big breking news - Swatantra Prabhat

सीएम डैशबोर्ड पर खराब प्रदर्शन पर डीएम सख्त
फ़िरोज़ाबाद - जिलाधिकारी रमेश रंजन ने बुधबार को  अपने कक्ष में सी0एम0 डैशबोर्ड पर खराब प्रदर्शन करने वाले विभागों की समीक्षा की गई, समीक्षा बैठक के दौरान खराब प्रदर्शन करने वाले विभागों के प्रति कड़ा रख अपनाते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई और कार्य प्रणाली में तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए, समीक्षा में पाया गया की जी0एम0डी0आई0सी0, पी0ओ0 डूड़ा और जिला आबकारी अधिकारी की रैंकिंग के ग्रेड ‘सी‘ है, जिलाधिकारी ने इसे अत्यंत असंतोष जनक मानते हुए निर्देशित करते हुए कहा कि इन सभी अधिकारियों को नोटिस जारी किया जाए, इसमें से कोई भी अधिकारी बिना अनुमति मुख्यालय न छोड़े, जिलाधिकारी ने निर्देश दिए की ये सभी अधिकारी अपनी रैंकिंग में अनिवार्य रूप से सुधार लाएं।

नगर निगम और स्टांप विभाग के लक्ष्य की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने पाया की वसूली निर्धारित लक्ष्य से काफी पीछे है, नगर निगम द्वारा हाउस टैक्स और वॉटर टैक्स की कम वसूली पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की, उन्होंने नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह व्यक्तिगत रूप से मॉनिटरिंग कर राजस्व संग्रह में तेजी लाएं, स्टाम्प विभाग द्वारा लक्ष्य से कम प्राप्ति पर जिलाधिकारी ने कड़े निर्देश दिए, उन्होंने संबंधित रजिस्ट्रार को फील्ड विजिट करने के आदेश दिए, ताकि स्टांप की कमी को दूर कर राजस्व बढ़ाया जा सके, जिलाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी, सभी विभाग अपनी प्रगति रिपोर्ट में सुधार करें, अन्यथा संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट, अपर जिलाधिकारी न्यायिक आदि उपस्थित रहें।

प्रधानाध्यापक द्वारा पत्रकार को हाथ पैर तोड़ने की दी गई धमकी
प्रतापगढ़। परिषदीय विद्यालयों में चल रही मनमानी व विभागीय व्यवस्था के डर भय से दूर शिक्षकों की करतूतों को प्रकाश लाना उनके द्वारा मामला उठाने वाले का गुनाह मान लिया जा रहा है और अपना गुनाह छिपाने की आड़ में पत्रकार का ही हाथ पैर तोड़कर दिमाग ठीक करने की खुलेआम धमकी दी जा रही है। विद्यालय से पलायित रहने और परिषदीय भवन के निर्माण में धांधली करने वाला प्रधानाध्यापक शिक्षक की मान मर्यादा के विपरीत अमर्यादित भाषा का उपयोग करते हुए पत्रकार को हाथ पैर तोड़ने की धमकी दे रहा है।

बात बिहार ब्लॉक के टेकी पट्टी ग्राम पंचायत में स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षकों के समय पर नहीं आने की है। स्कूल के प्रधानाध्यापक के समय से स्कूल नहीं पहुंचने की शिकायत पूर्व प्रधान समेत ग्रामीणों द्वारा एक पत्रकार से किया गया। पत्रकार ने 10 फरवरी की सुबह करीब साढ़े दस बजे टेकीपट्टी विद्यालय पहुंचे तो वहां के प्रधानाध्यापक धर्मेन्द्र मिश्रा स्कूल में मौजूद नही मिले।

ऐसी स्थिति में पत्रकार ने खंड शिक्षा अधिकारी बंशीधर पांडेय को अवगत कराया तो उन्होंने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।जब पत्रकार ने हेडमास्टर धर्मेन्द्र मिश्र को फोन कर उनका पक्ष जानना चाहा तो उन्होंने मीटिंग में होने की बात बताई। पत्रकार द्वारा बीआरसी में सम्पर्क किया गया तो बताया गया कि हेडमास्टर की कोई मीटिंग नहीं है।

मामले का खुलासा होने पर उक्त प्रधानाध्यापक पत्रकार को गाली गलौज कर हाथ पैर तोड़ने की धमकी देने लगा।उक्त प्रकरण में पत्रकार ने बाघराय थाना पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उक्त प्रकरण मे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और मामले की जांच उपरांत कार्रवाई की जाएगी।

पीएम आवास योजना शहरी में मची लूट
स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो

