aimim west bengal - Swatantra Prabhat

एएचए ट्रेनिंग से बदलेगी पश्चिमी चंपारण की तस्वीर
बेतिया। 12 जून, को पश्चिमी चंपारण में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में 102 निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा लगातार महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। राज्य सरकार के सहयोग से ज़ेन प्लस सर्विसेज द्वारा संचालित यह सेवा मरीजों को समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के साथ-साथ स्वास्थ्यकर्मियों की दक्षता बढ़ाने के लिए भी नई पहल कर रही है। इसी क्रम में ज़ेन प्लस प्राइवेट लिमिटेड ने 2 जून को पटना में बिहार के पहले अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन (एएचए) इंटरनेशनल ट्रेनिंग सेंटर की स्थापना की है।

इस केंद्र के माध्यम से एम्बुलेंस कर्मियों, स्वास्थ्यकर्मियों तथा इमरजेंसी रिस्पॉन्डर्स को वैश्विक मानकों के अनुरूप जीवनरक्षक कौशलों का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इससे आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को त्वरित एवं बेहतर उपचार उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी तथा अधिक से अधिक लोगों की जान बचाई जा सकेगी।
प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना केवल कौशल विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि यह स्वास्थ्य क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर भी सृजित करेगा।

प्रशिक्षित मानव संसाधन तैयार होने से अस्पतालों, एम्बुलेंस सेवाओं और चिकित्सा संस्थानों की कार्यक्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होने की उम्मीद है। अब पश्चिमी चंपारण सहित बिहार के लोगों को इमरजेंसी हेल्थकेयर एजुकेशन के लिए राज्य से बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। पटना के ए.जी. कॉलोनी स्थित एएचए ट्रेनिंग सेंटर में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होगा।

मई 2026 के दौरान 102 एम्बुलेंस सेवा ने पश्चिमी चंपारण जिले में कुल 4,324 मरीजों को समय पर चिकित्सा सहायता प्रदान की। इनमें 2,924 गर्भवती महिलाएं, 65 नवजात एवं गंभीर मरीज, 229 सड़क दुर्घटना पीड़ित तथा 1,106 अन्य मरीज शामिल रहे। सेवा की त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली और बेहतर संचालन व्यवस्था के कारण जिले में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति लोगों का विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है।

ज़ेन प्लस के बिहार प्रोजेक्ट हेड दीपक श्रीवास्तव ने बताया कि बिहार में एएचए ट्रेनिंग सेंटर जैसी पहलें कुशल स्वास्थ्यकर्मियों के निर्माण, इमरजेंसी केयर को सशक्त बनाने तथा हेल्थकेयर एजुकेशन को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। उन्होंने कहा कि यह केंद्र बिहार और पड़ोसी राज्यों के डॉक्टरों, नर्सों, पैरामेडिक्स, मेडिकल छात्रों तथा इमरजेंसी रिस्पॉन्डर्स को एडवांस इमरजेंसी केयर ट्रेनिंग उपलब्ध कराकर रोजगार के बेहतर अवसर भी प्रदान करेगा।

हुमायूं कबीर से ओवैसी ने तोड़ा गठबंधन, बंगाल में अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने हुमायूं कबीर की पार्टी के साथ अपना गठबंधन समाप्त करने का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने साफ कहा है कि अब वह पश्चिम बंगाल में अकेले चुनाव लड़ेगी। यह फैसला कबीर के एक कथित वायरल वीडियो के बाद उठे विवाद के बीच लिया गया है।

एआईएमआईएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट जारी करते हुए कहा कि हुमायूं कबीर के हालिया खुलासों ने बंगाल के मुसलमानों की असुरक्षा से जुड़े गंभीर सवाल खड़े किए हैं। 'हुमायूं कबीर के खुलासों ने बंगाल के मुसलमानों की असुरक्षा को उजागर किया है। एआई एमआईएम ऐसे किसी भी बयान का समर्थन नहीं कर सकती, जिससे मुसलमानों की गरिमा पर सवाल उठे। आज से एआईएमआईएम ने कबीर की पार्टी से अपना गठबंधन वापस ले लिया है।

गुरुवार (9 अप्रैल) को हुमायूं कबीर का एक कथित वीडियो सामने आने के बाद राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई। वीडियो में वह कथित तौर पर BJP नेताओं से संपर्क और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सत्ता से हटाने की रणनीति पर चर्चा करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को लेकर तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गंभीर आरोप लगाए और मामले की जांच की मांग की। पार्टी ने विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और प्रधानमंत्री कार्यालय से कबीर की कथित नजदीकियों की जांच कराने की मांग उठाई है।

