खान अपनी टिप्पणियों के लिए माफी मांगे। अंदर की खबर ये है कि इमरान खान और आसिम मुनीर की डील फाइनल हो चुकी है। इमरान खान के सार्वजनिक तौर पर माफी मांगते ही पाकिस्तान की सेना उन्हें सत्ता में वापस लाने की तैयारी शुरू कर देगी।

कहा तो ये भी जा रहा है कि नवाज शरीफ को एक बार फिर से पाकिस्तान छोड़ना पड़ सकता है। हालांकि ये खबरें कितनी सही है ये तो बताना मुश्किल है। लेकिन इमरान खान का लगातार सेना के खिलाफ जहर उगलना और सेना का उन आरोपों को खारिज करना।

ये इशारा जरूर करता है कि कहीं न कहीं आसिम मुनीर और इमरान खान के बीच कोई न कोई खिचड़ी तो पक रही है। महानिदेशक इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा गया था कि 9 मई के हिंसक विरोध प्रदर्शन में शामिल लोगों से माफी मांगने और कोई भी बातचीत करने से पहले अराजकता की राजनीति से दूर रहने की मांग की थी।

जेल में बंद पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक अध्यक्ष इमरान खान ने 9 मई की घटनाओं के लिए माफी मांगने की सेना की मांग को ठुकरा दिया है। इसके साथ ही इमरान ने अपनी गिरफ्तारी के तुरंत बाद पिछले साल देश में हुए हिंसक विरोध प्रदर्शनों में अपनी पार्टी की संलिप्तता से इनकार किया है।

उन्होंने यह भी कहा था कि 9 मई के आरोपियों और अपराधियों को संविधान और कानून के मुताबिक सजा देनी होगी। रावलपिंडी की अदियाला जेल में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत के दौरान कहा मुझे माफी क्यों मांगनी चाहिए, यह मुझसे मांगी जानी चाहिए।

पाकिस्तान आर्मी की शर्मनाक हरकत, बिना किसी कारण के गोलीबारी
Pakistan: लगता है कि पाकिस्तानी सेना का एक बार फिर पिटने का मन कर रहा है इसीलिए वह उकसावे वाली कार्रवाई कर रही है। इस सप्ताह पाकिस्तानी सेना ने एलओसी के पार से दो बार अकारण गोलीबारी की जिसका भारतीय सुरक्षा बलों ने करारा जवाब दिया।

भारतीय अधिकारियों ने यह मुद्दा पाकिस्तान के समक्ष उठाया भी है लेकिन झूठा पाकिस्तान आरोपों से मुकर गया है। सवाल यह है कि आखिर पाकिस्तान के मन में चल क्या रहा है? हम आपको यह भी बता दें कि पाकिस्तान की हर हरकत पर मोदी सरकार की नजर बनी हुई है इसीलिए गृह राज्य मंत्री एलओसी का दौरा कर आये हैं।

जहां तक पाकिस्तान की ओर से की गयी गोलीबारी की बात है तो आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार से हुई गोलीबारी में शुक्रवार को एक सैनिक घायल हो गया। अधिकारियों ने बताया कि जवान को चांदनी चौकी के पास गोली लगी और उसे विशेष उपचार के लिए यहां सेना के 92 बेस अस्पताल में भेजा गया है।

अधिकारियों ने बताया कि जवान का उपचार जारी है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। हम आपको यह भी बता दें कि इसी सप्ताह मंगलवार को भी अरनिया सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट विक्रम बीओपी पर पाकिस्तान रेंजर्स की अकारण गोलीबारी में बीएसएफ के दो जवान घायल हो गए थे।

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने भारत-पाकिस्तान सीमा के निकट अग्रिम चौकी पर सीमा पार से अकारण हुई गोलीबारी को लेकर पाकिस्तान रेंजर्स के समक्ष विरोध दर्ज कराया है। अधिकारियों ने बताया है कि बीएसएफ ने बृहस्पतिवार शाम आरएस पुरा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट बॉर्डर आउटपोस्ट (बीओपी) में हुई कमांडेंट स्तर की फ्लैग मीटिंग में पाकिस्तान रेंजर्स के समक्ष मुद्दा उठाया।

बैठक के दौरान बीएसएफ के अधिकारियों ने सीमा पार से मादक पदार्थों की तस्करी का मुद्दा भी उठाया और कहा कि उनके पास बल द्वारा मारे गए तस्करों के सचित्र साक्ष्य हैं। हालांकि पाकिस्तान रेंजर्स ने हमेशा की तरह आरोपों से इंकार कर दिया।

इस बीच, एक बड़ी खबर यह है कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने शुक्रवार को कश्मीर के अग्रिम इलाकों का दौरा किया और नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों से बातचीत की। बीएसएफ कश्मीर ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, 'भारत सरकार के गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने श्रीनगर के अग्रिम इलाकों का दौरा किया और नियंत्रण रेखा पर तैनात बीएसएफ कश्मीर के जवानों के साथ बातचीत की।'

बीएसएफ ने कहा कि गृह राज्य मंत्री ने देश की सीमाओं की सुरक्षा में सैनिकों के अटूट समर्पण की सराहना की। नित्यानंद राय ने मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले का दौरा भी किया और 19 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन करने के अलावा विकास कार्यों की आधारशिला रखी।

