कौशल विकास - Swatantra Prabhat

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन : आत्मनिर्भर युवा, विकसित उत्तर प्रदेश की मजबूत आधारशिला
-आदर अदीब पावेल बन्धु
(जिला सूचना अधिकारी)

युवा केवल किसी राष्ट्र की जनसंख्या का एक वर्ग नहीं, बल्कि उसके उज्ज्वल भविष्य की सबसे अमूल्य पूंजी होते हैं। जब उनके हाथों में कौशल, मन में आत्मविश्वास और सामने अवसरों का विस्तृत आकाश होता है, तब विकास का नया इतिहास रचा जाता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने इसी विचार को आधार बनाकर कौशल विकास को जनआंदोलन का स्वरूप दिया है। आज उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन लाखों युवाओं के सपनों को साकार करने वाला ऐसा सशक्त सेतु बन चुका है, जो उन्हें आत्मनिर्भरता, सम्मानजनक आजीविका और राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ रहा है.

भारत की सबसे बड़ी युवा आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश के लिए कौशल विकास केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि आर्थिक प्रगति, रोजगार सृजन और आत्मनिर्भरता का सबसे सशक्त माध्यम है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार ने युवाओं को रोजगारपरक कौशल प्रदान करने को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। इसी उद्देश्य से उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन को अधिक प्रभावी, आधुनिक और उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप बनाया गया है। आज मिशन लाखों युवाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ते हुए प्रदेश को ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था तथा विकसित भारत-2047 के लक्ष्य की ओर अग्रसर कर रहा है।

उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन का गठन उत्तर प्रदेश कौशल विकास नीति-2013 के अंतर्गत व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के अधीन किया गया। मिशन का उद्देश्य 14 से 35 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं को उनकी योग्यता और रुचि के अनुरूप कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। मिशन के अंतर्गत राज्य स्किल डेवलपमेंट फंड (SSDF), दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना (DDU-GKY) तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप प्रोजेक्ट प्रवीण जैसी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। प्रोजेक्ट प्रवीण के माध्यम से विद्यालयों के विद्यार्थियों को नियमित पाठ्यक्रम के साथ निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे शिक्षा के साथ-साथ रोजगारपरक दक्षता भी विकसित हो रही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में मिशन ने अभूतपूर्व उपलब्धियाँ अर्जित की हैं। मिशन की स्थापना से अब तक 18 लाख से अधिक युवाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है, जबकि 7 लाख से अधिक युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया गया है। यह उपलब्धि दर्शाती है कि प्रदेश सरकार कौशल विकास को सीधे रोजगार और आर्थिक सशक्तिकरण से जोड़ने में सफल रही है।

रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रदेशभर में व्यापक स्तर पर रोजगार मेलों का आयोजन किया गया है। अब तक 1,194 बृहद रोजगार मेलों के माध्यम से 4,52,976 युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया गया। इनमें 8 जनपदों में आयोजित 8 वृहद रोजगार मेलों के माध्यम से 75,575 युवाओं को रोजगार मिला। इसके अतिरिक्त विश्व युवा कौशल दिवस (15 जुलाई) के अवसर पर प्रदेश के 75 जनपदों में आयोजित रोजगार मेलों के माध्यम से 10,283 युवाओं का सेवायोजन किया गया। इससे स्पष्ट है कि प्रदेश सरकार युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

प्रदेश सरकार ने कौशल प्रशिक्षण की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए आधुनिक तकनीक और डिजिटल प्लेटफॉर्म का व्यापक उपयोग किया है। प्रशिक्षण प्रक्रिया को पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए 'कौशल दर्पण', 'कौशल दिशा', 'कौशल साथी' तथा 'कौशल दोस्त' जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म विकसित किए गए हैं। इन प्लेटफॉर्मों के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन, प्रशिक्षण, निगरानी, मूल्यांकन तथा रोजगार संबंधी सेवाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं। साथ ही प्रशिक्षण केंद्रों और प्रशिक्षणार्थियों की ऑनलाइन मॉनिटरिंग से पूरी व्यवस्था अधिक पारदर्शी और उत्तरदायी बनी है।

उद्योगों की बदलती आवश्यकताओं को देखते हुए उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन ने प्रशिक्षण कार्यक्रमों में निरंतर सुधार किया है। नई तकनीकों, डिजिटल स्किल, ग्रीन एनर्जी, स्वास्थ्य सेवाओं तथा भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए 82 नए प्राइवेट ट्रेनिंग पार्टनर (PTPs) को मिशन से संबद्ध किया गया है। इससे युवाओं को उद्योगों की मांग के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध हो रहा है।

राज्य सरकार ने उद्योग और कौशल विकास के बीच मजबूत समन्वय स्थापित किया है। प्रदेश की 53 बड़ी औद्योगिक कंपनियों के साथ मिशन के समझौते किए गए हैं, जिससे प्रशिक्षण के बाद युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त हो रहे हैं। यह पहल 'स्किल टू एम्प्लॉयमेंट' मॉडल को सफल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कौशल प्रशिक्षण की गुणवत्ता को राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने के लिए मिशन ने प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ भी साझेदारी की है। उच्च तकनीकी प्रशिक्षण हेतु IIT कानपुर, MNNIT प्रयागराज, IIT BHU, NIESBUD तथा भारतेन्दु नाट्य अकादमी जैसे संस्थानों के साथ सहयोग स्थापित किया गया है। वहीं सॉफ्ट स्किल, वित्तीय साक्षरता और उद्यमिता विकास के लिए 7 संस्थानों के साथ एमओयू किए गए हैं। इससे युवाओं को तकनीकी ज्ञान के साथ व्यक्तित्व विकास और उद्यमिता का प्रशिक्षण भी प्राप्त हो रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में दिव्यांगजनों के लिए विशेष प्रशिक्षण और रोजगार कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। दिव्यांगजन रोजगार अभियान 2.0 के माध्यम से 1,182 दिव्यांगजनों को रोजगार उपलब्ध कराया गया है। इसी प्रकार निराश्रित महिलाओं, अनुसूचित जाति-जनजाति, अल्पसंख्यक तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के युवाओं को भी विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।