वीडियो में यह भी दावा किया जा रहा है कि हुमायूं कबीर अल्पसंख्यक वोटों को सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस से अलग करने की रणनीति पर का एकम कर रहे थे, जिससे चुनावी समीकरण प्रभावित हो सकते हैं। साथ ही कथित तौर पर उन्होंने इस योजना को लागू करने के लिए बड़ी धनराशि की जरूरत का भी जिक्र किया है।

'मुस्लिम वोट के लिए हुमायूँ कबीर की 1000 करोड़ की डील'?
ब्यूरो प्रयागराज- जिन हुमायूँ कबीर ने बंगाल में बाबरी मस्जिद बनाने की बात कहकर राजनीतिक तूफ़ान खड़ा कर दिया था उनके एक वायरल वीडियो ने चुनाव से पहले बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को टीएमसी ने जारी किया है और दावा किया है कि ममता बनर्जी को हराने के लिए हुमायूं कबीर ने बीजेपी से 1000 करोड़ रुपये की मांग की थी।

पार्टी ने वीडियो के आधार पर दावा किया कि हुमायूं नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी तथा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के संपर्क में थे। टीएमसी ने ईडी से इस मामले की जांच कराने की मांग की है। सोशल मीडिया पर इसे स्टिंग ऑपरेशन बताया जा रहा है, लेकिन हुमायूं कबीर ने इसको एआई वीडियो कहकर खारिज कर दिया है और कहा है कि यदि उनके पास बीजेपी नेताओं से मिलने के सबूत हैं तो जारी करें।

वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं की जा सकी है। लेकिन टीएमसी ने इस वीडियो के आधार पर गुरुवार को इसे बड़ा मुद्दा बना दिया है। टीएमसी के तीन बड़े नेताओं ने इस पर प्रेस कॉन्फ्रेंस भी कर दी। वायरल वीडियो में कबीर को कथित तौर पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से अपने संबंध बताते हुए और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को आगामी विधानसभा चुनाव में हराने की कोशिश करने की बात करते हुए सुना जा सकता है।

टीएमसी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस वीडियो को सार्वजनिक किया और आरोप लगाया कि इसमें कबीर ने बीजेपी के साथ मिलकर करोड़ों रुपये के प्लान के तहत ममता बनर्जी को हराने की बात कही है।

टीएमसी द्वारा साझा किए गए वीडियो में कबीर कथित तौर पर कह रहे हैं कि वे ममता बनर्जी को सत्ता से हटाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। उन्होंने पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और प्रधानमंत्री कार्यालय यानी पीएमओ से अपने संपर्क का दावा किया है।

कबीर ने कथित रूप से यह भी कहा कि उन्हें पीएमओ की सलाह मिली थी कि वे अन्य बीजेपी शासित राज्यों के नेताओं के साथ समन्वय करें। वीडियो में वे अल्पसंख्यक वोटों को टीएमसी से दूर करने की रणनीति की बात करते हुए सुनाई दिए। उनका कहना था कि इससे बीजेपी को फायदा होगा। वीडियो में उन्होंने प्लान को लागू करने के लिए सैकड़ों करोड़ रुपये की ज़रूरत बताई। कबीर ने कथित तौर पर यह भी कहा कि बाबरी मस्जिद मुद्दे को उठाना अल्पसंख्यक वोटों को प्रभावित करने में ज्यादा असरदार साबित हो सकता है, भले ही वह मुद्दा अंत में लागू न हो।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीएमसी ने कहा, 'हुमायूं कबीर पूरी तरह बेनकाब हो गए हैं। स्टिंग ऑपरेशन में उन्होंने खुलकर स्वीकार किया कि वे भाजपा द्वारा पूर्ण रूप से प्रायोजित हैं। वे भाजपा के पैसे पर काम करने वाले किराए के सैनिक हैं, जो समुदायों को बांटने, जनता को गुमराह करने और बंगाल में वोटों को बांटने का काम कर रहे हैं।'

इन आरोपों पर आम जनता उन्नयन पार्टी यानी एजेयूपी के संस्थापक हुमायूं कबीर ने जवाब दिया है। उन्होंने न्यूज़ एजेंसी एआईएनएस से कहा, 'उन्हें कहने दो। वे सबूत दें कि मैं किस बीजेपी नेता से मिला या कौन नेता मुझसे मिला। अगर हिम्मत है तो कोई वीडियो दिखाएं, फिर मैं जो वे कहेंगे मान लूंगा।'

हुमायूं कबीर पिछले साल टीएमसी से निलंबित होने के बाद अपनी नई पार्टी बना चुके हैं। वह 2026 के विधानसभा चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के साथ मिलकर कई सीटों पर लड़ रहे हैं। और इस बीच उनके ताज़ा वीडियो विवाद ने बंगाल की राजनीति को और गरमा दिया है।