हमीरपुर :– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गरीब शहरियों के उत्थान के लिए चलाई जा रही प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना मौदहा में भ्रष्टाचार की भेंट चढ गई है। आठ से नौ महीने बीतने के बाद भी फाईलों की स्टेटस रिपोर्ट के आधार पर लाभार्थी तहसील कार्यालय की परिक्रमा करने को मजबूर हैं लेकिन कर्मचारी किसी को भी फाईलों की वास्तविक स्थिति बताने को तैयार नहीं हैं। वहीं दलालो के माध्यम से जानकारी आसानी से मिल जाती है।

देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की गरीबों को छत देने के उद्देश्य से चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के लिए बीते साल के अंत में आवेदन मांगे गए थे जिनमे से कुछ लाभार्थियों के आवेदनों की जांच की जा चुकी है और कुछ की जांच लम्बित है। जबकि स्टेटस रिपोर्ट में अधिकांश आवेदन नगरपालिका में होना दर्शाया जा रहा है जिसके आधार पर पक्के घर की आस लिए लाभार्थी तहसील और नगरपालिका की परिक्रमा करने को मजबूर हैं लेकिन कुर्सियों में बैठे जिम्मेदार लाभार्थियों को कुछ बताने के बजाय सीधे मुंह बात करने को भी तैयार नहीं हैं।

हालांकि इस सम्बन्ध में लाभार्थियों द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस पर भी शिकायतें दर्ज कराई जाती रही हैं लेकिन शिकायतों का निस्तारण नहीं होने के चलते आमजन का सम्पूर्ण समाधान दिवस जैसे आयोजनो से विश्वास उठता जा रहा है। कस्बे के दुर्गा सिंह ने तहसील की महिला कर्मचारी की मिलीभगत से मीरा तालाब में माया और मीना को अपात्र होने के बाद भी शुभलाभ के चलते पात्र कराने की शिकायत दर्ज कराई है जबकि नगरपालिका के कुछ सभासदों द्वारा भी शुभलाभ का खेल खेलते हुए अपात्रों और नये बने पक्के मकान वालों को भी पात्र कराने का काम किया जा रहा है। जिसपर लगाम लगाई जाना आवश्यक है।

कर्पूरीग्राम से पीएम मोदी ने किया चुनावी शंखनाद, कांग्रेस बोली
समस्तीपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री और जननायक कर्पूरी ठाकुर के जन्मस्थान कर्पूरीग्राम पहुंचकर आगामी विधानसभा चुनावों का शंखनाद कर दिया। इस दौरान उन्होंने कर्पूरी ठाकुर को नमन किया और उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

वहीं कांग्रेस ने पीएम मोदी पर पलटवार करते हुए कहा कि 1979 में जनसंघ, जिससे बीजेपी की उत्पत्ति हुई, ने ही कर्पूरी ठाकुर की सरकार गिरा दी थी। कांग्रेस का कहना है कि जब कर्पूरी ठाकुर ने ओबीसी आरक्षण लागू किया था, तब जनसंघ ने इसका विरोध किया था।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री से सवाल किया, “क्या यह सच नहीं है कि आरएसएस और जनसंघ ने मिलकर कर्पूरी ठाकुर को परेशान किया था? क्या यह सच नहीं है कि उन्होंने जातिगत जनगणना की मांग करने वालों को ‘अर्बन नक्सल’ कहा और संसद में उस मांग को खारिज किया गया?”

जयराम रमेश ने आगे कहा कि पीएम मोदी की ‘ट्रबल इंजन सरकार’ नहीं चाहती कि बिहार में एससी, एसटी, ओबीसी और ईबीसी को 65 प्रतिशत आरक्षण मिले। उन्होंने कहा कि बिहार में जहां इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया, वहीं तमिलनाडु में कांग्रेस सरकार ने 1994 में ही आरक्षण कानून लागू कर दिया था।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी आज समस्तीपुर और बेगूसराय में दो रैलियों को संबोधित करेंगे। कर्पूरीग्राम में उनकी रैली को खास माना जा रहा है, क्योंकि बीते वर्ष एनडीए सरकार ने ही कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित किया था।

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, पीएम मोदी अपने संबोधनों में विपक्ष पर तीखा हमला बोल सकते हैं। तेजस्वी यादव के उस सवाल पर भी जवाब देने की संभावना है, जिसमें उन्होंने पूछा था कि एनडीए अब तक मुख्यमंत्री पद का चेहरा क्यों नहीं घोषित कर पाया। साथ ही इंडिया गठबंधन में जारी मतभेदों पर भी प्रधानमंत्री कटाक्ष कर सकते हैं।