प्रदेश सरकार आधुनिक तकनीकों के अनुरूप युवाओं को तैयार करने पर विशेष बल दे रही है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV), ड्रोन टेक्नोलॉजी, डिजिटल मार्केटिंग, साइबर सिक्योरिटी, हेल्थकेयर, लॉजिस्टिक्स, पर्यटन, आतिथ्य, परिधान निर्माण और अन्य आधुनिक क्षेत्रों में प्रशिक्षण कार्यक्रमों का विस्तार किया जा रहा है। इससे प्रदेश के युवा भविष्य की वैश्विक अर्थव्यवस्था की आवश्यकताओं के अनुरूप दक्ष बन रहे हैं।

नवभारत के निर्माण की नई दिशा

उत्तर प्रदेश ने कौशल विकास के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी अलग पहचान बनाई है। वर्ल्ड स्किल्स प्रतियोगिता-2026 के लिए प्रदेश से 1,09,249 युवाओं का पंजीकरण हुआ, जो पूरे देश में सर्वाधिक है। यह उपलब्धि बताती है कि प्रदेश के युवाओं में तकनीकी दक्षता और नवाचार की क्षमता निरंतर बढ़ रही है। आगामी वर्षों के लिए भी प्रदेश सरकार ने महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किए हैं।

वर्ष 2026-27 में 4 लाख से अधिक युवाओं को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें 1 जुलाई 2026 तक 2 लाख से अधिक युवाओं को प्रशिक्षण देने का उद्देश्य निर्धारित किया गया है। साथ ही 1M1B जैसी संस्थाओं के सहयोग से विभिन्न तकनीकी एवं फ्यूचरिस्टिक पाठ्यक्रमों में प्रशिक्षण प्रारंभ किया जा रहा है। अंत्योदय परिवारों, दिव्यांगजनों तथा वंचित वर्गों के युवाओं को विशेष प्राथमिकता देते हुए कौशल विकास कार्यक्रमों का विस्तार किया जा रहा है। निजी आईटीआई एवं अन्य तकनीकी संस्थानों के साथ साझेदारी भी लगातार बढ़ाई जा रही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन ने यह सिद्ध कर दिया है कि कौशल ही आत्मनिर्भरता का सबसे मजबूत आधार है। लाखों युवाओं को प्रशिक्षण, रोजगार और स्वरोजगार से जोड़कर मिशन ने प्रदेश के सामाजिक और आर्थिक विकास को नई गति प्रदान की है। आधुनिक तकनीक, उद्योगों के साथ साझेदारी, डिजिटल नवाचार और रोजगारपरक प्रशिक्षण की बदौलत उत्तर प्रदेश आज देश के अग्रणी कौशल विकास राज्यों में अपनी मजबूत पहचान बना चुका है।

आज उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन केवल एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि युवा शक्ति के उज्ज्वल भविष्य का उद्घोष है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यह मिशन लाखों युवाओं के सपनों को नई दिशा, नई गति और नई पहचान प्रदान कर रहा है। कौशल से समृद्ध युवा, आत्मनिर्भर परिवार, सशक्त समाज और विकसित प्रदेश—इन्हीं चार स्तंभों पर विकसित उत्तर प्रदेश का भव्य भविष्य निर्मित हो रहा है। यह यात्रा केवल रोजगार प्राप्त करने की नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, सम्मान, स्वाभिमान और समृद्धि की यात्रा है।

मण्डलीय जिला सूचना कार्यालय लखनऊ सामाजिक न्याय और सशक्तीकरण की दिशा में लखनऊ में पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की 09 वर्षों में हुई उल्लेखनीय प्रगति
लखनऊः

(आदर अदीब पावेल बन्धु)

जिला सूचना अधिकारी

पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग लखनऊ सामाजिक न्याय, शैक्षिक उन्नयन, आर्थिक सशक्तीकरण तथा समावेशी विकास की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है। विगत 09 वर्षों में विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा, कौशल विकास और आर्थिक सहायता के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां अर्जित की गई हैं। विभाग की योजनाओं ने पिछड़े वर्ग के लाखों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य किया है।

शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग ने महत्वपूर्ण उपलब्धियां दर्ज की हैं। विभाग द्वारा संचालित पूर्वदशम छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत पिछले 09 वर्षों में कुल 2,01,414 छात्रों को रु0 421.20 लाख की छात्रवृत्ति प्रदान की गई। इस योजना ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विद्यार्थियों को शिक्षा जारी रखने में सहायता प्रदान की और विद्यालयी शिक्षा को प्रोत्साहन मिला।

इसी प्रकार दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत पिछले 09 वर्षों में कुल 2,91,263 छात्रों को रु0 12,026.36 लाख की छात्रवृत्ति प्रदान की गई। इससे उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को आर्थिक संबल मिला तथा पिछड़े वर्ग के छात्रों की उच्च शिक्षा में भागीदारी बढी । दशमोत्तर शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के अंतर्गत पिछले 09 वर्षों में कुल 2,69,954 छात्रों को रु0 55,343.84 लाख की शुल्क प्रतिपूर्ति उपलब्ध कराई गई। इस योजना ने आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए उच्च, तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा के द्वार खोले और प्रतिभाशाली युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर दिया। यदि इन तीनों प्रमुख शैक्षिक योजनाओं को सम्मिलित रूप से देखा जाए तो कुल 7,62,631 छात्रों को लाभान्वित करते हुए लगभग रु0 67,791.40 लाख की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है।

शिक्षा के साथ-साथ कौशल विकास के क्षेत्र में भी विभाग ने उल्लेखनीय कार्य किया है। O-Level एवं CCC लेवल प्रशिक्षण योजना के अंतर्गत पिछले 09 वर्षों में कुल 4,255 छात्रों को रु0 529.22 लाख की लागत से प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। डिजिटल युग में कंप्यूटर शिक्षा और तकनीकी दक्षता युवाओं को रोजगारोन्मुख बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। यह योजना युवाओं को आधुनिक तकनीकी कौशल से जोड़ने तथा रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों को बढ़ाने में सहायक सिद्ध हुई है।

सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में शादी अनुदान योजना भी विभाग की महत्वपूर्ण उपलब्धियों में शामिल है। इस योजना के अंतर्गत पिछले 09 वर्षों में कुल 4,964 जोड़ों को रु. 992.80 लाख का लाभ प्रदान किया गया है। यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर पिछड़े वर्ग परिवारोंकी बेटियों के विवाह में सहयोग देकर सामाजिक सुरक्षा और सम्मानजनक सहायता प्रदान कर रही है।

यदि छात्रवृत्ति, शुल्क प्रतिपूर्ति, शादी अनुदान और कौशल विकास योजनाओं को एक साथ देखा जाए तो यह स्पष्ट होता है कि विभाग केवल आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं है, बल्कि शिक्षा, सामाजिक संरक्षण और रोजगारपरक सशक्तीकरण का व्यापक मॉडल प्रस्तुत कर रहा है। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा छात्रवृत्ति, शुल्क प्रतिपूर्ति और अन्य योजनाओं की प्रक्रिया को ऑनलाइन एवं पारदर्शी बनाया गया है। आवेदन, सत्यापन और डीबीटी के माध्यम से लाभ सीधे लाभार्थियों के खातों में पहुंचाया जा रहा है, जिससे पारदर्शिता बढ़ी है और योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से मिल रहा है।

विभाग द्वारा स्वरोजगार एवं आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में भी कार्य किया गया है। पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम के माध्यम से विभिन्न ऋण योजनाओं, मार्जिन मनी सहायता और उद्यमिता प्रोत्साहन कार्यक्रमों से युवाओं और कारीगरों को जोड़ा गया है। इससे स्वरोजगार को बढ़ावा मिला और आत्मनिर्भरता को बल मिला। पारंपरिक व्यवसायों से जुड़े समुदायों के उत्थान हेतु भी विभाग ने प्रशिक्षण, उपकरण सहायता और वित्तीय सहयोग प्रदान किया है। इससे कारीगरों और लघु उद्यमियों की आजीविका सुदृढ़ हुई है।

महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में विभाग की योजनाओं का विशेष प्रभाव देखा गया है। महिला लाभार्थियों को प्रशिक्षण, स्वरोजगार और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़कर उनकी आर्थिक भागीदारी बढ़ाई गई है। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से भी योजनाओं का लाभ व्यापक स्तर पर पहुंचाया गया है। विभाग की उपलब्धियों में नियमित समीक्षा और प्रभावी मॉनिटरिंग की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। समय-समय पर योजनाओं की समीक्षा कर पात्र लाभार्थियों तक लाभ सुनिश्चित किया गया है। पारदर्शिता, जवाबदेही और सुशासन की यह व्यवस्था विभागीय कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाती है।

पिछले 09 वर्षों की प्रगति दर्शाती है कि पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग लखनऊ ने शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। लाखों विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति, हजारों युवाओं को कंप्यूटर प्रशिक्षण और हजारों जरूरतमंद परिवारों को शादी अनुदान प्रदान कर विभाग ने सामाजिक न्याय को मजबूत किया है। आज विभाग की योजनाएं केवल सहायता कार्यक्रम नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन और अवसर की समानता का माध्यम बन चुकी हैं। शिक्षा से लेकर रोजगार और सामाजिक सुरक्षा तक विभाग की बहुआयामी पहलें पिछड़े वर्ग के लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने में सहायक सिद्ध हो रही हैं।

निष्कर्षतः कहा जा सकता है कि पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग लखनऊ ने विगत 09 वर्षों में उल्लेखनीय प्रगति की है। 2,01,414 छात्रों को पूर्वदशम छात्रवृत्ति, 2,91,263 छात्रों को दशमोत्तर छात्रवृत्ति, 2,69,954 छात्रों को शुल्क प्रतिपूर्ति, 4,964 जोड़ों को शादी अनुदान तथा 4,255 युवाओं को O-Leve एवं CCC प्रशिक्षण प्रदान कर विभाग ने सामाजिक और शैक्षिक सशक्तीकरण की दिशा में प्रभावशाली कार्य किया है। यह उपलब्धियां लखनऊ के समावेशी विकास, सामाजिक न्याय और जनकल्याण की प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ करती हैं।

प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के अंतर्गत ईपीएफओ द्वारा इफको फूलपुर में आयोजित हुआ समानांतर कार्यक्रम।
स्वतंत्र प्रभात।

ब्यूरो प्रयागराज ।

दया शंकर त्रिपाठी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (PM-VBRY) के अंतर्गत देशभर के लाभार्थियों, उद्योग प्रतिनिधियों एवं हितधारकों को संबोधित करते हुए लगभग ₹2,400 करोड़ की प्रोत्साहन राशि वितरित किए जाने के अवसर पर इसके समानांतर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन ईफको फूलपुर इकाई में किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  सांसद  प्रवीण पटेल थे।  इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि श सुमित कुमार, डीएलसी प्रयागराज,  पी.के. सिंह, वरिष्ठ महाप्रबंधक, ईफको फूलपुर,  विनिता सिंह, एडीएम (फाइनेंस), तथा  राहुल वर्मा, कमिश्नर, ईपीएफओ विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लगभग 250 लाभार्थियों, नियोक्ताओं तथा विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। सभी प्रतिभागी प्रधानमंत्री द्वारा प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के अंतर्गत आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम से लाइव जुड़े और योजना के उद्देश्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  सांसद  प्रवीण पटेल जी   विभिन्न नियोक्ताओं  द्वारा नव नियुक्त 32  कर्मियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए । नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले युवा कर्मियों ने अपने रोजगार अवसरों के लिए प्रसन्नता व्यक्त करते हुए संगठन एवं सरकार के प्रति आभार प्रकट किया।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  ने अपने संबोधन में बताया कि प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के माध्यम से देश में अब तक लगभग 70 लाख नए रोजगार सृजित किए जा चुके हैं तथा लाखों युवाओं को सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाया गया है। उन्होंने युवाओं की प्रतिभा, कौशल और क्षमता को विकसित भारत के निर्माण का आधार बताते हुए सरकार की रोजगार सृजन एवं कौशल विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराया।