सेना पर भी पड़ा पाकिस्तान के कंगाली का असर!
International news:

कंगाल पाकिस्तान की मंदी का असर अब देश की सेना पर पड़ने लगा है। फंड की कमी के चलते पाकिस्तान में सेना का ईंधन खत्म हो गया और  सेना ने इस साल के अंत तक सभी सैन्य अभ्यास और युद्ध अभ्यास रद्द कर दिए हैं। रिपोर्ट के अनुसार पाक ने भारत के साथ युद्धविराम समझौता या सीमा पर अमन-चैन की बात ईंधन की कमी के कारण की है। यह स्पष्ट है कि अब दक्षिण एशियाई देश में राजनीतिक और आर्थिक उथल-पुथल ने पाकिस्तानी सेना को भी परेशान कर दिया है।  सीमा पार से यूरेशियन टाइम्स द्वारा प्राप्त इंटेल रिपोर्ट से पता चला है कि पाकिस्तानी सेना के डीजी सैन्य प्रशिक्षण ने हाल ही में सभी फील्ड संरचनाओं और मुख्यालयों को दिसंबर तक सभी युद्ध खेलों को निलंबित करने के लिए एक पत्र जारी किया है।

पाकिस्तानी सेना से संबंधित मामलों के दिल्ली के जाने-माने विशेषज्ञ, भारतीय सेना के कर्नल दानवीर सिंह (सेवानिवृत्त) कहते हैं, ''एक पाकिस्तानी टी-80 टैंक प्रति किलोमीटर दो लीटर की खपत करता है।'' यूरेशियन टाइम्स से विशेष बातचीत में उन्होंने कहा, इसीलिए पाकिस्तान ने सभी बख्तरबंद और मशीनीकृत अभ्यास निलंबित कर दिए हैं। पाकिस्तानी सेना में 560,000 सक्रिय सैनिक हैं। इसमें कुल आठ कोर (लगभग 20-30 हजार सैनिकों से बनी) हैं, इसके अलावा एसएसजी (विशेष सेवा समूह) जैसे अन्य सहायक डिवीजन हैं, जिनमें विशेष बलों के कमांडो शामिल हैं।

पाकिस्तानी सेना के पास कई सैन्य ट्रक, छोटे वाहन, टैंक और पैदल सेना के लड़ाकू वाहन हैं, जिन्हें सालाना भारी मात्रा में ईंधन और स्नेहक की आवश्यकता होती है।“यह लागत-अर्थव्यवस्था का विज्ञान है जिसे हम भारतीय सेना के युवा सैन्य अधिकारियों के रूप में 90 के दशक की शुरुआत में भी महसूस किया था जब भारतीय अर्थव्यवस्था खस्ताहाल थी और अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने के लिए सोना गिरवी रखना पड़ा था,” कर्नल दानवीर सिंह याद करते हैं। पैदल सेना रेजिमेंट में सेवा की। गौरतलब है कि FATF की ग्रे लिस्ट से निकलने और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) से कर्ज मिलने के बाद भी पाकिस्तान गंभीर वित्तीय संकट से जूझ रहा है। पूर्व प्रधान मंत्री इमरान खान की 9 मई की गिरफ्तारी के कारण उत्पन्न राजनीतिक अस्थिरता ने आर्थिक उथल-पुथल को और बढ़ा दिया है। सैन्य अधिकारियों के खिलाफ हिंसक विरोध प्रदर्शन, सैन्य प्रतिष्ठानों (छावनियों और मुख्यालयों) पर हमले और ध्वज-गृह को जलाने से स्थिति और खराब हो गई।

उद्धृत कारण "आरक्षित ईंधन" और स्नेहक की कमी है। सैन्य शब्दावली में, आरक्षित ईंधन युद्ध भंडार से भिन्न होता है। जबकि युद्ध भंडार कुछ दिनों या अवधि के लिए युद्ध लड़ने के लिए आवश्यक हथियारों और ईंधन के लिए होते हैं, आरक्षित भंडार आम तौर पर घरेलू सैन्य अभ्यास और युद्ध अभ्यास के लिए होते हैं। बता दें कि पाकिस्तान में महंगाई चरम पर है और लोग अपनी रोजमर्रा की जिंदगी से जूझ रहे हैं। आटे जैसी खाद्य सामग्री के लिए दंगे और मौतें हुई हैं.लेकिन एफओएल (ईंधन, तेल और स्नेहक) की कीमतों ने पाकिस्तानी सेना को सबसे ज्यादा परेशान किया है। पाकिस्तान में ईंधन की कीमतें पहले से ही 262 रुपए प्रति लीटर (पेट्रोल और डीजल) की अत्यधिक ऊंची हैं, जबकि केरोसिन तेल 164 रुपए है। ऐसे में, पाकिस्तानी सेना बख़्तरबंद वाहन,  सैन्य ट्रकों, टैंकों और अन्य बेड़े को चलाने के लिए आवश्यक आरक्षित ईंधन और अन्य आवश्यक स्नेहक नहीं खरीद सकती है।