बता दें कि कर्पूरी ठाकुर के पुत्र रामनाथ ठाकुर वर्तमान में राज्यसभा सांसद और केंद्र सरकार में मंत्री हैं, जबकि उनकी पोती जागृति ठाकुर मोरवा विधानसभा सीट से जनसुराज पार्टी की प्रत्याशी हैं।

बिहार विधानसभा की 243 सीटों पर दो चरणों में—6 और 11 नवंबर को मतदान होगा, जबकि परिणाम 17 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

80% पंचायत भवनों में ताले बंद, सुविधाएं ठप- फिर भी सहायक पंचायतों को हर महीने मानदेय का भुगतान
बलरामपुर। संवाददाता। जनपद बलरामपुर में पंचायत व्यवस्था की हकीकत शर्मनाक तस्वीर पेश कर रही है। जिले की लगभग 80 प्रतिशत ग्राम पंचायतों में बने पंचायत भवन महीनों से तालेबंद पड़े हैं। न तो इन भवनों का नियमित उपयोग हो रहा है, न ही यहां कोई सरकारी या जनकल्याणकारी गतिविधि संचालित की जा रही है। बावजूद इसके, सहायक पंचायत सचिवों को हर महीने पूरा मानदेय बिना किसी कार्य के भुगतान किया जा रहा है।

ग्राम पंचायतों में लाखों रुपये की लागत से बने पंचायत भवन अब खंडहर बनने की कगार पर हैं। कई भवनों में झाड़ियां उग आई हैं, कहीं दीवारों से प्लास्टर झड़ रहा है तो कहीं छत टपकने लगी है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत भवनों के ताले महीनों से नहीं खुले, यहां न तो बैठकों का आयोजन होता है और न ही कोई विकास कार्य की समीक्षा।

सबसे बड़ी विडंबना यह है कि इन पंचायतों में तैनात सहायक सचिव कार्यालय नहीं आते, फिर भी वेतन हर महीने जारी हो रहा है। यह स्थिति न सिर्फ शासन की योजनाओं की पोल खोलती है बल्कि जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही को भी उजागर करती है।

ग्राम पंचायतों के कई सदस्यों ने आरोप लगाया है कि सचिव और सहायक सचिव सिर्फ वेतन लेने आते हैं, काम के नाम पर कुछ नहीं करते। इससे ग्रामीण योजनाओं के संचालन और शिकायत निस्तारण में भारी दिक्कतें आ रही हैं।

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि ऐसे पंचायत भवनों का निरीक्षण कर गैरहाजिर सहायक सचिवों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और पंचायत भवनों को सक्रिय किया जाए ताकि ग्रामीणों को सुविधाओं का वास्तविक लाभ मिल सके।

प्रतिबंधित चित्तौड़गढ़ जलाशय में ट्यूब के सहारे मछलीमार कर रहे शिकारी- अधिकारी मौन, सवालों के घेरे में प्रशासन
बलरामपुर। संवाददाता। जनपद बलरामपुर के चित्तौड़गढ़ जलाशय में प्रशासनिक प्रतिबंध के बावजूद खुलेआम मछलीमारी का खेल जारी है। ग्रामीणों के अनुसार, कुछ लोग ट्यूब के सहारे जलाशय में उतरकर रात के अंधेरे में अवैध रूप से मछली पकड़ रहे हैं। यह सब संबंधित विभागीय अधिकारियों की जानकारी में होते हुए भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

चित्तौड़गढ़ जलाशय को संरक्षण क्षेत्र घोषित किया गया है, जहां मछली पकड़ने पर पूर्ण प्रतिबंध है। इसके बावजूद स्थानीय मछली शिकारी हर रात ट्यूब और जाल के सहारे जलाशय में उतर जाते हैं और बड़ी मात्रा में मछलियां पकड़कर बेचते हैं। इससे न केवल मत्स्य संपदा का नुकसान हो रहा है, बल्कि जलाशय के पर्यावरणीय संतुलन पर भी खतरा मंडरा रहा है।

ग्रामीणों का आरोप है कि मछलीमारी का यह खेल कुछ स्थानीय प्रभावशाली लोगों के संरक्षण में चल रहा है। लोगों ने बताया कि कई बार इसकी शिकायत मछली विभाग व राजस्व प्रशासन से की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

प्रशासनिक मौन ने पूरे मामले को संदिग्ध बना दिया है। सवाल उठता है कि जब जलाशय प्रतिबंधित घोषित है, तो वहां लगातार अवैध मछलीमारी कैसे हो रही है? क्या यह अधिकारियों की मिलीभगत से संभव है?

