लू का प्रकोप - Swatantra Prabhat

भीषण गर्मी और लू का कहर, फूल बेचने निकले व्यक्ति सड़क पर बेहोश होकर गिरे
स्वतंत्र प्रभात ।

नैनी,प्रयागराज।

नैनी क्षेत्र में पड़ रही अत्यधिक गर्मी और चिलचिलाती धूप आम जनजीवन के लिए आफत बनती जा रही है।

।प्राप्त जानकारी के अनुसार, तिगनौता निवासी लगभग 55 वर्षीय मनोज पटेल प्रतिदिन की तरह शुक्रवार दोपहर फूल बेचने के लिए मोटरसाइकिल से घर से निकले थे। दोपहर करीब एक बजे जैसे ही वह घर से कुछ ही दूरी पर स्थित डांडी ढाल पर जनता पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे, भीषण गर्मी और लू के तेज थपेड़ों के कारण उनका संतुलन बिगड़ गया और वह मोटरसाइकिल सहित सड़क पर गिर पड़े।अचानक गिरने से उनके चेहरे, विशेष रूप से नाक पर गंभीर चोट आई, जिससे काफी मात्रा में खून बहने लगा। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें सड़क किनारे छांव में लिटाया और प्राथमिक राहत देते हुए उनके चेहरे पर पानी छिड़का।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तत्काल एम्बुलेंस को बुलाया। इसी दौरान मनोज पटेल के परिजन और पड़ोसी भी घटनास्थल पर पहुंच गए। आपात स्थिति को देखते हुए परिजनों ने समय गंवाए बिना उन्हें पास में उपलब्ध एक ई-रिक्शा के माध्यम से तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।प्राथमिक चिकित्सकीय जानकारी के अनुसार,अत्यधिक गर्मी और लू लगना (हीट स्ट्रोक) उनकी बेहोशी का मुख्य कारण माना जा रहा है।

प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें, पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें तथा धूप में निकलते समय सिर को ढककर ही बाहर जाएं।

प्रयागराज में गर्मी का तांडव, 46.8 डिग्री पहुंचा पारा।
स्वतंत्र प्रभात ।

ब्यूरो प्रयागराज।

प्रयागराज में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे संगम नगरी आग की भट्टी में तब्दील होती नजर आई। तेज धूप और गर्म हवाओं ने सुबह से ही लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर होते-होते सड़कें सूनी पड़ गईं और बाजारों में भीड़ न के बराबर दिखाई दी।

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिनों तक राहत मिलने की संभावना कम है। विभाग ने हीटवेव को लेकर चेतावनी जारी करते हुए लोगों से दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक घरों में ही रहने की अपील की है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस समय बाहर निकलना स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

शहर में पड़ रही झुलसा देने वाली गर्मी का असर जनजीवन पर साफ दिखाई दे रहा है। जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोग सिर और चेहरा ढककर निकल रहे हैं। ठंडे पेय पदार्थों, जूस और पानी की दुकानों पर भीड़ बढ़ गई है, जबकि दोपहर के समय मुख्य सड़कें लगभग खाली नजर आ रही हैं।

डॉक्टरों ने बुजुर्गों, बच्चों और गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। चिकित्सकों के मुताबिक लगातार तेज धूप और गर्म हवाओं के संपर्क में रहने से डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक और चक्कर आने जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ सकती हैं। लोगों को अधिक मात्रा में पानी पीने, हल्के सूती कपड़े पहनने और धूप में निकलने से बचने की सलाह दी गई है। यदि अत्यंत जरूरी कार्य हो तो सिर को गमछे या टोपी से ढककर ही बाहर निकलें।

गर्मी का असर बिजली और पानी की खपत पर भी दिखाई देने लगा है। शहर के कई इलाकों में बिजली की मांग बढ़ने से लोड बढ़ गया है, वहीं पानी की खपत भी सामान्य दिनों की तुलना में काफी अधिक हो गई है।

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि बिना जरूरत घरों से बाहर न निकलें और गर्मी से बचाव के उपाय अपनाएं। साथ ही छोटे बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने को कहा गया है। लगातार बढ़ते तापमान ने लोगों की दिनचर्या पूरी तरह प्रभावित कर दी है और शहर में दोपहर के समय कर्फ्यू जैसा माहौल देखने को मिल रहा है।

अप्रैल की भीषण गर्मी और अनियमित वर्षा से बदलता जीवन का संतुलन
अप्रैल का महीना इस बार अपने साथ ऐसा मौसम लेकर आया है, जिसने लोगों की दिनचर्या को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। एक ओर उत्तर भारत में गर्मी का पारा तेजी से चढ़ रहा है और दूसरी ओर देश के कई हिस्सों में वर्षा और तूफान का दौर जारी है। इस कारण जनजीवन पर बुरा असर देखने को मिल रहा है। सुबह से ही तेज धूप का सामना करना पड़ता है और दोपहर तक गर्मी इतनी बढ़ जाती है कि बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है ।शाम के समय भी राहत नहीं मिलती और रात में भी गर्मी बनी रहती है। इससे लोगों की नींद और स्वास्थ्य दोनों प्रभावित हो रहे हैं। दूसरी ओर कई राज्यों में अचानक मौसम बदल जाता है और तेज हवा के साथ वर्षा शुरू हो जाती है। जिससे कामकाज रुक जाता है और लोगों को असुविधा होती है।