कार्यक्रम का समापन  राहुल वर्मा(क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त) द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।

प्रशिक्षण संस्थान में एआई टूल्स, बायोडाटा एवं व्यक्तित्व विकास पर विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित।
स्वतंत्र प्रभात ।

नैनी,प्रयागराज,।

नैनी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आज Lift Life World.com AI Company के सहयोग से एआई टूल्स, प्रभावी बायोडाटा (रिज्यूमे) निर्माण एवं व्यक्तित्व विकास विषय पर एक विशेष प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक, रोजगारोन्मुखी कौशल और व्यक्तित्व विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान करना था, ताकि वे बदलते रोजगार परिदृश्य के अनुरूप स्वयं को तैयार कर सकें।

कार्यक्रम में कंपनी की ओर से अमित दत्ता, पुष्कर पांडेय, अभिषेक श्रीवास्तव एवं देवांग मिश्रा ने विशेषज्ञ वक्ता के रूप में सहभागिता की। उन्होंने विद्यार्थियों को विभिन्न एआई टूल्स के व्यावहारिक उपयोग, प्रभावशाली एवं पेशेवर बायोडाटा तैयार करने की तकनीकों तथा साक्षात्कार में सफलता प्राप्त करने के लिए आवश्यक व्यक्तित्व विकास संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

विशेषज्ञों ने बताया कि वर्तमान समय में तकनीकी दक्षता, प्रभावी संवाद कौशल और आत्मविश्वास किसी भी विद्यार्थी के करियर निर्माण की आधारशिला हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को नई तकनीकों को अपनाने और निरंतर सीखने की आदत विकसित करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के सफल संचालन में संस्थान के समन्वयक कौसर, प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट अधिकारी प्रभाकर पांडेय तथा सोशल मीडिया प्रभारी ऋषभ चौरसिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सभी ने विद्यार्थियों को रोजगार के नए अवसरों और कौशल विकास के महत्व से अवगत कराया।

प्रशिक्षण सत्र के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की तथा विशेषज्ञों से विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम उनके कौशल विकास, आत्मविश्वास में वृद्धि और रोजगार के अवसरों को बेहतर बनाने में अत्यंत सहायक सिद्ध होंगे।

कार्यक्रम के अंत में संस्थान प्रशासन ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए भविष्य में भी इसी प्रकार के ज्ञानवर्धक, तकनीक-आधारित और रोजगारपरक कार्यक्रमों का नियमित आयोजन करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

स्वावलंबन एवं स्व-रोजगार बेहतर विकल्प
स्वयं की क्षमता, शक्ति एवं ऊर्जा को पहचानना आज के नव युवकों के लिए अत्यंत आवश्यक है। स्वयं के विकास से तात्पर्य खुद के लिए अपनी क्षमता एवं योग्यता के अनुसार रोजगार की तलाश राष्ट्रीय हित में महत्वपूर्ण योगदान भी हो सकता है।भारत की विशाल आबादी के हिसाब से भारत नौजवानों का देश है और भारत सरकार के लिए इतने युवा लोगों के लिए नौकरी उपलब्ध कराना संभव भी नहीं है कि सभी युवकों के लिए समुचित नौकरी का प्रबंध या इंतजाम कर सके। ऐसे में पढ़े-लिखे नौजवानों का यह महती दायित्व बन जाता है कि वह स्वयं की क्षमता को पहचान कर मेक इन इंडिया या स्वावलंबी होने का भरसक प्रयास करें। स्वयं की क्षमता को पहचानने वाला व्यक्ति समाज में एक आदर्श बनकर उभरता है और उसकी  प्रसिद्धि समाज में स्वयं हो जाती है। युवक स्वयं का रोजगार बनाकर न सिर्फ खुद की बेरोजगारी दूर करता है, बल्कि वह दूसरों के लिए भी रोजगार का साधन बन जाता है।

यह राष्ट्रीय हित में अत्यंत आवश्यक समीचीन तथा राष्ट्रीय विकास के लिए एक अच्छे सूचक के रूप में सामने आता है। स्वयं अपनी क्षमताओं को पहचानना एवं अपने अंदर के उद्यमी को रोजगार के लिए उपयोग में लाना मनुष्य का एक तरह का अलंकार या आभूषण ही है जो मनुष्य के लिए सुखी होने का बड़ा स्रोत है। वैसे भी नौकरी करके युवा एक तरह से परतंत्र, पराधीन हो जाता है और अपनी क्षमताओं का खुलकर प्रयोग नहीं कर पाता यही कारण है कि राष्ट्र के समग्र विकास में उसकी क्षमताओं का सही उपयोग नहीं हो पा रहा है।राष्ट्रीय योजना मेक इन इंडिया के अंतर्गत आव्हान किया गया है कि नौजवानों को अपनी शिक्षा,तकनीकी शिक्षा एवं स्किल का उपयोग कर भारत देश के लिए हर तरह के आवश्यक वस्तुओं का स्वयं निर्माण करें एवं दूसरे नौजवानों के लिए आदर्श स्थापित करें जिससे संपूर्ण देश स्वावलंबी बने।

स्वयं की क्षमताओं को पहचानने वाला व्यक्ति स्वतंत्र ,स्वाभिमानी होकर स्वयं पर पूर्ण विश्वास करने वाला आत्मविश्वासी व्यक्ति होता है। ऐसे में भविष्य में राहों में जितनी भी मुश्किल है या कठिनाई आती है उसका वह अपने ज्ञान और आत्मविश्वास के साथ मुकाबला करने से नहीं चूकता है। अपनी क्षमताओं को पहचानने के कारण व्यक्ति अत्यंत सरल, सहज एवं आत्मविश्वासी होकर दूसरों की मदद करने से भी पीछे नहीं हटता। स्वयं का रोजगार तलाशने या अपने लिए कोई उद्यम बनाने में युवाओं में जो ज्ञान प्राप्त होता है फल स्वरूप वह युवा अत्यंत त्यागी तथा समाज के लिए सेवा भाव भी रखने वाला होता है। स्वावलंबन से दूसरों पर निर्भर होने की आवश्यकता प्रतीत नहीं होती एवं अपने ही ज्ञान तथा क्षमता से वह उन्नति के सोपान चढ़ते जाता है, एवं राष्ट्र के लिए एक धरोहर की तरह होता है।