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से इस मामले की जांच कराने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अवैध मछलीमारी पर रोक नहीं लगी, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

ट्रंप को मुनीर ने पकड़ाया ये डिब्बा, उधर पाकिस्तान को बलूचों ने बम धमाकों से दहलाया
International Desk

बलूचिस्तान ने पाकिस्तान और अमेरिका के खिलाफ पहला बड़ा हमला कर दिया है। ये हमला तब किया गया है जब पाकिस्तान ने पहली बार अमेरिका को रेयर अर्थ मेटल्स की पहली छोटी खेप भेज दी है। ये खेप बलूचिस्तान से लूटी गई है। आपको बता दें कि कुछ समय पहले ही अमेरिका की एक कंपनी ने पाकिस्तान के साथ 50 करोड़ डॉलर का एक सौदा किया था। जिसके तहत बलूचिस्तान के रेयर अर्थ मेटल्स अमेरिका खरीदेगा। इसी समझौते के तहत पाकिस्तान ने पहली खेप अमेरिका पहुंचा दी।

लेकिन बलूच लिबरेशन आर्मी ने अपना विरोध जताते हुए ऐसा हमला किया है जो पाकिस्तान और अमेरिका के लिए जबरदस्त वार्निंग है। दरअसल, बलोच लिबरेशन आर्मी ने एक बार फिर जाफर एक्सप्रेस को उड़ा दिया है। लेकिन इस बार हमले का तरीका बेहद शानदार था। जाफर एक्सप्रेस खैबर पख्तूनखुआ से निकलकर बलूचिस्तान के कोएटा आ रही थी। लेकिन इस ट्रेन को तब उड़ाया गया जब यह सिंध प्रांत के सुल्तानकोट पहुंची।

यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि जाफर एक्सप्रेस पर हुए हमले में पाकिस्तान के वो तीन प्रांत जुड़ गए हैं जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ आजादी की बगावत छेड़ रखी है। यानी सिंध प्रांत, खैबर पतुनख्वा और बलूचिस्तान। यह सीधे-सीधे पाकिस्तान को चेतावनी है कि अगर अमेरिका बलूचिस्तान में आया तो पलटवार तीन दिशाओं से होगा। पाकिस्तान के खिलाफ पहले से ही बलूचों, पश्तूनो और सिंधियों ने हाथ मिला लिया है और अब पलटवार का ट्रेलर दिखा दिया गया है।

आपको बता दें कि बलूचों ने यह भी ऐलान किया है कि पाकिस्तान बलूचिस्तान के जिस पसनी पोर्ट को डेवलप करने के लिए अमेरिका को ऑफर देकर आया है। अगर उस ऑफर को रोका नहीं गया तो पसनी पोर्ट का हाल गवादर से भी बुरा होगा। बलूचों ने कहा है कि जब चीन ग्वादर नहीं बना पाया तो अमेरिका पसनी पोर्ट में कैसे सफल हो पाएगा।

जानकारी के लिए बता दें कि असीसीम मुनीर ने बलूचिस्तान का गवादर चीन को देने के बाद बलूचिस्तान का दूसरा पोर्ट यानी पसनी पोर्ट अमेरिका को देने का ऑफर किया है। पसनी पोर्ट भारत के नजदीक है।

क्वेटा और पेशावर के बीच चलने वाली जाफर एक्सप्रेस को हाल के महीनों में कई बार निशाना बनाया गया है, जिसमें मार्च में हुआ हमला सबसे भीषण था। इस साल सितंबर में बलूचिस्तान के मस्तुंग के दश्त इलाके में रेलवे पटरी पर हुए एक विस्फोट में जाफर एक्सप्रेस का एक डिब्बा क्षतिग्रस्त हो गया और छह अन्य डिब्बे पटरी से उतर गए, जिसमें 12 यात्री घायल हो गए थे। गत 11 मार्च को जाफर एक्सप्रेस को बंधक बना लिया गया था।

इस घटना में 26 लोग मारे गए, जिनमें सुरक्षाकर्मी भी शामिल थे। सुरक्षा बलों ने एक लक्षित अभियान में ट्रेन पर हमला करने वाले 33 आतंकवादियों को मार गिराया और 354 बंधकों को मुक्त कराया। माना जाता है कि जातीय बलूच आतंकवादी समूह ऐसे हमलों को अंजाम देते हैं।

एशिया कप फाइनल में 41 साल बाद भारत-पाक की ऐतिहासिक भिड़ंत, दुबई में होगा क्रिकेट का महामुकाबला!
Sports News