उत्तर भारत में इस समय गर्मी लगातार बढ़ रही है। राजस्थान उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश दिल्ली हरियाणा और पंजाब जैसे क्षेत्रों में तापमान तेजी से ऊपर जा रहा है ।कई शहरों में तापमान चालीस डिग्री के आसपास पहुंच गया है और आने वाले दिनों में इसके बयालीस डिग्री तक जाने की संभावना है। इस कारण दिन के समय सड़कों पर सन्नाटा दिखाई देने लगा है। लोग केवल जरूरी काम के लिए ही बाहर निकलते हैं और अधिकतर समय घरों में ही रहते हैं। गर्मी के कारण शरीर में पानी की कमी होने लगती है और थकान चक्कर और कमजोरी जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं।

राजस्थान में गर्मी का असर और अधिक स्पष्ट दिखाई दे रहा है। जयपुर कोटा उदयपुर बाड़मेर और जोधपुर जैसे शहरों में तापमान तेजी से बढ़ा है ।बाड़मेर और कोटा में पारा उनतालीस डिग्री से ऊपर पहुंच गया है। दिन के साथ अब रात में भी गर्मी का असर बना रहता है। जिससे लोगों को राहत नहीं मिलती। जल स्रोतों पर दबाव बढ़ गया है और कई क्षेत्रों में पानी की कमी महसूस की जा रही है। बाजारों में दिन के समय भीड़ कम हो गई है और लोग सुबह और शाम के समय ही अपने कार्य पूरे करने का प्रयास करते हैं।

उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में भी गर्मी का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में लू चलने की संभावना जताई है ।तापमान में वृद्धि के कारण लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा है। खुले में काम करने वाले मजदूर और किसान सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। विद्यालयों में भी बच्चों के समय में बदलाव की आवश्यकता महसूस की जा रही है ताकि उन्हें इस तेज गर्मी से बचाया जा सके।

जहां एक ओर उत्तर भारत में गर्मी का प्रकोप है वहीं पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में वर्षा और तूफान ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। अरुणाचल प्रदेश मेघालय मणिपुर नगालैंड और त्रिपुरा में आंधी और वर्षा की स्थिति बनी हुई है। कर्नाटक और केरल में भी कई स्थानों पर तेज वर्षा हुई है, जिससे सड़कों पर पानी भर गया है और यातायात प्रभावित हुआ है। अचानक मौसम बदलने से लोगों को अपने कार्यों में बार बार रुकावट का सामना करना पड़ रहा है।

देश के पहाड़ी क्षेत्रों में अभी भी ठंड का असर बना हुआ है। मनाली और उसके आसपास के क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हुई है और तापमान शून्य से नीचे चला गया है। यह स्थिति मैदानी क्षेत्रों की गर्मी से बिल्कुल अलग है। इससे यह स्पष्ट होता है कि देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम की स्थिति कितनी भिन्न है।जम्मू के अखनूर क्षेत्र में बवंडर जैसी दुर्लभ घटना भी देखी गई जो कुछ समय तक चली हालांकि इससे कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ लेकिन इसने लोगों को चौंका दिया। इस प्रकार की घटनाएं यह संकेत देती हैं कि मौसम में अस्थिरता बढ़ रही है और प्राकृतिक संतुलन प्रभावित हो रहा है।

मौसम के इस बदलते स्वरूप का सबसे अधिक असर कृषि पर पड़ रहा है तेज गर्मी के कारण फसलों की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है और उत्पादन में कमी आने की आशंका है ।वहीं अचानक वर्षा से कटाई के समय फसल खराब हो सकती है किसानों के लिए यह स्थिति अत्यंत कठिन हो गई है उनकी मेहनत पर मौसम का सीधा प्रभाव पड़ रहा है।स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से भी यह समय चुनौतीपूर्ण है गर्मी और उमस के कारण शरीर में पानी की कमी हो रही है और कई प्रकार की बीमारियां बढ़ रही हैं। बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह समय विशेष रूप से कठिन है। चिकित्सकों के अनुसार इस मौसम में अधिक पानी पीना चाहिए और धूप से बचना चाहिए।

आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक कठोर होने की संभावना है। उत्तर और मध्य भारत में तापमान बयालीस डिग्री तक पहुंच सकता है, वहीं पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में वर्षा और तूफान का दौर जारी रह सकता है। इस कारण लोगों को सावधानी बरतनी होगी और अपने कार्यों को मौसम के अनुसार ढालना होगा।

अप्रैल का यह महीना इस बार मौसम के दोहरे प्रभाव के कारण कठिन बन गया है एक ओर भीषण गर्मी लोगों को परेशान कर रही है और दूसरी ओर वर्षा और तूफान नई समस्याएं उत्पन्न कर रहे हैं। यह स्थिति केवल एक मौसमी बदलाव नहीं बल्कि एक चेतावनी भी है कि हमें पर्यावरण के प्रति जागरूक होना होगा और प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने के प्रयास करने होंगे तभी हम इस प्रकार की परिस्थितियों से सुरक्षित रह सकते हैं।

कांतिलाल मांडोत