खुद की क्षमता पहचान कर अपना उद्यम डालने से न सिर्फ समाज में विकास होता बल्कि देश में भी विकास के योगदान में एक बड़ा मील का पत्थर साबित होता है। ऐतिहासिक तौर पर भी खुद की क्षमता पहचानने एवं अपनी उर्जा को सही दिशा में लगाने के कारण बड़े-बड़े महापुरुषों का जन्म हुआ है। जितने भी बड़े महापुरुष हुए हैं, वे पैदाइशी महापुरुष नहीं थे उन्होंने अपनी क्षमता, शक्ति एवं ज्ञान को पहचान कर उसमें समुचित एवं निरंतर परिश्रम कर एक नए मुकाम को हासिल किया था और तब ही वे महापुरुषों की श्रेणी में शामिल हुए हैं। पौराणिक तौर पर प्रभु श्री राम ने वन गमन कर रावण का वध किया और एक धार्मिक इतिहास बनाया।

अपनी क्षमताओं को पहचान कर उसे सही दिशा देने का सबसे बड़ा उदाहरण एकलव्य है जिसने जंगल में धनुर्विद्या लगातार अभ्यास करके अर्जुन की तरह बहुत बड़े धनुर्विद्या के शूरवीर बने। कोलंबस ने भी अपनी शक्ति क्षमता को पहचानते अमेरिका की खोज की और गरीब मां बाप की संतान अमेरिका के राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन ने अमेरिका का सर्वोच्च पद प्राप्त किया। राइट ब्रदर्स ने अपने ज्ञान का समुचित विकास एवं उपयोग कर हवाई जहाज की खोज की। खुद की शक्ति एवं ऊर्जा के विकास और स्वावलंबन का सबसे बड़े उदाहरण महात्मा गांधी रहे जिन्होंने ना सिर्फ अपनी क्षमता को पहचाना बल्कि पूरे हिंदुस्तानियों को दिशा दिखा कर स्वतंत्रता का आह्वान कर स्वाधीनता प्राप्त की और महात्मा गांधी के रूप में भारत में स्थापित हुए। खुद की क्षमता एवं शक्ति को पहचानने से व्यक्ति भी महानता की श्रेणी में खड़ा होकर देश के विकास में एक बड़ा सोपान अर्जित करता है।

इससे सिर्फ व्यक्ति ही महान नहीं बनता बल्कि देश को भी महान बनाने में उसका योगदान बहुत ज्यादा तथा महत्वपूर्ण होता है। मनुष्य अपनी क्षमताओं को वैसे तो आसानी से पहचान नहीं पाता है लेकिन यदि वह अपनी अंतर शक्ति, विशेषताओं को किसी भी उम्र में भी पहचान कर उसका देश के लिए समुचित उपयोग कर सकता है इसीलिए मेक इन इंडिया के लिए युवकों को अपनी क्षमताओं शक्ति तथा ऊर्जा को पहचान कर नए नए उद्यम लगाकर देश के विकास में सहयोग करना चाहिए।

यह एक सकारात्मक चरित्र विकास की प्रथम पंक्ति होती है। इससे मनुष्य में और खासकर युवा वर्ग में निर्भीकता,कठोर श्रम करने की शक्ति एवं संयम जैसी विशेषताओं का प्रादुर्भाव होता है। व्यक्ति समाज एवं राष्ट्र की उन्नति में चार चांद लग जाते हैं। उन्नत शिक्षित परिश्रमी एवं सदाचारी युवाओं से ही कोई राष्ट्र महानता की श्रेणी में पहुंच जाता है।

संजीव ठाकुर,

मई विश्व मजदूर दिवस पर विशेष
मई के महीने में विश्वभर प्रतिवर्ष 1 तारीख को मेहनतकशों के त्यौहार के रूपमें मनाया जाता है। यह दिवस उन श्रमिकों, मजदूरों और कामगारों के सम्मान में समर्पित है, जिन्होंने अपने अथक परिश्रम से समाज और अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाया है।

यह औपचारिक उत्सव नहीं, अपितु श्रमिकों के अधिकारों, उनके संघर्षों और उनकी उपलब्धियों को स्मरण करने का सशक्त अवसर है। साथ ही, यह हमें उनके योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और उनके भविष्य को बेहतर बनाने के संकल्प की प्रेरणा देता है।

यह हमें स्मरण कराता है कि आज जो ‘आठ घंटे कार्य, आठ घंटे विश्राम और आठ घंटे मनोरंजन’ का अधिकार हमें प्राप्त है, वह किसी की कृपा का फल नहीं है। दीर्घकालीन संघर्षों का प्रतिफल है। उन्नीसवीं शताब्दी के उत्तरार्ध में औद्योगिक क्रांति के समय श्रमिकों का शोषण चरम पर था। उनसे 12 से 16 घंटे तक कार्य कराया जाता था, जबकि उन्हें न तो उचित वेतन मिलता था और न ही सुरक्षित कार्य-परिस्थितियां उपलब्ध थीं।

इस अन्याय के विरुद्ध श्रमिकों ने संगठित होकर संघर्ष प्रारंभ किया। वर्ष 1886 में अमेरिका के शिकागो नगर में मजदूरों ने आठ घंटे के कार्यदिवस की मांग को लेकर ऐतिहासिक हड़ताल की, जिसे “हेमार्केट आंदोलन” के नाम से जाना जाता है। यह आंदोलन श्रमिक इतिहास का एक निर्णायक मोड़ सिद्ध हुआ है।

इसने पूरे विश्व में श्रमिक अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलायी और अंततः आठ घंटे के कार्यदिवस की अवधारणा को मान्यता दिलायी। श्रमिक आंदोलनों के इतिहास में 1871 का ‘पेरिस कम्यून’ भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।