भारत एशिया कप 2025 के फाइनल में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ेगा, जो 28 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। टूर्नामेंट के 41 साल के इतिहास में भारत और पाकिस्तान के बीच यह पहला एशिया कप फाइनल होगा, जो इस मुकाबले में रोमांच का एक और स्तर जोड़ देगा। टूर्नामेंट में इससे पहले, भारत दो बार पाकिस्तान के खिलाफ जीत का स्वाद चख चुका था। भारत ने ग्रुप चरण के मैच में दबदबा बनाया और कुलदीप यादव के 18 रन देकर 3 विकेट के मैच जिताऊ स्पेल की बदौलत सात विकेट से जीत हासिल की।

सुपर 4 के मुकाबले में, अभिषेक शर्मा ने 39 गेंदों में 74 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिससे पाकिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियाँ उड़ गईं और भारत के लिए छह विकेट से जीत का मार्ग प्रशस्त हुआ। भारत के लिए, अभिषेक शर्मा मौजूदा टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज रहे हैं। अभिषेक ने मौजूदा एशिया कप में लगातार तीसरा अर्धशतक जड़ा।

शुक्रवार को सुपर 4 के अपने अंतिम मुकाबले में उन्होंने श्रीलंका को पूरे मैदान में धूल चटाते हुए 31 गेंदों में आठ चौकों और दो छक्कों की मदद से 61 रनों की आकर्षक पारी खेली। उनकी स्ट्राइक रेट 196.77 रही। उन्होंने टी20 एशिया कप में किसी बल्लेबाज द्वारा अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान (2022 टी20 एशिया कप की छह पारियों में 281 रन) को पीछे छोड़ दिया है।

वह मौजूदा एशिया कप में छह पारियों में 51.50 की औसत, 204.63 के स्ट्राइक रेट और तीन अर्धशतकों के साथ 309 रन बनाकर सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। इस टूर्नामेंट में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 75 रन है। उन्होंने पाकिस्तान के मोहम्मद रिज़वान (2022 टी20I एशिया कप के दौरान छह पारियों में 281 रन) को पछाड़कर किसी बल्लेबाज़ द्वारा टी20I एशिया कप में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है।

तिलक वर्मा (144), भारतीय उप-कप्तान शुभमन गिल (115), और विकेटकीपर-बल्लेबाज़ संजू सैमसन (108) ने भारत की सफलता में अहम भूमिका निभाई है और महत्वपूर्ण साझेदारियाँ बनाकर टूर्नामेंट में टीम के मज़बूत प्रदर्शन को मज़बूत किया है। हालाँकि, भारत के कप्तान बनने के बाद से सूर्यकुमार यादव का खराब प्रदर्शन जारी रहा, जब उन्होंने शुक्रवार को दुबई में चल रहे एशिया कप के सुपर फ़ोर्स मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ एक ज़बरदस्त पारी खेली।

पिछले साल जुलाई में, रोहित से कप्तानी की जिम्मेदारी सूर्यकुमार को सौंप दी गई थी, जब अनुभवी सलामी बल्लेबाज ने बारबाडोस में भारत के शानदार टी20 विश्व कप खिताब जीतने के बाद इस प्रारूप को अलविदा कह दिया था।

नेतृत्व पदानुक्रम के शिखर पर पहुँचने के बाद से, सूर्यकुमार रन और फ़ॉर्म में नहीं रहे हैं। इस विस्फोटक बल्लेबाज़ ने अक्टूबर 2024 में बांग्लादेश के खिलाफ शतक जड़ा, जो कप्तान के रूप में उनका आखिरी अर्धशतक है। 2025 में, सूर्यकुमार का प्रदर्शन बेहद खराब रहा, उन्होंने 10 पारियों में 12.37 की औसत से 99 रन बनाए, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 110.00 का बेहद कम था, और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 47* रहा।

कुलदीप यादव मौजूदा एशिया कप में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और बल्लेबाज़ों को चकमा देने के लिए अपनी विविधताओं का भरपूर इस्तेमाल कर रहे हैं। वह वर्तमान में छह मैचों में 9.84 की प्रभावशाली औसत और 6.05 की इकॉनमी रेट से 13 विकेट लेकर विकेट लेने वालों की सूची में शीर्ष पर हैं।

तीन और विकेट लेने पर वह टूर्नामेंट में भारत के शीर्ष विकेट लेने वाले गेंदबाज के रूप में ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (14 विकेट) से आगे निकल जाएंगे, और पांच विकेट लेने पर वह टूर्नामेंट के तीन टी20आई संस्करणों के इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज के रूप में श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा (17 विकेट) को पीछे छोड़ सकते हैं।

भारत और पाकिस्तान का सफर

टीम इंडिया पूरे टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम ने दमदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों से प्रभावित किया है दूसरी ओर, पाकिस्तान ने सुपर-4 में बांग्लादेश को हराकर फाइनल का टिकट पक्का किया था। सलमान अली आगा की कप्तानी वाली टीम फाइनल में अपनी कमजोरियों को पीछे छोड़कर नया इतिहास रचने उतरेगी।

दुबई की पिच,फाइनल का रोमांच

40 साल से ज्यादा पुराने एशिया कप इतिहास में यह पहला भारत-पाक फाइनल है. दुबई की पिच पर बल्लेबाजों और गेंदबाजों, दोनों को मदद मिल सकती है। फैन्स उम्मीद कर रहे हैं कि अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह और शाहीन अफरीदी जैसे स्टार खिलाड़ी मैदान पर अपनी छाप छोड़ेंगे।

कब और कहाँ होगा मैच?

भारत-पाकिस्तान फाइनल की शुरुआत भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे होगी. टॉस शाम 7:30 बजे होगा. मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा, जो पहले भी दोनों टीमों के बीच कई ऐतिहासिक भिड़ंतों का गवाह रह चुका है।

लाइव कहां देखें

फैन्स इस हाई-वोल्टेज मैच का लाइव प्रसारण Sony Sports Network पर देख सकते हैं. वहीं, डिजिटल दर्शकों के लिए Sony LIV और FanCode ऐप पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी।

दोनो टीमों की संभावित प्लेइंग 11

भारत - अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव(कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन(विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

पाकिस्तान - सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, फखर जमान, हारिस रऊफ, हसन अली, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी।

इजराइली हमले और गोलीबारी में गाजा में 38 लोगों की मौत
International Desk

इजराइली हमलों और गोलीबारी में शनिवार सुबह गाजा में कम से कम 38 लोग मारे गए। स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी। युद्धविराम के लिए अंतरराष्ट्रीय दबाव बढ़ रहा है, लेकिन इजराइल के नेता युद्ध जारी रखने पर अड़े हुए हैं अल-अवदा अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मियों के अनुसार, मध्य और उत्तरी गाजा में शनिवार तड़के हुए हमलों में कई लोग मारे गए, जिनमें नुसेरात शरणार्थी शिविर में एक ही परिवार के नौ लोग शामिल हैं।

ये हमले ऐसे समय में हुए हैं जब इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा में विश्व के अन्य नेताओं के समक्ष गाजा में हमास के ‘‘पूर्ण खात्मे’’ तक युद्ध जारी रखने का संकल्प जताया था। अल-अहली अस्पताल के अनुसार, शनिवार सुबह हुए हमलों में गाजा शहर के तुफाह इलाके में एक मकान ध्वस्त हो गया, जिसमें कम से कम 11 लोग मारे गए। मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी हैं।

शिफा अस्पताल के अनुसार, शाती शरणार्थी शिविर पर हुए हवाई हमले में चार अन्य लोग मारे गए। नासिर और अल अवदा अस्पतालों के अनुसार, दक्षिणी और मध्य गाजा में सहायता लेने जाते समय इजराइली गोलीबारी में छह अन्य फलस्तीनी मारे गए। इजराइल की सेना ने हवाई हमलों या गोलीबारी के बारे में तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

पाकिस्तान-सऊदी की नाटो जैसी डील पर आया भारत का पहला बयान... देश की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं
INTERNATIONAL DESK

पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच एक रणनीतिक रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर के एक दिन बाद, भारत ने गुरुवार (18 सितंबर, 2025) को कहा कि वह अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ-साथ क्षेत्रीय और वैश्विक स्थिरता पर इस समझौते के प्रभावों का अध्ययन करेगा।

पाकिस्तान-सऊदी अरब के एक संयुक्त बयान के अनुसार, समझौते में कहा गया है कि दोनों देशों में से किसी के भी विरुद्ध किसी भी तरह के हमले को दोनों के विरुद्ध आक्रमण माना जाएगा. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इस मामले में अपनी संतुलित प्रतिक्रिया में कहा कि भारत अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा और सभी क्षेत्रों में व्यापक राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

उधर सऊदी और पाकिस्तान में नाटो जैसी डील हुई और हड़कंप भारत में मच गया। भारत में सवाल उठ रहे हैं कि सऊदी और पाकिस्तान के बीच हुए समझौते को लेकर अब वो आगे क्या करेगा। अब भारत के पक्ष से भी इसे लेकर जवाब आ गया है। सऊदी और पाकिस्तान के बीच हुए रक्षा समझौते पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने पहला  बयान दिया है। पूरे मामले को लेकर भारतीय विदेश मंत्रालय की तरफ से भी प्रतिक्रिया आई।