इस ऐतिहासिक घटना ने यह सिद्ध कर दिया कि श्रमिक वर्ग अपने सामूहिक साहस और संगठन के बल पर सत्ता को अपने हाथों में लेकर एक अधिक न्यायपूर्ण और समानतापूर्ण व्यवस्था स्थापित कर सकता है। इसके अतिरिक्त, 1917 की रूसी क्रांति तथा 1949 की चीनी क्रांति जैसे आंदोलनों ने भी यह स्पष्ट किया कि संगठित श्रमिक वर्ग सामाजिक परिवर्तन का एक प्रभावशाली माध्यम बन सकता है।

भारत में भी मजदूर दिवस का इतिहास गौरवपूर्ण रहा है। इसका प्रथम आयोजन 1923 में चेन्नई (तत्कालीन मद्रास) में किया गया था, जिसकी पहल श्रमिक नेता सिंगारवेलु चेट्टियार ने की थी। तब से यह दिवस भारत में श्रमिकों के योगदान को सम्मानित करने के लिए निरंतर मनाया जाता रहा है।

भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में भी मजदूर वर्ग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। 1908 में लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की गिरफ्तारी के विरोध में हुई हड़ताल, 1930 का शोलापुर आंदोलन तथा 1946 का नौसैनिक विद्रोह इस तथ्य के सशक्त प्रमाण हैं कि श्रमिकों ने राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।

मजदूर समाज का वह आधारभूत वर्ग है, जो अपने श्रम और समर्पण से राष्ट्र की प्रगति को गति प्रदान करता है। निर्माण कार्य, कृषि, उद्योग, परिवहन और सेवा क्षेत्र प्रत्येक क्षेत्र में उनका योगदान है। वे न केवल आर्थिक विकास को सुदृढ़ करते हैं, बल्कि समाज की संरचना को भी स्थायित्व प्रदान करते हैं।

इसके बावजूद, यह एक कटु सत्य है कि आज भी अनेक मजदूर उचित वेतन, सुरक्षित कार्यस्थल और सामाजिक सुरक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। आधुनिक युग में श्रमिकों की स्थिति में कुछ सुधार अवश्य हुआ है, किंतु अनेक चुनौतियां अभी भी विद्यमान हैं।

विशेष रूप से असंगठित क्षेत्र के मजदूरों की स्थिति अत्यंत दयनीय है। उन्हें स्थायी रोजगार, स्वास्थ्य सुविधाएं, बीमा और पेंशन जैसी आवश्यक सुरक्षा प्राप्त नहीं हो पाती। इसके अतिरिक्त, बाल श्रम और महिला श्रमिकों के साथ होने वाला भेदभाव भी समाज के समक्ष गंभीर समस्या के रूप में उपस्थित है।

समकालीन वैश्विक परिप्रेक्ष्य में, तकनीकी विकास और वैश्वीकरण ने श्रम के स्वरूप को बदल दिया है। गिग इकॉनमी, डिजिटल प्लेटफॉर्म और अस्थायी रोजगार के नए मॉडल ने अवसरों के साथ-साथ असुरक्षाएं भी बढ़ाई हैं।

ऐसे में यह आवश्यक हो जाता है कि श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए नई और प्रभावी नीतियां बनाई जाएं, ताकि बदलते समय के साथ उनकी गरिमा और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। मजदूर दिवस हमें आत्ममंथन का अवसर भी प्रदान करता है।

यह हमें सोचने के लिए प्रेरित करता है कि क्या हम वास्तव में अपने श्रमिकों के साथ न्याय कर रहे हैं। यह केवल सरकार या उद्योगपतियों की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह श्रमिकों के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता का व्यवहार करे।

शिक्षा और जागरूकता, श्रमिकों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के प्रमुख साधन हैं। जब श्रमिक अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक होंगे, तब वे अपने हितों की रक्षा अधिक प्रभावी ढंग से कर सकेंगे।

साथ ही, कौशल विकास और तकनीकी प्रशिक्षण के माध्यम से उनके लिए बेहतर रोजगार के अवसर भी सृजित किए जा सकते हैं। मई दिवस का महत्व केवल एक दिन तक सीमित नहीं होना चाहिए। यह एक सतत प्रक्रिया है, जो हमें प्रतिदिन श्रमिकों के सम्मान और उनके अधिकारों के संरक्षण के लिए प्रेरित करती है। यह दिवस हमें एक ऐसे समाज की कल्पना करने के लिए प्रेरित करता है, जहां शोषण, असमानता और अन्याय के लिए कोई स्थान न हो, और जहां प्रत्येक व्यक्ति को समान अवसर और सम्मान प्राप्त हो।

मजदूर दिवस श्रम, संघर्ष, एकता और परिवर्तन का प्रतीक है। यह हमें यह सिखाता है कि किसी भी राष्ट्र की वास्तविक प्रगति उसके श्रमिकों के कल्याण और सम्मान में निहित होती है। अतः हमें इस दिवस की भावना को आत्मसात करते हुए एक अधिक न्यायपूर्ण, समानतापूर्ण और मानवीय समाज के निर्माण के लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए। यही मजदूर दिवस की सच्ची सार्थकता है। (यह लेखक के व्यक्तिगत विचार हैं)

डॉ. प्रीति अदाणी का स्वाभिमान विज़न मध्य प्रदेश पहुंचा, 1,500 महिलाओं को मिलेगा सहयोग
डी एस त्रिपाठी की रिपोर्ट

ब्यूरो प्रयागराज। बदरवास, मध्य प्रदेश (एमपी) में अब स्थायी आय की तलाश कर रही महिलाओं को कमाई और आत्मनिर्भर बनने की नई राह मिलेगी। इसी दिशा में, अदाणी समूह की सामाजिक सेवा और विकास इकाई, अदाणी फाउंडेशन ने शिवपुरी जिले के बदरवास में अदाणी विकास केंद्र शुरू किया है, जिससे महिलाओं के लिए घर के पास ही व्यवस्थित रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। अदाणी फाउंडेशन के स्वाभिमान कार्यक्रम का अखिल भारत में 10 लाख महिलाओं को सतत आजीविका से जोड़ने का लक्ष्य है। इसका फोकस महिलाओं को असंगठित और अनियमित काम से निकालकर बाजार से जुड़े स्थायी आय के अवसरों तक पहुँचाने पर है।