भारत ने सऊदी अरब पाकिस्तान के बीच हुए समझौते पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरकार इस समझौते के बारे में पहले से जानती थी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि भारत इस घटनाक्रम के हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ-साथ क्षेत्रीय और वैश्विक स्थिरता पर पड़ने वाले प्रभावों का अध्ययन करेगा।

उन्होंने आगे आश्वासन दिया कि सरकार भारत के राष्ट्रीय हितों की रक्षा और सभी क्षेत्रों में व्यापक राष्ट्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि हमने सऊदी अरब और पाकिस्तान के बीच एक रणनीतिक पारस्परिक रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर की खबरें देखी हैं।

सरकार को इस बात की जानकारी थी कि यह घटनाक्रम, जो दोनों देशों के बीच एक दीर्घकालिक समझौते को औपचारिक रूप देता है, विचाराधीन था। हम अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ-साथ क्षेत्रीय और वैश्विक स्थिरता पर इस घटनाक्रम के प्रभावों का अध्ययन करेंगे। सरकार भारत के राष्ट्रीय हितों की रक्षा और सभी क्षेत्रों में व्यापक राष्ट्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

गौरतलब है कि पाकिस्तान और सऊदी अरब ने एक रणनीतिक पारस्परिक रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके अनुसार उनमें से किसी भी देश पर किसी भी हमले को दोनों के विरुद्ध आक्रमण माना जाएगा। एक संयुक्त बयान के अनुसार, इस समझौते पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सऊदी अरब के शहजादे मोहम्मद बिन सलमान ने बुधवार को पाकिस्तानी नेता की खाड़ी देश की एक दिवसीय यात्रा के दौरान हस्ताक्षर किए।

यह समझौता कतर में हमास नेतृत्व पर इजराइली हमले के कुछ दिन बाद हुआ है, जो खाड़ी क्षेत्र में अमेरिका का एक प्रमुख सहयोगी है। संयुक्त बयान के अनुसार, रणनीतिक पारस्परिक रक्षा समझौते में कहा गया है कि किसी भी देश के विरुद्ध किसी भी आक्रमण को दोनों के विरुद्ध आक्रमण माना जाएगा।

पीडब्लू डी की करोड़ों की अवैध कब्जे की भूमि की हुई पैमाईश- कब्जा धारियों में मचा हड़कंप
ब्यूरो प्रयागराज।

फूलपुर तहसील क्षेत्र के कोड़ापुर गांव में फूलपुर मुबारकपुर मार्ग से लगी हुई पीडब्लू डी की करोड़ों रुपए कीमती भूमि पर भू माफियाओं का अवैध कब्जा है ग्रामीणों का आरोप है कि उक्त कीमती भूमि पर भूमाफिया लोग बिना किसी अनुमति के मकान बनाकर अवैध रूप से कब्जा करने के बाद उसे किराए पर दे दिया है जिससे उनकी मोटी कमाई हो रही है।

ग्रामीणों की शिकायत पर पीडब्लू डी विभाग हरकत में आया अवैध कब्जा धारियों को नोटिस देकर एक सप्ताह में जवाब दाखिल करने को कहा किन्तु योगी सरकार भी मनबढ़ भूमाफियों के कान में जूं तक नहीं रेंगी जब की सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने सभी विभागों के उच्च अधिकारियों को निर्देश दे रखा है कि कही पर भी यदि भूमाफिया अवैध रूप से सरकारी भूमि पर कब्जा कर रखे हो तो उसकी पैमाईश कराकर उसे तत्काल खाली कराया जाय।

जिसके क्रम में सोमवार को लगभग आधा दर्जन से अधिक पीडब्लू डी के अधिकारी कर्मचारी राजस्व टीम के साथ अपने पीडब्लू डी की सुरक्षित गैंग हट की भूमि की पैमाईश कराने पहुंचे तो भूमाफियों में हड़कंप मच गया फिलहाल राजस्व टीम ने पीडब्लू की सुरक्षित भूमि की पैमाईश किया तो फूलपुर मुबारकपुर मार्ग पर करोड़ो की कीमती भूमि 164 फिट निकली जिस पर गांव के राम लखन यादव और रामजतन यादव के साथ ही दरियापुर गांव निवासी भवानी भीख यादव अवैध रूप से कब्जा करके उस पर निर्माण करने के बाद किराए पर दे रखा

दिल्ली बार काउंसिल की बड़ी कार्यवाही- 100 से अधिक वकीलों कि फर्जी डिग्री मिलने पर निरस्त किया लाइसेंस।
स्वतंत्र प्रभात।