करीब 48,000 वर्ग फुट में फैला यह केंद्र अपनी पूरी क्षमता पर 600 आधुनिक सिलाई मशीनों के साथ काम करेगा और इसे ट्रेनिंग और प्रोडक्शन दोनों के लिए तैयार किया गया है। यहाँ महिलाओं को व्यावहारिक कौशल सिखाए जाएँगे और नियमित रोजगार के अवसर मिलेंगे। जैसे-जैसे यह केंद्र अपना विस्तार करेगा, लगभग 1,500 महिलाओं को स्थायी आय मिलने की उम्मीद है, जिससे वे अपने परिवारों को अधिक आत्मविश्वास के साथ सहयोग कर सकेंगी।

इस केंद्र का उद्घाटन संचार और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास (डोनर) के केंद्रीय मंत्री और गुना लोकसभा क्षेत्र से सांसद  ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया। इस कार्यक्रम में आसपास के गाँवों की 5,000 से ज्यादा महिलाओं ने हिस्सा लिया, जो स्थानीय भागीदारी और आजीविका के अवसरों की मजबूत माँग को दर्शाता है।

इस मौके पर श्री सिंधिया ने कहा, “बदरवास में जो हम देख रहे हैं, वह सपनों को साकार होते देखने की ताकत है। मैं अदाणी ग्रुप के चेयरमैन  गौतम अदाणी और अदाणी फाउंडेशन को बधाई देता हूँ कि उन्होंने ऐसा मंच बनाया है, जहाँ कौशल वैश्विक बाजारों तक पहुँच सकता है। मेरी प्यारी दीदियों की आखों में उनका संकल्प स्पष्ट दिखाई देता है। उनकी उम्मीदें और सपने अब सार्थक आजीविका के जरिए साकार हो रहे हैं। यह केंद्र सशक्तिकरण का एक सच्चा इंजन है और मुझे पूरा भरोसा है कि अगले पाँच वर्षों में बदरवास के उत्पाद देश ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में अपनी पहचान बनाएँगे।”

अदाणी फाउंडेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) डॉ. अभिषेक लख्ताकिया ने कहा, “हमारी चेयरपर्सन डॉ. प्रीति अदाणी के इस विश्वास से प्रेरित होकर कि महिलाओं का सशक्तिकरण सम्मानजनक आय से शुरू होता है, स्वाभिमान कार्यक्रम कौशल को स्थायी आय में बदलने पर काम करता है। महिलाओं को वास्तविक काम और बाजार से जोड़कर हम उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने और परिवार व समाज में मजबूत भूमिका निभाने के लिए सक्षम बना रहे हैं।”

बदरवास में इस पहल से परिवारों की आय बढ़ने, अनौपचारिक काम पर निर्भरता घटने और पलायन की जरूरत कम होने की उम्मीद है, साथ ही स्थानीय आर्थिक गतिविधियों में महिलाओं की भागीदारी भी मजबूत होगी। इन्फ्रास्ट्रक्चर, कौशल और बाजार तक पहुँच में निवेश करके अदाणी फाउंडेशन यह सुनिश्चित कर रहा है कि महिलाएँ नियमित आय कमा सकें और अपने तथा अपने परिवार के लिए सुरक्षित भविष्य बना सकें। अदाणी फाउंडेशन इस वर्ष 11 अगस्त को अपनी 30वीं वर्षगांठ मनाएगा, जो भारत के कोने-कोने में समावेशी विकास के प्रति तीन दशकों की लगातार प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

अदाणी फाउंडेशन के बारे में जानकारी सन् 1996 से अदाणी फाउंडेशन, अदाणी ग्रुप की सामाजिक कल्याण और विकास इकाई के रूप में, अखिल भारत में स्थायी परिणामों के लिए रणनीतिक सामाजिक निवेश करता आ रहा है और लगातार सक्रिय व प्रतिबद्ध रहा है। यह शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण, स्थायी आजीविका, जलवायु कार्रवाई और सामुदायिक विकास जैसे प्रमुख क्षेत्रों में बच्चों, महिलाओं, युवाओं और वंचित समुदायों के जीवन को सशक्त और समृद्ध बना रहा है। फाउंडेशन की रणनीतियाँ राष्ट्रीय प्राथमिकताओं और वैश्विक सतत विकास लक्ष्यों के साथ जुड़ी हुई हैं। वर्तमान में अदाणी फाउंडेशन 22 राज्यों के 7,247 गाँवों और शहरी वार्ड्स में काम कर रहा है और 1.33 करोड़ लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डाल रहा है।

रोजगार मेले में 960 युवाओं को मिला रोजगार, ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने बांटा नियुक्ति पत्र
भदोही।

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री व जनपद के प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा ने शुक्रवार को काशी नरेश पीजी महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय विशाल रोजगार मेले का समापन करते हुए चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र और ऑफर लेटर वितरित किए।

रोजगार मेले में 83 कंपनियों ने भाग लिया, जिसमें करीब 4000 युवाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इनमें से 960 अभ्यर्थियों का विभिन्न कंपनियों में चयन हुआ। मौके पर ही ऑफर लेटर मिलने से चयनित युवाओं के चेहरों पर खुशी और आत्मविश्वास देखने को मिला।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि ऐसे रोजगार मेले युवाओं को रोजगार के अवसर देने के साथ उनके भविष्य को नई दिशा देने का कार्य करते हैं। उन्होंने युवाओं से अपने कौशल को लगातार बढ़ाने और पूरी ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की अपील की।

मंत्री ने रोजगार मेले के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन की सराहना की। इस अवसर पर जिलाधिकारी शैलेष कुमार, पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक, जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, पूर्व विधायक रवींद्र नाथ त्रिपाठी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी व बड़ी संख्या में अभ्यर्थी मौजूद रहे।