ब्यूरो प्रयागराज ।

बार काउंसिल ऑफ दिल्ली (BCD) ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) के निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए 100 से अधिक व्यक्तियों के नाम अपने अधिवक्ता सूची से स्थायी रूप से हटा दिए हैं। यह कठोर कदम इसलिए उठाया गया क्योंकि संबंधित विश्वविद्यालयों ने उनकी शैक्षणिक योग्यता, विशेष रूप से एलएल.बी. डिग्री और स्नातक मार्कशीट, को फर्जी या जाली करार दिया। इस कार्रवाई के तहत इन व्यक्तियों के अधिवक्ता लाइसेंस तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिए गए हैं, क्योंकि उन्होंने गलत जानकारी और धोखाधड़ी के आधार पर नामांकन कराया था।

जून 2023 से सितंबर 2025 के बीच जारी अधिसूचनाओं की एक श्रृंखला में बार काउंसिल ऑफ दिल्ली, जो अधिवक्ता अधिनियम, 1961 के तहत गठित एक वैधानिक निकाय है, ने ऐसे सभी व्यक्तियों के नाम और विवरण प्रकाशित किए जिनके नामांकन अमान्य घोषित किए गए। यह कार्रवाई अधिवक्ता अधिनियम, 1961 की धारा 26(1) के प्रावधान के तहत की गई। कर्नल अरुण शर्मा (सेवानिवृत्त), सचिव, बार काउंसिल ऑफ दिल्ली द्वारा हस्ताक्षरित अधिसूचनाओं में कहा गया कि यह कदम इसलिए उठाया गया क्योंकि संबंधित अधिवक्ताओं की “एलएल.बी./स्नातक डिग्री/मार्कशीट फर्जी/जाली पाई गई और गलत बयानी के आधार पर बार काउंसिल ऑफ दिल्ली में नामांकन कराया गया था।”

यह प्रक्रिया तब शुरू हुई जब संबंधित विश्वविद्यालयों ने इन डिग्रियों को फर्जी बताया। इसके बाद बार काउंसिल ऑफ इंडिया की एक उप-समिति ने इन नामों को हटाने की कार्यवाही की। अधिसूचनाओं में कहा गया कि उप-समिति द्वारा पारित आदेशों को बाद में “बार काउंसिल ऑफ इंडिया की जनरल काउंसिल ने अनुमोदित कर दिया,” जिससे यह कार्रवाई अंतिम हो गई।

कार्रवाई का दायरा केवल एलएल.बी. डिग्री तक सीमित नहीं रहा। जांच के दौरान इन व्यक्तियों के पूरे शैक्षणिक रिकॉर्ड की गहन जांच हुई और कई मामलों में आधारभूत शैक्षणिक प्रमाणपत्र भी फर्जी पाए गए।कुछ मामलों में विशेष परिस्थितियां भी दर्ज की गईं। उदाहरण के लिए, श्री मोहम्मद जावेद की मृत्यु कार्यवाही लंबित रहते हो गई। वहीं, श्री रमिंदर सिंह से संबंधित मामले में उनकी मृत्यु के कारण कार्यवाही “फर्जी/जाली एलएल.बी. डिग्री के गुण-दोष पर विचार किए बिना” समाप्त कर दी गई।कुछ व्यक्तियों, जैसे श्री रघुनाथ के. और श्री रुम्मान मती, ने कार्यवाही के दौरान स्वेच्छा से अपने नामांकन प्रमाणपत्र लौटा दिए। बार काउंसिल ऑफ दिल्ली ने घोषणा की कि सभी संबंधित व्यक्तियों के नाम “स्थायी रूप से बार काउंसिल ऑफ दिल्ली की सूची से हटा दिए गए हैं और अधिवक्ता के रूप में उनका लाइसेंस तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है।”

सुनिश्चित करने के लिए कि ये व्यक्ति अब अधिवक्ता के रूप में कार्य न कर सकें, अधिसूचनाएं देशभर के प्रमुख अधिकारियों को भेजी गई हैं।इनमें बार काउंसिल ऑफ इंडिया के सचिव, सभी राज्य बार काउंसिलों के सचिव, भारत के सर्वोच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल, सभी उच्च न्यायालयों के रजिस्ट्रार जनरल, दिल्ली के सभी जिला एवं सत्र न्यायाधीश, विधि एवं न्याय मंत्रालय और दिल्ली पुलिस आयुक्त शामिल हैं।

साथ ही, सभी बार एसोसिएशनों से अनुरोध किया गया है कि “इस अधिसूचना को अपने नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित करें।” कुछ मामलों में हटाए गए व्यक्तियों को विशेष रूप से निर्देशित किया गया कि “अपना मूल नामांकन प्रमाणपत्र और पहचान पत्र तुरंत बार काउंसिल ऑफ दिल्ली को लौटाएं।”