समाजसेवी टीम पहुँची नैनी इंडस्ट्रीग ट्रेनिंग सेंटर कौशल विकास कार्यक्रम की दी जानकारी
नैनी,प्रयागराज। क्षेत्र के प्रतिष्ठित समाजसेवी शवागेश पांडेय एवं साधना पांडे अपनी टीम के साथ Naini Industrial Training Centre पहुँचे, जहाँ उन्होंने छात्र-छात्राओं को कौशल विकास (स्किल डेवलपमेंट) कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी।इस अवसर पर वागेश पांडेय ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में तकनीकी शिक्षा और व्यावहारिक प्रशिक्षण युवाओं के लिए अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने छात्रों को विभिन्न ट्रेडों में उपलब्ध प्रशिक्षण, रोजगार के अवसरों और आत्मनिर्भर बनने के मार्ग के बारे में जागरूक किया।साधना पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि कौशल विकास कार्यक्रम युवाओं को न केवल रोजगार योग्य बनाते हैं, बल्कि उन्हें स्वरोजगार के लिए भी प्रेरित करते हैं। उन्होंने छात्राओं को विशेष रूप से तकनीकी क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम के दौरान टीम के सदस्यों ने छात्रों के प्रश्नों का उत्तर दिया और उन्हें सरकारी एवं गैर-सरकारी योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की। संस्थान के प्राचार्य एवं स्टाफ ने समाजसेवियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के मार्गदर्शन कार्यक्रम छात्रों के भविष्य निर्माण में सहायक सिद्ध होते हैं।कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

सोनभद्र में विश्व युवा कौशल दिवस दिवस कार्यक्रम का आयोजन
अजित सिंह/राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश-

उ0प्र0 कौशल विकास मिशन लखनऊ के निर्देशानुसार मंगलवार को राजकीय आई0टी0आई0 रावर्ट्सगंज सोनभद्र के परिसर में विश्व युवा कौशल दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि राज्यमंत्री संजीव गौड़ एवं विशिष्टि अतिथि मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी के द्वारा माॅ सरस्वती देवी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर किया गया।

तत्पश्चात जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों द्वारा राजकीय आई0टी0आई0 एवं कौशल विकास मिशन के लाभार्थियों द्वारा स्वनिर्मित जाॅब एवं प्रर्दशनी का अवलोकन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से जनपद सोनभद्र के सभी राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण सस्थानों एवं कौशल विकास केन्द्रों के विभिन्न रोजगारपरक व्यवसायों में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके एवं वर्तमान में प्रशिक्षणरत लगभग 400 प्रशिक्षणार्थी/लाभार्थी उपस्थित हुए। इस कार्यक्रम में कुल 11 सर्वश्रेष्ठ कौशल प्रशिक्षण प्राप्त सेवायोजित युवाओं को कौशल यूथ आईकन से सम्मानित किया गया।

स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण योजना के कुल 05 लाभार्थियों को टेबलेट का वितरण किया गया। दिनांक 13 जुलाई, 2025 को आयोजित रोजगार मेले में चयनित कुल 11 सेवायोजित लाभार्थियों को नियुक्ति पत्र एवं उ0प्र0 कौशल विकास मिशन के अन्तर्गत उत्कृष्ट प्रशिक्षण कार्य करने वाले कुल 03 प्रशिक्षण प्रदाताओं को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित हिण्डालको इण्डस्ट्रीज लि0 रेनुकूट सोनभद्र के प्रतिनिधि विजय व्यास एवं यशवंत कुमार को अप्रेटिस प्रशिक्षण में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए सम्मानित किया गया।

इस विश्व युवा कौशल दिवस कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राज्यमंत्री समाज कल्याण उ0प्र0 संजीव गौड़, विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह, नोडल राजकीय आई0टी0आई0 दुद्धी के प्रधानाचार्य रविन्द्र पटेल, राजकीय आई0टी0आई0 नकटू बीजपुर के प्रधानाचार्य गोपाल दास, ज्ञान गंगा निजी आई0टी0आई0 रावर्ट्सगंज के प्रबन्धक कमल देव चैधरी, उ0प्र0 कौशल विकास मिशन सोनभद्र के जिला प्रबन्धक मनीष कुमार तथा साथ ही साथ सभी राजकीय आई0टी0आई0 के समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री सीखो कमाओं योजना कार्यक्रम का पीजी कालेज में दिखाया गया प्रसारण
स्वतंत्र प्रभात, हेमेन्द्र क्षीरसागर। जिला ब्यूरो। मध्यप्रदेश।

बालाघाट।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने युवाओं को कौशल विकास के साथ ही लर्न एंड अर्न की तर्ज़ पर ऑन जॉब ट्रेनिंग की सुविधा के लिए मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना की लागू की है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 04 जुलाई को इस योजना में युवा आवेदकों के पंजीयन की प्रक्रिया की शुरुआत की है। रविन्द्र  भवन भोपाल में आयोजित इस कार्यक्रम का शासकीय जटाशंकर त्रिवेदी स्नातकोत्तर महाविद्यालय बालाघाट में लाईव प्रसारण दिखाया गया।

मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना के लाईव प्रसारण को महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देखा। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गोविंद सिरसाटे, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. पी.एस. कातुलकर, डॉ. सीमा श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को संबोधित किया ।

जिसमें उन्होने ‘‘सीखों कमाओं योजना‘‘ के लाभ बताये एवं पंजीयन करने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापक प्रो. अनिल पंचारिया, डॉ. एम.एस. मरकाम, डॉ. अरविंद वासनिक, डॉ. चुरामन चौरे, प्रो. राकेश पटले, प्रो. बाबा राहुल मेश्राम, प्रो. योगिता पटले, प्रो. सविता गेड़ाम,

डॉ. साजिया तबस्सुम, प्रो. अनिल हनवत, प्रो. के.एल. अहिरवार, प्रो.आनंद पारधी, प्रो. राजेश गौतम, प्रो. पवन कुमार बागड़े, श्री ताराचंद बड़घैया, एवं अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थें। कार्यक्रम का संचालन डॉ. योगेष विजयवार संयोजक, डॉ. प्रतिमा बिसेन,  प्रो. खिलेष्वर ठाकरे एवं श्री सेवंत ठाकरे के द्वारा किया गया ।